Sunday, 13 Sep 2026 | 08:18 AM

Trending :

EXCLUSIVE

पति ने पारिवारिक कलह में घर को लगाई आग:कटनी में सिलेंडर फटा, गांव में दहशत फैली; युवक हिरासत में

कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के विलायत कला गांव में रविवार शाम एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद अपने घर में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस दौरान घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, विलायत कला निवासी कौशलेंद्र का अपनी पत्नी के साथ किसी घरेलू बात को लेकर गंभीर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर पत्नी घर छोड़कर अपने मायके चली गई। पत्नी के जाने से नाराज कौशलेंद्र ने शाम के वक्त अपने सूने घर में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इसी बीच, घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर आग की तपिश से फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में रहने वाले लोग सहम गए। गनीमत रही कि धमाके के वक्त घर के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की सक्रियता और पुलिस के घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक घर का अधिकांश हिस्सा और कीमती सामान जलकर राख हो चुका था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। आगजनी करने वाले आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। युवक से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
3 Dead in Family Feud Gunfire

February 17, 2026/
4:48 am

वॉशिंगटन डीसी5 दिन पहले कॉपी लिंक रोड आइलैंड में आइस हॉकी रिंग में गेम के दौरान शूटिंग का सीसीटीवी वीडियो...

Randeep Hooda Assam Flood Visit

August 2, 2026/
12:30 pm

27 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने शनिवार को असम के शिवसागर में ग्लोबल सिख्स द्वारा आयोजित...

Bengali Actress Sreelekha Mitra Controversy

July 27, 2026/
1:48 pm

18 मिनट पहले कॉपी लिंक बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक आपत्तिजनक पोस्टर पकड़ने पर...

Sanjay Guptas VFX Comment | Bollywood Movie Release

April 5, 2026/
11:12 am

8 मिनट पहले कॉपी लिंक संजय गुप्ता ने आतिश, कांटे, काबिल, शूटआउट एट वडाला जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं। बॉलीवुड...

दिल्ली पासिंग पुलिस लिखी कार से पकड़ाई शराब:हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस, ड्राइवर को बाहर निकाला, कार में देखा 9 पेटी शराब मिली

April 22, 2026/
4:30 pm

सागर जिले की गढ़ाकोटा थाना पुलिस ने दिल्ली पासिंग कार से अवैध शराब बरामद की है। मामले में एक आरोपी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

पति ने पारिवारिक कलह में घर को लगाई आग:कटनी में सिलेंडर फटा, गांव में दहशत फैली; युवक हिरासत में

पति ने पारिवारिक कलह में घर को लगाई आग:कटनी में सिलेंडर फटा, गांव में दहशत फैली; युवक हिरासत में

कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के विलायत कला गांव में रविवार शाम एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद अपने घर में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस दौरान घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, विलायत कला निवासी कौशलेंद्र का अपनी पत्नी के साथ किसी घरेलू बात को लेकर गंभीर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर पत्नी घर छोड़कर अपने मायके चली गई। पत्नी के जाने से नाराज कौशलेंद्र ने शाम के वक्त अपने सूने घर में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इसी बीच, घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर आग की तपिश से फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में रहने वाले लोग सहम गए। गनीमत रही कि धमाके के वक्त घर के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की सक्रियता और पुलिस के घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक घर का अधिकांश हिस्सा और कीमती सामान जलकर राख हो चुका था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। आगजनी करने वाले आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। युवक से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket