Sunday, 01 Nov 2026 | 12:23 AM

Trending :

EXCLUSIVE

जहर खाकर 15 दिन की बेटी को लेकर निकली महिला:रास्ते में मौत, गोद में बच्ची लिए 1 किलोमीटर चली, पति के जाने के बाद निकली

देवास में एक महिला ने सोमवार सुबह जहर खा लिया। जहर खाने के बाद वह 15 दिन की बेटी को गोद में लेकर घर से निकल गई। करीब 1 किमी दूर जमीन पर गिरी और उल्टी करने लगी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बची। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस के अनुसार- सुतारपुरा (पुंजापुरा) निवासी रामेश्वर सोमवार अलसुबह विवाह कार्यक्रम में शामिल होने खरगोन रवाना हुआ। पति के जाते ही रेशमीबाई ने जहर पी लिया। बिना किसी को बताए, उसने सो रही अपनी 15 दिन की बेटी को गोद में उठाया और घर से निकल गई। तीन बेटियों की नींद खुली तो उन्होंने मां को आवाज लगाई। आसपास नहीं दिखने पर परिवार से पूछा। इसके बाद सभी उसे खोजने लगे। 1 किलोमीटर पैदल चली फिर सड़क पर गिरी
करीब एक किमी दूर वह सड़क किनारे उल्टी करते मिली। परिवार वाले उसे तत्काल बागली के स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां से उसे देवास जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना था कि पति-पत्नी में कोई विवाद नहीं था। रेशमीबाई ने ऐसा क्यों कदम उठाया, समझ नहीं आई। राधाबाई ने बताया कि भाभी बेटी को लेकर घर से निकल गई थी। ढूंढा तो वह बच्ची को लेकर चल रही थी। बैठकर उल्टी करने लगी, बदबू आई तो समझ आया कि उसने कुछ जहरीला पदार्थ खाया है, सभी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रेमशीबाई को मृत घोषित कर दिया। सुबह से बेटी रो रही है
राधाबाई ने बताया कि रेमशीबाई की तीन बेटियां थी, चौथी बेटी का जन्म 15 दिन पहले ही हुआ था। अभी तो उसका नाम भी नहीं रखा। तीन बेटियों के नाम चंदा, एश्वर्या और सीमा है। छोटी बेटी सुबह से रो रही है। घर के पास ही जंगल में प्रसव हुआ था
परिजनों ने बताया कि घर पास ही जंगल में उनका परिवार महुआ बीनने जाता है। 15 दिन पहले ही रेशमीबाई का जंगल में प्रसव हुआ था। सास श्यानीबाई ने बताया कि बेटे और बहू घर से कुछ ही दूर रहते हैं। आज सुबह बेटियों ने आकर बताया कि मम्मी रेशमीबाई कहीं चली गई है। मैं नदी तक देखने भी गई थी। पति पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं होता था। रविवार रात को मछली लाए थे, दोनों अच्छे से रह रहे थे, कुछ नहीं हुआ था। बेटा सुबह बोलकर गया था श्यानीबाई ने बताया कि बेटा सुबह विवाह कार्यक्रम में शामिल होने खरगोन जाने का कहकर घर से निकला था। मैंने कहा था कि आते समय बेटियों के लिए कपड़े ले आना। गांव में शादी आएगी तो काम आएंगे। कुंवरसिंह ने बताया कि बहू रेशमीबाई ने हमें कुछ नहीं कहा, जब वह रास्ते में गिरी मिली तो उसके पास से दवा की बदबू आ रही थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जबेरा में नरसिंह प्रगटोत्सव पर निकली शोभायात्रा:अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब; बरगी हादसे की खबर सुन बीच में रवाना हुए मंत्री

April 30, 2026/
10:26 pm

दमोह जिले के जबेरा में गुरुवार रात भगवान नरसिंह प्रगटोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। प्राचीन सिद्ध पीठ नरसिंह देवालय से...

डॉ. श्रीराम नेने की हेल्थ पर पहली किताब लॉन्च:बोले- 21 किलो वजन घटाया, बताया पत्नी माधुरी दीक्षित की फिटनेस का राज

October 12, 2026/
6:00 am

मशहूर कार्डियोथोरेसिक सर्जन और माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने की पहली किताब ‘21 डेज टू गुड हेल्थ’ 10...

Trump NATO Europe Defense Policy

September 18, 2026/
10:45 am

वॉशिंगटन डीसी22 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका यूरोप में तैनात अपने 40 हजार सैनिक कम कर सकता है। फिलहाल यूरोप...

AMMK Dinakaran Meets Amit Shah

March 22, 2026/
7:01 am

कोलकाता/चेन्नई/गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम10 मिनट पहले कॉपी लिंक तस्वीर 11 मार्च की है, जब अमित शाह ने चेन्नई में तमिलनाडु के NDA दलों...

दावा- सलमान खान की फिल्म का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन:राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा, फिरौती केस से जुड़ा नाम

April 20, 2026/
2:34 pm

बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन एक समय चर्चा में रहा है। अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने उस दौर की...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

जहर खाकर 15 दिन की बेटी को लेकर निकली महिला:रास्ते में मौत, गोद में बच्ची लिए 1 किलोमीटर चली, पति के जाने के बाद निकली

जहर खाकर 15 दिन की बेटी को लेकर निकली महिला:रास्ते में मौत, गोद में बच्ची लिए 1 किलोमीटर चली, पति के जाने के बाद निकली

देवास में एक महिला ने सोमवार सुबह जहर खा लिया। जहर खाने के बाद वह 15 दिन की बेटी को गोद में लेकर घर से निकल गई। करीब 1 किमी दूर जमीन पर गिरी और उल्टी करने लगी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बची। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस के अनुसार- सुतारपुरा (पुंजापुरा) निवासी रामेश्वर सोमवार अलसुबह विवाह कार्यक्रम में शामिल होने खरगोन रवाना हुआ। पति के जाते ही रेशमीबाई ने जहर पी लिया। बिना किसी को बताए, उसने सो रही अपनी 15 दिन की बेटी को गोद में उठाया और घर से निकल गई। तीन बेटियों की नींद खुली तो उन्होंने मां को आवाज लगाई। आसपास नहीं दिखने पर परिवार से पूछा। इसके बाद सभी उसे खोजने लगे। 1 किलोमीटर पैदल चली फिर सड़क पर गिरी
करीब एक किमी दूर वह सड़क किनारे उल्टी करते मिली। परिवार वाले उसे तत्काल बागली के स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां से उसे देवास जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना था कि पति-पत्नी में कोई विवाद नहीं था। रेशमीबाई ने ऐसा क्यों कदम उठाया, समझ नहीं आई। राधाबाई ने बताया कि भाभी बेटी को लेकर घर से निकल गई थी। ढूंढा तो वह बच्ची को लेकर चल रही थी। बैठकर उल्टी करने लगी, बदबू आई तो समझ आया कि उसने कुछ जहरीला पदार्थ खाया है, सभी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रेमशीबाई को मृत घोषित कर दिया। सुबह से बेटी रो रही है
राधाबाई ने बताया कि रेमशीबाई की तीन बेटियां थी, चौथी बेटी का जन्म 15 दिन पहले ही हुआ था। अभी तो उसका नाम भी नहीं रखा। तीन बेटियों के नाम चंदा, एश्वर्या और सीमा है। छोटी बेटी सुबह से रो रही है। घर के पास ही जंगल में प्रसव हुआ था
परिजनों ने बताया कि घर पास ही जंगल में उनका परिवार महुआ बीनने जाता है। 15 दिन पहले ही रेशमीबाई का जंगल में प्रसव हुआ था। सास श्यानीबाई ने बताया कि बेटे और बहू घर से कुछ ही दूर रहते हैं। आज सुबह बेटियों ने आकर बताया कि मम्मी रेशमीबाई कहीं चली गई है। मैं नदी तक देखने भी गई थी। पति पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं होता था। रविवार रात को मछली लाए थे, दोनों अच्छे से रह रहे थे, कुछ नहीं हुआ था। बेटा सुबह बोलकर गया था श्यानीबाई ने बताया कि बेटा सुबह विवाह कार्यक्रम में शामिल होने खरगोन जाने का कहकर घर से निकला था। मैंने कहा था कि आते समय बेटियों के लिए कपड़े ले आना। गांव में शादी आएगी तो काम आएंगे। कुंवरसिंह ने बताया कि बहू रेशमीबाई ने हमें कुछ नहीं कहा, जब वह रास्ते में गिरी मिली तो उसके पास से दवा की बदबू आ रही थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket