Tuesday, 24 Nov 2026 | 07:42 PM

Trending :

Google CEO Pichai Meets PM Modi

Google CEO Pichai Meets PM Modi

नई दिल्ली3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने आज यानी 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम ने कहा कि हमने भारत में AI के क्षेत्र में हो रहे काम और गूगल कैसे हमारे युवाओं के साथ काम कर सकता है, इस पर विस्तार से चर्चा की।

समिट के इतर हुई इन बैठकों का उद्देश्य AI में भारत की लीडरशिप को मजबूत करना और द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करना है। पिचाई ‘ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं। 20 फरवरी को वे इस समिट में की-नोट एड्रेस (मुख्य भाषण) देंगे।

PM मोदी से मुलाकात के बाद सुंदर पिचाई दिल्ली में मीडिया रिसेप्शन में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा की गूगल ‘कर्मयोगी भारत’ मिशन के तहत 2 करोड़ कर्मचारियों को AI ट्रेनिंग देगा।

दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान पीएम मोदी और गूगल CEO सुंदर पिचाई ने मीटिंग की।

स्पेन और फिनलैंड के साथ भविष्य की तकनीक पर बात

प्रधानमंत्री ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो और स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज के साथ भी अलग-अलग बैठकें कीं।

फिनलैंड: दोनों देशों ने आपसी व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इसमें 6G, क्लीन एनर्जी, बायोफ्यूल और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

स्पेन: 2026 को भारत-स्पेन ‘संस्कृति, पर्यटन और AI वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। रक्षा, सुरक्षा और टेक्नोलॉजी में संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति बनी है। PM से मिलने से मिलने के बाद मीडिया रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी से मुलाकात के बाद सुंदर पिचाई दिल्ली में मीडिया रिसेप्शन में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि जल्द ही आप अपने फोन के कैमरे और आवाज का इस्तेमाल करके रियल-टाइम में किसी भी चीज को अपनी भाषा में सर्च कर पाएंगे। मीडिया रिसेप्शन में सुंदर पिचई की 5 सबसे बड़ी बातें

  • ₹70,000 करोड़ का निवेश: भारत और अमेरिका के बीच समुद्र के नीचे सीधी ‘इंटरनेट केबल’ बिछाई जाएगी, जिससे AI और डेटा की रफ्तार कई गुना बढ़ जाएगी।
  • 2 करोड़ कर्मचारियों को ट्रेनिंग: गूगल ‘कर्मयोगी भारत’ मिशन के तहत 800 जिलों के कर्मचारियों को 18 भाषाओं में AI इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग देगा।
  • ‘सर्च लाइट’ टूल: भारतीय यूजर्स के लिए नया फीचर आ रहा है, जिससे वे अपनी लोकल भाषा में सिर्फ बोलकर या कैमरे के जरिए फोटो खींचकर जानकारी सर्च कर सकेंगे।
  • 1.1 करोड़ छात्रों को कोडिंग: गूगल 10,000 स्कूलों के बच्चों को कोडिंग और रोबोटिक्स सिखाएगा; साथ ही युवाओं के लिए हिंदी-अंग्रेजी में ‘AI सर्टिफिकेट प्रोग्राम’ शुरू होगा।
  • विज्ञान के लिए ₹250 करोड़: बीमारियों के इलाज और सटीक मौसम की भविष्यवाणी के लिए गूगल वैज्ञानिकों को ₹250 करोड़ ($30M) का ग्लोबल रिसर्च फंड देगा।

PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किया था

PM मोदी ने 16 फरवरी को दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का उद्घाटन किया था। इसके बाद उन्होंने इवेंट में शामिल हुए स्‍टार्टअप्‍स के पवेलियंस में जाकर उनके इनोवेशंस की जानकारी ली थी।

ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। समिट के साथ-साथ ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का भी आयोजन किया गया है। यहां दुनियाभर की कंपनियां अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश किया है।

यहां आम लोग देख सकते हैं कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव लाने वाला है।

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की थीम पर समिट

इस समिट की थीम राष्ट्रीय विजन ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ (सभी का कल्याण, सभी का सुख) पर आधारित है। इसका उद्देश्य मानवता के लिए AI के वैश्विक सिद्धांत को बढ़ावा देना है। समिट में 110 से ज्यादा देश और 30 अंतरराष्ट्रीय संगठन हिस्सा ले रहे हैं। इसमें लगभग 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 45 से ज्यादा मंत्री शामिल होने पहुंचे हैं।

तीन ‘सूत्रों’ पर टिका है समिट का विजन

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 तीन मुख्य स्तंभों (सूत्रों) पर आधारित है – पीपल (लोग), प्लैनेट (ग्रह) और प्रोग्रेस (प्रगति)।

पीपल: ह्यूमन-सेंट्रिक AI को बढ़ावा देना जो लोगों के अधिकारों की रक्षा करे।

प्लैनेट: पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ AI विकास सुनिश्चित करना।

प्रोग्रेस: समावेशी आर्थिक और तकनीकी प्रगति पर जोर देना, ताकि समाज के हर वर्ग को लाभ मिले।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
हरियाणवी-मलयालम जैसी भाषाओं के रैप भी वायरल:धुरंधर में मेघालय की सिंगर रेबल के तीन गाने हिट; अब नॉर्थईस्ट-केरल के सिंगर भी वायरल

April 4, 2026/
1:12 pm

धुरंधर की सफलता के पीछे उसका साउंडट्रैक भी है। मेघालय की 22 वर्षीय सिंगर रेबल (डायाफी लामारे) धुरंधर में अपने...

निवाड़ी कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में की अपील:कहा-बच्चों को स्कूल जरुर भेजें, सरकारी शिक्षा पर दिया जोर

April 23, 2026/
7:33 am

निवाड़ी जिले के डिरगुवां गांव में कलेक्टर जमुना भिड़े ने ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत रात्रि चौपाल का...

Amit Shah Bengal Election Strategy

May 5, 2026/
6:50 am

नई दिल्ली/कोलकाता27 मिनट पहले कॉपी लिंक भाजपा की बंगाल विजय ऐतिहासिक है। इस बदलाव के रणनीतिकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित...

Kerala Lottery Result Today: The first prize winner of Sthree Sakthi SS-510 will take home Rs 1 crore. (Image: Shutterstock)

March 10, 2026/
4:09 pm

आखरी अपडेट:मार्च 10, 2026, 16:09 IST वीरप्पा मोइली ने न्यूज18 से कहा, “हममें से कोई भी इसके बारे में नहीं...

घीया-चना दाल रेसिपी: बच्चे भी मांगकर खाएंगे घीया चने की दाल, सेहत के लिए भी अच्छा; लाजवाब जवाब में जानें आसान रेसिपी

April 29, 2026/
9:31 pm

अक्सर घरों में यह सवाल होता है कि खाने में क्या बनाया जाए, जो जल्दी भी बन जाए और सेहतमंद...

Phone Cut by Fire Brigade, Man Dies, Video Viral

March 20, 2026/
4:54 am

हादसे के वक्त स्थानीय रहवासी और दमकलकर्मी के बीच बातचीत का वीडियो सामने आया है। हैलो, आपको ये फूटने की...

मोदी बोले- भारत एवरेस्ट तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर बनाएगा:फ्रांस स्पेशल पार्टनर; मैक्रों बोले- दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के CEO भारतीय

February 17, 2026/
5:42 am

पीएम मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मुंबई में जॉइंट प्रेस...

फिल्ममेकर की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे पवन कल्याण:फोटोग्राफर्स को टोका, मंच पर भीड़ लगने से परेशान दिखे गेस्ट, सिक्योरिटी को करना पड़ा जद्दोजहद

July 2, 2026/
10:51 am

एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण बुधवार को साउथ फिल्ममेकर मेहर रमेश की बेटी के रिसेप्शन में...

राजनीति

Google CEO Pichai Meets PM Modi

Google CEO Pichai Meets PM Modi

नई दिल्ली3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने आज यानी 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम ने कहा कि हमने भारत में AI के क्षेत्र में हो रहे काम और गूगल कैसे हमारे युवाओं के साथ काम कर सकता है, इस पर विस्तार से चर्चा की।

समिट के इतर हुई इन बैठकों का उद्देश्य AI में भारत की लीडरशिप को मजबूत करना और द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करना है। पिचाई ‘ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं। 20 फरवरी को वे इस समिट में की-नोट एड्रेस (मुख्य भाषण) देंगे।

PM मोदी से मुलाकात के बाद सुंदर पिचाई दिल्ली में मीडिया रिसेप्शन में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा की गूगल ‘कर्मयोगी भारत’ मिशन के तहत 2 करोड़ कर्मचारियों को AI ट्रेनिंग देगा।

दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान पीएम मोदी और गूगल CEO सुंदर पिचाई ने मीटिंग की।

दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान पीएम मोदी और गूगल CEO सुंदर पिचाई ने मीटिंग की।

स्पेन और फिनलैंड के साथ भविष्य की तकनीक पर बात

प्रधानमंत्री ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो और स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज के साथ भी अलग-अलग बैठकें कीं।

फिनलैंड: दोनों देशों ने आपसी व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इसमें 6G, क्लीन एनर्जी, बायोफ्यूल और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

स्पेन: 2026 को भारत-स्पेन ‘संस्कृति, पर्यटन और AI वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। रक्षा, सुरक्षा और टेक्नोलॉजी में संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति बनी है। PM से मिलने से मिलने के बाद मीडिया रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी से मुलाकात के बाद सुंदर पिचाई दिल्ली में मीडिया रिसेप्शन में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि जल्द ही आप अपने फोन के कैमरे और आवाज का इस्तेमाल करके रियल-टाइम में किसी भी चीज को अपनी भाषा में सर्च कर पाएंगे। मीडिया रिसेप्शन में सुंदर पिचई की 5 सबसे बड़ी बातें

  • ₹70,000 करोड़ का निवेश: भारत और अमेरिका के बीच समुद्र के नीचे सीधी ‘इंटरनेट केबल’ बिछाई जाएगी, जिससे AI और डेटा की रफ्तार कई गुना बढ़ जाएगी।
  • 2 करोड़ कर्मचारियों को ट्रेनिंग: गूगल ‘कर्मयोगी भारत’ मिशन के तहत 800 जिलों के कर्मचारियों को 18 भाषाओं में AI इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग देगा।
  • ‘सर्च लाइट’ टूल: भारतीय यूजर्स के लिए नया फीचर आ रहा है, जिससे वे अपनी लोकल भाषा में सिर्फ बोलकर या कैमरे के जरिए फोटो खींचकर जानकारी सर्च कर सकेंगे।
  • 1.1 करोड़ छात्रों को कोडिंग: गूगल 10,000 स्कूलों के बच्चों को कोडिंग और रोबोटिक्स सिखाएगा; साथ ही युवाओं के लिए हिंदी-अंग्रेजी में ‘AI सर्टिफिकेट प्रोग्राम’ शुरू होगा।
  • विज्ञान के लिए ₹250 करोड़: बीमारियों के इलाज और सटीक मौसम की भविष्यवाणी के लिए गूगल वैज्ञानिकों को ₹250 करोड़ ($30M) का ग्लोबल रिसर्च फंड देगा।

PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किया था

PM मोदी ने 16 फरवरी को दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का उद्घाटन किया था। इसके बाद उन्होंने इवेंट में शामिल हुए स्‍टार्टअप्‍स के पवेलियंस में जाकर उनके इनोवेशंस की जानकारी ली थी।

ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। समिट के साथ-साथ ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का भी आयोजन किया गया है। यहां दुनियाभर की कंपनियां अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश किया है।

यहां आम लोग देख सकते हैं कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव लाने वाला है।

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की थीम पर समिट

इस समिट की थीम राष्ट्रीय विजन ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ (सभी का कल्याण, सभी का सुख) पर आधारित है। इसका उद्देश्य मानवता के लिए AI के वैश्विक सिद्धांत को बढ़ावा देना है। समिट में 110 से ज्यादा देश और 30 अंतरराष्ट्रीय संगठन हिस्सा ले रहे हैं। इसमें लगभग 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 45 से ज्यादा मंत्री शामिल होने पहुंचे हैं।

तीन ‘सूत्रों’ पर टिका है समिट का विजन

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 तीन मुख्य स्तंभों (सूत्रों) पर आधारित है – पीपल (लोग), प्लैनेट (ग्रह) और प्रोग्रेस (प्रगति)।

पीपल: ह्यूमन-सेंट्रिक AI को बढ़ावा देना जो लोगों के अधिकारों की रक्षा करे।

प्लैनेट: पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ AI विकास सुनिश्चित करना।

प्रोग्रेस: समावेशी आर्थिक और तकनीकी प्रगति पर जोर देना, ताकि समाज के हर वर्ग को लाभ मिले।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket