Sunday, 25 Oct 2026 | 07:18 PM

Trending :

दिवाली से पहले फेस्टिव लुक में दिखे बॉलीवुड सेलेब्स:रैंप पर उतरीं कृति सेनन; मुंबई पार्टी में दिखा मृणाल और शिल्पा का ग्लैमरस अंदाज दिवाली से पहले फेस्टिव लुक में दिखे बॉलीवुड सेलेब्स:रैंप पर उतरीं कृति सेनन; मुंबई पार्टी में दिखा मृणाल और शिल्पा का ग्लैमरस अंदाज Kriti Sanon Ramp Walk | Mrunal Thakur Shilpa Shetty Glamorous Mumbai Look नसीरुद्दीन शाह पर भड़के गजेंद्र चौहान:बोले- बीजेपी को अपशब्द कहने पर शर्म आनी चाहिए, हमेशा एकतरफा बात करते हैं ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा
EXCLUSIVE

राम गोपाल वर्मा बोले- दाऊद को क्रेडिट क्यों न दें:अंडरवर्ल्ड डॉन की वजह से ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ बनाई, आज भी कमा रहा हूं

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर ऐसा बयान दिया, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई। उन्होंने कहा कि अगर दाऊद इब्राहिम नहीं होते, तो वह ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ जैसी फिल्में नहीं बना पाते। फिल्म फेयर को दिए इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने अंडरवर्ल्ड और अपनी फिल्मों के कनेक्शन पर बात की। उन्होंने बताया कि अपनी आत्मकथा ‘गन्स एंड थाइज’ को दाऊद इब्राहिम को समर्पित किया था, लेकिन पब्लिशर्स ने उनका नाम हटा दिया। उनका कहना है कि वह दाऊद को क्रेडिट क्यों न दें, क्योंकि उन्हीं की वजह से उनकी कई आइकॉनिक फिल्में बन पाईं। राम गोपाल वर्मा ने कहा, “अगर दाऊद इब्राहिम नहीं होता, तो मैं ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ नहीं बनाता। मैं आज जो कमा रहा हूं, वह कहीं न कहीं उसी की वजह से है।” इस बयान से बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के पुराने रिश्तों पर बहस छिड़ गई। 90 के दशक में बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का प्रभाव काफी ज्यादा था। कई सितारों और निर्माताओं ने उस दौर में धमकी भरे कॉल्स मिलने की बात कबूली थी। हालांकि, राम गोपाल वर्मा का दावा है कि उन्हें कभी ऐसी धमकी नहीं मिली। इसके पीछे वह एक वजह बताते हैं। राम गोपाल के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड के लोगों को उनकी फिल्में ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ पसंद आई थीं। इसी वजह से उन्होंने कभी उन्हें परेशान नहीं किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह उनके “सोलमेट” जैसे बन गए थे, इसलिए उन्हें डरने की जरूरत नहीं पड़ी। सत्या’ और ‘कंपनी’ जैसी फिल्में मुंबई अंडरवर्ल्ड से प्रेरित मानी जाती हैं। इन फिल्मों ने हिंदी सिनेमा में गैंगस्टर जॉनर को नई पहचान दी और दर्शकों को अपराध जगत के करीब ले जाने की कोशिश की। राम गोपाल वर्मा के बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। कुछ लोग इसे उनके काम की ईमानदार स्वीकारोक्ति मान रहे हैं, तो कुछ इसे अंडरवर्ल्ड का ग्लोरीफिकेशन बता रहे हैं। वर्मा अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए जाने जाते रहे हैं और इस बार भी उन्होंने वही अंदाज रखा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
डिप्टी सीएम बोले:पत्रकारों की मांगों पर सरकार करेगी निर्णय:पटवारी बोले: यह सरकार नहीं सुनेगी तो हमारी पार्टी समाधान करेगी

May 1, 2026/
9:48 pm

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा राजधानी के समन्वय भवन में एक विशाल प्रांतीय...

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम हटाए गए:तमीम इकबाल को एड-हॉक कमेटी का हेड बनाया; 90 दिन के अंदर चुनाव होंगे

April 7, 2026/
5:23 pm

टी-20 वर्ल्ड कप विवाद के बाद बांग्लादेश की नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल (NSC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल...

authorimg

May 3, 2026/
6:42 am

रीवा. महिलाओं की कई समस्याओं का इलाज आयुर्वेद में प्राकृतिक तरीके से किया जा सकता है. यौन समस्याएं हों या...

अमेरिका 32 साल बाद फुटबॉल वर्ल्डकप के नॉकआउट में पहुंचा:ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया; साइबारी का सबसे तेज गोल, मोरक्को ग्रुप-सी के टॉप पर

June 20, 2026/
6:35 am

मेजबान अमेरिका ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में प्रवेश कर लिया है। उसने शनिवार के पहले मैच...

Trump Unveils New Air Force One Luxury Jet

June 20, 2026/
6:29 pm

वॉशिंगटन डीसी2 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को नए एयर फोर्स वन प्लेन का अनावरण...

रतलाम में चलती ट्रेन में चढ़ते युवक का पैर स्लिप:ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच आने से दो टुकड़े हुए; VIDEO सामने आया, UP का रहने वाला था

April 11, 2026/
7:25 pm

रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 पर चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में एक युवक का पैर स्लिप हो...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

राम गोपाल वर्मा बोले- दाऊद को क्रेडिट क्यों न दें:अंडरवर्ल्ड डॉन की वजह से ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ बनाई, आज भी कमा रहा हूं

राम गोपाल वर्मा बोले- दाऊद को क्रेडिट क्यों न दें:अंडरवर्ल्ड डॉन की वजह से ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ बनाई, आज भी कमा रहा हूं

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर ऐसा बयान दिया, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई। उन्होंने कहा कि अगर दाऊद इब्राहिम नहीं होते, तो वह ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ जैसी फिल्में नहीं बना पाते। फिल्म फेयर को दिए इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने अंडरवर्ल्ड और अपनी फिल्मों के कनेक्शन पर बात की। उन्होंने बताया कि अपनी आत्मकथा ‘गन्स एंड थाइज’ को दाऊद इब्राहिम को समर्पित किया था, लेकिन पब्लिशर्स ने उनका नाम हटा दिया। उनका कहना है कि वह दाऊद को क्रेडिट क्यों न दें, क्योंकि उन्हीं की वजह से उनकी कई आइकॉनिक फिल्में बन पाईं। राम गोपाल वर्मा ने कहा, “अगर दाऊद इब्राहिम नहीं होता, तो मैं ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ नहीं बनाता। मैं आज जो कमा रहा हूं, वह कहीं न कहीं उसी की वजह से है।” इस बयान से बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के पुराने रिश्तों पर बहस छिड़ गई। 90 के दशक में बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का प्रभाव काफी ज्यादा था। कई सितारों और निर्माताओं ने उस दौर में धमकी भरे कॉल्स मिलने की बात कबूली थी। हालांकि, राम गोपाल वर्मा का दावा है कि उन्हें कभी ऐसी धमकी नहीं मिली। इसके पीछे वह एक वजह बताते हैं। राम गोपाल के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड के लोगों को उनकी फिल्में ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ पसंद आई थीं। इसी वजह से उन्होंने कभी उन्हें परेशान नहीं किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह उनके “सोलमेट” जैसे बन गए थे, इसलिए उन्हें डरने की जरूरत नहीं पड़ी। सत्या’ और ‘कंपनी’ जैसी फिल्में मुंबई अंडरवर्ल्ड से प्रेरित मानी जाती हैं। इन फिल्मों ने हिंदी सिनेमा में गैंगस्टर जॉनर को नई पहचान दी और दर्शकों को अपराध जगत के करीब ले जाने की कोशिश की। राम गोपाल वर्मा के बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। कुछ लोग इसे उनके काम की ईमानदार स्वीकारोक्ति मान रहे हैं, तो कुछ इसे अंडरवर्ल्ड का ग्लोरीफिकेशन बता रहे हैं। वर्मा अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए जाने जाते रहे हैं और इस बार भी उन्होंने वही अंदाज रखा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket