Saturday, 17 Oct 2026 | 07:46 PM

Trending :

EXCLUSIVE

खेत पर पानी देने गए मजदूर की संदिग्ध मौत:हरदा में 1 घंटे बाद गेट पर मिला शव; बेटे को हत्या का शक, पुलिस कर रही एक्सीडेंट की जांच

हरदा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रन्हाईकला में बीती मंगलवार रात खेत पर पानी देने गए एक मजदूर विश्राम गठिया का शव 1 घंटे बाद संदिग्ध परिस्थितियों में खेत के गेट पर मिला है। मृतक के सिर और मुंह पर चोट के निशान मिले हैं, जिसे लेकर उसके बेटे ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने एक्सीडेंट की सूचना पर मर्ग कायम कर बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है। रात 10 बजे खेत पर गया था मजदूर, सिर और मुंह से बह रहा था खून ग्राम रन्हाईकला निवासी मजदूर विश्राम गठिया मंगलवार रात करीब 10 बजे किसान मुकेश दोगने के खेत पर पानी देने गया था। लगभग एक घंटे बाद, रात करीब 11 बजे उसका शव किसान के खेत के गेट के पास पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के बड़े बेटे कन्हैया को दी। मौके पर पहुंचने पर कन्हैया ने देखा कि उसके पिता के सिर और मुंह पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था। इसके बाद उसने तत्काल परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिवार में हैं दिव्यांग पत्नी और 2 बेटे सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। मृतक के बेटे ने अपने पिता की हत्या की आशंका जताई है। बताया गया है कि मृतक विश्राम घर में अकेला कमाने वाला था। उसकी पत्नी दिव्यांग है और उसके दो बेटे (जिनकी उम्र 18 और 14 साल है) तथा एक बूढ़ी मां हैं। SI बोले- एक्सीडेंट की सूचना मिली थी, CCTV से जुटा रहे साक्ष्य जांच अधिकारी एसआई सोहनसिंह राजपूत ने बताया कि, “ग्राम रन्हाईकला में एक व्यक्ति की एक्सीडेंट से मौत होने की सूचना मिली थी।” पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साक्ष्य जुटा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कनाडा में खालिस्तानियों ने 100-100 डॉलर देकर जुटाई भीड़:मंदिर के बाहर हिंदू-भारत विरोधी नारे लगाए; बोले- हरियाणा-दिल्ली, बीकानेर हमारे

April 6, 2026/
5:25 am

कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में खालिस्तानियों ने त्रिवेणी मंदिर के बाहर भारत के खिलाफ नारे लगाए। खालिस्तानियों के जुटने से...

शेफाली जरिवाला के पालतू कुत्ते सिंबा का निधन:बच्चा मानती थीं, पति पराग बोले- तुम दोनों से मिलने का इंतजार नहीं कर सकता

July 23, 2026/
3:30 pm

कांटा लगा एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के पालतू कुत्ते सिंबा का आज निधन हो गया है। शेफाली, सिंबा को अपना बच्चा...

सुप्रीम कोर्ट बोला-सीएम जांच में दखल देंगी, सोचा न था:वे लोकतंत्र को खतरे में नहीं डाल सकतीं; ममता IPAC छापेमारी के बीच पहुंची थीं

April 22, 2026/
4:32 pm

I-PAC रेड मामले में ED की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सेंट्रल एजेंसी की...

सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाना गाया:हॉस्पिटल बेड से शेयर किया वीडियो, श्रेया घोषाल ने की जल्द रिकवरी की कामना

August 9, 2026/
6:09 pm

सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो हॉस्पिटल में सर्जरी...

अमृतसर में कपिल शर्मा के घर के बाहर फायरिंग:हॉलीसीटी स्थित आवास पर हुई घटना, कोई घायल नहीं, पुलिस जांच में जुटी

May 25, 2026/
2:20 pm

मशहूर कॉमेडियन और टीवी स्टार कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग करने का एक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

खेत पर पानी देने गए मजदूर की संदिग्ध मौत:हरदा में 1 घंटे बाद गेट पर मिला शव; बेटे को हत्या का शक, पुलिस कर रही एक्सीडेंट की जांच

खेत पर पानी देने गए मजदूर की संदिग्ध मौत:हरदा में 1 घंटे बाद गेट पर मिला शव; बेटे को हत्या का शक, पुलिस कर रही एक्सीडेंट की जांच

हरदा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रन्हाईकला में बीती मंगलवार रात खेत पर पानी देने गए एक मजदूर विश्राम गठिया का शव 1 घंटे बाद संदिग्ध परिस्थितियों में खेत के गेट पर मिला है। मृतक के सिर और मुंह पर चोट के निशान मिले हैं, जिसे लेकर उसके बेटे ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने एक्सीडेंट की सूचना पर मर्ग कायम कर बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है। रात 10 बजे खेत पर गया था मजदूर, सिर और मुंह से बह रहा था खून ग्राम रन्हाईकला निवासी मजदूर विश्राम गठिया मंगलवार रात करीब 10 बजे किसान मुकेश दोगने के खेत पर पानी देने गया था। लगभग एक घंटे बाद, रात करीब 11 बजे उसका शव किसान के खेत के गेट के पास पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के बड़े बेटे कन्हैया को दी। मौके पर पहुंचने पर कन्हैया ने देखा कि उसके पिता के सिर और मुंह पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था। इसके बाद उसने तत्काल परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिवार में हैं दिव्यांग पत्नी और 2 बेटे सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। मृतक के बेटे ने अपने पिता की हत्या की आशंका जताई है। बताया गया है कि मृतक विश्राम घर में अकेला कमाने वाला था। उसकी पत्नी दिव्यांग है और उसके दो बेटे (जिनकी उम्र 18 और 14 साल है) तथा एक बूढ़ी मां हैं। SI बोले- एक्सीडेंट की सूचना मिली थी, CCTV से जुटा रहे साक्ष्य जांच अधिकारी एसआई सोहनसिंह राजपूत ने बताया कि, “ग्राम रन्हाईकला में एक व्यक्ति की एक्सीडेंट से मौत होने की सूचना मिली थी।” पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साक्ष्य जुटा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket