Thursday, 22 Oct 2026 | 12:58 PM

Trending :

RCB vs MI IPL 2026

RCB vs MI IPL 2026

स्पोर्ट्स डेस्क27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) की चुनौती है। सीजन का 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा।

RCB ने 2 मैच जीतकर शुरुआत की थी, लेकिन टीम को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने हरा दिया। MI को भी पिछले मैच में RR से ही हार मिली। टीम एक ही मैच जीत सकी है, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने भी हरा दिया था।

हेड टु हेड में आगे MI मुंबई और बेंगलुरु के बीच अब तक 36 टी-20 मैच खेले गए। 21 में MI और 15 में RCB को जीत मिली। इनमें 2 मैच चैंपियंस लीग टी-20 में भी रहे थे। IPL में दोनों ने 34 मैच खेले। यहां भी मुंबई हावी है, टीम ने 19 मुकाबले जीते।

पाटीदार RCB के टॉप स्कोरर 19वें सीजन में बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रजत पाटीदार ने बनाए हैं। उनके अलावा विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल भी 100 प्लस रन बना चुके हैं। जैकब डफी 5 विकेट लेकर टीम के टॉप बॉलर हैं, लेकिन जोश हेजलवुड को प्लेइंग-11 में शामिल करने के कारण वे पिछला मैच नहीं खेल सके थे।

शार्दूल MI के टॉप बॉलर MI के लिए इस सीजन शार्दूल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं। उनके बाद अल्लाह गजनफर ने 2 विकेट लिए। बाकी कोई भी बॉलर 1 से ज्यादा विकेट नहीं ले सका। बैटर्स में रोहित शर्मा ने 118 रन बनाए हैं।

बारिश नहीं होगी मुंबई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। टेम्परेचर 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मैच के दौरान यह 28 डिग्री तक पहुंच जाएगा। यहां ओस का प्रभाव रहता है, इसलिए दूसरी पारी में बैटिंग करना आसान हो जाता है।

वानखेड़े में बैटिंग फ्रेंडली पिच वानखेड़े स्टेडियम में बैटिंग फ्रेंडली पिच मिलती है। यहां अब तक टी-20 में 34 बार पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 200 प्लस का स्कोर बनाया, इनमें 28 बार टीमों को जीत भी मिली। MI ने यहां पहले बैटिंग करते हुए 5 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया, हर बार टीम को जीत मिली। टीम यहां 4 बार 200 प्लस का टारगेट चेज भी कर चुकी है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

MI: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

RCB: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (विकेटकीप), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम/अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
TET परीक्षा के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन:बड़वारा में सीएम के नाम दिया मांग पत्र; नियुक्ति दिनांक से सेवा गणना की मांग

April 11, 2026/
8:44 pm

कटनी जिले के बड़वारा तहसील में शनिवार को शिक्षकों ने सरकार की नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने तहसीलदार...

तस्वीर का विवरण

June 12, 2026/
4:54 pm

बहस के दौरान हवा में समानता बढ़ती है, जिससे दीवारें, प्लास्टिक और लकड़ी के फर्नीचर पर सीलन का असर दिखता...

समय रैना के साथ फोटो वायरल होने पर भड़कीं कुशा:कहा- ये मेरा दोस्त नहीं, मेरे प्राइवेट पार्ट पर जोक बने, ट्रॉमा में थैरेपी लेनी पड़ी, जानिए पूरा विवाद

July 13, 2026/
3:35 pm

कुछ समय पहले ही एक रोस्ट शो में समय रैना ने कुशा कपिला पर कई आपत्तिजनक जोक किए थे। इसके...

आरोप- बांग्लादेश सरकार ने डिफाल्टर को सेंट्रल बैंक गवर्नर बनाया:विपक्ष बोला- ये बर्दाश्त नहीं कर सकते, देश में भीड़तंत्र चल रहा

February 27, 2026/
8:05 am

बांग्लादेश में सेंट्रल बैंक के नए गवर्नर की नियुक्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष का आरोप...

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल ने कथित तौर पर सगाई खत्म करने के बजाय हत्या को चुना | न्यूज18

June 25, 2026/
4:54 pm

केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक चौंकाने वाले मोड़ में, आरोपी सिया गोयल ने कथित तौर पर सामाजिक कलंक के डर...

इंदौर में युवक की मौत,परिजन ने पुलिस पर लगाए आरोप:कलेक्टोरेट जनसुनवाई में जांच की मांग, मां की तबीयत बिगड़ी

March 11, 2026/
7:33 am

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में ताप्ती परिसर निवासी 23 वर्षीय राज मकवाना की मल्टी से कूदकर मौत के...

राजनीति

RCB vs MI IPL 2026

RCB vs MI IPL 2026

स्पोर्ट्स डेस्क27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) की चुनौती है। सीजन का 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा।

RCB ने 2 मैच जीतकर शुरुआत की थी, लेकिन टीम को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने हरा दिया। MI को भी पिछले मैच में RR से ही हार मिली। टीम एक ही मैच जीत सकी है, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने भी हरा दिया था।

हेड टु हेड में आगे MI मुंबई और बेंगलुरु के बीच अब तक 36 टी-20 मैच खेले गए। 21 में MI और 15 में RCB को जीत मिली। इनमें 2 मैच चैंपियंस लीग टी-20 में भी रहे थे। IPL में दोनों ने 34 मैच खेले। यहां भी मुंबई हावी है, टीम ने 19 मुकाबले जीते।

पाटीदार RCB के टॉप स्कोरर 19वें सीजन में बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रजत पाटीदार ने बनाए हैं। उनके अलावा विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल भी 100 प्लस रन बना चुके हैं। जैकब डफी 5 विकेट लेकर टीम के टॉप बॉलर हैं, लेकिन जोश हेजलवुड को प्लेइंग-11 में शामिल करने के कारण वे पिछला मैच नहीं खेल सके थे।

शार्दूल MI के टॉप बॉलर MI के लिए इस सीजन शार्दूल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं। उनके बाद अल्लाह गजनफर ने 2 विकेट लिए। बाकी कोई भी बॉलर 1 से ज्यादा विकेट नहीं ले सका। बैटर्स में रोहित शर्मा ने 118 रन बनाए हैं।

बारिश नहीं होगी मुंबई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। टेम्परेचर 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मैच के दौरान यह 28 डिग्री तक पहुंच जाएगा। यहां ओस का प्रभाव रहता है, इसलिए दूसरी पारी में बैटिंग करना आसान हो जाता है।

वानखेड़े में बैटिंग फ्रेंडली पिच वानखेड़े स्टेडियम में बैटिंग फ्रेंडली पिच मिलती है। यहां अब तक टी-20 में 34 बार पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 200 प्लस का स्कोर बनाया, इनमें 28 बार टीमों को जीत भी मिली। MI ने यहां पहले बैटिंग करते हुए 5 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया, हर बार टीम को जीत मिली। टीम यहां 4 बार 200 प्लस का टारगेट चेज भी कर चुकी है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

MI: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

RCB: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (विकेटकीप), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम/अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket