Wednesday, 28 Oct 2026 | 11:20 PM

Trending :

नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की IIT रोपड़ ने बिना थीसिस वाला PhD प्रोग्राम लॉन्च किया:अब अपना स्टार्टअप मॉडल दिखाकर सीधे ले सकेंगे डिग्री Katrina Kaif Statement on Body Shaming प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत
EXCLUSIVE

पति ने पारिवारिक कलह में घर को लगाई आग:कटनी में सिलेंडर फटा, गांव में दहशत फैली; युवक हिरासत में

कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के विलायत कला गांव में रविवार शाम एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद अपने घर में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस दौरान घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, विलायत कला निवासी कौशलेंद्र का अपनी पत्नी के साथ किसी घरेलू बात को लेकर गंभीर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर पत्नी घर छोड़कर अपने मायके चली गई। पत्नी के जाने से नाराज कौशलेंद्र ने शाम के वक्त अपने सूने घर में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इसी बीच, घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर आग की तपिश से फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में रहने वाले लोग सहम गए। गनीमत रही कि धमाके के वक्त घर के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की सक्रियता और पुलिस के घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक घर का अधिकांश हिस्सा और कीमती सामान जलकर राख हो चुका था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। आगजनी करने वाले आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। युवक से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Mittu Don Bigg Boss Entry

October 13, 2026/
5:00 am

हरियाणा के झज्जर के रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल उर्फ ‘मिट्ठू डॉन’ ने बिग बॉस-20 में वाइल्डकार्ड एंट्री...

'एक था टाइगर' लिखने वाले नीलेश मिश्रा का इंटरव्यू:‘कूद’ के जरिए मैं एक्टिंग के किंडरगार्टन में आया, शोहरत ही अंतिम लक्ष्य नहीं

May 10, 2026/
4:02 pm

पत्रकार, कहानीकार, गीतकार और अब अभिनेता के तौर पर नई पारी शुरू कर चुके नीलेश मिश्रा इन दिनों फिल्म ‘कूद’...

वैभव की सिक्स से फिफ्टी, 15 बॉल पर अर्धशतक:RCB ने 37वीं बार 200+ स्कोर बनाया, बिश्नोई की बॉल पर कोहली बोल्ड; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

April 11, 2026/
4:30 am

राजस्थान रॉयल्स ने IPL में लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम ने शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को...

जयपुर-भोपाल समेत 19 शहरों में हीट एक्शन प्लान अधूरा:20 शहरों में सिर्फ अहमदाबाद में प्लान लागू; 2025 में 40 हजार केस, 110 मौतें

May 17, 2026/
7:32 am

शहरों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए बनाया गया हीट एक्शन प्लान ज्यादातर शहरों में प्याऊ लगाने, एडवाइजरी जारी...

जयपुर में मॉडल रह चुकी युवती की मौत, VIDEO:कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ी, सहेली के घर से लौट रही थी

March 24, 2026/
9:51 am

जयपुर में सोमवार देर रात सड़क हादसे में मॉडल रह चुकी युवती की मौत हो गई। अभी स्टेज एंकरिंग करती...

तस्वीर का विवरण

May 22, 2026/
5:21 pm

लोकी बॉडी को ठंडक ड्रॉस्ट्रिक का काम करती है, वहीं रसम का कट्टा-तीखा स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देती...

फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था, कमल हासन-जूनियर NTR ने दी श्रद्धांजलि

October 4, 2026/
11:39 am

दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का शनिवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई के कावेरी...

राजनीति

पति ने पारिवारिक कलह में घर को लगाई आग:कटनी में सिलेंडर फटा, गांव में दहशत फैली; युवक हिरासत में

पति ने पारिवारिक कलह में घर को लगाई आग:कटनी में सिलेंडर फटा, गांव में दहशत फैली; युवक हिरासत में

कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के विलायत कला गांव में रविवार शाम एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद अपने घर में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस दौरान घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, विलायत कला निवासी कौशलेंद्र का अपनी पत्नी के साथ किसी घरेलू बात को लेकर गंभीर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर पत्नी घर छोड़कर अपने मायके चली गई। पत्नी के जाने से नाराज कौशलेंद्र ने शाम के वक्त अपने सूने घर में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इसी बीच, घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर आग की तपिश से फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में रहने वाले लोग सहम गए। गनीमत रही कि धमाके के वक्त घर के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की सक्रियता और पुलिस के घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक घर का अधिकांश हिस्सा और कीमती सामान जलकर राख हो चुका था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। आगजनी करने वाले आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। युवक से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket