Tuesday, 27 Oct 2026 | 04:19 AM

Trending :

EXCLUSIVE

इंदौर से गोंदिया-मुंबई उड़ानें रद्द:स्टार एयर ने 31 मई तक सभी फ्लाइट्स कैंसिल कीं, अब 1 जून से ही बुकिंग

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गोंदिया और मुंबई के बीच सीधी उड़ानों का संचालन करने वाली स्टार एयर ने 31 मई तक के लिए अपनी सभी उड़ानों को निरस्त कर दिया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर 31 मई तक की सभी उड़ानों को हटाते हुए 1 जून से बुकिंग शुरू की है। उड़ानों के निरस्त होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑपरेशनल कारणों का दिया हवाला इंदौर एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक स्टार एयर द्वारा करीब एक माह तक अपनी गोंदिया और अहमदाबाद की उड़ानों को निरस्त करने के बाद 15 जनवरी से ही इंदौर से मुंबई और गोंदिया के बीच उड़ानों का संचालन शुरू किया गया था। यह फ्लाइट मुंबई से दोपहर 1.40 बजे इंदौर आकर 2.10 बजे गोंदिया जाती थी। गोंदिया से शाम 5.20 बजे इंदौर आकर 5.50 बजे वापस मुंबई जाती थी, लेकिन कंपनी ने इन सभी चार उड़ानों को अब 31 मई तक के लिए निरस्त कर दिया है। कंपनी ने इसके लिए ऑपरेशनल कारणों का हवाला दिया। इससे पहले कंपनी कई बार इन उड़ानों को निरस्त कर चुकी है। अब मई तक के लिए उड़ानों को स्थायी रूप से बंद करने के कारण इन उड़ानों में पहले से बुकिंग कर चुके यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशान वे यात्री हैं, जिन्होंने गोंदिया के लिए टिकट बुक किया था, क्योंकि इंदौर से गोंदिया के लिए इस फ्लाइट के अलावा कोई सीधी फ्लाइट नहीं है। 30 मार्च से ही बेलगाम का कनेक्शन शुरू किया था कंपनी ने समर शेड्यूल में 30 मार्च से ही अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए इंदौर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट को आगे कर्नाटक के बेलगाम तक विस्तारित किया था। इससे इंदौर से बेलगाम जाने वाले यात्री बिना विमान बदले बेलगाम जा सकते थे, लेकिन मुंबई फ्लाइट बंद होने के कारण यह कनेक्शन भी बंद हो गया। 1 जून से जब दोबारा उड़ानें शुरू होंगी तो यह कनेक्शन भी फिर से शुरू होगा। कंपनी द्वारा की जा रही बुकिंग के अनुसार इन उड़ानों का संचालन सप्ताह में तीन दिन सोम, बुध और शनिवार को किया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मीका बोले- धामी जी मंत्री से माफी का वीडियो बनवाएं:क्या आप चाहते हैं आर्टिस्ट उत्तराखंड ना आएं; कल ही CM ने फोन पर की थी बात

October 23, 2026/
2:28 pm

उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद में अब मीका सिंह ने...

अरिजीत सिंह के होमटाउन मुर्शिदाबाद पहुंचे आमिर खान:‘एक दिन’ के पहले गाने के लिए रिलीज हुआ स्पेशल वीडियो, चार दिन रुके सिंगर के साथ

February 23, 2026/
5:11 pm

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपने काम के प्रति जुनून को लेकर चर्चा में हैं। उनकी...

घर पर पेडीक्योर: पेडीक्योर के रूप में अब घर पर, फटी एड़ियों और वाॅलॅजी वाॅर्क्स से बाहर, बस कुछ आसान स्टेप्स में

March 30, 2026/
11:36 pm

घर पर पेडीक्योर: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने चेहरे का तो पूरा मकसद रखते हैं, लेकिन आदिवासियों...

भजन क्लबिंग में अचानक पहुंचे थे पीएम मोदी:'हनुमान अंश' के डायरेक्टर विशाल बोले- हमारे लिए सरप्राइज था; अचानक से आने की खबर मिली

September 27, 2026/
3:15 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में युवाओं के ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल होने अचानक पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में परफॉर्म...

आराध्या को सरप्राइज देने एयरपोर्ट पहुंचीं ऐश्वर्या राय:बेटी की दोस्तों के साथ वीडियो और तस्वीरें लेती दिखीं एक्ट्रेस

April 21, 2026/
6:59 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी बेटी आराध्या बच्चन को रिसीव करने...

पाकिस्तानियों ने धुरंधर 2 की कमाई में हिस्सा मांगा:बोले- ₹500 करोड़ ल्यारी वालों को दे दो, पैसों से इलाके की सड़कें बनेंगी

March 29, 2026/
10:54 am

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 कमाई के रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के दस दिनों में फिल्म...

राजनीति

इंदौर से गोंदिया-मुंबई उड़ानें रद्द:स्टार एयर ने 31 मई तक सभी फ्लाइट्स कैंसिल कीं, अब 1 जून से ही बुकिंग

इंदौर से गोंदिया-मुंबई उड़ानें रद्द:स्टार एयर ने 31 मई तक सभी फ्लाइट्स कैंसिल कीं, अब 1 जून से ही बुकिंग

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गोंदिया और मुंबई के बीच सीधी उड़ानों का संचालन करने वाली स्टार एयर ने 31 मई तक के लिए अपनी सभी उड़ानों को निरस्त कर दिया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर 31 मई तक की सभी उड़ानों को हटाते हुए 1 जून से बुकिंग शुरू की है। उड़ानों के निरस्त होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑपरेशनल कारणों का दिया हवाला इंदौर एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक स्टार एयर द्वारा करीब एक माह तक अपनी गोंदिया और अहमदाबाद की उड़ानों को निरस्त करने के बाद 15 जनवरी से ही इंदौर से मुंबई और गोंदिया के बीच उड़ानों का संचालन शुरू किया गया था। यह फ्लाइट मुंबई से दोपहर 1.40 बजे इंदौर आकर 2.10 बजे गोंदिया जाती थी। गोंदिया से शाम 5.20 बजे इंदौर आकर 5.50 बजे वापस मुंबई जाती थी, लेकिन कंपनी ने इन सभी चार उड़ानों को अब 31 मई तक के लिए निरस्त कर दिया है। कंपनी ने इसके लिए ऑपरेशनल कारणों का हवाला दिया। इससे पहले कंपनी कई बार इन उड़ानों को निरस्त कर चुकी है। अब मई तक के लिए उड़ानों को स्थायी रूप से बंद करने के कारण इन उड़ानों में पहले से बुकिंग कर चुके यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशान वे यात्री हैं, जिन्होंने गोंदिया के लिए टिकट बुक किया था, क्योंकि इंदौर से गोंदिया के लिए इस फ्लाइट के अलावा कोई सीधी फ्लाइट नहीं है। 30 मार्च से ही बेलगाम का कनेक्शन शुरू किया था कंपनी ने समर शेड्यूल में 30 मार्च से ही अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए इंदौर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट को आगे कर्नाटक के बेलगाम तक विस्तारित किया था। इससे इंदौर से बेलगाम जाने वाले यात्री बिना विमान बदले बेलगाम जा सकते थे, लेकिन मुंबई फ्लाइट बंद होने के कारण यह कनेक्शन भी बंद हो गया। 1 जून से जब दोबारा उड़ानें शुरू होंगी तो यह कनेक्शन भी फिर से शुरू होगा। कंपनी द्वारा की जा रही बुकिंग के अनुसार इन उड़ानों का संचालन सप्ताह में तीन दिन सोम, बुध और शनिवार को किया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket