Monday, 20 Apr 2026 | 03:44 PM

Trending :

इंदौर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:उज्जैन और खाटू श्याम ले जाकर होटल में किया शोषण; आरोपी पर केस दर्ज किस उम्र से बच्चों की आंखें करवानी चाहिए टेस्ट? सही एज में आई चेकअप क्यों है जरूरी, डॉक्टर से जानिए निहंग सिंहों का अनूठा संकल्प:युद्ध कला में निपुण जत्थेदार बिना कीटनाशक खेती कर रहे, ताकि लंगर पवित्र हो शराब नीति केस में केजरीवाल की याचिका पर आज फैसला:जज बदलने की मांग; पिछली सुनवाई में कहा था- जज के परिवार का केंद्र से जुड़ाव ड्रिप लाइन से दूल्हा-दुल्हन पर बरसी पानी की फुहारें:अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह सम्मेलन में 32 जोड़ों ने लिए सात फेरे Asia Energy Crisis Deepens | Iran War Impact; Flights Cancelled, Supply Chain Hit, Inflation Rises
EXCLUSIVE

42 डिग्री तापमान में निकली रैली:महिलाओं और बच्चों को शामिल करने पर विभाग की कार्यशैली पर सवाल

42 डिग्री तापमान में निकली रैली:महिलाओं और बच्चों को शामिल करने पर विभाग की कार्यशैली पर सवाल

उमरिया जिले के मानपुर में भीषण गर्मी के बीच निकाली गई ‘नारी शक्ति वंदन’ जागरूकता रैली ने महिला बाल विकास विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार को आयोजित इस रैली में महिलाओं के साथ बच्चों को भी शामिल किया गया, जबकि उस समय तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रैली के दौरान भीषण धूप के कारण महिलाएं और बच्चे अपनी आंखें भी ठीक से नहीं खोल पा रहे थे। जिले में पिछले कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। 12 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच यह 39 डिग्री से बढ़कर 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। स्थानीय लोगों ने तेज धूप और गर्मी में बच्चों और महिलाओं को सड़कों पर घुमाने को उनकी सेहत के लिए जोखिम भरा बताया है। ऐसे हालात में दोपहर के समय रैली निकालना और उसमें बच्चों को शामिल करना लापरवाही माना जा रहा है। जांच के निर्देश जारी मामले की जानकारी मिलने के बाद महिला बाल विकास अधिकारी दिव्या गुप्ता ने जांच के निर्देश दिए हैं। मानपुर के परियोजना अधिकारी राज नारायण सिंह ने कहा कि रैली में केवल महिलाओं को शामिल किया गया था और बच्चे स्वयं ही शामिल हो गए थे। मौसम के आंकड़े 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था, जो 13 अप्रैल को 38 डिग्री और 14 अप्रैल को 39.2 डिग्री रहा। इसके बाद 15 अप्रैल को 40.8 डिग्री, 16 अप्रैल को 41.4 डिग्री और 17 अप्रैल को 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 17 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ENG Vs SL T20 World Cup LIVE Score Update; Pathum Nissanka

February 22, 2026/
4:19 am

स्पोर्ट्स डेस्क14 मिनट पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का दूसरा मैच आज श्रीलंका और इंग्लैंड के...

सिक्किम की फिल्म ‘शेप ऑफ मोमो’ दो इंटरनेशनल अवॉर्ड जीती:रूस के फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डेब्यू फिल्म बनी; डायरेक्टर ने अवॉर्ड राज्य को डेडिकेट किए

March 19, 2026/
2:58 pm

सिक्किम की नेपाली भाषा की फिल्म ‘शेप ऑफ मोमो’ ने दो इंटरनेशनल अवॉर्ड जीते हैं। रूस के खांटी-मानसीस्क में आयोजित...

Lockie Ferguson was the star for New Zealand in the third T20I

March 22, 2026/
3:37 pm

आखरी अपडेट:22 मार्च, 2026, 15:37 IST यह टिप्पणी 9 अप्रैल को होने वाले असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस...

कर्नाटक में कांग्रेस को हराने के लिए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा- मरते दम तक याद रखूंगा

April 1, 2026/
10:24 am

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय संसदीय समिति के सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने मंगलवार को दावणगेरे दक्षिण...

Watch CSK vs PBKS live.

April 3, 2026/
7:52 pm

आखरी अपडेट:03 अप्रैल, 2026, 19:52 IST एलडीएफ की जीत, द्विध्रुवीय एलडीएफ यूडीएफ प्रतियोगिता, खंडित जनादेश, स्थानीय मुद्दे और गठबंधन अंकगणित...

हॉल ऑफ फेम में शामिल दिग्गज कोच के लीडरशिप मंत्र:अमेरिका के फुटबॉल कोच मैक ब्राउन 50 साल तक कोच रहे; बोले- टीम जीत रही हो तो लगाम कसें, टूटने पर सहारा दें

March 10, 2026/
1:51 pm

अमेरिका के दिग्गज कोच मैक ब्राउन को खेल जगत के सबसे सफल और सम्मानित कोचों में गिना जाता है। 50...

समझाया: असम में घटेंगे मुस्लिम विधायक क्या हैं? कैसे 30-35 से 20-22 मंत्रियों तक प्रतिनिधि हो सकते हैं, सिद्धांतकारों से

April 6, 2026/
3:04 pm

29 जनवरी 2026… असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘मिया मुस्लिम को किसी भी तरह की चिंता मत...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

42 डिग्री तापमान में निकली रैली:महिलाओं और बच्चों को शामिल करने पर विभाग की कार्यशैली पर सवाल

42 डिग्री तापमान में निकली रैली:महिलाओं और बच्चों को शामिल करने पर विभाग की कार्यशैली पर सवाल

उमरिया जिले के मानपुर में भीषण गर्मी के बीच निकाली गई ‘नारी शक्ति वंदन’ जागरूकता रैली ने महिला बाल विकास विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार को आयोजित इस रैली में महिलाओं के साथ बच्चों को भी शामिल किया गया, जबकि उस समय तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रैली के दौरान भीषण धूप के कारण महिलाएं और बच्चे अपनी आंखें भी ठीक से नहीं खोल पा रहे थे। जिले में पिछले कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। 12 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच यह 39 डिग्री से बढ़कर 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। स्थानीय लोगों ने तेज धूप और गर्मी में बच्चों और महिलाओं को सड़कों पर घुमाने को उनकी सेहत के लिए जोखिम भरा बताया है। ऐसे हालात में दोपहर के समय रैली निकालना और उसमें बच्चों को शामिल करना लापरवाही माना जा रहा है। जांच के निर्देश जारी मामले की जानकारी मिलने के बाद महिला बाल विकास अधिकारी दिव्या गुप्ता ने जांच के निर्देश दिए हैं। मानपुर के परियोजना अधिकारी राज नारायण सिंह ने कहा कि रैली में केवल महिलाओं को शामिल किया गया था और बच्चे स्वयं ही शामिल हो गए थे। मौसम के आंकड़े 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था, जो 13 अप्रैल को 38 डिग्री और 14 अप्रैल को 39.2 डिग्री रहा। इसके बाद 15 अप्रैल को 40.8 डिग्री, 16 अप्रैल को 41.4 डिग्री और 17 अप्रैल को 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 17 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.