Thursday, 08 Oct 2026 | 07:09 PM

Trending :

EXCLUSIVE

एमएसपी गारंटी कानून, अमेरिका ट्रेड डील का विरोध:अशोकनगर पहुंची किसान जागृति यात्रा, रैली निकाली; कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही ‘किसान जागृति यात्रा’ शुक्रवार को अशोकनगर पहुंची। यात्रा के स्वागत में जिले भर के किसानों ने एक विशाल ट्रैक्टर-बाइक रैली निकाली, जिसने शहर में शक्ति प्रदर्शन का रूप ले लिया। यह रैली त्रिदेव मंदिर, विदिशा रोड से शुरू हुई। सेन चौराहा और नया बस स्टैंड होते हुए यह राजमाता चौराहे पर समाप्त हुई, जहां एक आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, हरियाणा के अभिमन्यु कुहाड़ और राजस्थान के इंद्रजीत पन्नीवाला सहित कई किसान नेता शामिल हुए। इन नेताओं ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक एमएसपी को कानूनी दर्जा नहीं मिलेगा, किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिलेगा और उनका शोषण जारी रहेगा। किसान नेता अभिमन्यु कुहाड़ ने सरकार की कृषि नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई है। जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अमेरिका से आयातित जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) उत्पादों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जीएम सोया तेल के आयात से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के सोयाबीन उत्पादकों को भारी नुकसान हो सकता है। इसका डेयरी उद्योग पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। रैली के समापन पर, किसान प्रतिनिधिमंडल ने अपर कलेक्टर डी.एन. सिंह को मुख्यमंत्री के नाम एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रमुख मांगों में सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी, अमेरिका के साथ हुई कृषि व्यापार डील को रद्द करना, पराली प्रबंधन के लिए आधुनिक उपकरण और मुआवजा, गेहूं की खरीद 2700 रुपये प्रति क्विंटल सुनिश्चित करना तथा खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था में सुधार शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में, किसान नेताओं ने किसानों से 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
A vehicle sits charred after being set on fire, on a road in Guadalajara, Jalisco state, Mexico, Sunday, Feb. 22, 2026, after the death of the leader of the Jalisco New Generation Cartel, Nemesio Rubén Oseguera Cervantes, known as"El Mencho." (AP)

February 23, 2026/
7:42 am

आखरी अपडेट:23 फ़रवरी 2026, 07:42 IST सिंगूर और नंदीग्राम आंदोलनों के दिनों से लेकर पश्चिम बंगाल में पार्टी की सत्ता...

'विराट के खिलाफ बयान देने के लिए पैसे ऑफर हुए':जर्मन मॉडल लिजलाज बोलीं- मुझे अलग-अलग मैगजीन से बहुत सारे कॉल आए

May 11, 2026/
1:08 pm

जर्मन मॉडल लिजलाज ने हाल ही में दावा किया कि विराट कोहली द्वारा कथित तौर पर उनकी फोटो लाइक करने...

पश्चिम बंगाल चुनाव: 'ये बंगाल है, नीतीश नबीन भी आपको यहां...', वोट के बीच टीएमसी की मिनियन मोइत्रा की बीजेपी नेताओं को धमकी

April 23, 2026/
5:27 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित ये बीजेपी नेताओं को दूसरी बार दी गई...

अल्कराज मियामी ओपन से बाहर:सेबेस्टियन कोर्डा ने हराया; हार के बीच हताश दिखे, बोले- अब और बर्दाश्त नहीं होता, मैं घर जा रहा हूं

March 23, 2026/
10:28 am

मियामी ओपन में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। मौजूदा ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन कार्लोस अल्कराज टूर्नामेंट के तीसरे राउंड...

कचरा मैनेजमेंट में कलेक्टरों को सीधी कार्रवाई की पावर:भोपाल केस में SC की सख्ती, ऑन स्पॉट लगेगा जुर्माना; सभी राज्यों से मांगा रोडमैप

May 5, 2026/
11:58 am

सुप्रीम कोर्ट में भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में बार-बार लग रही आग की सुनवाई ने देशभर की वेस्ट मैनेजमेंट...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

एमएसपी गारंटी कानून, अमेरिका ट्रेड डील का विरोध:अशोकनगर पहुंची किसान जागृति यात्रा, रैली निकाली; कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा

एमएसपी गारंटी कानून, अमेरिका ट्रेड डील का विरोध:अशोकनगर पहुंची किसान जागृति यात्रा, रैली निकाली; कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही ‘किसान जागृति यात्रा’ शुक्रवार को अशोकनगर पहुंची। यात्रा के स्वागत में जिले भर के किसानों ने एक विशाल ट्रैक्टर-बाइक रैली निकाली, जिसने शहर में शक्ति प्रदर्शन का रूप ले लिया। यह रैली त्रिदेव मंदिर, विदिशा रोड से शुरू हुई। सेन चौराहा और नया बस स्टैंड होते हुए यह राजमाता चौराहे पर समाप्त हुई, जहां एक आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, हरियाणा के अभिमन्यु कुहाड़ और राजस्थान के इंद्रजीत पन्नीवाला सहित कई किसान नेता शामिल हुए। इन नेताओं ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक एमएसपी को कानूनी दर्जा नहीं मिलेगा, किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिलेगा और उनका शोषण जारी रहेगा। किसान नेता अभिमन्यु कुहाड़ ने सरकार की कृषि नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई है। जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अमेरिका से आयातित जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) उत्पादों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जीएम सोया तेल के आयात से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के सोयाबीन उत्पादकों को भारी नुकसान हो सकता है। इसका डेयरी उद्योग पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। रैली के समापन पर, किसान प्रतिनिधिमंडल ने अपर कलेक्टर डी.एन. सिंह को मुख्यमंत्री के नाम एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रमुख मांगों में सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी, अमेरिका के साथ हुई कृषि व्यापार डील को रद्द करना, पराली प्रबंधन के लिए आधुनिक उपकरण और मुआवजा, गेहूं की खरीद 2700 रुपये प्रति क्विंटल सुनिश्चित करना तथा खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था में सुधार शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में, किसान नेताओं ने किसानों से 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket