Tuesday, 06 Oct 2026 | 11:35 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Himalaya Sadhu Story; Thirteen Months In The Himalayas Review

  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Himalaya Sadhu Story; Thirteen Months In The Himalayas Review | Om Swami Book

2 दिन पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

किताब का नाम: हिमालय में तेरह मास: एक भिक्षु का साधना-वृत्तांत

(‘थर्टीन मंथ्स इन द हिमालयाज’ का हिंदी अनुवाद)

लेखक: ओम स्वामी

अनुवाद: आशुतोष गर्ग

प्रकाशक: मंजुल प्रकाशन

मूल्य: 350 रुपए

आमतौर पर लोग रिटायरमेंट के बाद शांति की तलाश करते हैं। इसके लिए ‘एकांतवास’ चुनते हैं। लेकिन क्या हो, जब एक अरबपति बिजनेसमैन अपना सब कुछ छोड़कर हिमालय पर तपस्या करने चला जाए? मशहूर आध्यात्मिक गुरु और लेखक ओम स्वामी की किताब ‘हिमालय में तेरह मास: एक भिक्षु का साधना-वृत्तांत’ इसी असाधारण यात्रा का जीवंत दस्तावेज है।

यह किताब केवल एक यात्रा वृत्तांत नहीं है। यह उस कठिन साधना की यात्रा है, जिसे पूरा करने का साहस आधुनिक युग में बहुत कम लोग जुटा पाते हैं। लेखक ने इसमें बताया है कि कैसे उन्होंने 12,000 फीट की ऊंचाई पर शून्य से नीचे के तापमान, भूख और जंगली जानवरों के डर के बीच 13 महीने बिताए। यह किताब हमें बताती है कि साधना या आत्म-साक्षात्कार कोई जादुई घटना नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट श्रद्धा का परिणाम है।

किताब का मकसद और अहमियत

इस किताब का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिकता के पीछे छिपे रहस्य को हटाकर उसकी कठोर वास्तविकता को सामने लाना है। किताब हमें सिखाती है कि अगर लक्ष्य बड़ा हो तो ‘पागलपन की हद तक’ समर्पण जरूरी है।

सोशल मीडिया और इंस्टेंट खुशी के दौर में यह किताब ‘धैर्य’ और ‘मौन’ की शक्ति को पुनर्स्थापित करती है। यह उन लोगों के लिए एक गाइड की तरह है, जो यह जानना चाहते हैं कि क्या आज के इस वैज्ञानिक युग में भी प्राचीन वैदिक पद्धतियों से ‘सत्य’ को पाया जा सकता है। नीचे दिए ग्राफिक से किताब के मुख्य सूत्र समझिए-

लेखक ने अपनी इस 13 महीने की हिमालय की यात्रा को बहुत ही ईमानदारी से लिखा है। ऐसे में किताब के इन 4 प्रमुख पहलुओं को समझना हर पाठक के लिए जरूरी है।

1. सुख-सुविधाओं का पूर्ण त्याग

किताब में ओम स्वामी गुफा में रहने का अपना अनुभव लिखते हैं, ‘’वह गुफा इतनी छोटी थी कि उसमें सीधे खड़े भी नहीं हुआ जा सकता था। वहां न बिजली थी, न ही बिस्तर।’’

लेखक ने अपने गुरु ‘नागा बाबा’ के आदेश पर सिले हुए कपड़े पहनना छोड़ दिया था और हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी केवल एक लंगोट में साधना की। यह हिस्सा हमें सिखाता है कि जब हम बाहरी दुनिया की जरूरतों को कम करते हैं, तभी आंतरिक दुनिया के द्वार खुलते हैं।

2. डर पर विजय: जंगली जानवर और अकेलापन

हिमालय की ऊंचाइयों पर अकेले रहना मौत को दावत देने जैसा है। लेखक ने स्वीकार किया है कि उन्हें भी डर लगता था कि कहीं कोई तेंदुआ या भालू उन्हें अपना निवाला न बना ले। उन्होंने एक गहरी बात कही है कि “अगर जीवन पूरी सजगता, शांति और स्वीकार भाव में जिया जाए, तो मृत्यु भी बिना डर और घबराहट के स्वाभाविक रूप से स्वीकार्य हो जाती है।” ओम स्वामी ने अपने अहंकार को चुनौती दी और डर को अपनी हिम्मत में बदल दिया।

3. साधना की बारीकियां और ‘क्राइंग मेडिटेशन’

किताब में केवल दार्शनिक बातें नहीं हैं, बल्कि मंत्र योग और साधना की सटीक प्रक्रियाएं भी हैं। ओम स्वामी बताते हैं कि कैसे घंटों एक ही मुद्रा में बैठने से शरीर जवाब देने लगता था, लेकिन संकल्प उन्हें थामे रखता था।

उन्होंने ‘क्राइंग मेडिटेशन’ का जिक्र किया है, जहां ईश्वर के प्रेम में आंसू बहते हैं। यह किताब के सबसे भावुक हिस्सों में से एक है, जो पाठक की आंखों को भी नम कर देता है।

4. अनुशासन बनाम संदेह

साधु होने का मतलब यह नहीं कि मन में शंकाएं नहीं आती हैं। ओम स्वामी बड़ी ईमानदारी से बताते हैं कि कई बार उनके मन में भी संदेह उठा कि क्या ये सब सच है? क्या मां भगवती वास्तव में दर्शन देंगी? लेकिन उन्होंने सीखा कि ‘संदेह’ आने पर साधना छोड़नी नहीं है, बल्कि उस पर और फोकस करना है। यही वो ‘स्पार्क’ है, जो एक साधारण साधक को सिद्ध बनाता है।

यह किताब किसे पढ़नी चाहिए?

यह किताब केवल संन्यासियों के लिए नहीं है। अगर आप एक कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं और तनाव में रहते हैं तो यह आपको मानसिक मजबूती सिखाएगी। अगर आप स्टूडेंट हैं तो यह आपको एकाग्रता का महत्व बताएगी। नीचे दिए ग्राफिक से समझिए कि ये किताब किन लोगों के लिए बेहतर है।

किताब के बारे में मेरी राय

यह किताब एक ‘अनुभव’ है। ओम स्वामी की लेखनी में एक अद्भुत सादगी और गहराई है। वह किसी उपदेशक की तरह नहीं, बल्कि एक दोस्त की तरह अपनी कमियां और अपनी जीत साझा करते हैं।

ओम स्वामी अपनी 13 महीनों की साधना के जरिए बताते हैं कि कैसे कठिनाइयों से गुजरकर आंतरिक शांति मिलती है। सबसे अच्छी बात यह है कि लेखक ने कभी भी आध्यात्मिकता का महिमामंडन नहीं किया।

उन्होंने भूख, दर्द और अकेलेपन की कड़वी सच्चाई को वैसे ही पेश किया, जैसे वह महसूस होता है। किताब का 18वां अध्याय इतना भावुक है कि वह किसी भी पत्थर दिल इंसान को झकझोर सकता है। यह किताब हमें याद दिलाती है कि सबसे कठिन और सबसे खूबसूरत यात्रा हमारे भीतर ही होती है।

………………

ये बुक रिव्यू भी पढ़िए

बुक रिव्यू- सफलता के लिए जरूरी चार पुरुषार्थ: धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की मॉडर्न व्याख्या, भारतीय दर्शन समझना है तो ये किताब पढ़ें

‘इकिगाई’ किताब से दुनिया भर के लोगों को लंबी और खुशहाल जिंदगी का राज बताने वाले लेखक हेक्टर गार्सिया और फ्रांसेस्क मिरालेस अब भारत की प्राचीनता की ओर मुड़े हैं। उनकी नई किताब ‘चार पुरुषार्थ’ हिंदू दर्शन के उन चार लक्ष्यों पर आधारित है, जिन्हें हर इंसान की जिंदगी का आधार माना जाता है- धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…

  • बुक रिव्यू: ताकत बाहर नहीं, भीतर है: हर दिन एक नया मौका है, कुछ सीखने, जीतने, विनम्र होने का, अपने मन की शक्ति को अनलॉक करें

    हर दिन एक नया मौका है, कुछ सीखने, जीतने, विनम्र होने का, अपने मन की शक्ति को अनलॉक करें|लाइफस्टाइल,Lifestyle - Dainik Bhaskar1:31
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बुक रिव्यू- फीलिंग से हीलिंग तक: जो भी महसूस करते हैं, उसे दबाएं नहीं, समझें और सही दिशा दें, यही सिखाती है किताब ‘फील टू हील’

    जो भी महसूस करते हैं, उसे दबाएं नहीं, समझें और सही दिशा दें, यही सिखाती है किताब ‘फील टू हील’|लाइफस्टाइल,Lifestyle - Dainik Bhaskar1:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बुक रिव्यू- मंजिल तक पहुंचने का ‘फ्लाइट प्लान’: मुश्किलें तो आएंगी, लेकिन उनसे लड़ें कैसे, यही सीक्रेट बताती है ये किताब

    मुश्किलें तो आएंगी, लेकिन उनसे लड़ें कैसे, यही सीक्रेट बताती है ये किताब|लाइफस्टाइल,Lifestyle - Dainik Bhaskar1:27
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बुक रिव्यू- मंजिल तक पहुंचाने वाले ‘सक्सेस प्रिंसिपल्स’: चुनौतियों से कैसे लड़ें, आगे बढ़ें, सफलता के 52 गुरु मंत्र सिखाती किताब

    • कॉपी लिंक

    शेयर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
MI Vs SRH Live Score, IPL 2026

April 29, 2026/
8:44 pm

आखरी अपडेट:29 अप्रैल, 2026, 20:44 IST News18 एग्जिट पोल रिजल्ट पश्चिम बंगाल 2026: बीजेपी को 88-98 सीटें जीतने का अनुमान...

अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा:होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहा था, ईरान बोला- जल्द जवाब देंगे

April 20, 2026/
6:37 am

अमेरिका ने ईरान के एक मालवाहक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। राष्ट्रपति ट्रम्प के मुताबिक टॉस्का नामक...

केदारनाथ में खराब मौसम के चलते उड़ानों पर असर:4000 बुकिंग कैंसिल, DGCA बोला- कोई चांस नहीं ले; IRCTC के जरिए टिकट

May 9, 2026/
11:45 am

केदारनाथ जाने के लिए हेली सेवाओं पर खराब मौसम के चलते बार-बार असर पड़ रहा है। अब तक 4 हजार...

Jubin Nautiyal Personality Rights Case

February 19, 2026/
6:17 pm

1 दिन पहले कॉपी लिंक मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपनी पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट...

'इस बार जीत बहुत बड़ी होगी',नामांकन के बाद स्टालिन का दमदार दावा, तमिल चुनाव में सहायक उपकरण

March 30, 2026/
1:41 pm

तमिलनाडु चुनाव 2026: तमिल विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, प्रोटोटाइप पारा तेज होता जा रहा है। मुख्यमंत्री एमके...

रश्मिका मंदाना‑विजय देवरकोंड़ा ने थाईलैंड में बिताए रोमांटिक पल:हनीमून के लिए बड़े रिसॉर्ट की बजाय प्राइवेट विला में ठहरे, शादी के बाद प्यारी झलक दिखी

March 21, 2026/
4:57 pm

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंड़ा की शादी के बाद की पहली तस्वीरें और वीडियो अब...

खड़गे बोले- महिला आरक्षण संशोधन जल्दबाजी में लाया जा रहा:सरकार आचार संहिता का उल्लंघन कर रही; लोकसभा सीटें 543 से 816 होंगी

April 10, 2026/
7:15 pm

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि सरकार महिला आरक्षण संशोधन और लोकसभा में सीटें बढ़ाने की बिल...

Artemis-II Mission Launch Today | NASA Moon Orbit

April 2, 2026/
12:09 am

वॉशिंगटन9 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने आज 2 अप्रैल को ‘आर्टेमिस-2’ मिशन लॉन्च किया। सुबह 4:05...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Himalaya Sadhu Story; Thirteen Months In The Himalayas Review

Himalaya Sadhu Story; Thirteen Months In The Himalayas Review
  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Himalaya Sadhu Story; Thirteen Months In The Himalayas Review | Om Swami Book

2 दिन पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

किताब का नाम: हिमालय में तेरह मास: एक भिक्षु का साधना-वृत्तांत

(‘थर्टीन मंथ्स इन द हिमालयाज’ का हिंदी अनुवाद)

लेखक: ओम स्वामी

अनुवाद: आशुतोष गर्ग

प्रकाशक: मंजुल प्रकाशन

मूल्य: 350 रुपए

आमतौर पर लोग रिटायरमेंट के बाद शांति की तलाश करते हैं। इसके लिए ‘एकांतवास’ चुनते हैं। लेकिन क्या हो, जब एक अरबपति बिजनेसमैन अपना सब कुछ छोड़कर हिमालय पर तपस्या करने चला जाए? मशहूर आध्यात्मिक गुरु और लेखक ओम स्वामी की किताब ‘हिमालय में तेरह मास: एक भिक्षु का साधना-वृत्तांत’ इसी असाधारण यात्रा का जीवंत दस्तावेज है।

यह किताब केवल एक यात्रा वृत्तांत नहीं है। यह उस कठिन साधना की यात्रा है, जिसे पूरा करने का साहस आधुनिक युग में बहुत कम लोग जुटा पाते हैं। लेखक ने इसमें बताया है कि कैसे उन्होंने 12,000 फीट की ऊंचाई पर शून्य से नीचे के तापमान, भूख और जंगली जानवरों के डर के बीच 13 महीने बिताए। यह किताब हमें बताती है कि साधना या आत्म-साक्षात्कार कोई जादुई घटना नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट श्रद्धा का परिणाम है।

किताब का मकसद और अहमियत

इस किताब का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिकता के पीछे छिपे रहस्य को हटाकर उसकी कठोर वास्तविकता को सामने लाना है। किताब हमें सिखाती है कि अगर लक्ष्य बड़ा हो तो ‘पागलपन की हद तक’ समर्पण जरूरी है।

सोशल मीडिया और इंस्टेंट खुशी के दौर में यह किताब ‘धैर्य’ और ‘मौन’ की शक्ति को पुनर्स्थापित करती है। यह उन लोगों के लिए एक गाइड की तरह है, जो यह जानना चाहते हैं कि क्या आज के इस वैज्ञानिक युग में भी प्राचीन वैदिक पद्धतियों से ‘सत्य’ को पाया जा सकता है। नीचे दिए ग्राफिक से किताब के मुख्य सूत्र समझिए-

लेखक ने अपनी इस 13 महीने की हिमालय की यात्रा को बहुत ही ईमानदारी से लिखा है। ऐसे में किताब के इन 4 प्रमुख पहलुओं को समझना हर पाठक के लिए जरूरी है।

1. सुख-सुविधाओं का पूर्ण त्याग

किताब में ओम स्वामी गुफा में रहने का अपना अनुभव लिखते हैं, ‘’वह गुफा इतनी छोटी थी कि उसमें सीधे खड़े भी नहीं हुआ जा सकता था। वहां न बिजली थी, न ही बिस्तर।’’

लेखक ने अपने गुरु ‘नागा बाबा’ के आदेश पर सिले हुए कपड़े पहनना छोड़ दिया था और हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी केवल एक लंगोट में साधना की। यह हिस्सा हमें सिखाता है कि जब हम बाहरी दुनिया की जरूरतों को कम करते हैं, तभी आंतरिक दुनिया के द्वार खुलते हैं।

2. डर पर विजय: जंगली जानवर और अकेलापन

हिमालय की ऊंचाइयों पर अकेले रहना मौत को दावत देने जैसा है। लेखक ने स्वीकार किया है कि उन्हें भी डर लगता था कि कहीं कोई तेंदुआ या भालू उन्हें अपना निवाला न बना ले। उन्होंने एक गहरी बात कही है कि “अगर जीवन पूरी सजगता, शांति और स्वीकार भाव में जिया जाए, तो मृत्यु भी बिना डर और घबराहट के स्वाभाविक रूप से स्वीकार्य हो जाती है।” ओम स्वामी ने अपने अहंकार को चुनौती दी और डर को अपनी हिम्मत में बदल दिया।

3. साधना की बारीकियां और ‘क्राइंग मेडिटेशन’

किताब में केवल दार्शनिक बातें नहीं हैं, बल्कि मंत्र योग और साधना की सटीक प्रक्रियाएं भी हैं। ओम स्वामी बताते हैं कि कैसे घंटों एक ही मुद्रा में बैठने से शरीर जवाब देने लगता था, लेकिन संकल्प उन्हें थामे रखता था।

उन्होंने ‘क्राइंग मेडिटेशन’ का जिक्र किया है, जहां ईश्वर के प्रेम में आंसू बहते हैं। यह किताब के सबसे भावुक हिस्सों में से एक है, जो पाठक की आंखों को भी नम कर देता है।

4. अनुशासन बनाम संदेह

साधु होने का मतलब यह नहीं कि मन में शंकाएं नहीं आती हैं। ओम स्वामी बड़ी ईमानदारी से बताते हैं कि कई बार उनके मन में भी संदेह उठा कि क्या ये सब सच है? क्या मां भगवती वास्तव में दर्शन देंगी? लेकिन उन्होंने सीखा कि ‘संदेह’ आने पर साधना छोड़नी नहीं है, बल्कि उस पर और फोकस करना है। यही वो ‘स्पार्क’ है, जो एक साधारण साधक को सिद्ध बनाता है।

यह किताब किसे पढ़नी चाहिए?

यह किताब केवल संन्यासियों के लिए नहीं है। अगर आप एक कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं और तनाव में रहते हैं तो यह आपको मानसिक मजबूती सिखाएगी। अगर आप स्टूडेंट हैं तो यह आपको एकाग्रता का महत्व बताएगी। नीचे दिए ग्राफिक से समझिए कि ये किताब किन लोगों के लिए बेहतर है।

किताब के बारे में मेरी राय

यह किताब एक ‘अनुभव’ है। ओम स्वामी की लेखनी में एक अद्भुत सादगी और गहराई है। वह किसी उपदेशक की तरह नहीं, बल्कि एक दोस्त की तरह अपनी कमियां और अपनी जीत साझा करते हैं।

ओम स्वामी अपनी 13 महीनों की साधना के जरिए बताते हैं कि कैसे कठिनाइयों से गुजरकर आंतरिक शांति मिलती है। सबसे अच्छी बात यह है कि लेखक ने कभी भी आध्यात्मिकता का महिमामंडन नहीं किया।

उन्होंने भूख, दर्द और अकेलेपन की कड़वी सच्चाई को वैसे ही पेश किया, जैसे वह महसूस होता है। किताब का 18वां अध्याय इतना भावुक है कि वह किसी भी पत्थर दिल इंसान को झकझोर सकता है। यह किताब हमें याद दिलाती है कि सबसे कठिन और सबसे खूबसूरत यात्रा हमारे भीतर ही होती है।

………………

ये बुक रिव्यू भी पढ़िए

बुक रिव्यू- सफलता के लिए जरूरी चार पुरुषार्थ: धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की मॉडर्न व्याख्या, भारतीय दर्शन समझना है तो ये किताब पढ़ें

‘इकिगाई’ किताब से दुनिया भर के लोगों को लंबी और खुशहाल जिंदगी का राज बताने वाले लेखक हेक्टर गार्सिया और फ्रांसेस्क मिरालेस अब भारत की प्राचीनता की ओर मुड़े हैं। उनकी नई किताब ‘चार पुरुषार्थ’ हिंदू दर्शन के उन चार लक्ष्यों पर आधारित है, जिन्हें हर इंसान की जिंदगी का आधार माना जाता है- धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…

  • बुक रिव्यू: ताकत बाहर नहीं, भीतर है: हर दिन एक नया मौका है, कुछ सीखने, जीतने, विनम्र होने का, अपने मन की शक्ति को अनलॉक करें

    हर दिन एक नया मौका है, कुछ सीखने, जीतने, विनम्र होने का, अपने मन की शक्ति को अनलॉक करें|लाइफस्टाइल,Lifestyle - Dainik Bhaskar1:31
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बुक रिव्यू- फीलिंग से हीलिंग तक: जो भी महसूस करते हैं, उसे दबाएं नहीं, समझें और सही दिशा दें, यही सिखाती है किताब ‘फील टू हील’

    जो भी महसूस करते हैं, उसे दबाएं नहीं, समझें और सही दिशा दें, यही सिखाती है किताब ‘फील टू हील’|लाइफस्टाइल,Lifestyle - Dainik Bhaskar1:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बुक रिव्यू- मंजिल तक पहुंचने का ‘फ्लाइट प्लान’: मुश्किलें तो आएंगी, लेकिन उनसे लड़ें कैसे, यही सीक्रेट बताती है ये किताब

    मुश्किलें तो आएंगी, लेकिन उनसे लड़ें कैसे, यही सीक्रेट बताती है ये किताब|लाइफस्टाइल,Lifestyle - Dainik Bhaskar1:27
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बुक रिव्यू- मंजिल तक पहुंचाने वाले ‘सक्सेस प्रिंसिपल्स’: चुनौतियों से कैसे लड़ें, आगे बढ़ें, सफलता के 52 गुरु मंत्र सिखाती किताब

    • कॉपी लिंक

    शेयर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket