Thursday, 22 Oct 2026 | 03:53 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Cabbage Cleaning tips: पत्तागोभी में मिला सांप का बच्चा, FSSAI की चेतावनी- बंदगोभी खा रहे तो न करें ये गलती

authorimg

सब्जी से लेकर नूडल्स, मोमोज जैसे चायनीज डिशेज में पत्तागोभी का इस्तेमाल आंख बंद करके किया जाता है. यही आदत आपको खतरे में डाल सकती है. इसमें कोई दोराय नहीं कि पत्ता गोभी या बंदगोभी एक पौष्टिक सब्जी है. इसमें विटामिन C, विटामिन K, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन, इम्यूनिटी और समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं. लेकिन इसे साफ करते समय थोड़ी सी लापरवाही आपकी सेहत को बिगाड़ सकती है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मध्यप्रदेश में एक महिला को पत्तागोभी के अंदर एक रेंगता लंबा जीव मिला, जिसके बारे में लोगों का अंदाजा है कि ये छोटा सांप या कीड़ा हो सकता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये सिर्फ इत्तफाक की बात नहीं है. पत्तागोभी में इस तरह के कीड़े होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है. ऐसे में यदि आप पत्तागोभी खाते हैं, तो खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा सब्जियों और फलों को साफ करने से संबंधित जारी किए गए गाइडलाइन्स को अच्छी तरह से जानें और रोजाना फॉलो करें. (फोटो सांकेतिक है)

पत्तागोभी में कीड़े कैसे होते हैं.
पत्तागोभी जमीन से बहुत सटकर उगती है. साथ ही इसकी परत दर परत बनावट इसे छोटे रेंगने वाले जीवों को छिपने के लिए आसान जगह बनाती है. ऐसे में इन परतों के अंदर कीड़ों और उनके अंडों के छिपने और बढ़ने की संभावना अधिक होती है. इसके अलावा, पत्ता गोभी में ऐसे प्राकृतिक तत्व भी होते हैं जो कुछ कीड़ों को आकर्षित करते हैं, जैसे कि कैबेज वर्म.

सब्जियों को धोने का सही तरीका

– फलों, सब्जियों और पैक्ड सामान को छूने से पहले और बाद में हाथों को अच्छे से धोएं.
– सभी फलों और सब्जियों को साफ पानी से अच्छे से धोएं या रगड़ें. अगर कोई चीज पहले से “Pre-Washed” लिखी हो, तो भी सावधानी रखें.
– कटे हुए, छीले हुए या पके हुए खाने को 2 घंटे के अंदर फ्रिज में रखें. इस दौरान फ्रिज का तापमान 40°F (लगभग 4°C) या उससे कम होना चाहिए.
– कटिंग बोर्ड, किचन स्लैब और बर्तनों को इस्तेमाल से पहले और बाद में गर्म साबुन वाले पानी से साफ करें.
– फलों और सब्जियों को कच्चे मांस, मछली और चिकन से अलग रखें, क्योंकि इनसे बैक्टीरिया फैल सकते हैं. फलों और सब्जियों के लिए अलग कटिंग बोर्ड का इस्तेमाल करना बेहतर होता है.
– पत्तेदार सब्जियों को काटने से पहले इन्हें नमक, विनेगर या बेकिंग सोडा मिले पानी में कुछ मिनटों तक भिगोंकर रखना इनसे छिपके सूक्ष्म जीवों को निकालने का काम करता है.

FAQ

कैबेज वर्म क्या होता है?
कैबेज वर्म एक छोटा हरा कीड़ा होता है, जो तितली के लार्वा का रूप होता है और पत्तागोभी जैसी सब्जियों को खाता है. इसके अलावा भी मिट्टी में रहने वाले कीड़े पत्तागोभी में छिपे हो सकते हैं.

क्या पत्तागोभी के कीड़े इंसानों के लिए हानिकारक हैं?
ये आमतौर पर जहरीले नहीं होते. लेकिन कई बार जब सब्जी को अच्छी तरह से पकाया न गया हो तो इनके अंडे शरीर में पहुंच सकते हैं और ब्रेन में सूजन कर सकते हैं. ऐसा होने पर व्यक्ति को मिर्गी के दौरे आते हैं.

पत्तागोभी में कीड़े क्यों हो जाते हैं?
तितलियां पत्तों पर अंडे देती हैं और उनसे निकले कीड़े पत्तागोभी की परतों के अंदर छिपकर बढ़ते हैं.

पत्तागोभी में छिपे कीड़ों को कैसे साफ करें?
पत्तागोभी के एक-एक पत्ते को अलग करके इन्हें नमक वाले पानी में भिगोकर, फिर बहते पानी से अच्छी तरह धोकर साफ करना सबसे ज्यादा सुरक्षित होता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रणबीर को राम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता:रामानंद सागर के पोते ने रामायण कास्टिंग पर उठाए सवाल, कहा- एनिमल कैरेक्टर का बोझ है

September 8, 2026/
10:50 am

रामानंद सागर के पोते और प्रोड्यूसर-डायरेक्टर शिव सागर ने नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर को...

सोना 3 दिन में ₹5 हजार महंगा हुआ:10 ग्राम ₹1.60 लाख पर पहुंचा, चांदी आज ₹6,455 बढ़कर ₹2.69 लाख किलो हुई

February 25, 2026/
12:25 pm

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 25 फरवरी को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10...

Neemuch Power Cut | 11kV Line Maintenance April 22

April 22, 2026/
5:11 am

नीमच शहर के बघाना फीडर पर बुधवार, 22 अप्रैल को बिजली कंपनी मेंटेनेंस का काम करेगी। इसकी वजह से इलाके...

नहर में डूबे नाबालिग का 45 घंटे बाद शव मिला:दूसरे बच्चे की तलाश जारी, बहते हुए 10 किमी दूर पहुंचा

March 10, 2026/
12:48 pm

सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरमारी गांव से निकली बाणसागर परियोजना की पुरवा नहर में रविवार दोपहर...

सभी केस हाईकोर्ट लौटे:सुप्रीम कोर्ट ने कहा-MP में OBC आरक्षण पर फैसला हाईकोर्ट करे

February 21, 2026/
4:51 am

मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण 14% से बढ़ाकर 27% करने के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी लंबित मामलों को मप्र...

सीएम हाउस के पास चौराहों पर धरना-प्रदर्शन पर रोक:भोपाल पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश, पॉलिटेक्निक समेत प्रमुख चौराहों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित

April 23, 2026/
12:21 am

भोपाल में अब शहर के सबसे व्यस्त चौराहों पर धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन जैसे कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे। पुलिस आयुक्त...

राजनीति

Cabbage Cleaning tips: पत्तागोभी में मिला सांप का बच्चा, FSSAI की चेतावनी- बंदगोभी खा रहे तो न करें ये गलती

authorimg

सब्जी से लेकर नूडल्स, मोमोज जैसे चायनीज डिशेज में पत्तागोभी का इस्तेमाल आंख बंद करके किया जाता है. यही आदत आपको खतरे में डाल सकती है. इसमें कोई दोराय नहीं कि पत्ता गोभी या बंदगोभी एक पौष्टिक सब्जी है. इसमें विटामिन C, विटामिन K, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन, इम्यूनिटी और समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं. लेकिन इसे साफ करते समय थोड़ी सी लापरवाही आपकी सेहत को बिगाड़ सकती है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मध्यप्रदेश में एक महिला को पत्तागोभी के अंदर एक रेंगता लंबा जीव मिला, जिसके बारे में लोगों का अंदाजा है कि ये छोटा सांप या कीड़ा हो सकता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये सिर्फ इत्तफाक की बात नहीं है. पत्तागोभी में इस तरह के कीड़े होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है. ऐसे में यदि आप पत्तागोभी खाते हैं, तो खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा सब्जियों और फलों को साफ करने से संबंधित जारी किए गए गाइडलाइन्स को अच्छी तरह से जानें और रोजाना फॉलो करें. (फोटो सांकेतिक है)

पत्तागोभी में कीड़े कैसे होते हैं.
पत्तागोभी जमीन से बहुत सटकर उगती है. साथ ही इसकी परत दर परत बनावट इसे छोटे रेंगने वाले जीवों को छिपने के लिए आसान जगह बनाती है. ऐसे में इन परतों के अंदर कीड़ों और उनके अंडों के छिपने और बढ़ने की संभावना अधिक होती है. इसके अलावा, पत्ता गोभी में ऐसे प्राकृतिक तत्व भी होते हैं जो कुछ कीड़ों को आकर्षित करते हैं, जैसे कि कैबेज वर्म.

सब्जियों को धोने का सही तरीका

– फलों, सब्जियों और पैक्ड सामान को छूने से पहले और बाद में हाथों को अच्छे से धोएं.
– सभी फलों और सब्जियों को साफ पानी से अच्छे से धोएं या रगड़ें. अगर कोई चीज पहले से “Pre-Washed” लिखी हो, तो भी सावधानी रखें.
– कटे हुए, छीले हुए या पके हुए खाने को 2 घंटे के अंदर फ्रिज में रखें. इस दौरान फ्रिज का तापमान 40°F (लगभग 4°C) या उससे कम होना चाहिए.
– कटिंग बोर्ड, किचन स्लैब और बर्तनों को इस्तेमाल से पहले और बाद में गर्म साबुन वाले पानी से साफ करें.
– फलों और सब्जियों को कच्चे मांस, मछली और चिकन से अलग रखें, क्योंकि इनसे बैक्टीरिया फैल सकते हैं. फलों और सब्जियों के लिए अलग कटिंग बोर्ड का इस्तेमाल करना बेहतर होता है.
– पत्तेदार सब्जियों को काटने से पहले इन्हें नमक, विनेगर या बेकिंग सोडा मिले पानी में कुछ मिनटों तक भिगोंकर रखना इनसे छिपके सूक्ष्म जीवों को निकालने का काम करता है.

FAQ

कैबेज वर्म क्या होता है?
कैबेज वर्म एक छोटा हरा कीड़ा होता है, जो तितली के लार्वा का रूप होता है और पत्तागोभी जैसी सब्जियों को खाता है. इसके अलावा भी मिट्टी में रहने वाले कीड़े पत्तागोभी में छिपे हो सकते हैं.

क्या पत्तागोभी के कीड़े इंसानों के लिए हानिकारक हैं?
ये आमतौर पर जहरीले नहीं होते. लेकिन कई बार जब सब्जी को अच्छी तरह से पकाया न गया हो तो इनके अंडे शरीर में पहुंच सकते हैं और ब्रेन में सूजन कर सकते हैं. ऐसा होने पर व्यक्ति को मिर्गी के दौरे आते हैं.

पत्तागोभी में कीड़े क्यों हो जाते हैं?
तितलियां पत्तों पर अंडे देती हैं और उनसे निकले कीड़े पत्तागोभी की परतों के अंदर छिपकर बढ़ते हैं.

पत्तागोभी में छिपे कीड़ों को कैसे साफ करें?
पत्तागोभी के एक-एक पत्ते को अलग करके इन्हें नमक वाले पानी में भिगोकर, फिर बहते पानी से अच्छी तरह धोकर साफ करना सबसे ज्यादा सुरक्षित होता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket