Monday, 14 Sep 2026 | 06:28 PM

Trending :

EXCLUSIVE

शरीर के लिए ‘फिल्टर’ का काम करती हैं इस पौधे की पत्तियां! सुबह खाली पेट करें सेवन, कई बीमारियों में कारगर

authorimg

Last Updated:

Chandauli News: ज्यादातर घरों में तुलसी की पूजा होती है और इस पौधे को पवित्र माना जाता है. इसके साथ ही तुलसी के कई औषधीय गुण भी हैं. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि तुलसी में वो कौन-कौन से गुण हैं और किन समस्याओं में यह कारगर है.

चंदौली: भारत में लगभग हर घर में तुलसी का पौधा पाया जाता है. इसे धार्मिक दृष्टि से बेहद पवित्र माना जाता है और नियमित रूप से पूजा भी की जाती है, लेकिन तुलसी केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यह एक शक्तिशाली औषधीय पौधा भी है. आयुर्वेद में तुलसी के पत्तों को कई बीमारियों के उपचार में उपयोगी बताया गया है.

डॉक्टर रिद्धी पांडे ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि तुलसी में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यही कारण है कि इसे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में इस्तेमाल किया जा सकता है. उन्होंने तुलसी के उपयोग के कुछ प्रमुख तरीके बताए हैं, जो रोजमर्रा की जिंदगी में बेहद लाभकारी साबित हो सकते हैं.

बेहद कारगर माना जाता है तुलसी का सेवन 
सबसे पहले, पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए तुलसी का सेवन बेहद कारगर माना जाता है. यदि किसी व्यक्ति को पेट साफ न होने या कब्ज की समस्या रहती है, तो सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में तुलसी के पत्तों का पेस्ट और आधा नींबू मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है. इससे शरीर का डिटॉक्स होता है, पाचन बेहतर होता है और लीवर भी साफ रहता है. नियमित सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और व्यक्ति पूरे दिन तरोताजा महसूस करता है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता को करता है मजबूत 
डॉक्टर रिद्धी के अनुसार, त्वचा की देखभाल में भी तुलसी का विशेष महत्व है. आजकल बाजार में मिलने वाले कई स्किन केयर उत्पादों जैसे फेस वॉश और क्रीम में तुलसी और नीम का उपयोग किया जाता है. घर पर भी तुलसी के पत्तों को पीसकर टोनर या सीरम की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. रात में इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ और चमकदार बनती है.

इसके अलावा, डार्क सर्कल की समस्या में भी तुलसी के पत्तों का पेस्ट आंखों के नीचे लगाने से लाभ मिलता है. सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं में भी तुलसी बेहद प्रभावी है. काढ़ा बनाते समय इसमें तुलसी के पत्ते, तेज पत्ता, काली मिर्च और शहद मिलाकर पीने से खांसी, कफ और एलर्जी में राहत मिलती है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है.

स्वस्थ रखने में निभाती है महत्वपूर्ण भूमिका 
डॉक्टर पांडे ने बताया कि बुखार की स्थिति में भी तुलसी का उपयोग किया जा सकता है. चाय में तुलसी के पत्ते डालकर पीने से शरीर को राहत मिलती है. हर्बल या ग्रीन टी में तुलसी मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए और भी फायदेमंद माना जाता है. तुलसी एक ऐसा पौधा है, जो आसानी से हर घर में उपलब्ध होता है और इसके नियमित उपयोग से कई छोटी-बड़ी बीमारियों से बचाव संभव है. हालांकि, इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए. बता दें कि तुलसी न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह एक प्राकृतिक औषधि भी है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
England vs New Zealand Live Score, 2nd Test, Day 4 (England National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team):  Follow live updates of ENG vs NZ 2nd Test, Day 4 (AP)

June 20, 2026/
5:06 pm

आखरी अपडेट:20 जून, 2026, 17:06 IST उद्धव ठाकरे अपने दौरे की शुरुआत उत्तर पूर्व मुंबई से करेंगे, जिसका प्रतिनिधित्व संजय...

AP Inter Results 2026 Date And Time Live Updates: Check steps to download BIEAP 11th, 12th results.

April 14, 2026/
1:29 pm

आखरी अपडेट:14 अप्रैल, 2026, 13:29 IST पीएम मोदी और खड़गे और बिड़ला सहित नेताओं ने बीआर अंबेडकर को उनकी 135वीं...

नेपाली PM बालेन शाह ने अपना ही नियम क्यों तोड़ा:भारत और चीन के राजदूतों से मुलाकात करेंगे; 3 महीने में ही फैसले से पलटे

July 23, 2026/
5:01 pm

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) पहली बार अपने बनाए नियम से हटकर विदेशी राजदूतों से अलग-अलग मुलाकात करने...

पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन की सलमान ने की तारीफ:प्रीति जिंटा को बधाई देते हुआ कहा- टीम बहुत अच्छा खेल रही है

April 14, 2026/
12:02 pm

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने सोमवार को एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को उनकी टीम पंजाब किंग्स (PBKS) के IPL 2026 में...

KKR Signs Blessing Muzarabani for IPL 2026

March 13, 2026/
7:36 pm

स्पोर्ट्स डेस्क32 मिनट पहले कॉपी लिंक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL-2026 से पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी...

फिल सॉल्ट इस हफ्ते IPL में वापसी करेंगे:RCB के ओपनर को उंगली में चोट लगी थी, इलाज के लिए इंग्लैंड गए थे

May 20, 2026/
5:13 pm

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनर फिल सॉल्ट फिंगर इंजरी के बाद इस हफ्ते भारत लौट रहे हैं। 18 अप्रैल को...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

शरीर के लिए ‘फिल्टर’ का काम करती हैं इस पौधे की पत्तियां! सुबह खाली पेट करें सेवन, कई बीमारियों में कारगर

authorimg

Last Updated:

Chandauli News: ज्यादातर घरों में तुलसी की पूजा होती है और इस पौधे को पवित्र माना जाता है. इसके साथ ही तुलसी के कई औषधीय गुण भी हैं. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि तुलसी में वो कौन-कौन से गुण हैं और किन समस्याओं में यह कारगर है.

चंदौली: भारत में लगभग हर घर में तुलसी का पौधा पाया जाता है. इसे धार्मिक दृष्टि से बेहद पवित्र माना जाता है और नियमित रूप से पूजा भी की जाती है, लेकिन तुलसी केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यह एक शक्तिशाली औषधीय पौधा भी है. आयुर्वेद में तुलसी के पत्तों को कई बीमारियों के उपचार में उपयोगी बताया गया है.

डॉक्टर रिद्धी पांडे ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि तुलसी में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यही कारण है कि इसे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में इस्तेमाल किया जा सकता है. उन्होंने तुलसी के उपयोग के कुछ प्रमुख तरीके बताए हैं, जो रोजमर्रा की जिंदगी में बेहद लाभकारी साबित हो सकते हैं.

बेहद कारगर माना जाता है तुलसी का सेवन 
सबसे पहले, पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए तुलसी का सेवन बेहद कारगर माना जाता है. यदि किसी व्यक्ति को पेट साफ न होने या कब्ज की समस्या रहती है, तो सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में तुलसी के पत्तों का पेस्ट और आधा नींबू मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है. इससे शरीर का डिटॉक्स होता है, पाचन बेहतर होता है और लीवर भी साफ रहता है. नियमित सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और व्यक्ति पूरे दिन तरोताजा महसूस करता है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता को करता है मजबूत 
डॉक्टर रिद्धी के अनुसार, त्वचा की देखभाल में भी तुलसी का विशेष महत्व है. आजकल बाजार में मिलने वाले कई स्किन केयर उत्पादों जैसे फेस वॉश और क्रीम में तुलसी और नीम का उपयोग किया जाता है. घर पर भी तुलसी के पत्तों को पीसकर टोनर या सीरम की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. रात में इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ और चमकदार बनती है.

इसके अलावा, डार्क सर्कल की समस्या में भी तुलसी के पत्तों का पेस्ट आंखों के नीचे लगाने से लाभ मिलता है. सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं में भी तुलसी बेहद प्रभावी है. काढ़ा बनाते समय इसमें तुलसी के पत्ते, तेज पत्ता, काली मिर्च और शहद मिलाकर पीने से खांसी, कफ और एलर्जी में राहत मिलती है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है.

स्वस्थ रखने में निभाती है महत्वपूर्ण भूमिका 
डॉक्टर पांडे ने बताया कि बुखार की स्थिति में भी तुलसी का उपयोग किया जा सकता है. चाय में तुलसी के पत्ते डालकर पीने से शरीर को राहत मिलती है. हर्बल या ग्रीन टी में तुलसी मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए और भी फायदेमंद माना जाता है. तुलसी एक ऐसा पौधा है, जो आसानी से हर घर में उपलब्ध होता है और इसके नियमित उपयोग से कई छोटी-बड़ी बीमारियों से बचाव संभव है. हालांकि, इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए. बता दें कि तुलसी न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह एक प्राकृतिक औषधि भी है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket