Tuesday, 15 Sep 2026 | 03:41 AM

Trending :

EXCLUSIVE

बैतूल में गूंजे नारे-‘गौमाता को राष्ट्रमाता बनाओ’:भजन-कीर्तन के साथ निकली पदयात्रा, कहा- स्वतंत्र गो पालन मंत्रालय बनाया जाए

बैतूल में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत सोमवार को जिले में विराट गौ सम्मान पदयात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों गौभक्त शामिल हुए। पदयात्रा शिवाजी ऑडिटोरियम से शुरू होकर तहसील कार्यालय पहुंची, जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। पदयात्रा सुबह 11 बजे शुरू हुई और भजन-कीर्तन व प्रार्थना के साथ शांतिपूर्ण ढंग से शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई तहसील कार्यालय पहुंची। गौभक्तों ने 9 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें गोवंश को ‘राष्ट्रमाता’ का संवैधानिक दर्जा देने की प्रमुख मांग रखी गई। आंदोलन की तीन तस्वीरें देखिए… गौ संरक्षण और सख्त कानून की मांग ज्ञापन में गौशालाओं को सहायता, गौ अभयारण्य निर्माण, तस्करी पर कड़े कानून और आधुनिक गौ चिकित्सालय स्थापित करने की मांग शामिल रही। ज्ञापन में कहा गया कि भूख, दुर्घटनाओं, तस्करी और वध के कारण देशी गोवंश की संख्या लगातार घट रही है, जो चिंता का विषय है। गौवंश वध और तस्करी को संज्ञेय व गैर-जमानती अपराध घोषित करने, आजीवन कारावास का प्रावधान करने और स्वतंत्र गो-पालन मंत्रालय बनाने की मांग की गई। आंदोलन को आगे बढ़ाने की चेतावनी पंचगव्य अनुसंधान केंद्र, गो आधारित उद्योगों को बढ़ावा, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन और किसानों को आर्थिक सहायता देने के सुझाव भी दिए गए। आयोजकों ने बताया कि मई से जुलाई तक शासन से संवाद किया जाएगा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
क्षेत्रीय स्वास्थ्य संस्थान को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, कर्नाटक में शाह अस्पताल ने की मल्टी सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य उत्पादों की शुरुआत

March 20, 2026/
6:13 pm

20 मार्च 2026 को 18:13 IST पर अपडेट किया गया वर्ष 1984 में संचालित शाह हॉस्पिटल ने करनाल में अपनी...

ट्रम्प के रिजॉर्ट में घुस रहे युवक को गोली मारी,मौत:गन और फ्यूल केन लेकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था

February 22, 2026/
7:55 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसोर्ट में रविवार को घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने...

Nepal vs Oman Live Cricket Score: Follow latest updates from ICC Cricket World Cup League Two. (Picture Credit: X/CricketNep)

May 5, 2026/
1:51 pm

आखरी अपडेट:05 मई, 2026, 13:51 IST टीवीके के द्रमुक या भाजपा के साथ जाने की संभावना कम है क्योंकि विजय...

भारतीय दर्शकों के लिए इंग्लैंड क्रिकेट ने बदला समय:3 टी-20 मैच एक घंटा पहले शुरू होंगे, एक जुलाई से 5 मैचों की सीरीज

June 8, 2026/
8:44 pm

भारतीय दर्शकों के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 3 टी-20 मैचों के लिए समय बदल दिया है। पहले रात...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

बैतूल में गूंजे नारे-‘गौमाता को राष्ट्रमाता बनाओ’:भजन-कीर्तन के साथ निकली पदयात्रा, कहा- स्वतंत्र गो पालन मंत्रालय बनाया जाए

बैतूल में गूंजे नारे-‘गौमाता को राष्ट्रमाता बनाओ’:भजन-कीर्तन के साथ निकली पदयात्रा, कहा- स्वतंत्र गो पालन मंत्रालय बनाया जाए

बैतूल में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत सोमवार को जिले में विराट गौ सम्मान पदयात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों गौभक्त शामिल हुए। पदयात्रा शिवाजी ऑडिटोरियम से शुरू होकर तहसील कार्यालय पहुंची, जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। पदयात्रा सुबह 11 बजे शुरू हुई और भजन-कीर्तन व प्रार्थना के साथ शांतिपूर्ण ढंग से शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई तहसील कार्यालय पहुंची। गौभक्तों ने 9 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें गोवंश को ‘राष्ट्रमाता’ का संवैधानिक दर्जा देने की प्रमुख मांग रखी गई। आंदोलन की तीन तस्वीरें देखिए… गौ संरक्षण और सख्त कानून की मांग ज्ञापन में गौशालाओं को सहायता, गौ अभयारण्य निर्माण, तस्करी पर कड़े कानून और आधुनिक गौ चिकित्सालय स्थापित करने की मांग शामिल रही। ज्ञापन में कहा गया कि भूख, दुर्घटनाओं, तस्करी और वध के कारण देशी गोवंश की संख्या लगातार घट रही है, जो चिंता का विषय है। गौवंश वध और तस्करी को संज्ञेय व गैर-जमानती अपराध घोषित करने, आजीवन कारावास का प्रावधान करने और स्वतंत्र गो-पालन मंत्रालय बनाने की मांग की गई। आंदोलन को आगे बढ़ाने की चेतावनी पंचगव्य अनुसंधान केंद्र, गो आधारित उद्योगों को बढ़ावा, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन और किसानों को आर्थिक सहायता देने के सुझाव भी दिए गए। आयोजकों ने बताया कि मई से जुलाई तक शासन से संवाद किया जाएगा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket