Sunday, 14 Jun 2026 | 11:49 AM

Trending :

EXCLUSIVE

पंचायती राज दिवस पर जल संरक्षण का संकल्प लिया:ग्रामीणों को बताया- छत का पानी जमीन के अंदर उतारकर कुओं को जीवित कर सकते

सिवनी जिले की धनोरा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम घोघरीमाल और आसपास की पंचायतों में शुक्रवार को पंचायती राज दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने सिर्फ उत्सव ही नहीं मनाया, बल्कि भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए गांव को पानी की कमी से उबारने के लिए जल संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में मौजूद अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र सिंह राजपूत ने इलाके में कम होते पानी के स्तर पर चिंता जाहिर की। उन्होंने ग्रामीणों को आगाह किया कि अगर अभी हम नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियां पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसेंगी। उन्होंने लोगों को ‘रेन वाटर हार्वेस्टिंग’ (बारिश का पानी सहेजने) के आसान तरीके समझाए और बताया कि कैसे घर की छत का पानी जमीन के अंदर उतारकर हम अपने कुओं और हैंडपंपों को फिर से जिंदा कर सकते हैं। गांव की सफाई और तालाबों का होगा कायाकल्प जल बचाने के इस अभियान को ग्रामीणों ने हाथों-हाथ लिया और हर घर में पानी बचाने की सिस्टम लगाने की शपथ ली। पंचायत की बैठक में यह भी तय किया गया कि गांव के पुराने तालाबों को और गहरा किया जाएगा, कुओं की मरम्मत होगी और नालों की साफ-सफाई कराई जाएगी ताकि बरसात का एक-एक कतरा जमीन में समा सके। पंचायत सचिव शमशेर खान ने बताया कि इन कामों को मनरेगा जैसी सरकारी योजनाओं के जरिए पूरा किया जाएगा। एकजुट हुए गांव के प्रतिनिधि कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह भलावी और सीईओ ओंकार सिंह ठाकुर सहित कई बड़े अधिकारी शामिल हुए। अतिथियों ने ग्रामीणों से अपील की कि गांव के विकास के लिए केवल सरकार के भरोसे न बैठें, बल्कि खुद भी आगे आएं। इस दौरान सरपंच जानकी मरकाम और उपसरपंच रामकली उइके के साथ आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का अंत पर्यावरण बचाने और पानी की बर्बादी रोकने की सामूहिक कसम के साथ हुआ।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
क्रिकेट खेलते-खेलते 3 दोस्तों ने साफ कर दी नदी:पॉकेट मनी से ग्लव्स-जूते खरीदे, लोग मजाक उड़ाते तो भी जुटे रहते, अब देश–दुनिया में चर्चा

April 5, 2026/
6:38 am

भोपाल से 119 किलोमीटर दूर ब्यावरा के 3 दोस्तों की इन दिनों देश-दुनिया में चर्चा है। 20 और 18-18 साल...

अनूपपुर में हाईवे पर कार ने बाइक को टक्कर मारी:शख्स रोड पर गिरा, सिर में गहरी चोट लगी; बेटी से मिलने जा रहा था

March 24, 2026/
11:31 pm

अनूपपुर जिले के नेशनल हाईवे 43 पर मंगलवार रात 8 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार...

बंगाल के 15 बूथों पर आज दोबारा वोटिंग:काउंटिंग में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति के खिलाफ TMC की याचिका, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

May 2, 2026/
5:05 am

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर शनिवार को दोबारा वोटिंग कराने का फैसला किया है। 29 अप्रैल...

Mumbai Airport | Air India Staff Protest Salary Hike

May 18, 2026/
9:37 pm

मुंबई25 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को एअर इंडिया एयरपोर्ट सर्विस लिमिटेड (AIASL) कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।...

इटली का ‘क्रिकेट’ वाला चमत्कार:जिस देश में घास की पिच तक नहीं, वह वर्ल्ड कप में नेपाल को हरा चुका; 78 साल के बुजुर्ग का सपना सच

February 17, 2026/
5:34 pm

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर...

सत्तू की एनर्जी बॉल्स रेसिपी

May 19, 2026/
6:39 pm

19 मई 2026 को 18:39 IST पर अपडेट किया गया सत्तू की एनर्जी बॉल्स रेसिपी: गर्मियों में बारिश के बाद...

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप- मेजबान इंग्लैंड की जीत से शुरुआत:श्रीलंका को 87 रन से हराया; व्याट-हॉज का शतक, फ्रेया केम्प को 4 विकेट

June 13, 2026/
8:11 am

मेजबान इंग्लैंड ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है। उसने शुक्रवार रात को...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

पंचायती राज दिवस पर जल संरक्षण का संकल्प लिया:ग्रामीणों को बताया- छत का पानी जमीन के अंदर उतारकर कुओं को जीवित कर सकते

पंचायती राज दिवस पर जल संरक्षण का संकल्प लिया:ग्रामीणों को बताया- छत का पानी जमीन के अंदर उतारकर कुओं को जीवित कर सकते

सिवनी जिले की धनोरा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम घोघरीमाल और आसपास की पंचायतों में शुक्रवार को पंचायती राज दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने सिर्फ उत्सव ही नहीं मनाया, बल्कि भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए गांव को पानी की कमी से उबारने के लिए जल संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में मौजूद अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र सिंह राजपूत ने इलाके में कम होते पानी के स्तर पर चिंता जाहिर की। उन्होंने ग्रामीणों को आगाह किया कि अगर अभी हम नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियां पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसेंगी। उन्होंने लोगों को ‘रेन वाटर हार्वेस्टिंग’ (बारिश का पानी सहेजने) के आसान तरीके समझाए और बताया कि कैसे घर की छत का पानी जमीन के अंदर उतारकर हम अपने कुओं और हैंडपंपों को फिर से जिंदा कर सकते हैं। गांव की सफाई और तालाबों का होगा कायाकल्प जल बचाने के इस अभियान को ग्रामीणों ने हाथों-हाथ लिया और हर घर में पानी बचाने की सिस्टम लगाने की शपथ ली। पंचायत की बैठक में यह भी तय किया गया कि गांव के पुराने तालाबों को और गहरा किया जाएगा, कुओं की मरम्मत होगी और नालों की साफ-सफाई कराई जाएगी ताकि बरसात का एक-एक कतरा जमीन में समा सके। पंचायत सचिव शमशेर खान ने बताया कि इन कामों को मनरेगा जैसी सरकारी योजनाओं के जरिए पूरा किया जाएगा। एकजुट हुए गांव के प्रतिनिधि कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह भलावी और सीईओ ओंकार सिंह ठाकुर सहित कई बड़े अधिकारी शामिल हुए। अतिथियों ने ग्रामीणों से अपील की कि गांव के विकास के लिए केवल सरकार के भरोसे न बैठें, बल्कि खुद भी आगे आएं। इस दौरान सरपंच जानकी मरकाम और उपसरपंच रामकली उइके के साथ आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का अंत पर्यावरण बचाने और पानी की बर्बादी रोकने की सामूहिक कसम के साथ हुआ।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket