Sunday, 06 Sep 2026 | 11:20 PM

Trending :

ट्रम्प के दामाद ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की:पुतिन से चर्चा के एक दिन बाद कीव पहुंचे; रूस से युद्ध खत्म कराने पर चर्चा आज का एक्सप्लेनर:ट्रम्प के दामाद, दोस्त से लेकर CIA डायरेक्टर तक, मॉस्को क्यों जा रहे; क्या रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने वाली है 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा खाली कराने को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया, कहा- इससे शांति को खतरा 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा को खाली कराने की योजना पर बोले- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, शांति प्रयासों को खतरा अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' बताया:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' कहा:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी
EXCLUSIVE

Gift Nifty Up 250 Points

Gift Nifty Up 250 Points
  • Hindi News
  • Business
  • Gift Nifty Up 250 Points | Iran US Tension & 5 Factors Guide Market Move

मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में 20 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते की शुरुआत तेजी के साथ हो सकती है। ईरान के साथ अमेरिका की जंग के जल्द खत्म होने की उम्मीद और गिरते क्रूड ऑयल के दाम बाजार को सहारा दे रहे हैं। इसके अलावा चौथी तिमाही के नतीजे, विदेशी निवेशकों की एक्टिविटी और ग्लोबल मार्केट की चाल भी बाजार की दिशा तय करने वाले मुख्य कारण होंगे।

चलिए समझते हैं इस हफ्ते बाजार में क्या हो सकता है…

सपोर्ट और रेजिस्टेंस

सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857

सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है।

रेजिस्टेंस जोन: 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002

रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है।

नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है।

अब 5 फैक्टर्स जो बाजार की दिशा तय कर सकते हैं…

1. ईरान-यूएस युद्ध खत्म होने की उम्मीद

ईरान-अमेरिका के बीच तनाव को कम करने के लिए अगले दौर की बातचीत सोमवार से पाकिस्तान में शुरू हो सकती है। तनाव कम होने की खबरों से शेयर बाजार के सेंटिमेंट सुधरने की उम्मीद हैं।

शुक्रवार को तेल सप्लाई के अहम समुद्री मार्ग हॉर्मूज स्ट्रेट के खुलने की खबरों से ब्रेंट क्रूड करीब 10% सस्ता होकर 90 डॉल प्रति बैरल पर आ गया है। शेयर बाजार पर भी इसका असर दिखा। गिफ्ट निफ्टी 250 अंक चढ़कर बंद हुआ। अमेरिकी बाजार में भी करीब 1.50% की तेजी रही।

2. विदेशी निवेशकों की खरीदी-बिक्री

विदेशी निवेशकों ने 15-17 अप्रैल के बीच भारतीय शेयरों में ₹1,500 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी की। अकेले शुक्रवार को ₹683 करोड़ के शेयर खरीदे। अगर आगे भी विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार के लिए रुख इसी तरह का रहता है तो बाजार में तेजी की उम्मीद की जा सकती है।

3. कंपनियों के नतीजे तय करेंगे दिशा

बाजार की नजर इस हफ्ते आने वाले चौथी तिमाही (Q4) के नतीजों पर भी रहेगी। एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, M&M, अडाणी ग्रीन एनर्जी, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशन्स, HCL टेक्नोलॉजीज और टाटा एलेक्सजी जैसी कंपनियां नतीजे घोषित करेंगी।

तीन बड़े प्राइवेट बैंकों ने शनिवार को Q4 FY26 के नतीजे जारी किए:

  • HDFC बैंक का मुनाफा 9% बढ़कर ₹19,221 करोड़ रहा।
  • ICICI बैंक का मुनाफा 8.5% बढ़कर ₹13,702 करोड़ पहुंचा।
  • यस बैंक का मुनाफा 44.8% उछलकर ₹1,068 करोड़ हो गया।

4. रुपए की चाल पर निवेशकों की नजर

डॉलर के मुकाबले रुपया 0.3% बढ़कर 92.92 पर बंद हुआ। 30 मार्च को रुपया 95.21 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर था। तब से अब तक इसमें अच्छी रिकवरी आई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक रुपए के लिए 92.28 पर तत्काल सपोर्ट और 93.50-93.68 पर रेजिस्टेंस है।

रुपया मजबूत होने से आयातसस्ता होता है, जिससे महंगाई घटती है और शेयर बाजार में सकारात्मक माहौल बनता है। इसके विपरीत, रुपए की कमजोरी से विदेशी निवेशकों (FIIs) का मुनाफा कम हो जाता है, जिससे वे बाजार से पैसा निकालने लगते हैं।

5. निफ्टी का टेक्निकल चार्ट

एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर. के मुताबिक अगर निफ्टी 24,400 के ऊपर टिकता है तो 24,800-25,000 तक जा सकता है। नीचे की तरफ 24,000 पर सपोर्ट है और 23,800 एक मजबूत बेस है। RSI भी 57 के करीब है, जो बाजार में सुधार के संकेत दे रहा है।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के रिसर्च एसवीपी अजीत मिश्रा का मानना है कि निवेशकों को अभी बैलेंस बनाकर चलना चाहिए और चुनिंदा शेयरों पर ही दांव लगाना चाहिए। निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो में ज्यादा हिस्सा उन मजबूत लार्ज-कैप शेयरों का रखना चाहिए जिनके फंडामेंटल्स अच्छे हैं।

शुक्रवार को सेंसेक्स 505 अंक चढ़ा था

17 अप्रैल को सेंसेक्स 505 अंक (0.65%) की तेजी के साथ 78,494 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 157 अंकों (0.65%) की तेजी रही, ये 24,354 पर पहुंच गया।

नॉलेज पार्ट:

गिफ्ट निफ्टी: गिफ्ट निफ्टी में मुख्य रूप से विदेशी निवेशक और बड़े संस्थान ट्रेड करते हैं। यह गुजरात के गिफ्ट सिटी में ट्रेड होता है। भारतीय बाजार खुलने से पहले इसके उतार-चढ़ाव से घरेलू बाजार की ओपनिंग का अंदाजा मिलता है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज: दुनिया के कुल तेल व्यापार का करीब 20 से 25 प्रतिशत हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है। सऊदी अरब, इराक, यूएई और कुवैत जैसे देशों का तेल इसी रास्ते से होते हुए भारत, चीन और जापान जैसे देशों तक पहुंचता है।

रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स: यह एक मीटर की तरह है जो बताता है कि कोई शेयर या इंडेक्स कितनी तेजी से खरीदा या बेचा जा रहा है। इसकी वैल्यू 0 से 100 के बीच होती है। आमतौर पर 70 से ऊपर का मतलब ‘ओवरबॉट’ और 30 से नीचे ‘ओवरसोल्ड’ माना जाता है।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। ऊपर दी गई राय और सलाह व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों की हैं, न कि दैनिक भास्कर की। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बुखार के बाद कमजोरी: बुखार के बाद क्यों बनी रहती है सुस्ती? इन 5 खाद्य पदार्थों से तत्काल क्रियाकलाप

April 18, 2026/
12:52 pm

बुखार के बाद कमजोरी: बुखार उतरने का मतलब यह नहीं है कि शरीर पूरी तरह स्वस्थ हो गया है। अक्सर...

DRDO Agni MIRV Test Success

May 11, 2026/
4:30 am

13 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स...

नो-कुकिंग रेसिपी

March 20, 2026/
10:00 pm

नो-कुकिंग रेसिपी | छवि: मेटा एआई बिना खाना पकाने की विधि: आज सुबह की शुरुआत चाय की लत से कम...

मातृभाषा दिवस पर गूंजा अपनी जड़ों से जुड़ने का संदेश:इंदौर में विविध भाषाओं का भव्य उत्सव, भारतीय भाषा पर्व में वक्ताओं ने जताई चिंता

February 23, 2026/
12:26 am

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर शहर में ‘भारतीय भाषा पर्व’ का भव्य आयोजन हुआ। डॉक्टर हेडगेवार स्मारक समिति एवं...

आयुष्मान बोले- रिश्ते भरोसे से चलते हैं:मुदस्सर ने कहा- शक का इलाज लुकमान हकीम के पास भी नहीं था, यही फिल्म की कहानी है

May 12, 2026/
5:30 am

फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ को लेकर आयुष्मान खुराना और डायरेक्टर मुदस्सर अजीज ने दैनिक भास्कर से बातचीत की।...

दिल्ली-लंदन एअर इंडिया फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी:खराबी के बावजूद 7 घंटे हवा में रही; 15 मार्च को भी डायवर्ट करना पड़ा था

March 26, 2026/
3:12 pm

नई दिल्ली से लंदन जा रहा एअर इंडिया का A350 विमान गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट...

राजनीति

Gift Nifty Up 250 Points

Gift Nifty Up 250 Points
  • Hindi News
  • Business
  • Gift Nifty Up 250 Points | Iran US Tension & 5 Factors Guide Market Move

मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में 20 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते की शुरुआत तेजी के साथ हो सकती है। ईरान के साथ अमेरिका की जंग के जल्द खत्म होने की उम्मीद और गिरते क्रूड ऑयल के दाम बाजार को सहारा दे रहे हैं। इसके अलावा चौथी तिमाही के नतीजे, विदेशी निवेशकों की एक्टिविटी और ग्लोबल मार्केट की चाल भी बाजार की दिशा तय करने वाले मुख्य कारण होंगे।

चलिए समझते हैं इस हफ्ते बाजार में क्या हो सकता है…

सपोर्ट और रेजिस्टेंस

सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857

सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है।

रेजिस्टेंस जोन: 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002

रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है।

नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है।

अब 5 फैक्टर्स जो बाजार की दिशा तय कर सकते हैं…

1. ईरान-यूएस युद्ध खत्म होने की उम्मीद

ईरान-अमेरिका के बीच तनाव को कम करने के लिए अगले दौर की बातचीत सोमवार से पाकिस्तान में शुरू हो सकती है। तनाव कम होने की खबरों से शेयर बाजार के सेंटिमेंट सुधरने की उम्मीद हैं।

शुक्रवार को तेल सप्लाई के अहम समुद्री मार्ग हॉर्मूज स्ट्रेट के खुलने की खबरों से ब्रेंट क्रूड करीब 10% सस्ता होकर 90 डॉल प्रति बैरल पर आ गया है। शेयर बाजार पर भी इसका असर दिखा। गिफ्ट निफ्टी 250 अंक चढ़कर बंद हुआ। अमेरिकी बाजार में भी करीब 1.50% की तेजी रही।

2. विदेशी निवेशकों की खरीदी-बिक्री

विदेशी निवेशकों ने 15-17 अप्रैल के बीच भारतीय शेयरों में ₹1,500 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी की। अकेले शुक्रवार को ₹683 करोड़ के शेयर खरीदे। अगर आगे भी विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार के लिए रुख इसी तरह का रहता है तो बाजार में तेजी की उम्मीद की जा सकती है।

3. कंपनियों के नतीजे तय करेंगे दिशा

बाजार की नजर इस हफ्ते आने वाले चौथी तिमाही (Q4) के नतीजों पर भी रहेगी। एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, M&M, अडाणी ग्रीन एनर्जी, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशन्स, HCL टेक्नोलॉजीज और टाटा एलेक्सजी जैसी कंपनियां नतीजे घोषित करेंगी।

तीन बड़े प्राइवेट बैंकों ने शनिवार को Q4 FY26 के नतीजे जारी किए:

  • HDFC बैंक का मुनाफा 9% बढ़कर ₹19,221 करोड़ रहा।
  • ICICI बैंक का मुनाफा 8.5% बढ़कर ₹13,702 करोड़ पहुंचा।
  • यस बैंक का मुनाफा 44.8% उछलकर ₹1,068 करोड़ हो गया।

4. रुपए की चाल पर निवेशकों की नजर

डॉलर के मुकाबले रुपया 0.3% बढ़कर 92.92 पर बंद हुआ। 30 मार्च को रुपया 95.21 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर था। तब से अब तक इसमें अच्छी रिकवरी आई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक रुपए के लिए 92.28 पर तत्काल सपोर्ट और 93.50-93.68 पर रेजिस्टेंस है।

रुपया मजबूत होने से आयातसस्ता होता है, जिससे महंगाई घटती है और शेयर बाजार में सकारात्मक माहौल बनता है। इसके विपरीत, रुपए की कमजोरी से विदेशी निवेशकों (FIIs) का मुनाफा कम हो जाता है, जिससे वे बाजार से पैसा निकालने लगते हैं।

5. निफ्टी का टेक्निकल चार्ट

एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर. के मुताबिक अगर निफ्टी 24,400 के ऊपर टिकता है तो 24,800-25,000 तक जा सकता है। नीचे की तरफ 24,000 पर सपोर्ट है और 23,800 एक मजबूत बेस है। RSI भी 57 के करीब है, जो बाजार में सुधार के संकेत दे रहा है।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के रिसर्च एसवीपी अजीत मिश्रा का मानना है कि निवेशकों को अभी बैलेंस बनाकर चलना चाहिए और चुनिंदा शेयरों पर ही दांव लगाना चाहिए। निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो में ज्यादा हिस्सा उन मजबूत लार्ज-कैप शेयरों का रखना चाहिए जिनके फंडामेंटल्स अच्छे हैं।

शुक्रवार को सेंसेक्स 505 अंक चढ़ा था

17 अप्रैल को सेंसेक्स 505 अंक (0.65%) की तेजी के साथ 78,494 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 157 अंकों (0.65%) की तेजी रही, ये 24,354 पर पहुंच गया।

नॉलेज पार्ट:

गिफ्ट निफ्टी: गिफ्ट निफ्टी में मुख्य रूप से विदेशी निवेशक और बड़े संस्थान ट्रेड करते हैं। यह गुजरात के गिफ्ट सिटी में ट्रेड होता है। भारतीय बाजार खुलने से पहले इसके उतार-चढ़ाव से घरेलू बाजार की ओपनिंग का अंदाजा मिलता है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज: दुनिया के कुल तेल व्यापार का करीब 20 से 25 प्रतिशत हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है। सऊदी अरब, इराक, यूएई और कुवैत जैसे देशों का तेल इसी रास्ते से होते हुए भारत, चीन और जापान जैसे देशों तक पहुंचता है।

रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स: यह एक मीटर की तरह है जो बताता है कि कोई शेयर या इंडेक्स कितनी तेजी से खरीदा या बेचा जा रहा है। इसकी वैल्यू 0 से 100 के बीच होती है। आमतौर पर 70 से ऊपर का मतलब ‘ओवरबॉट’ और 30 से नीचे ‘ओवरसोल्ड’ माना जाता है।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। ऊपर दी गई राय और सलाह व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों की हैं, न कि दैनिक भास्कर की। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket