Saturday, 24 Oct 2026 | 05:48 PM

Trending :

EXCLUSIVE

मीठी तुलसी गर्मियों में शरीर को दे ठंडक, शुगर कंट्रोल करने में रामबाण, भीषण गर्मी में दे ढेरों फायदे

authorimg

What is Sweet Basil or Stevia: हिंदू परंपरा में तुलसी का धार्मिक महत्व तो है ही, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद उपयोगी पौधा माना जाता है. आम तुलसी के बारे में आप सभी जानते हैं, जो आपके घर के आंगन, बालकनी में भी लगी होती है, लेकिन बहुत कम लोग ही ‘मीठी तुलसी’ यानी स्टीविया के बारे में जानते होंगे. स्टीविया के गुणों से बहुत कम लोग ही परिचित होंगे. स्टीविया को मीठी तुलसी भी कहा जाता है. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होती है. जानिए मीठी तुलसी या स्टीविया के फायदों के बारे में यहां…

क्या है मीठी तुलसी (स्टीविया)?

आयुर्वेद में मीठी तुलसी को खासतौर पर डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी बताया गया है. इसे स्टीविया या ‘शुगर-फ्री प्लांट’ भी कहा जाता है. इसकी मिठास सामान्य चीनी से लगभग 30 गुना ज्यादा होती है, लेकिन यह ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाती, क्योंकि इसमें ग्लूकोज और सुक्रोज नहीं होता.

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद

मीठी तुलसी का सेवन सीमित मात्रा में करने पर डायबिटीज के पेशेंट के लिए सुरक्षित माना जाता है. यह मीठा खाने की इच्छा को शांत करती है और इससे शरीर को नुकसान भी नहीं होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

वजन बढ़ने से रोके

इसमें कैलोरी बहुत कम होती है, इसलिए यह वजन को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकती है. जो लोग मीठा खाने से बचना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है.

गर्मियों में शरीर को दे ठंडक

स्टीविया की तासीर ठंडी होती है. गर्मी के मौसम में इसके पत्तों से बना शरबत पेट की जलन को शांत करता है और पित्त को संतुलित करने में मदद करता है.

दांतों के लिए लाभकारी

इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो दांतों को सड़न और कैविटी से बचाने में मदद कर सकते हैं. वहीं, रिफाइंड शुगर दांतों के लिए हानिकारक मानी जाती है.

ब्लड प्रेशर रखे कंट्रोल

गर्मियों में लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर मीठी तुलसी का सेवन शरीर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है और ठंडक प्रदान करता है.

पाचन और त्वचा के लिए उपयोगी

मीठी तुलसी पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है, पेट को ठंडक देती है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिला सकती है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा से जुड़ी समस्याओं को कम करने में भी सहायक हैं. कुल मिलाकर, मीठी तुलसी स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का बेहतरीन संतुलन है, खासकर गर्मियों के मौसम में.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ग्वालियर में पुलिस पर फायरिंग करने वाले पांच गिरफ्तार:गांव में बदमाश पकड़ने गई पुलिस पर चलाई थीं गोलियां, बंदूक व कार बरामद

April 9, 2026/
12:03 am

शराब दुकान के मैनेजर पर ढाई घंटे में दो बार हमला करने और उसके रिश्तेदार को गोली मारने वाले बदमाशों...

NZ vs SA 2nd T20 Match Result; New Zealand Won

March 17, 2026/
4:17 pm

स्पोर्ट्स डेस्क13 घंटे पहले कॉपी लिंक न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 68 रन से हराकर सीरीज...

अमेरिका के मोंटाना में परिवार के 8 लोगों की हत्या:मृतकों में 4 बच्चे; आरोपी ने सबको गोली मारी, खुद को भी शूट किया

August 26, 2026/
3:32 am

अमेरिका के मोंटाना के बिलिंग्स शहर में रविवार शाम एक परिवार के 8 लोगों की हत्या कर दी गई। घटना...

वादे ‘लखपति दीदी’ के, हालात ‘मजदूर’ से बदतर:यूनिफॉर्म सिलाई का मेहनताना अटका, 46 जिलों की हजारों महिलाएं प्रभावित

April 3, 2026/
5:19 am

मैंने चार स्कूलों के करीब 800-900 ड्रेस सिले थे। दो साल हो गए, लेकिन अब तक पूरा पैसा नहीं मिला।...

तरनतारन में अफ्रीकी महिला हेरोइन समेत गिरफ्तार:अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 15 करोड़, नौकरी के लिए आई थी भारत; ड्रग तस्करी में फंसी

May 9, 2026/
12:19 pm

तरनतारन पुलिस के सीआईए स्टाफ ने एक अफ्रीकी महिला को 3 किलोग्राम हेरोइन और वैगन आर कार के साथ गिरफ्तार...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

मीठी तुलसी गर्मियों में शरीर को दे ठंडक, शुगर कंट्रोल करने में रामबाण, भीषण गर्मी में दे ढेरों फायदे

authorimg

What is Sweet Basil or Stevia: हिंदू परंपरा में तुलसी का धार्मिक महत्व तो है ही, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद उपयोगी पौधा माना जाता है. आम तुलसी के बारे में आप सभी जानते हैं, जो आपके घर के आंगन, बालकनी में भी लगी होती है, लेकिन बहुत कम लोग ही ‘मीठी तुलसी’ यानी स्टीविया के बारे में जानते होंगे. स्टीविया के गुणों से बहुत कम लोग ही परिचित होंगे. स्टीविया को मीठी तुलसी भी कहा जाता है. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होती है. जानिए मीठी तुलसी या स्टीविया के फायदों के बारे में यहां…

क्या है मीठी तुलसी (स्टीविया)?

आयुर्वेद में मीठी तुलसी को खासतौर पर डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी बताया गया है. इसे स्टीविया या ‘शुगर-फ्री प्लांट’ भी कहा जाता है. इसकी मिठास सामान्य चीनी से लगभग 30 गुना ज्यादा होती है, लेकिन यह ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाती, क्योंकि इसमें ग्लूकोज और सुक्रोज नहीं होता.

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद

मीठी तुलसी का सेवन सीमित मात्रा में करने पर डायबिटीज के पेशेंट के लिए सुरक्षित माना जाता है. यह मीठा खाने की इच्छा को शांत करती है और इससे शरीर को नुकसान भी नहीं होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

वजन बढ़ने से रोके

इसमें कैलोरी बहुत कम होती है, इसलिए यह वजन को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकती है. जो लोग मीठा खाने से बचना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है.

गर्मियों में शरीर को दे ठंडक

स्टीविया की तासीर ठंडी होती है. गर्मी के मौसम में इसके पत्तों से बना शरबत पेट की जलन को शांत करता है और पित्त को संतुलित करने में मदद करता है.

दांतों के लिए लाभकारी

इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो दांतों को सड़न और कैविटी से बचाने में मदद कर सकते हैं. वहीं, रिफाइंड शुगर दांतों के लिए हानिकारक मानी जाती है.

ब्लड प्रेशर रखे कंट्रोल

गर्मियों में लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर मीठी तुलसी का सेवन शरीर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है और ठंडक प्रदान करता है.

पाचन और त्वचा के लिए उपयोगी

मीठी तुलसी पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है, पेट को ठंडक देती है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिला सकती है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा से जुड़ी समस्याओं को कम करने में भी सहायक हैं. कुल मिलाकर, मीठी तुलसी स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का बेहतरीन संतुलन है, खासकर गर्मियों के मौसम में.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket