Friday, 30 Oct 2026 | 08:37 PM

Trending :

EXCLUSIVE

गर्लफ्रेंड छोड़कर चली गई है, हर वक्त परेशान रहते हैं? इन 5 तरीकों से दूर करें टेंशन, सुधर जाएगी मेंटल हेल्थ

authorimg

Last Updated:

Tips to Overcome Breakup Pain: गर्लफ्रेंड के छोड़कर जाने के बाद तनाव और दुख महसूस होना सामान्य है. हालांकि इस कंडीशन से मूव ऑन करना बेहद जरूरी है. भावनाओं को समझना, खुद को व्यस्त रखना, सोशल मीडिया से दूरी बनाना, सेहत का ध्यान रखना और खुद पर फोकस करना इस दर्द को कम करने में मदद कर सकता है. इन आसान तरीकों से आप समय के साथ बेहतर महसूस करने लगेंगे और मेंटल हेल्थ सुधर सकती है.

Zoom

ब्रेकअप के बाद मूव ऑन करने के लिए खुद को व्यस्त रखना जरूरी होता है.

How to Handle Breakup Stress: किसी के साथ अगर आप लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहें और अचानक ब्रेकअप हो जाए, तो इससे लोग काफी परेशान हो जाते हैं. जब आप किसी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हों, तब बिछुड़ना काफी दर्दनाक होता है. गर्लफ्रेंड के छोड़कर जाने के बाद अकेलापन, उदासी और हर वक्त तनाव महसूस होना बिल्कुल सामान्य बात है. ऐसे में जरूरी है कि आप इस स्थिति से धीरे-धीरे बाहर निकलने की कोशिश करें, क्योंकि लगातार तनाव में रहना मानसिक और शारीरिक सेहत दोनों पर बुरा असर डाल सकता है. इससे आप बीमार हो सकते हैं, इसलिए मूव ऑन करना बहुत जरूरी है.

नई दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर और साइकेट्रिस्ट डॉ. प्रेरणा कुकरेती ने News18 को बताया कि ब्रेकअप से मूव करने का सबसे अच्छा तरीका अपनी भावनाओं को दबाने के बजाय उन्हें समझना है. दुख, गुस्सा या निराशा, जो भी आप महसूस कर रहे हैं, उसे स्वीकार करें. खुद को यह समय दें कि आप इस बदलाव को समझ सकें. अपनी फीलिंग्स किसी भरोसेमंद दोस्त या परिवार के सदस्य से शेयर करने से मन हल्का होता है. ब्रेकअप के बाद अगर आप खुद को व्यस्त रखेंगे, तो मूव ऑन करना आसान होगा. खाली बैठने पर पुराने ख्याल बार-बार आते हैं और तनाव बढ़ता है. इसलिए अपने दिन को किसी काम में लगाएं. इससे आपका ध्यान बंटेगा और आप धीरे-धीरे बेहतर महसूस करेंगे.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर ने बताया कि ब्रेकअप के दर्द से उबरने के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाना जरूरी है. बार-बार अपनी एक्स की प्रोफाइल देखना या पुरानी यादों में खोए रहना आपको और परेशान कर सकता है. इसलिए कुछ समय के लिए डिजिटल डिटॉक्स लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. अच्छी नींद लें, संतुलित खाना खाएं और नियमित एक्सरसाइज करें. जब शरीर स्वस्थ रहता है, तो दिमाग भी बेहतर तरीके से काम करता है और आप तनाव को संभाल पाते हैं. अगर आप स्वस्थ नहीं होंगे, तो आप अपनी पुरानी बातों से उबर ही नहीं पाएंगे.

एक्सपर्ट की मानें तो ब्रेकअप से उबरने के लिए खुद पर फोकस करना जरूरी है. यह समय खुद को समझने और बेहतर बनाने का है. अपनी गलतियों से सीखें, अपने लक्ष्य तय करें और जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश करें. हर अंत एक नई शुरुआत का मौका भी देता है. ब्रेकअप जिंदगी का एक कठिन दौर हो सकता है, लेकिन यह स्थायी नहीं होता है. सही सोच और छोटे-छोटे कदमों से आप इस दर्द से बाहर निकल सकते हैं और पहले से ज्यादा मजबूत बन सकते हैं.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला:विदेश मंत्रालय बोला- ईरान ने हद पार की; ईरान की धमकी- लारीजारी की हत्या का बदला लेंगे

March 19, 2026/
7:03 am

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 20वां दिन है। ईरान ने बुधवार रात को कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट...

विधानसभा चुनाव के बाद कोलकाता पुलिस ने गर्गा चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया, लगाया ये 'गंभीर' आरोप

May 13, 2026/
9:12 am

कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को ‘बांग्ला पोक्खो’ के नेता गर्गा चटर्जी को हाल ही में बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान...

authorimg

February 4, 2026/
1:12 pm

IPS Success Story: कहानी देश के बड़े राज्यों में से एक का सबसे बड़े ‘सुपर कॉप’ की, जिसे कभी अंग्रेजी...

दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे दीपिका-रणवीर:कपल ने बेटी दुआ की क्यूट फोटो शेयर कर प्रेग्नेंसी की दी जानकारी

April 19, 2026/
11:43 am

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रविवार को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है। दीपिका और रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम...

जबलपुर के रादुविवि में हंगामे के बीच बजट पारित:कार्यप्रणाली पर असंतोष, 27 अप्रैल को होगी समीक्षा बैठक

March 31, 2026/
8:14 am

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (रादुविवि) की सभा (कोर्ट) की बैठक सोमवार को आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बहस के बीच संपन्न हुई। इस...

खजुराहो में पारा 46°C, 10 साल में सबसे ज्यादा:एमपी के 4 जिलों में आज लू, 12 में बारिश का अलर्ट; कल से थोड़ी राहत

April 28, 2026/
5:05 am

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को टूरिस्ट स्पॉट खजुराहो में पारा 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच...

राजनीति

गर्लफ्रेंड छोड़कर चली गई है, हर वक्त परेशान रहते हैं? इन 5 तरीकों से दूर करें टेंशन, सुधर जाएगी मेंटल हेल्थ

authorimg

Last Updated:

Tips to Overcome Breakup Pain: गर्लफ्रेंड के छोड़कर जाने के बाद तनाव और दुख महसूस होना सामान्य है. हालांकि इस कंडीशन से मूव ऑन करना बेहद जरूरी है. भावनाओं को समझना, खुद को व्यस्त रखना, सोशल मीडिया से दूरी बनाना, सेहत का ध्यान रखना और खुद पर फोकस करना इस दर्द को कम करने में मदद कर सकता है. इन आसान तरीकों से आप समय के साथ बेहतर महसूस करने लगेंगे और मेंटल हेल्थ सुधर सकती है.

Zoom

ब्रेकअप के बाद मूव ऑन करने के लिए खुद को व्यस्त रखना जरूरी होता है.

How to Handle Breakup Stress: किसी के साथ अगर आप लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहें और अचानक ब्रेकअप हो जाए, तो इससे लोग काफी परेशान हो जाते हैं. जब आप किसी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हों, तब बिछुड़ना काफी दर्दनाक होता है. गर्लफ्रेंड के छोड़कर जाने के बाद अकेलापन, उदासी और हर वक्त तनाव महसूस होना बिल्कुल सामान्य बात है. ऐसे में जरूरी है कि आप इस स्थिति से धीरे-धीरे बाहर निकलने की कोशिश करें, क्योंकि लगातार तनाव में रहना मानसिक और शारीरिक सेहत दोनों पर बुरा असर डाल सकता है. इससे आप बीमार हो सकते हैं, इसलिए मूव ऑन करना बहुत जरूरी है.

नई दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर और साइकेट्रिस्ट डॉ. प्रेरणा कुकरेती ने News18 को बताया कि ब्रेकअप से मूव करने का सबसे अच्छा तरीका अपनी भावनाओं को दबाने के बजाय उन्हें समझना है. दुख, गुस्सा या निराशा, जो भी आप महसूस कर रहे हैं, उसे स्वीकार करें. खुद को यह समय दें कि आप इस बदलाव को समझ सकें. अपनी फीलिंग्स किसी भरोसेमंद दोस्त या परिवार के सदस्य से शेयर करने से मन हल्का होता है. ब्रेकअप के बाद अगर आप खुद को व्यस्त रखेंगे, तो मूव ऑन करना आसान होगा. खाली बैठने पर पुराने ख्याल बार-बार आते हैं और तनाव बढ़ता है. इसलिए अपने दिन को किसी काम में लगाएं. इससे आपका ध्यान बंटेगा और आप धीरे-धीरे बेहतर महसूस करेंगे.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर ने बताया कि ब्रेकअप के दर्द से उबरने के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाना जरूरी है. बार-बार अपनी एक्स की प्रोफाइल देखना या पुरानी यादों में खोए रहना आपको और परेशान कर सकता है. इसलिए कुछ समय के लिए डिजिटल डिटॉक्स लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. अच्छी नींद लें, संतुलित खाना खाएं और नियमित एक्सरसाइज करें. जब शरीर स्वस्थ रहता है, तो दिमाग भी बेहतर तरीके से काम करता है और आप तनाव को संभाल पाते हैं. अगर आप स्वस्थ नहीं होंगे, तो आप अपनी पुरानी बातों से उबर ही नहीं पाएंगे.

एक्सपर्ट की मानें तो ब्रेकअप से उबरने के लिए खुद पर फोकस करना जरूरी है. यह समय खुद को समझने और बेहतर बनाने का है. अपनी गलतियों से सीखें, अपने लक्ष्य तय करें और जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश करें. हर अंत एक नई शुरुआत का मौका भी देता है. ब्रेकअप जिंदगी का एक कठिन दौर हो सकता है, लेकिन यह स्थायी नहीं होता है. सही सोच और छोटे-छोटे कदमों से आप इस दर्द से बाहर निकल सकते हैं और पहले से ज्यादा मजबूत बन सकते हैं.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket