Monday, 07 Sep 2026 | 10:10 PM

Trending :

अक्षय की ‘भूत बंगला’ की वर्ल्डवाइड कमाई 60 करोड़ पहुंची:धुरंधर 2 रिलीज के 31 दिन बाद भी फिल्म को टक्कर दे रही

अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ को बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से चुनौती मिल रही है। रिलीज के 31वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ की लगातार कमाई से अक्षय की फिल्म की रफ्तार पर असर पड़ा है। जहां ‘भूत बंगला’ ने दो दिनों में 60 करोड़ का कलेक्शन किया है, वहीं ‘धुरंधर 2’ अब 1750 करोड़ के वर्ल्डवाइड क्लब में शामिल होने के करीब है। दूसरे दिन बढ़ी कमाई, ‘धुरंधर’ बन रही चुनौती अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 16 साल बाद ‘भूत बंगला’ के जरिए वापस लौटी है। फिल्म ने शनिवार को करीब 19 करोड़ रुपए कमाए। पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ का बिजनेस किया था। इस तरह दो दिनों का कुल नेट कलेक्शन 35 करोड़ रुपए हो गया है। हालांकि, अक्षय की फिल्म के लिए ‘धुरंधर 2’ की मौजूदगी एक बड़ी रुकावट साबित हो रही है। एक महीना पुराना होने के बावजूद रणवीर की फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। करीब 4 हजार शो पर ‘धुरंधर’ का कब्जा हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ फिलहाल देशभर में 11,513 शो के साथ चल रही है। वहीं, 31 दिन पुरानी होने के बावजूद ‘धुरंधर 2’ के पास अभी भी 3,913 शो मौजूद हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने जिस तरह से वापसी की है, उसने अक्षय कुमार की फिल्म के लिए रास्ता मुश्किल कर दिया है। ‘धुरंधर 2’ के चलते ‘भूत बंगला’ की स्क्रीन्स और दर्शकों की संख्या में बंटवारा हो गया है। 31वें दिन भी धुरंधर ने बनाए नए रिकॉर्ड धुरंधर 2 दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। इसने 1,742.10 करोड़ रुपए कमाने वाली अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया। अब यह सिर्फ दंगल (₹2070 करोड़) और बाहुबली 2 (₹1,788.06 करोड़) से पीछे है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Kunal Shah WhatsApp Global Head

June 23, 2026/
7:18 am

नई दिल्ली46 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। सोमवार को एक किलो चांदी 5,828...

एक ही गांव में 5 घंटे में दो सुसाइड:राजगढ़ के राजपुरा में युवक ने खाया जहर, युवती ने लगाई फांसी

February 25, 2026/
12:05 am

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र स्थित राजपुरा गांव में मंगलवार की सुबह दो दुखद घटनाओं से मातम छा गया।...

लखनऊ में LSG का RR से मुकाबला कल:मार्करम बोले- घर में दम दिखाना होगा, जुरैल ने कहा- सचिन ने मेरी विकेट कीपिंग देखी

April 21, 2026/
7:16 pm

इकाना में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मंगलवार को IPL मैच खेला जाएगा। मुकाबले से...

राजनीति

अक्षय की ‘भूत बंगला’ की वर्ल्डवाइड कमाई 60 करोड़ पहुंची:धुरंधर 2 रिलीज के 31 दिन बाद भी फिल्म को टक्कर दे रही

अक्षय की ‘भूत बंगला’ की वर्ल्डवाइड कमाई 60 करोड़ पहुंची:धुरंधर 2 रिलीज के 31 दिन बाद भी फिल्म को टक्कर दे रही

अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ को बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से चुनौती मिल रही है। रिलीज के 31वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ की लगातार कमाई से अक्षय की फिल्म की रफ्तार पर असर पड़ा है। जहां ‘भूत बंगला’ ने दो दिनों में 60 करोड़ का कलेक्शन किया है, वहीं ‘धुरंधर 2’ अब 1750 करोड़ के वर्ल्डवाइड क्लब में शामिल होने के करीब है। दूसरे दिन बढ़ी कमाई, ‘धुरंधर’ बन रही चुनौती अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 16 साल बाद ‘भूत बंगला’ के जरिए वापस लौटी है। फिल्म ने शनिवार को करीब 19 करोड़ रुपए कमाए। पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ का बिजनेस किया था। इस तरह दो दिनों का कुल नेट कलेक्शन 35 करोड़ रुपए हो गया है। हालांकि, अक्षय की फिल्म के लिए ‘धुरंधर 2’ की मौजूदगी एक बड़ी रुकावट साबित हो रही है। एक महीना पुराना होने के बावजूद रणवीर की फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। करीब 4 हजार शो पर ‘धुरंधर’ का कब्जा हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ फिलहाल देशभर में 11,513 शो के साथ चल रही है। वहीं, 31 दिन पुरानी होने के बावजूद ‘धुरंधर 2’ के पास अभी भी 3,913 शो मौजूद हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने जिस तरह से वापसी की है, उसने अक्षय कुमार की फिल्म के लिए रास्ता मुश्किल कर दिया है। ‘धुरंधर 2’ के चलते ‘भूत बंगला’ की स्क्रीन्स और दर्शकों की संख्या में बंटवारा हो गया है। 31वें दिन भी धुरंधर ने बनाए नए रिकॉर्ड धुरंधर 2 दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। इसने 1,742.10 करोड़ रुपए कमाने वाली अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया। अब यह सिर्फ दंगल (₹2070 करोड़) और बाहुबली 2 (₹1,788.06 करोड़) से पीछे है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket