Monday, 14 Sep 2026 | 04:51 PM

Trending :

Amal Mallik Clarifies Salman Khan Controversy भारत नेपाल को रोज 18 घंटे 654 MW बिजली देगा:यह 28 लाख घरों की जरूरत के बराबर; बाढ़ से नेपाल में बिजली उत्पादन घटा सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा का सेलिब्रेशन:बेटे यशवर्धन-बेटी टीना के साथ की पूजा, पति गोविंदा नजर नहीं आए सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा का सेलिब्रेशन:बेटे यशवर्धन-बेटी टीना के साथ की पूजा, पति गोविंदा नजर नहीं आए ईरान में अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया:बचने के लिए 2 दिन पहाड़ में छिपा रहा; अप्रैल में गिरा था F-15 विमान पाकिस्तान ने आतंकी मसूद-अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख किया:भगोड़ा घोषित किया; अक्टूबर में FATF बैठक होनी है, उससे पहले कार्रवाई की
EXCLUSIVE

अवैध खनन का काला कारोबार‎:बिना रॉयल्टी लाखों का खेल – जेसीबी से रोज निकाल रहे 70 ट्रॉली से ज्यादा मिट्टी

अवैध खनन का काला कारोबार‎:बिना रॉयल्टी लाखों का खेल - जेसीबी से रोज निकाल रहे 70 ट्रॉली से ज्यादा मिट्टी

जिले की पंचायतों में जल संवर्धन एवं मप्र गौण खनिज नियम 1996 की आड़ में अवैध खनन बिना रोक-टोक तेजी से चल रहा है। किसानों के खेतों में मिट्टी डालने के नाम पर जनप्रतिनिधियों के रिश्तेदारों ने ही तालाबों में जेसीबी लगाकर 500 से 650 रुपए में मिट्टी की ट्रॉली बेचना शुरू कर दी है। तालाब में 2 जेसीबी व 5 से 7 ट्रैक्टर की मदद से दिनभर में 70 से 80 ट्रॉली मिट्टी निकाली जा रही है। भास्कर के पास लोगों की कॉल रिकॉर्डिंग व सबूत उपलब्ध हैं। मामले में अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं। रामपुरा के पास ग्राम पंचायत भगोरी, कुंडालिया व अन्य गांवों के तालाबों से मिट्टी निकाली जा रही है। भास्कर टीम जब मौके पर पहुंची तो यहां अंधाधुंध खनन जारी था। टीम ने किसान बनकर ट्रैक्टर ड्राइवरों से बात की तो पता चला कि सरपंच पति ने एक पार्टनर के साथ अपनी जेसीबी लगा रखी थी। ‘जितनी कहोगे उतने ट्रॉली मिट्टी डाल देंगे’ भास्कर टीम ने खनन में लगे ड्राइवर से पूछा कि हमारे खेत में भी मिट्टी डलवाना है। उसने बताया कि गणेशपुरा में 650 रुपए में डाल रहे हैं। इसमें 550 ट्रैक्टर वाले के रहेंगे व 100 रुपए जेसीबी वाले के रहेंगे। हमने पूछा कि आप कितने ट्रैक्टर डाल देंगे तो उन्होंने कहा कि जितने कहोगे उतने ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी डाल देंगे। हमने उनसे बाद में बताने को कहा। रोज 40 से 50 हजार का अवैध खनन जारी भगौरी में 2 से 3 लोगों के 20 से अधिक ट्रैक्टर चल रहे है। एक ट्रैक्टर एक दिन में 4 से 6 राउंड लगा रहा है। कम से कम 500 रुपए ट्रॉली भी मानें तो हर दिन 40 से 50 हजार का अवैध खनन कार्य किया जा रहा है। इसमें 20 से 22 हजार खर्चा निकालकर माफिया हर दिन 25 से 30 हजार का कारोबार कर रहे हैं। जिम्मेदार जल संवर्धन की बात कह रहे हैं। गांव में हादसे की आशंका- शुक्रवार को जब टीम मौके पर गई, इस दौरान तालाब से मिट्टी भरकर बाहर निकालते समय ही ट्रॉली पलट गई थी। वहीं मिट्टी की ट्रॉलियां गांव की गलियों से गुजर रही हैं। जहां बच्चे खेलते दिखाई दिए। ट्रैक्टर निकलने के दौरान बच्चे साइड हो जाते हैं लेकिन ऐसे में कभी भी हादसे की आशंका है। रामपुरा तहसीलदार मृगेंद्र सिसौदिया ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। जांच करवाता हूं। हमारे पास तो खनिज विभाग की परमिशन है
सरपंच पति दशरथ गुर्जर ने कहा हमारे पास खनिज विभाग की परमिशन है। खनिज अधिकारी गजेंद्र डाबर द्वारा हमें परमिशन दी गई है कि हम तालाब की खुदाई कर मिट्टी खेतों में डाल सकते हैं। मिट्टी का विक्रय करना रॉयल्टी नियम में आता है
तालाब से मिट्टी निकालकर खेतों में डालने के लिए रॉयल्टी देने की आवश्यकता नहीं होती है। हमारे पास जल संवर्धन अभियान में पंचायतों के आवेदन जनपद व जिला पंचायत के माध्यम से आए थे। हमने इसके लिए अनुमति दी है लेकिन यदि कोई इस कार्य में मिट्टी का विक्रय करता है या किसी तरह की राशि लेता है तो वह रॉयल्टी नियम में आता है। मामले को दिखवाएंगे। उचित कार्रवाई की जाएगी। – गजेंद्र डाबर, खनिज निरीक्षक

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वर्ल्ड अपडेट्स:लिथुआनिया में परमाणु हथियारों पर लगी संवैधानिक रोक हटाने की तैयारी, संसद में प्रस्ताव पेश

July 5, 2026/
11:23 am

रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच लिथुआनिया ने अपने संविधान से परमाणु हथियारों की तैनाती पर लगी रोक हटाने...

खुद की एयरलाइंस शुरू कर सकता है अडाणी ग्रुप:नागरिक उड्डयन मंत्रालय नियमों में ढील दे सकता है; अभी एयरपोर्ट ऑपरेशन संभालता है

July 24, 2026/
9:46 am

अडाणी ग्रुप भारत के एविएशन सेक्टर में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए खुद की एयरलाइन शुरू करने...

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

February 24, 2026/
10:18 am

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने 23 फरवरी को बेंगलुरु के बाहरी इलाके कट्टिगेनाहल्ली में एशिया का अपना दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस...

आशा भोसले ने निधन से एक दिन पहले नाटक देखा:लोगों को डांट लगाते हुए कला को जिंदा रखने की बात कही थी

April 25, 2026/
3:20 pm

सिंगर आशा भोसले अपने निधन से एक दिन पहले मुंबई में तीन घंटे का मराठी नाटक देखने गई थीं। वहां...

ओरी बोले- 24 घंटे कंगना रनोट संग रह सकता हूं:खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखेंगे, कहा- मोटिवेशन नहीं सिर्फ एक्शन पर भरोसा करता हूं

May 9, 2026/
9:53 pm

सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी अब स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आने वाले...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अवैध खनन का काला कारोबार‎:बिना रॉयल्टी लाखों का खेल – जेसीबी से रोज निकाल रहे 70 ट्रॉली से ज्यादा मिट्टी

अवैध खनन का काला कारोबार‎:बिना रॉयल्टी लाखों का खेल - जेसीबी से रोज निकाल रहे 70 ट्रॉली से ज्यादा मिट्टी

जिले की पंचायतों में जल संवर्धन एवं मप्र गौण खनिज नियम 1996 की आड़ में अवैध खनन बिना रोक-टोक तेजी से चल रहा है। किसानों के खेतों में मिट्टी डालने के नाम पर जनप्रतिनिधियों के रिश्तेदारों ने ही तालाबों में जेसीबी लगाकर 500 से 650 रुपए में मिट्टी की ट्रॉली बेचना शुरू कर दी है। तालाब में 2 जेसीबी व 5 से 7 ट्रैक्टर की मदद से दिनभर में 70 से 80 ट्रॉली मिट्टी निकाली जा रही है। भास्कर के पास लोगों की कॉल रिकॉर्डिंग व सबूत उपलब्ध हैं। मामले में अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं। रामपुरा के पास ग्राम पंचायत भगोरी, कुंडालिया व अन्य गांवों के तालाबों से मिट्टी निकाली जा रही है। भास्कर टीम जब मौके पर पहुंची तो यहां अंधाधुंध खनन जारी था। टीम ने किसान बनकर ट्रैक्टर ड्राइवरों से बात की तो पता चला कि सरपंच पति ने एक पार्टनर के साथ अपनी जेसीबी लगा रखी थी। ‘जितनी कहोगे उतने ट्रॉली मिट्टी डाल देंगे’ भास्कर टीम ने खनन में लगे ड्राइवर से पूछा कि हमारे खेत में भी मिट्टी डलवाना है। उसने बताया कि गणेशपुरा में 650 रुपए में डाल रहे हैं। इसमें 550 ट्रैक्टर वाले के रहेंगे व 100 रुपए जेसीबी वाले के रहेंगे। हमने पूछा कि आप कितने ट्रैक्टर डाल देंगे तो उन्होंने कहा कि जितने कहोगे उतने ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी डाल देंगे। हमने उनसे बाद में बताने को कहा। रोज 40 से 50 हजार का अवैध खनन जारी भगौरी में 2 से 3 लोगों के 20 से अधिक ट्रैक्टर चल रहे है। एक ट्रैक्टर एक दिन में 4 से 6 राउंड लगा रहा है। कम से कम 500 रुपए ट्रॉली भी मानें तो हर दिन 40 से 50 हजार का अवैध खनन कार्य किया जा रहा है। इसमें 20 से 22 हजार खर्चा निकालकर माफिया हर दिन 25 से 30 हजार का कारोबार कर रहे हैं। जिम्मेदार जल संवर्धन की बात कह रहे हैं। गांव में हादसे की आशंका- शुक्रवार को जब टीम मौके पर गई, इस दौरान तालाब से मिट्टी भरकर बाहर निकालते समय ही ट्रॉली पलट गई थी। वहीं मिट्टी की ट्रॉलियां गांव की गलियों से गुजर रही हैं। जहां बच्चे खेलते दिखाई दिए। ट्रैक्टर निकलने के दौरान बच्चे साइड हो जाते हैं लेकिन ऐसे में कभी भी हादसे की आशंका है। रामपुरा तहसीलदार मृगेंद्र सिसौदिया ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। जांच करवाता हूं। हमारे पास तो खनिज विभाग की परमिशन है
सरपंच पति दशरथ गुर्जर ने कहा हमारे पास खनिज विभाग की परमिशन है। खनिज अधिकारी गजेंद्र डाबर द्वारा हमें परमिशन दी गई है कि हम तालाब की खुदाई कर मिट्टी खेतों में डाल सकते हैं। मिट्टी का विक्रय करना रॉयल्टी नियम में आता है
तालाब से मिट्टी निकालकर खेतों में डालने के लिए रॉयल्टी देने की आवश्यकता नहीं होती है। हमारे पास जल संवर्धन अभियान में पंचायतों के आवेदन जनपद व जिला पंचायत के माध्यम से आए थे। हमने इसके लिए अनुमति दी है लेकिन यदि कोई इस कार्य में मिट्टी का विक्रय करता है या किसी तरह की राशि लेता है तो वह रॉयल्टी नियम में आता है। मामले को दिखवाएंगे। उचित कार्रवाई की जाएगी। – गजेंद्र डाबर, खनिज निरीक्षक

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket