Monday, 07 Sep 2026 | 07:45 AM

Trending :

EXCLUSIVE

धुरंधर-2 एक्टर को पाकिस्तान से या रहे मैसेज:एसपी असलम को मारने वाले हिरव मेहता बोले- रणवीर बहुत सम्मान देते हैं

धुरंधर-2 में एसपी असलम को मारने वाले हिरव की कहानी:बिना डायलॉग के हाव-भाव से दिल जीता; पाकिस्तान से आ रहे ड्राइविंग सिखाने के मैसेज

भारतीय सिनेमा में 3,000 करोड़ रुपए की कमाई का रिकॉर्ड बनाने वाली फ्रेंचाइजी ‘धुरंधर’ में एक चेहरा इन दिनों खूब चर्चा में है। धुरंधर 2 में एसपी असलम चौधरी को मारने वाला यह किरदार हिरव मेहता ने निभाया है। फिल्म में बिना एक भी डायलॉग बोले हिरव ने अपनी ड्राइविंग और हाव-भाव से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में हिरव का कार से संजय दत्त (एसपी असलम चौधरी) को मारना कहानी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। दिव्य भास्कर ने हिरव से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने धुरंधर 2 के एक्सपीरियंस शेयर किए। मुकेश छाबड़ा के ऑफिस से चमकी किस्मत
हिरव बताते हैं कि उन्हें यह रोल एक कॉल के जरिए मिला। उन्होंने मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के ऑफिस में अपना परिचय और प्रोफाइल दिया था। वहां से डेटा निकालकर उन्हें ऑनलाइन ऑडिशन और लुक टेस्ट के लिए बुलाया गया। हिरव ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त और अक्षय खन्ना जैसे बड़े सितारे हैं, तो वे दंग रह गए। उन्हें लगा कि यह उनके करियर का सबसे बड़ा मौका है। लेह से मुंबई तक हुई फिल्म की शूटिंग
फिल्म की शूटिंग अगस्त 2025 में लेह-लद्दाख से शुरू हुई थी। हिरव ने बताया कि अक्षय खन्ना का वायरल वॉक वाला सीन लद्दाख में ही शूट हुआ था। उनके खुद के ड्राइविंग वाले सीन की शूटिंग चंडीगढ़ में हुई, जबकि चेहरे के क्लोज-अप शॉट्स आधे चंडीगढ़ और आधे मुंबई की गोरेगांव फिल्म सिटी में शूट किए गए। हिरव के मुताबिक, संजय दत्त जैसे दिग्गज को पर्दे पर मारने का सीन शूट करना डरावना और सुखद, दोनों तरह का अनुभव था। रणवीर सिंह का व्यवहार और ‘मास्टर क्लास’
शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए हिरव ने बताया कि रणवीर सबको बराबरी का सम्मान देते हैं। हिरव ने कहा, जब मेरा क्लोज-अप सीन था, तब रणवीर ने कैमरे के पीछे से चिल्लाकर मेरा उत्साह बढ़ाया और कहा चलो हिरव, करते हैं। एक सुपरस्टार को मेरा नाम याद था, यह मेरे लिए बड़ी बात थी।” उन्होंने बताया कि अक्षय खन्ना अपने काम में डूबे रहते हैं, वहीं संजय दत्त दिखने में गंभीर हैं लेकिन बात करने में बहुत विनम्र हैं। पाकिस्तान से आ रहे ‘ड्राइविंग स्कूल’ के मैसेज
हिरव के ड्राइविंग सीन और एक्टिंग की तारीफ सीमा पार पाकिस्तान में भी हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ‘फेवरेट ड्राइवर’ बता रहे हैं। हिरव ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान से कई मैसेज मिल रहे हैं, जिनमें लोग कह रहे हैं ‘हमें भी ड्राइविंग सिखा दो।’ हालांकि, फिल्म को लेकर उठ रहे प्रोपेगेंडा के सवालों पर हिरव का कहना है कि यह फिल्म किसी देश के खिलाफ नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है और इसमें कुछ भी गलत नहीं दिखाया गया है। फाइनेंस प्रोफेशनल से ‘मसल मेहता’ तक का सफर
हिरव का फिल्मी सफर काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने फाइनेंस में एमबीए किया है और शेयर बाजार में भी काम किया है। बाल कलाकार के रूप में बूस्टर के विज्ञापन से शुरुआत करने वाले हिरव ने फिटनेस की दुनिया में भी नाम कमाया है। वे ‘मसल मेहता’ नाम से इंस्टाग्राम पेज चलाते हैं, जहां वे लोगों को ऑनलाइन ट्रेनिंग देते हैं। फिल्म की सफलता के बाद 15 दिनों में उनके फॉलोअर्स 29 हजार से बढ़कर 1 लाख हो गए हैं। हिरव को अब कुछ और बड़ी फिल्मों के ऑफर भी मिल रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जमीन विवाद में युवक ने पुलिस से की बदसलूकी:वीडियो सामने आने के बाद FIR, SC/ST एक्ट में केस दर्ज

April 15, 2026/
11:10 pm

विदिशा जिले के पठारी थाना क्षेत्र के ग्राम कांकलखेड़ी में जमीन विवाद के दौरान एक युवक द्वारा पुलिस टीम से...

Javed Akhtar Condemns Taliban Law on Domestic Violence

February 21, 2026/
7:16 pm

59 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड के जाने-माने गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने तालिबान के उस नए कानून...

ब्यूटी+पर्सनल केयर का खर्च 10 साल में 5 गुना बढ़ा:ड्रेसिंग टेबल में काजल, पाउडर, लिपस्टिक ही नहीं; एसपीएफ फाउंडेशन, मॉइश्चराइजर-प्राइमर कॉम्बो जैसे प्रोडक्ट भी

May 18, 2026/
3:31 pm

भारत में महिलाएं प्राचीन काल से ही सजने-संवरने और सौंदर्य देखभाल के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करती रही हैं।...

हैदराबाद में महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या की:खुद भी सुसाइड किया; पति के दोबारा शादी करने से नाराज थी

April 1, 2026/
9:32 am

हैदराबाद में महिला ने दो बेटों की हत्या के बाद सुसाइड कर लिया। तीनों के शव फांसी के फंदे पर...

Ramayana teaser features Ranbir Kapoor, Sai Pallavi, Yash and others.

April 2, 2026/
3:25 pm

आखरी अपडेट:02 अप्रैल, 2026, 15:25 IST महाराष्ट्र की प्रकाशिकी-संचालित राजनीति में, प्रतिद्वंद्वियों के आयोजनों में आदित्य ठाकरे और उनके खेमे...

पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल को ईशा समझ बैठीं असली:देखते ही शॉक होकर कहा- ओह मोदी जी, जमकर उड़ा मजाक, बाद में तस्वीरें लीं

July 4, 2026/
12:09 pm

एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम ईशा मालवीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में वह एक...

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प ने वेनेजुएला को अमेरिका का ‘51वां राज्य’ बताया: अंतरिम राष्ट्रपति बोलीं- संप्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे

May 13, 2026/
10:10 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशलl पर वेनेजुएला को अमेरिका का ‘51वां राज्य’ दिखाने वाला ग्राफिक शेयर किया है।...

राजनीति

धुरंधर-2 एक्टर को पाकिस्तान से या रहे मैसेज:एसपी असलम को मारने वाले हिरव मेहता बोले- रणवीर बहुत सम्मान देते हैं

धुरंधर-2 में एसपी असलम को मारने वाले हिरव की कहानी:बिना डायलॉग के हाव-भाव से दिल जीता; पाकिस्तान से आ रहे ड्राइविंग सिखाने के मैसेज

भारतीय सिनेमा में 3,000 करोड़ रुपए की कमाई का रिकॉर्ड बनाने वाली फ्रेंचाइजी ‘धुरंधर’ में एक चेहरा इन दिनों खूब चर्चा में है। धुरंधर 2 में एसपी असलम चौधरी को मारने वाला यह किरदार हिरव मेहता ने निभाया है। फिल्म में बिना एक भी डायलॉग बोले हिरव ने अपनी ड्राइविंग और हाव-भाव से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में हिरव का कार से संजय दत्त (एसपी असलम चौधरी) को मारना कहानी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। दिव्य भास्कर ने हिरव से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने धुरंधर 2 के एक्सपीरियंस शेयर किए। मुकेश छाबड़ा के ऑफिस से चमकी किस्मत
हिरव बताते हैं कि उन्हें यह रोल एक कॉल के जरिए मिला। उन्होंने मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के ऑफिस में अपना परिचय और प्रोफाइल दिया था। वहां से डेटा निकालकर उन्हें ऑनलाइन ऑडिशन और लुक टेस्ट के लिए बुलाया गया। हिरव ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त और अक्षय खन्ना जैसे बड़े सितारे हैं, तो वे दंग रह गए। उन्हें लगा कि यह उनके करियर का सबसे बड़ा मौका है। लेह से मुंबई तक हुई फिल्म की शूटिंग
फिल्म की शूटिंग अगस्त 2025 में लेह-लद्दाख से शुरू हुई थी। हिरव ने बताया कि अक्षय खन्ना का वायरल वॉक वाला सीन लद्दाख में ही शूट हुआ था। उनके खुद के ड्राइविंग वाले सीन की शूटिंग चंडीगढ़ में हुई, जबकि चेहरे के क्लोज-अप शॉट्स आधे चंडीगढ़ और आधे मुंबई की गोरेगांव फिल्म सिटी में शूट किए गए। हिरव के मुताबिक, संजय दत्त जैसे दिग्गज को पर्दे पर मारने का सीन शूट करना डरावना और सुखद, दोनों तरह का अनुभव था। रणवीर सिंह का व्यवहार और ‘मास्टर क्लास’
शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए हिरव ने बताया कि रणवीर सबको बराबरी का सम्मान देते हैं। हिरव ने कहा, जब मेरा क्लोज-अप सीन था, तब रणवीर ने कैमरे के पीछे से चिल्लाकर मेरा उत्साह बढ़ाया और कहा चलो हिरव, करते हैं। एक सुपरस्टार को मेरा नाम याद था, यह मेरे लिए बड़ी बात थी।” उन्होंने बताया कि अक्षय खन्ना अपने काम में डूबे रहते हैं, वहीं संजय दत्त दिखने में गंभीर हैं लेकिन बात करने में बहुत विनम्र हैं। पाकिस्तान से आ रहे ‘ड्राइविंग स्कूल’ के मैसेज
हिरव के ड्राइविंग सीन और एक्टिंग की तारीफ सीमा पार पाकिस्तान में भी हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ‘फेवरेट ड्राइवर’ बता रहे हैं। हिरव ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान से कई मैसेज मिल रहे हैं, जिनमें लोग कह रहे हैं ‘हमें भी ड्राइविंग सिखा दो।’ हालांकि, फिल्म को लेकर उठ रहे प्रोपेगेंडा के सवालों पर हिरव का कहना है कि यह फिल्म किसी देश के खिलाफ नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है और इसमें कुछ भी गलत नहीं दिखाया गया है। फाइनेंस प्रोफेशनल से ‘मसल मेहता’ तक का सफर
हिरव का फिल्मी सफर काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने फाइनेंस में एमबीए किया है और शेयर बाजार में भी काम किया है। बाल कलाकार के रूप में बूस्टर के विज्ञापन से शुरुआत करने वाले हिरव ने फिटनेस की दुनिया में भी नाम कमाया है। वे ‘मसल मेहता’ नाम से इंस्टाग्राम पेज चलाते हैं, जहां वे लोगों को ऑनलाइन ट्रेनिंग देते हैं। फिल्म की सफलता के बाद 15 दिनों में उनके फॉलोअर्स 29 हजार से बढ़कर 1 लाख हो गए हैं। हिरव को अब कुछ और बड़ी फिल्मों के ऑफर भी मिल रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket