Friday, 09 Oct 2026 | 01:58 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Brahmos Scientist Alexander Dies | Divya Everest Climber; Air India Suspends Tel Aviv Flights

  • Hindi News
  • Career
  • Brahmos Scientist Alexander Dies | Divya Everest Climber; Air India Suspends Tel Aviv Flights

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. एयर इंडिया ने तेल अवीव के लिए फ्लाइट सस्पेंड की

5 अप्रैल को एयर इंडिया ने नई दिल्ली से तेल अवीव यानी इजराइल रूट पर चलने वाली सभी उड़ानों को 31 मई तक के लिए सस्पेंड कर दिया है।

  • वेस्ट एशिया में चल रहे वार के चलते ये फैसला लिया गया है।
  • तेल अवीव के लिए ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस पहले ही अपनी उड़ानें बंद कर चुकी हैं।
  • एयर इंडिया की फ्लाइट सस्पेंड होने से 40 हजार से ज्यादा भारतीय प्रभावित होंगे।
  • अब तेल अवीव से भारत आने के लिए जॉर्डन या मिस्र के रास्ते गुजरना पड़ेगा।
  • भारत के राजदूत जेपी सिंह और दूतावास की टीम ने इजराइल में भारतीय मजदूरों और छात्रों के साथ वर्चुअल बातचीत की।
  • नई दिल्ली-तेल अवीव के बीच सीधी उड़ान सेवा 1 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी, जिसमें सप्ताह में चार फ्लाइट बोइंग 787 ड्रीमलाइनर से ऑपरेट की जा रही थीं।
तेल अवीव में स्थित भारतीय दूतावास ने रेगुलर कॉन्टेक्ट बनाए रखने के लिए 24×7 हेल्प लाइन शुरू की है और रजिस्ट्रेशन शुरू किए हैं।

2. नेविस के विदेश मंत्री डेंजिल डगलस नई दिल्ली पहुंचे

5 अप्रैल को नेविस के विदेश मंत्री डेंजिल डगलस नई दिल्ली पहुंचे। वे भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं।

  • नेविस कैरेबियन सागर में स्थित एक छोटा सा द्वीप है।
  • डेंजिल की इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाना है।
  • डेंजिल इस यात्रा के दौरान भारत में सेंट किट्स और नेविस के हाई कमीशन का उद्घाटन भी करेंगे।
  • अपनी इस भारत यात्रा के दौरान डगलस, विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।
  • दोनों देशों के प्रमुख इस मुलाकात में व्यापार एवं आर्थिक सहयोग, साझेदारी और कैरेबियाई क्षेत्र के साथ संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत करेंगे।
  • डेंजिल 1995 से 2015 तक सीनियर कैरेबियाई नेता और नेविस के पूर्व पीएम भी रहे।
  • डेंजिल 2022 से विदेश मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।
2024 में डेंजिल डगलस पहली बार भारत आए थे।

निधन (DEATH) 3. ब्रह्मोस मिसाइल के साइंटिस्ट अलेक्जेंडर लियोनोव का निधन

5 अप्रैल को ब्रह्मोस मिसाइल प्रोजेक्ट से जुड़े रूस के वैज्ञानिक अलेक्जेंडर लियोनोव का निधन हो गया।

  • लियोनोव 74 साल के थे। वे रूस के प्रमुख मिसाइल डिजाइनरों में शामिल थे।
  • लियोनोव NPO माशिनोस्ट्रोएनिया (NPOMASH) के CEO और चीफ डिजाइनर थे।
  • NPO माशिनोस्ट्रोएनिया रूस की एक प्रमुख एयरोस्पेस और मिसाइल डिजाइन कंपनी है।
  • NPO माशिनोस्ट्रोएनिया भारत-रूस की ब्रह्मोस एयरोस्पेस की प्रमुख साझेदार कंपनी है।
  • लियोनोव ने जिरकॉन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल समेत कई अहम प्रोजेक्ट्स में योगदान दिया।
  • लियोनोव ने इसके अलावा ग्रेनिट, वल्कन और बास्टियन जैसे मिसाइल और कोस्टल डिफेंस सिस्टम्स के डेवलपमेंट में भी भूमिका निभाई।
  • लियोनोव को रूस की जिरकोन मिसाइल को डिजाइन करने का श्रेय दिया जाता है।
  • ये एक जहाज-आधारित हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जो 3K22 मिसाइल प्रणाली का हिस्सा है।

ब्रह्मोस :

  • ब्रह्मोस भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है।
  • ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज चलने वाली क्रूज मिसाइलों में से एक है।
  • ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान भी ब्रह्मोस का उपयोग किया गया था।
  • ब्रह्मोस को रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) और रूस के NPO मशीनोस्ट्रोयेनिया ने मिलकर विकसित किया है।
लियोनोव हीरो ऑफ लेबर के गोल्डन स्टार से सम्मानित हैं।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)

4. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड

5 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड का अनावरण हुआ।

  • कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद और उपाध्यक्ष सुजीत सोमसुंदर इस अनावरण में शामिल रहे।
  • KSCA ने 14 फरवरी को राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड के नाम रखने की घोषणा की थी।
  • द्रविड़ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 24,177 रन बनाए हैं और कुंबले ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 956 विकेट लिए हैं।
  • अब BEML एंड का नाम ‘राहुल द्रविड़ एंड’ होगा और पवेलियन एंड का नाम अनिल कुंबले एंड होगा।
  • भारत की पूर्व महिला क्रिकेटर शांता रंगास्वामी के नाम पर भी चिन्नास्वामी में स्टैंड होगा।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के 50 साल पूरे होने के मौके पर राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड का नाम रखा गया।

5. भारत ने अफगानिस्तान बाढ़, भूकंप पीड़ितों के लिए सहायता भेजी

5 अप्रैल को भारत ने अफगानिस्तान में आई बाढ़ और भूकंप से पीड़ितों की मदद के लिए अफगानिस्तान में राहत सामग्री की एक नई खेप भेजी है।

  • इस राहत सामग्री में भारत ने किचन सेट, हाईजीन किट, प्लास्टिक शीट, तिरपाल, स्लीपिंग बैग जैसे सामान भेजे।
  • 3 अप्रैल को उत्तरी अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता के भूकंप के बाद काबुल के बाहरी इलाके में कम से कम 77 लोग मारे जा चुके हैं।
  • इससे पहले मार्च में पाकिस्तानी हमलों के बाद घायलों के इलाज के लिए भी 2.5 टन इमरजेंसी मेडिकल सहायता भेजी गई थी।
  • 3 अप्रैल को दिल्ली NCR के कई हिस्सों में भी भूकंप आया। जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए।
इस खेप को ह्यूमन असिस्टेंस एंड डिजास्टर रिलीफ (HDAR) नाम दिया गया।

6. दिव्या सिंह एवरेस्ट बेस कैंप तक साइकिल से पहुंची

5 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह काठमांडू से एवरेस्ट बेस कैंप तक साइकिल से पहुंचने वाली भारत की पहली महिला बनीं।

  • दिव्या सिंह ने 14 दिनों में काठमांडू से एवरेस्ट बेस कैंप तक साइकिल चलाई।
  • बर्फीली हवाओं, कम होते ऑक्सीजन के स्तर और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों के बीच उन्होंने रास्ता तय किया।
  • काठमांडू से एवरेस्ट बेस कैंप तक की दूरी 17,560 फीट (5,364 मीटर) थी, जिसे उन्होंने तय किया।
  • दिव्या ने -12°C टेम्परेचर में रोज लगभग 10-12 घंटे तक साइकिल चलाई।
  • ऐसे रास्ते जहां ट्रैक बहुत ज्यादा मुश्किल था, वहां दिव्या ने अपनी साइकिल कंधों पर ले ली थी।
28 साल की दिव्या ऐसा करने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी महिला बन गई हैं।

आज का इतिहास

7 अप्रैल

  • 1827 में जॉन वॉकर ने पहली माचिस का आविष्कार किया।
  • 1920 में प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर का जन्म हुआ।
  • 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना हुई।

—————————–

ये खबर भी पढ़ें..

ISRO लेह में बना रहा मंगल ग्रह, चंद्रमा जैसा एनवायरनमेंट:परमाणु हथियार दागने वाली INS अरिदमन सबमरीन नौसेना में शामिल; 6 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया

October 5, 2026/
12:09 pm

सुनीता आहूजा और कोमल रानी के बीच चल रहे विवाद पर गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने प्रतिक्रिया देने से...

Kartik Aaryan Injured on Film Set | Shooting Stopped

August 19, 2026/
9:11 am

53 मिनट पहले कॉपी लिंक कार्तिक आर्यन को फिल्ममेकर कबीर खान की आने वाली अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग के दौरान...

सरकारी हिस्सेदारी बिक्री की खबर से कोल इंडिया 5% गिरा:₹5000 करोड़ जुटाने का प्लान, रिटेल निवेशकों को 29 मई को बोली लगाने का मौका

May 27, 2026/
12:57 pm

केंद्र सरकार ऑफर फॉर सेल के जरिए कोल इंडिया की 2% हिस्सेदारी बेच रही है। इस बिक्री में 1% इक्विटी...

Patna News | Bihar Latest Updates 2026

May 7, 2026/
1:03 pm

गांधी मैदान में सम्राट सरकार के मंत्रियों की शपथ के दौरान नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए...

पैपराजी पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा:किसी से बात कर रही थीं; ज्यादा करीब आने पर बोलीं- बाबा, आप इधर आ जाओ

June 27, 2026/
3:16 pm

मलाइका अरोड़ा का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह किसी से बात...

राजनीति और टैक्स से परेशान अरबपति छोड़ रहे अपना देश:ब्रिटेन-अमेरिका से मोहभंग, इटली, पुर्तगाल और सिंगापुर नए ठिकाने बने; 2018 में 1.08 लाख, 2025 में 1.42 लाख अमीरों ने अपना देश छोड़ा

March 10, 2026/
1:07 pm

दुनिया के सबसे अमीर परिवारों के बीच इन दिनों अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में बसने की लहर सी चल...

हिमाचल के मंदिर में 100 ग्राम सोने का हार चढ़ाया:महाराष्ट्र के श्रद्धालु ने मनोकामना पूरी होने पर किया अर्पित, कीमत करीब ₹16 लाख

May 7, 2026/
6:43 pm

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के माता ब्रजेश्वरी मंदिर में एक श्रद्धालु ने 100 ग्राम सोने का हार चढ़ाया। महाराष्ट्र...

दिशा वकानी के पिता एक्टर भीम वकानी का निधन:तारक मेहता शो के अलावा आमिर-शाहरुख के साथ की फिल्में, पैरालिसिस के बाद हुआ निमोनिया था

April 7, 2026/
4:06 pm

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस दिशा वकानी के पिता एक्टर भीम वकानी का...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Brahmos Scientist Alexander Dies | Divya Everest Climber; Air India Suspends Tel Aviv Flights

Brahmos Scientist Alexander Dies | Divya Everest Climber; Air India Suspends Tel Aviv Flights
  • Hindi News
  • Career
  • Brahmos Scientist Alexander Dies | Divya Everest Climber; Air India Suspends Tel Aviv Flights

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. एयर इंडिया ने तेल अवीव के लिए फ्लाइट सस्पेंड की

5 अप्रैल को एयर इंडिया ने नई दिल्ली से तेल अवीव यानी इजराइल रूट पर चलने वाली सभी उड़ानों को 31 मई तक के लिए सस्पेंड कर दिया है।

  • वेस्ट एशिया में चल रहे वार के चलते ये फैसला लिया गया है।
  • तेल अवीव के लिए ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस पहले ही अपनी उड़ानें बंद कर चुकी हैं।
  • एयर इंडिया की फ्लाइट सस्पेंड होने से 40 हजार से ज्यादा भारतीय प्रभावित होंगे।
  • अब तेल अवीव से भारत आने के लिए जॉर्डन या मिस्र के रास्ते गुजरना पड़ेगा।
  • भारत के राजदूत जेपी सिंह और दूतावास की टीम ने इजराइल में भारतीय मजदूरों और छात्रों के साथ वर्चुअल बातचीत की।
  • नई दिल्ली-तेल अवीव के बीच सीधी उड़ान सेवा 1 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी, जिसमें सप्ताह में चार फ्लाइट बोइंग 787 ड्रीमलाइनर से ऑपरेट की जा रही थीं।
तेल अवीव में स्थित भारतीय दूतावास ने रेगुलर कॉन्टेक्ट बनाए रखने के लिए 24×7 हेल्प लाइन शुरू की है और रजिस्ट्रेशन शुरू किए हैं।

तेल अवीव में स्थित भारतीय दूतावास ने रेगुलर कॉन्टेक्ट बनाए रखने के लिए 24×7 हेल्प लाइन शुरू की है और रजिस्ट्रेशन शुरू किए हैं।

2. नेविस के विदेश मंत्री डेंजिल डगलस नई दिल्ली पहुंचे

5 अप्रैल को नेविस के विदेश मंत्री डेंजिल डगलस नई दिल्ली पहुंचे। वे भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं।

  • नेविस कैरेबियन सागर में स्थित एक छोटा सा द्वीप है।
  • डेंजिल की इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाना है।
  • डेंजिल इस यात्रा के दौरान भारत में सेंट किट्स और नेविस के हाई कमीशन का उद्घाटन भी करेंगे।
  • अपनी इस भारत यात्रा के दौरान डगलस, विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।
  • दोनों देशों के प्रमुख इस मुलाकात में व्यापार एवं आर्थिक सहयोग, साझेदारी और कैरेबियाई क्षेत्र के साथ संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत करेंगे।
  • डेंजिल 1995 से 2015 तक सीनियर कैरेबियाई नेता और नेविस के पूर्व पीएम भी रहे।
  • डेंजिल 2022 से विदेश मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।
2024 में डेंजिल डगलस पहली बार भारत आए थे।

2024 में डेंजिल डगलस पहली बार भारत आए थे।

निधन (DEATH) 3. ब्रह्मोस मिसाइल के साइंटिस्ट अलेक्जेंडर लियोनोव का निधन

5 अप्रैल को ब्रह्मोस मिसाइल प्रोजेक्ट से जुड़े रूस के वैज्ञानिक अलेक्जेंडर लियोनोव का निधन हो गया।

  • लियोनोव 74 साल के थे। वे रूस के प्रमुख मिसाइल डिजाइनरों में शामिल थे।
  • लियोनोव NPO माशिनोस्ट्रोएनिया (NPOMASH) के CEO और चीफ डिजाइनर थे।
  • NPO माशिनोस्ट्रोएनिया रूस की एक प्रमुख एयरोस्पेस और मिसाइल डिजाइन कंपनी है।
  • NPO माशिनोस्ट्रोएनिया भारत-रूस की ब्रह्मोस एयरोस्पेस की प्रमुख साझेदार कंपनी है।
  • लियोनोव ने जिरकॉन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल समेत कई अहम प्रोजेक्ट्स में योगदान दिया।
  • लियोनोव ने इसके अलावा ग्रेनिट, वल्कन और बास्टियन जैसे मिसाइल और कोस्टल डिफेंस सिस्टम्स के डेवलपमेंट में भी भूमिका निभाई।
  • लियोनोव को रूस की जिरकोन मिसाइल को डिजाइन करने का श्रेय दिया जाता है।
  • ये एक जहाज-आधारित हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जो 3K22 मिसाइल प्रणाली का हिस्सा है।

ब्रह्मोस :

  • ब्रह्मोस भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है।
  • ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज चलने वाली क्रूज मिसाइलों में से एक है।
  • ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान भी ब्रह्मोस का उपयोग किया गया था।
  • ब्रह्मोस को रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) और रूस के NPO मशीनोस्ट्रोयेनिया ने मिलकर विकसित किया है।
लियोनोव हीरो ऑफ लेबर के गोल्डन स्टार से सम्मानित हैं।

लियोनोव हीरो ऑफ लेबर के गोल्डन स्टार से सम्मानित हैं।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)

4. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड

5 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड का अनावरण हुआ।

  • कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद और उपाध्यक्ष सुजीत सोमसुंदर इस अनावरण में शामिल रहे।
  • KSCA ने 14 फरवरी को राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड के नाम रखने की घोषणा की थी।
  • द्रविड़ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 24,177 रन बनाए हैं और कुंबले ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 956 विकेट लिए हैं।
  • अब BEML एंड का नाम ‘राहुल द्रविड़ एंड’ होगा और पवेलियन एंड का नाम अनिल कुंबले एंड होगा।
  • भारत की पूर्व महिला क्रिकेटर शांता रंगास्वामी के नाम पर भी चिन्नास्वामी में स्टैंड होगा।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के 50 साल पूरे होने के मौके पर राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड का नाम रखा गया।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के 50 साल पूरे होने के मौके पर राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड का नाम रखा गया।

5. भारत ने अफगानिस्तान बाढ़, भूकंप पीड़ितों के लिए सहायता भेजी

5 अप्रैल को भारत ने अफगानिस्तान में आई बाढ़ और भूकंप से पीड़ितों की मदद के लिए अफगानिस्तान में राहत सामग्री की एक नई खेप भेजी है।

  • इस राहत सामग्री में भारत ने किचन सेट, हाईजीन किट, प्लास्टिक शीट, तिरपाल, स्लीपिंग बैग जैसे सामान भेजे।
  • 3 अप्रैल को उत्तरी अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता के भूकंप के बाद काबुल के बाहरी इलाके में कम से कम 77 लोग मारे जा चुके हैं।
  • इससे पहले मार्च में पाकिस्तानी हमलों के बाद घायलों के इलाज के लिए भी 2.5 टन इमरजेंसी मेडिकल सहायता भेजी गई थी।
  • 3 अप्रैल को दिल्ली NCR के कई हिस्सों में भी भूकंप आया। जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए।
इस खेप को ह्यूमन असिस्टेंस एंड डिजास्टर रिलीफ (HDAR) नाम दिया गया।

इस खेप को ह्यूमन असिस्टेंस एंड डिजास्टर रिलीफ (HDAR) नाम दिया गया।

6. दिव्या सिंह एवरेस्ट बेस कैंप तक साइकिल से पहुंची

5 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह काठमांडू से एवरेस्ट बेस कैंप तक साइकिल से पहुंचने वाली भारत की पहली महिला बनीं।

  • दिव्या सिंह ने 14 दिनों में काठमांडू से एवरेस्ट बेस कैंप तक साइकिल चलाई।
  • बर्फीली हवाओं, कम होते ऑक्सीजन के स्तर और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों के बीच उन्होंने रास्ता तय किया।
  • काठमांडू से एवरेस्ट बेस कैंप तक की दूरी 17,560 फीट (5,364 मीटर) थी, जिसे उन्होंने तय किया।
  • दिव्या ने -12°C टेम्परेचर में रोज लगभग 10-12 घंटे तक साइकिल चलाई।
  • ऐसे रास्ते जहां ट्रैक बहुत ज्यादा मुश्किल था, वहां दिव्या ने अपनी साइकिल कंधों पर ले ली थी।
28 साल की दिव्या ऐसा करने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी महिला बन गई हैं।

28 साल की दिव्या ऐसा करने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी महिला बन गई हैं।

आज का इतिहास

7 अप्रैल

  • 1827 में जॉन वॉकर ने पहली माचिस का आविष्कार किया।
  • 1920 में प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर का जन्म हुआ।
  • 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना हुई।

—————————–

ये खबर भी पढ़ें..

ISRO लेह में बना रहा मंगल ग्रह, चंद्रमा जैसा एनवायरनमेंट:परमाणु हथियार दागने वाली INS अरिदमन सबमरीन नौसेना में शामिल; 6 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket