Wednesday, 07 Oct 2026 | 12:00 AM

Trending :

EXCLUSIVE

सुकेश के खिलाफ जैकलीन सरकारी गवाह बनेंगी:₹200 करोड़ की ठगी केस में सहयोग को तैयार; इन्हीं पैसों से लग्जरी गिफ्ट लिए थे

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई है। पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक्ट्रेस ने जानकारी दी कि वे इस मामले में जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करने को तैयार हैं। कोर्ट ने एक्ट्रेस की बात सुनने के बाद उन्हें निर्देश दिया है कि इसके लिए उन्हें सबसे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पास एक औपचारिक अर्जी दाखिल करनी होगी। यह मामला ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। सुकेश पर आरोप है कि उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से करीब 200 करोड़ रुपए की ठगी की थी। ED की जांच में सामने आया था कि सुकेश ने ठगी के इन पैसों से जैकलीन फर्नांडिस को करोड़ों रुपए के कीमती गिफ्ट्स दिए थे। इसमें लग्जरी बैग, हीरे की ज्वेलरी, महंगे घोड़े और बिल्लियां शामिल थीं। इस वजह से ED ने जैकलीन को भी इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया था। सरकारी गवाह बनने से क्या बदलेगा?
जैकलीन फर्नांडिस काफी समय से इस हाई-प्रोफाइल केस में आरोपी के तौर पर जांच का सामना कर रही हैं। अब उन्होंने कोर्ट के सामने प्रस्ताव रखा है कि वे सरकारी गवाह बनकर सच्चाई सामने लाना चाहती हैं। अगर ED उनकी अर्जी स्वीकार कर लेती है और कोर्ट इसकी अनुमति देता है, तो जैकलीन इस केस में आरोपी से गवाह बन जाएंगी। कानूनी जानकारों के मुताबिक, इससे उन्हें सजा में छूट या कानूनी कार्रवाई से राहत मिल सकती है, बशर्ते वे सुकेश के खिलाफ पुख्ता जानकारी दें। जैकलीन ने लिए थे कई महंगे गिफ्ट ED के मुताबिक, जैकलीन से दोस्ती हो जाने के बाद सुकेश ने उनके ऊपर 7 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए थे। सुकेश ने जैकलीन को ये चीजें गिफ्ट की थीं… मामले की पूरी टाइमलाइन करियर और इमेज पर पड़ा है असर
सुकेश चंद्रशेखर केस की वजह से जैकलीन फर्नांडिस को पिछले तीन-चार सालों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उन्हें विदेश जाने के लिए हर बार कोर्ट से परमिशन लेनी पड़ती थी। उनके कई ब्रांड एंडोर्समेंट और फिल्में भी प्रभावित हुईं। माना जा रहा है कि सरकारी गवाह बनकर जैकलीन खुद को इस कानूनी पेच से बाहर निकालना चाहती हैं ताकि वे अपने एक्टिंग करियर पर दोबारा ध्यान दे सकें।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मानसून सत्र से पहले, केंद्र ने प्रमुख विधेयकों के लिए विपक्ष से संपर्क किया | राजनीति | न्यूज18

June 18, 2026/
4:46 pm

संसद के मानसून सत्र के करीब आने के साथ, केंद्र ने कानून के प्रमुख हिस्सों पर आम सहमति बनाने के...

बीमार फैन से मिलकर रोए पवन कल्याण:इलाज के लिए 1 लाख रुपए भी दिए; मानहानि केस में कोर्ट ने पक्ष में दिया आदेश

June 18, 2026/
12:30 pm

आंध्रप्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ एक्टर पवन कल्याण ने दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे एक नन्हे फैन से मुलाकात की।...

यात्री सुविधा सर्वे में इंदौर एयरपोर्ट की बड़ी छलांग:10वें से तीसरे स्थान पर पहुंचा; पुणे पहले और गोवा दूसरे स्थान पर रहा

April 1, 2026/
10:43 pm

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने वर्ष 2025 में शानदार उड़ान भरते यात्री सुविधाओं के मामले में देश...

Lockie Ferguson was the star for New Zealand in the third T20I

March 22, 2026/
9:22 pm

आखरी अपडेट:22 मार्च, 2026, 21:22 IST ओवैसी ने कहा कि एआईएमआईएम हुमायूं कबीर के नेतृत्व वाली आम जनता उन्नयन पार्टी...

Australia Wins T20 Series 3-0 vs Bangladesh

June 21, 2026/
6:40 pm

चट्टोग्राम55 मिनट पहले कॉपी लिंक ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में 110 रन का टारगेट चेज किया। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20...

विंबलडन मैच देखने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा:पति निक जोनास को वीडियो कॉल पर कराया लाइव टूर, मैच के दौरान दिखा स्टाइलिश लुक

July 10, 2026/
3:25 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा गुरुवार को विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट का मुकाबला देखने पहुंचीं। वे महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल मैच के...

CharDham Yatra Offline Registration Begins

April 17, 2026/
11:15 am

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा के लिए...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सुकेश के खिलाफ जैकलीन सरकारी गवाह बनेंगी:₹200 करोड़ की ठगी केस में सहयोग को तैयार; इन्हीं पैसों से लग्जरी गिफ्ट लिए थे

सुकेश के खिलाफ जैकलीन सरकारी गवाह बनेंगी:₹200 करोड़ की ठगी केस में सहयोग को तैयार; इन्हीं पैसों से लग्जरी गिफ्ट लिए थे

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई है। पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक्ट्रेस ने जानकारी दी कि वे इस मामले में जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करने को तैयार हैं। कोर्ट ने एक्ट्रेस की बात सुनने के बाद उन्हें निर्देश दिया है कि इसके लिए उन्हें सबसे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पास एक औपचारिक अर्जी दाखिल करनी होगी। यह मामला ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। सुकेश पर आरोप है कि उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से करीब 200 करोड़ रुपए की ठगी की थी। ED की जांच में सामने आया था कि सुकेश ने ठगी के इन पैसों से जैकलीन फर्नांडिस को करोड़ों रुपए के कीमती गिफ्ट्स दिए थे। इसमें लग्जरी बैग, हीरे की ज्वेलरी, महंगे घोड़े और बिल्लियां शामिल थीं। इस वजह से ED ने जैकलीन को भी इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया था। सरकारी गवाह बनने से क्या बदलेगा?
जैकलीन फर्नांडिस काफी समय से इस हाई-प्रोफाइल केस में आरोपी के तौर पर जांच का सामना कर रही हैं। अब उन्होंने कोर्ट के सामने प्रस्ताव रखा है कि वे सरकारी गवाह बनकर सच्चाई सामने लाना चाहती हैं। अगर ED उनकी अर्जी स्वीकार कर लेती है और कोर्ट इसकी अनुमति देता है, तो जैकलीन इस केस में आरोपी से गवाह बन जाएंगी। कानूनी जानकारों के मुताबिक, इससे उन्हें सजा में छूट या कानूनी कार्रवाई से राहत मिल सकती है, बशर्ते वे सुकेश के खिलाफ पुख्ता जानकारी दें। जैकलीन ने लिए थे कई महंगे गिफ्ट ED के मुताबिक, जैकलीन से दोस्ती हो जाने के बाद सुकेश ने उनके ऊपर 7 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए थे। सुकेश ने जैकलीन को ये चीजें गिफ्ट की थीं… मामले की पूरी टाइमलाइन करियर और इमेज पर पड़ा है असर
सुकेश चंद्रशेखर केस की वजह से जैकलीन फर्नांडिस को पिछले तीन-चार सालों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उन्हें विदेश जाने के लिए हर बार कोर्ट से परमिशन लेनी पड़ती थी। उनके कई ब्रांड एंडोर्समेंट और फिल्में भी प्रभावित हुईं। माना जा रहा है कि सरकारी गवाह बनकर जैकलीन खुद को इस कानूनी पेच से बाहर निकालना चाहती हैं ताकि वे अपने एक्टिंग करियर पर दोबारा ध्यान दे सकें।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket