Wednesday, 02 Sep 2026 | 01:07 AM

Trending :

EXCLUSIVE

विराट कोहली के लाइक पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी:कहा- मुझे उनके लिए बुरा लगा, इतना बड़ा मुद्दा कैसे बन गया, समझ नहीं आया

जर्मन मॉडल लिजलाज की फोटो को कथित तौर पर लाइक करने को लेकर विराट कोहली चर्चा में आ गए। शुक्रवार को लिजलाज ने इस पर रिएक्ट करते हुए बताया कि उन्हें इस बारे में खबरों से पता चला। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए लिजलाज ने कहा, ‘मैं सुबह उठी तो देखा कि मैं खबरों में हूं। मुझे नहीं पता था कि उन्होंने (विराट) कब फोटो लाइक की। लोगों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म की खबरें मुझे भेजीं। मुझे बहुत सारे मैसेज मिले और लोग काफी उत्साहित थे।’

उन्होंने बताया कि भारत यात्रा के दौरान उन्हें क्रिकेट के बारे में पता चला, जब वह पहली बार भारत आई थीं और यहां कई महीनों तक रहीं। इस दौरान उन्होंने साउथ इंडिया, गोवा, मैसूर, कूर्ग, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद समेत कई जगहों की यात्रा की। लिजलाज ने कहा कि आईपीएल के दौरान उन्होंने अपने बेंगलुरु के दोस्तों के साथ मैच देखना शुरू किया और वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की फैन बन गईं। इसी दौरान उन्होंने विराट कोहली को खेलते देखा और उन्हें पसंद किया। बाद में विराट द्वारा फोटो अनलाइक किए जाने पर लिजलाज ने कहा, ‘मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा लगा। मुझे खुशी थी कि उन्होंने लाइक किया, लेकिन यह इतना बड़ा मुद्दा कैसे बन गया, समझ नहीं आया। शायद उनका ऐसा इरादा नहीं था, फिर भी मैं उनके सपोर्ट की सराहना करती हूं।’ वायरल होने के बाद बढ़े ऑफर्स
लिजलाज ने बताया कि इस घटना के बाद उन्हें कई काम के ऑफर्स मिले हैं, लेकिन वह फिलहाल सोच-समझकर फैसला लेना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह म्यूजिक और व्लॉगिंग को लेकर सीरियस हैं और भारत में मौके मिलने पर फिर से आने पर विचार कर सकती हैं। फोटोग्राफर ने स्क्रीनशॉट शेयर किए थे बता दें कि लिजलाज की फोटो क्लिक करने वाले फोटोग्राफर अद्वैत वैद्य ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि विराट के आधिकारिक अकाउंट से लिजलाज की एक पुरानी फोटो को लाइक किया गया।

अद्वैत ने कैप्शन में लिखा, ‘इस पर कैसे रिएक्ट करें… जब GOAT विराट कोहली, आपकी पोस्ट लाइक कर दें। मैं और लिजलाज अभी भी अपनी आंखें मलकर देख रहे हैं कि ये सच में हो रहा है या नहीं… हाहा… धन्यवाद GOAT।’
विराट लिजलाज के पसंदीदा क्रिकेटर हैं लिजलाज एक जर्मन-दक्षिण अफ्रीकी मॉडल, व्लॉगर और इन्फ्लुएंसर हैं, जो भारत में अपने ट्रैवल कंटेंट (जैसे “समोसा समोसा” वीडियो) के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने फिल्मीमंत्रा को दिए इंटरव्यू में बताया था कि विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही विराट कोहली के लाइक वाला स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, तो कई यूजर्स ने इस पर रिएक्शन दिए। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कोहली ने सच में इसे लाइक किया था या फिर यह किसी एल्गोरिदम की गलती है।
विराट ने अवनीत की फोटो लाइक की थी गौरतलब है कि पिछले साल मई 2025 में विराट कोहली ने एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक फोटो को लाइक किया था। जिसको लेकर कोहली ने सफाई देते हुए कहा था, ‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि फीड क्लियर करते समय ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया है। इसके पीछे मेरा कोई इरादा नहीं था। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि कृपया बेवजह कोई भी बातें नहीं बनाएं। समझने के लिए धन्यवाद।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भगवान शिव के रोल में दिखेंगे रणवीर सिंह:अमिश त्रिपाठी की किताब 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' के खरीदे राइट्स

May 13, 2026/
5:28 pm

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने करियर के एक और बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक…‘उन्होंने अपने प्रोडक्शन...

एमपी-छत्तीसगढ़ सीमा पर बना तिपान पुल जर्जर:44 साल पुराने पुल पर भारी वाहनों का दबाव, सरिए बाहर आए; मरम्मत का इंतजार

April 20, 2026/
1:04 pm

अनूपपुर जिले की सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत वेंकटनगर में तिपान नदी पर बना पुल अपनी मियाद पूरी कर चुका...

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला ममेरा भाई वृंदावन में गिरफ्तार:शिवपुरी से बहला-फुसलाकर यूपी ले गया था आरोपी; 5 दिन बाद मिली लड़की

March 22, 2026/
6:45 pm

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र से लापता हुई एक 15 वर्षीय नाबालिग को वृंदावन से बरामद कर लिया गया...

एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर आंधी में फंसा:शादी समारोह में जा रहे थे, पायलट रास्ते से लौटा; जुहू हेलीपैड पर सेफ लैंडिंग

May 7, 2026/
5:53 pm

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर कल्याण के पास खराब मौसम और तेज आंधी-तूफान में फंस गया। जानकारी...

Trump Unveils New Air Force One Luxury Jet

June 20, 2026/
6:29 pm

वॉशिंगटन डीसी2 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को नए एयर फोर्स वन प्लेन का अनावरण...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: बंगाल रिजल्ट से पहले फुल एक्शन में ये बीजेपी, चुनावी पोल में जीत का अनुमान के बाद तैयार हुआ मास्टर प्लान

May 1, 2026/
3:44 pm

पश्चिम बंगाल में मातृभाषा से पहले बीजेपी पूरी तरह से एक्शन मूड में आ गई है। 4 मई को वाली...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

विराट कोहली के लाइक पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी:कहा- मुझे उनके लिए बुरा लगा, इतना बड़ा मुद्दा कैसे बन गया, समझ नहीं आया

विराट कोहली के लाइक पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी:कहा- मुझे उनके लिए बुरा लगा, इतना बड़ा मुद्दा कैसे बन गया, समझ नहीं आया

जर्मन मॉडल लिजलाज की फोटो को कथित तौर पर लाइक करने को लेकर विराट कोहली चर्चा में आ गए। शुक्रवार को लिजलाज ने इस पर रिएक्ट करते हुए बताया कि उन्हें इस बारे में खबरों से पता चला। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए लिजलाज ने कहा, ‘मैं सुबह उठी तो देखा कि मैं खबरों में हूं। मुझे नहीं पता था कि उन्होंने (विराट) कब फोटो लाइक की। लोगों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म की खबरें मुझे भेजीं। मुझे बहुत सारे मैसेज मिले और लोग काफी उत्साहित थे।’

उन्होंने बताया कि भारत यात्रा के दौरान उन्हें क्रिकेट के बारे में पता चला, जब वह पहली बार भारत आई थीं और यहां कई महीनों तक रहीं। इस दौरान उन्होंने साउथ इंडिया, गोवा, मैसूर, कूर्ग, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद समेत कई जगहों की यात्रा की। लिजलाज ने कहा कि आईपीएल के दौरान उन्होंने अपने बेंगलुरु के दोस्तों के साथ मैच देखना शुरू किया और वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की फैन बन गईं। इसी दौरान उन्होंने विराट कोहली को खेलते देखा और उन्हें पसंद किया। बाद में विराट द्वारा फोटो अनलाइक किए जाने पर लिजलाज ने कहा, ‘मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा लगा। मुझे खुशी थी कि उन्होंने लाइक किया, लेकिन यह इतना बड़ा मुद्दा कैसे बन गया, समझ नहीं आया। शायद उनका ऐसा इरादा नहीं था, फिर भी मैं उनके सपोर्ट की सराहना करती हूं।’ वायरल होने के बाद बढ़े ऑफर्स
लिजलाज ने बताया कि इस घटना के बाद उन्हें कई काम के ऑफर्स मिले हैं, लेकिन वह फिलहाल सोच-समझकर फैसला लेना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह म्यूजिक और व्लॉगिंग को लेकर सीरियस हैं और भारत में मौके मिलने पर फिर से आने पर विचार कर सकती हैं। फोटोग्राफर ने स्क्रीनशॉट शेयर किए थे बता दें कि लिजलाज की फोटो क्लिक करने वाले फोटोग्राफर अद्वैत वैद्य ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि विराट के आधिकारिक अकाउंट से लिजलाज की एक पुरानी फोटो को लाइक किया गया।

अद्वैत ने कैप्शन में लिखा, ‘इस पर कैसे रिएक्ट करें… जब GOAT विराट कोहली, आपकी पोस्ट लाइक कर दें। मैं और लिजलाज अभी भी अपनी आंखें मलकर देख रहे हैं कि ये सच में हो रहा है या नहीं… हाहा… धन्यवाद GOAT।’
विराट लिजलाज के पसंदीदा क्रिकेटर हैं लिजलाज एक जर्मन-दक्षिण अफ्रीकी मॉडल, व्लॉगर और इन्फ्लुएंसर हैं, जो भारत में अपने ट्रैवल कंटेंट (जैसे “समोसा समोसा” वीडियो) के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने फिल्मीमंत्रा को दिए इंटरव्यू में बताया था कि विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही विराट कोहली के लाइक वाला स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, तो कई यूजर्स ने इस पर रिएक्शन दिए। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कोहली ने सच में इसे लाइक किया था या फिर यह किसी एल्गोरिदम की गलती है।
विराट ने अवनीत की फोटो लाइक की थी गौरतलब है कि पिछले साल मई 2025 में विराट कोहली ने एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक फोटो को लाइक किया था। जिसको लेकर कोहली ने सफाई देते हुए कहा था, ‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि फीड क्लियर करते समय ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया है। इसके पीछे मेरा कोई इरादा नहीं था। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि कृपया बेवजह कोई भी बातें नहीं बनाएं। समझने के लिए धन्यवाद।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket