Monday, 14 Sep 2026 | 12:06 AM

Trending :

EXCLUSIVE

IPL में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला:पंजाब अब तक टूर्नामेंट में अजेय, दिल्ली को टूर्नामेंट में 17 बार हरा चुकी

IPL 2026 का 35वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला 3:30 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंकों के साथ टॉप पर है। टीम ने 5 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता के खिलाफ एक मैच बारिश से धुल गया था। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ छठे स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मैच खेले गए हैं। इनमें 16 दिल्ली और 17 पंजाब किंग्स ने जीते हैं। एक मैच टाई रहा है। पिछले सीजन में दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे दिल्ली ने जीता था। दिल्ली के मिडिल ऑर्डर पर दबाव दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी चिंता उनकी इनकंसिस्टेंट बैटिंग है। केएल राहुल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ओपनर पथुम निसांका अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं। इससे मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ रहा है। कप्तान अक्षर पटेल को बल्ले से अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी। समीर रिजवी ने 6 मैचों में 150 की स्ट्राइक रेट से 209 रन बनाए हैं और वह टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। लुंगी एनगिडी 7 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं। पिछले मैच में अक्षर पटेल के कुछ कप्तानी फैसलों की आलोचना हुई थी। अभिषेक शर्मा के खिलाफ उन्होंने खुद या कुलदीप यादव जैसे फ्रंटलाइन बॉलर्स के बजाय नीतीश राणा से गेंदबाजी कराई, जो महंगी साबित हुई। इसके अलावा, दिल्ली की खराब फील्डिंग भी हार की बड़ी वजह रही है। टीम ने अहम मौकों पर स्टंपिंग, रन-आउट और कैच छोड़े, जिससे मैच हाथ से निकल गए। पंजाब किंग्स सीजन की सबसे संतुलित टीम पंजाब किंग्स ने इस सीजन का सबसे बड़ा टोटल 254 रन लखनऊ के खिलाफ बनाया है। टीम की ताकत उनकी गहरी बल्लेबाजी है। ओपनर प्रभसिमरन सिंह (211 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (208 रन) शानदार फॉर्म में हैं। प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने भी टीम को मजबूती दी है। कोनोली 223 रनों के साथ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। पंजाब की सफलता का राज है कि वे किसी एक गेंदबाज पर निर्भर नहीं हैं। अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्को यानसेन, विजयकुमार वैशाख और जेवियर बार्टलेट की चौकड़ी लगातार विकेट ले रही है। अर्शदीप सिंह 6 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम की पिच IPL में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की सपाट पिच और छोटी बाउंड्री (60-66 मीटर) के कारण हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। इस पिच पर IPL के 98 मैच खेले गए हैं। इनमें 48 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 50 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच रद्द हुआ। मौसम 25 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मौसम गर्म रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना न के बराबर है। तापमान 30-35°C के आसपास रहने और उमस भरी स्थिति की उम्मीद है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाख। दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार। —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL 2026 में बेंगलुरु की पांचवीं जीत:गुजरात को 5 विकेट से हराया, कोहली ने 81 रन बनाए; पडीक्कल की फिफ्टी IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी पांचवीं जीत के साथ गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 206 रन का लक्ष्य बेंगलुरु ने 18.5 ओवर में 5 विकेट पर हासिल किया। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तलाक की खबरों से सुर्खियों में मौनी रॉय:पति को सोशल मीडिया से किया अनफॉलो, तस्वीरें भी हटाईं; 2022 में गोवा में की थी शादी

May 12, 2026/
9:39 am

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय तलाक की अफवाहों से चर्चा में हैं। इसी बीच मौनी रॉय ने सोशल मीडिया से पति...

Hardik Pandya; MI Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update

March 29, 2026/
5:10 am

02:03 PM29 मार्च 2026 कॉपी लिंक दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन,...

RBSE 12th Result 2026 Date Live: Scorecards soon at rajeduboard.rajasthan.gov.in.

March 30, 2026/
4:12 pm

आखरी अपडेट:मार्च 30, 2026, 16:12 IST राकांपा के रायगढ़ कार्यक्रम में अजित पवार का पोस्टर शामिल न होने से विवाद...

भोपाल की 732 लोकेशन पर महंगी होगी प्रॉपर्टी:63 सुझावों पर मंथल, 23 मार्च को फिर मीटिंग; सांसद-विधायकों की कई मुद्दों पर आपत्ति

March 19, 2026/
12:13 am

सांसद-विधायकों और आम लोगों की आपत्ति के बाद भोपाल की कुल 732 लोकेशन पर प्रॉपर्टी गाइडलाइन बढ़ाने का प्रस्ताव है।...

UK में भारतीय मूल की थेरेपिस्ट बर्खास्त:अंग्रेजी न समझ पाने पर नौकरी गई, फॉर्म में गलत जानकारी देने का आरोप

April 14, 2026/
6:00 pm

यूके में एक भारतीय मूल की स्पीच एंड लैंग्वेज थेरेपिस्ट साई कीर्तना श्रीपेरंबुदुरु को अंग्रेजी ठीक से न समझ पाने...

खरगोन में तीन दिन ओला-बारिश का अलर्ट:खेतों में पड़ी 60% गेहूं की फसल पर खतरा; 70-80 km/h की रफ्तार से चली हवाएं

March 19, 2026/
10:47 am

खरगोन में गुरुवार को अचानक मौसम बदल गया और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं...

धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला ODI मैच:रोहित शर्मा समेत सभी खिलाड़ी मैदान में पहुंचे, कल हिमाचल के लिए होंगे रवाना

June 10, 2026/
7:51 pm

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम पूरे उत्साह में नजर आ रही है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

IPL में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला:पंजाब अब तक टूर्नामेंट में अजेय, दिल्ली को टूर्नामेंट में 17 बार हरा चुकी

IPL में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला:पंजाब अब तक टूर्नामेंट में अजेय, दिल्ली को टूर्नामेंट में 17 बार हरा चुकी

IPL 2026 का 35वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला 3:30 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंकों के साथ टॉप पर है। टीम ने 5 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता के खिलाफ एक मैच बारिश से धुल गया था। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ छठे स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मैच खेले गए हैं। इनमें 16 दिल्ली और 17 पंजाब किंग्स ने जीते हैं। एक मैच टाई रहा है। पिछले सीजन में दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे दिल्ली ने जीता था। दिल्ली के मिडिल ऑर्डर पर दबाव दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी चिंता उनकी इनकंसिस्टेंट बैटिंग है। केएल राहुल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ओपनर पथुम निसांका अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं। इससे मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ रहा है। कप्तान अक्षर पटेल को बल्ले से अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी। समीर रिजवी ने 6 मैचों में 150 की स्ट्राइक रेट से 209 रन बनाए हैं और वह टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। लुंगी एनगिडी 7 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं। पिछले मैच में अक्षर पटेल के कुछ कप्तानी फैसलों की आलोचना हुई थी। अभिषेक शर्मा के खिलाफ उन्होंने खुद या कुलदीप यादव जैसे फ्रंटलाइन बॉलर्स के बजाय नीतीश राणा से गेंदबाजी कराई, जो महंगी साबित हुई। इसके अलावा, दिल्ली की खराब फील्डिंग भी हार की बड़ी वजह रही है। टीम ने अहम मौकों पर स्टंपिंग, रन-आउट और कैच छोड़े, जिससे मैच हाथ से निकल गए। पंजाब किंग्स सीजन की सबसे संतुलित टीम पंजाब किंग्स ने इस सीजन का सबसे बड़ा टोटल 254 रन लखनऊ के खिलाफ बनाया है। टीम की ताकत उनकी गहरी बल्लेबाजी है। ओपनर प्रभसिमरन सिंह (211 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (208 रन) शानदार फॉर्म में हैं। प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने भी टीम को मजबूती दी है। कोनोली 223 रनों के साथ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। पंजाब की सफलता का राज है कि वे किसी एक गेंदबाज पर निर्भर नहीं हैं। अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्को यानसेन, विजयकुमार वैशाख और जेवियर बार्टलेट की चौकड़ी लगातार विकेट ले रही है। अर्शदीप सिंह 6 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम की पिच IPL में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की सपाट पिच और छोटी बाउंड्री (60-66 मीटर) के कारण हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। इस पिच पर IPL के 98 मैच खेले गए हैं। इनमें 48 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 50 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच रद्द हुआ। मौसम 25 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मौसम गर्म रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना न के बराबर है। तापमान 30-35°C के आसपास रहने और उमस भरी स्थिति की उम्मीद है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाख। दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार। —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL 2026 में बेंगलुरु की पांचवीं जीत:गुजरात को 5 विकेट से हराया, कोहली ने 81 रन बनाए; पडीक्कल की फिफ्टी IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी पांचवीं जीत के साथ गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 206 रन का लक्ष्य बेंगलुरु ने 18.5 ओवर में 5 विकेट पर हासिल किया। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket