Thursday, 28 May 2026 | 02:40 AM

Trending :

EXCLUSIVE

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ओरछा आए:राम राजा सरकार के दर्शन किए, स्वागत करने मची होड़

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल गुरुवार दोपहर ओरछा आए। यहां उन्होंने सबसे पहले राम राजा सरकार के दरबार में माथा टेका। खंडेलवाल के ओरछा पहुंचने के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं में होड़ मच गई। मंदिर में दर्शन के उपरांत खंडेलवाल ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने भगवान श्रीराम से देश और प्रदेश की समृद्धि, विकास और शांति के लिए प्रार्थना की है। खंडेलवाल ने कहा कि उनकी कामना है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता राष्ट्रप्रेम और सनातन धर्म के मार्ग पर अग्रसर रहें। उन्होंने यह भी बताया कि वे पहले भी कई बार ओरछा आ चुके हैं, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला दौरा है, जिसका उनके लिए विशेष महत्व है। इस अवसर पर निवाड़ी विधायक अनिल जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश पटेरिया, मीडिया प्रभारी अनुराग चतुर्वेदी, पूर्व विधायक शिशुपाल यादव, पवन दुबे, अमित चतुर्वेदी, रोहित यादव, आनंद शर्मा, अन्नू चौबे और सुमित मिश्रा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस दौरे को भाजपा के भीतर संगठनात्मक मजबूती प्रदान करने और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
5 मिनट और तेज हो सकती है मैराथन की रफ्तार:ऑस्ट्रेलियाई प्रोफेसर का दावा-जूतों के डिजाइन, कपड़ों के मैटेरियल की मदद से तेज होगी दौड़

May 1, 2026/
9:09 am

लंदन की सड़कों पर रविवार को इतिहास बन गया, जब लंदन मैराथन में पहली बार दो धावकों ने 42.195 किलोमीटर...

ग्वालियर में PTS परिसर की दीवारें बन गई कैनवास:25 आरक्षक कर रहे दीवारों पर चित्रकारी; राजस्थान से ट्रेनिंग लेने आया है 1020 नवआरक्षकों का बैच

April 28, 2026/
5:30 am

ग्वालियर के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) तिघरा में एक अनूठी पहल शुरू की गई है। राजस्थान पुलिस से आए 1020...

बस अनियंत्रित होकर ऑटो से टकराई:ऑटो चालक घायल, हालत गंभीर; सभी यात्री सुरक्षित

April 30, 2026/
5:41 pm

रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर माड़ौ हरदी के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित बस...

‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज डेट आउट:5 जून से जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी, भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म

May 15, 2026/
6:51 pm

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग परफॉरमेंस के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के...

बड़वानी में दूल्हे ने बैलगाड़ी पर निकाला बाना:चचेरे भाई-बहन की वर निकासी, निमाड़ की पुरानी परंपरा निभाई

April 28, 2026/
9:31 pm

बड़वानी जिले में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। मंगलवार रात 9 बजे शहर की...

रामबाबू हत्याकांड का दूसरा आरोपी होकम राजस्थान से गिरफ्तार:मर्डर में इस्तेमाल पिस्टल बरामद, मुख्य आरोपी पहले ही पकड़ाया था

April 18, 2026/
11:36 am

राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के भगवतीपुरा में 13 अप्रैल को हुए रामबाबू गुर्जर हत्याकांड में पुलिस ने दूसरे आरोपी होकम...

200 मीटर रेस में बोल्ट से भी तेज निकले गाउट:ऑस्ट्रेलिया के 18 वर्षीय गाउट ने रेस 19.67 सेकंड में पूरी कर बोल्ट का इस उम्र का रिकॉर्ड तोड़ा

April 13, 2026/
1:37 pm

एथलेटिक्स की दुनिया में रविवार को एक ऐसा चमत्कार हुआ, जिसने भविष्य की सुनहरी झलक पेश कर दी। सिडनी ओलिंपिक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ओरछा आए:राम राजा सरकार के दर्शन किए, स्वागत करने मची होड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ओरछा आए:राम राजा सरकार के दर्शन किए, स्वागत करने मची होड़

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल गुरुवार दोपहर ओरछा आए। यहां उन्होंने सबसे पहले राम राजा सरकार के दरबार में माथा टेका। खंडेलवाल के ओरछा पहुंचने के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं में होड़ मच गई। मंदिर में दर्शन के उपरांत खंडेलवाल ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने भगवान श्रीराम से देश और प्रदेश की समृद्धि, विकास और शांति के लिए प्रार्थना की है। खंडेलवाल ने कहा कि उनकी कामना है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता राष्ट्रप्रेम और सनातन धर्म के मार्ग पर अग्रसर रहें। उन्होंने यह भी बताया कि वे पहले भी कई बार ओरछा आ चुके हैं, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला दौरा है, जिसका उनके लिए विशेष महत्व है। इस अवसर पर निवाड़ी विधायक अनिल जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश पटेरिया, मीडिया प्रभारी अनुराग चतुर्वेदी, पूर्व विधायक शिशुपाल यादव, पवन दुबे, अमित चतुर्वेदी, रोहित यादव, आनंद शर्मा, अन्नू चौबे और सुमित मिश्रा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस दौरे को भाजपा के भीतर संगठनात्मक मजबूती प्रदान करने और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket