Tuesday, 22 Sep 2026 | 05:30 PM

Trending :

Bhagalpur Sabhadhipati Firing | YouTuber Officer Murdered

भागलपुर में सरकारी अफसर की गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया है। मुठभेड़ में 3 पुलिस वाले भी घायल हैं।

.

SP ने बताया कि, पुलिस ने CCTV के आधार पर एक अपराधी रामधनी यादव की पहचान की थी। रामधनी डिप्टी चेयरमैन का पति है। उसकी गिरफ्तारी के बाद हम उसे हथियार बरामद करने के लिए ले जा रहे थे।

इस दौरान रामधनी और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें रामधनी के पेट में गोली लगी। 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

रामधनी को मायागंज अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीनों पुलिस वालों का इलाज चल रहा है।

मंगलवार को सुल्तानगंज नगर परिषद ऑफिस में अपराधियों ने घुसकर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण की 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी। वहीं, नगर परिषद के चेयरमैन राज कुमार गुड्डू को भी सिर और सीने में गोली लगी है। फेफड़े में गोली फंसी है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चेयरमैन बीजेपी के नेता हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ रामधनी यादव।- फाइल फोटो।

तस्वीर में घायल चेयरमैन राजकुमार गुड्डू सीएम सम्राट चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं। चेयरमैन के सिर में भी गोली मारी गई है। वे बीजेपी समर्थक हैं।

बताया जा रहा है कि अपराधी चेयरमैन की हत्या करने पहुंचे थे, लेकिन एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने विरोध किया तो ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दोनों को सिर में गोली मारकर अपराधी भाग निकले। एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण की पत्नी यूपी में ADM हैं।

पुलिस सूत्रों की माने तो टेंडर प्रक्रिया के साथ-साथ आपसी वर्चस्व को लेकर चेयरमैन-उपचेयरमैन के बीच विवाद है। इस विवाद की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दो अपराधियों की पहचान कर ली गई है। एक शूटर की पहचान की जा रही है।

चैंबर के CCTV की 2 तस्वीरें देखिए…

चैंबर में घुसते ही अपराधियों ने पिस्टल तान दी।

एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण कुमार अपराधियों से भिड़ गए।

अब जानिए CCTV में क्या दिख रहा है

घटना का CCTV भी सामने आया है। इसमें तीन लोग चैयरमेन के चैंबर में घुसते दिख रहे हैं। सभी के हाथ में झोला दिखाई दे रहा है। थोड़ी देर में सभी पिस्टल निकाल लेते हैं। पिस्टल देखते ही चैंबर में मौजूद लोग बाहर भागने लगते हैं।

एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण कुमार अपराधियों से भीड़ जाते हैं। उनकी पिस्टल छीनने की कोशिश करने लगते हैं। इसी दौरान 2 और अपराधी उनकी ओर बढ़ते हैं फिर खिंचकर उन्हें चैंबर के बाहर ले जाते हैं। यहां उन्हें गोली मार देते हैं।

मजदूर बनकर अपराधियों ने अंदर एंट्री ली

बताया जा रहा है कि अपराधी 5 की संख्या में थे। इनमें से 3 चैंबर के अंदर दाखिल हुए थे। एक हाफ पैंट पहनकर अंदर घुसा था। बाकी 2 ने मजदूरों की तरह अपने चेहरे को गमछे से ढंका था। अपराधियों की हुलिया देखकर ही शायद गार्ड समझ नहीं पाया कि वो क्या करने जा रहे हैं।

अब वारदात के बाद 2 तस्वीर देखिए…

नगर परिषद ऑफिस के अंदर घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की गई है।

एग्जीक्यूटिव ऑफिसर को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

चश्मदीद बोला- ऑफिस में घुसते ही फायरिंग की

प्रत्यक्षदर्शी कृष्ण भूषण उर्फ रंजीत कुमार ने बताया, मंगलवार को करीब 3 बजे के आसपास नगर परिषद कार्यालय में चेयरमैन साहब और कार्यपालक पदाधिकारी (EO) बैठे हुए थे।

कार्यालय में बाकी लोग भी मौजूद थे। स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य भी अंदर बैठे थे। इसी दौरान अचानक 3 से 5 की संख्या में अपराधी बुलेट से सवार होकर पहुंचे और सीधे कार्यालय के अंदर घुस आए।

अपराधियों ने बिना किसी चेतावनी के ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पहले 2 गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद लगातार 2 से 4 राउंड और फायरिंग की गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई।

हम सभी लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां देखा कि चेयरमैन साहब और EO साहब गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े थे।

इसके बाद हम लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस हमले में दोनों को गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले।

BPSC 59वें बैच के अधिकारी थे कृष्णा भूषण कुमार

कृष्णा भूषण कुमार BPSC 59वें बैच के अधिकारी थे। वे मूल रूप से मधुबनी शहर के रहने वाले थे। तीन साल पहले उनकी शादी मोतिहारी में हुई थी। उनके ससुराल पक्ष के अधिकांश सदस्य मुजफ्फरपुर के दामोदरपुर में रहते हैं।

बताया जा रहा है कि उन्होंने 30 जुलाई 2025 को सुल्तानगंज नगर परिषद में पदभार संभाला था। इसी साल फरवरी में सुल्तानगंज नगर परिषद ने बेस्ट अकाउंट्स प्रैक्टिस अवॉर्ड में देशभर में पहला स्थान हासिल किया था, जिसके लिए कृष्णा भूषण कुमार को दिल्ली में सम्मानित किया गया था।

मौके पर पुलिस तैनात है। एक्स्ट्रा फोर्स बुलाया गया है।

लोकल पॉलिटिक्स की वजह से हुई घटना

जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन मंडल ने बताया कि, वारदात के पीछे लोकल पॉलिटिक्स हो सकती है। चेयरमैन को 2 गोली लगी है। एक गोली सिर में लगी है, दूसरी फेफड़े में फंसी हुई है।

एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की मौत हो गई है। ये बहुत ही दुखद घटना है। चेयरमैन की स्थिति ठीक नहीं है। मैंने उन्हें अस्पताल में जाकर देखा है। उन्हें पटना रेफर किया जा रहा है।

तेजस्वी यादव ने X पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव में “मारब सिक्सर की 𝟔 गोली छाती में”….गाकर भाजपाई गुंडों को खूब प्रोत्साहित किया था। अब तो उन अपराधियों का ही CM है। बीजेपी सरकार में हत्या होना अब मंगलराज की श्रेणी में आता है।’

ये खबर भी पढ़िए

100 करोड़ की जमीन विवाद में अफसर की हत्या:नगर परिषद का नेता चाहता था टेंडर, BJP चेयरमैन से बोला-क्या तुम ही राज करोगे, गोली चलाने लगे

खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Flavio Cobolli vs Alexander Zverev Live Score.

June 7, 2026/
8:10 pm

आखरी अपडेट:07 जून, 2026, 20:10 IST बंगाल में जनता का गुस्सा देखने को मिल रहा है क्योंकि निवासियों ने टीएमसी...

चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक फ्रेंच ओपन से बाहर:यूक्रेन की कोस्त्युक ने हराया; महिला अंपायर पर कमेंट करने वाले खिलाड़ी पर जुर्माना

June 1, 2026/
4:07 pm

फ्रेंच ओपन 2026 के विमेंस सिंगल्स में सोमवार को बड़ा उलटफेर हुआ। यूक्रेन की 15वीं वरीय मार्ता कोस्त्युक ने चार...

IPL में आज RCB-RR का मुकाबला:विराट के सामने वैभव का चलेगा बल्ला, पिछले मैच में बुमराह की पहली बॉल पर मारा छक्का

April 10, 2026/
11:47 am

IPL में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। गुवाहाटी के बरसापारा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र प्रधान को किया बर्थडे विश:भड़कीं कुनिका सदानंद, कहा- ये शर्मनाक नहीं लगता, एक ही दिल है, कितनी बार तोड़ोगे

June 26, 2026/
3:48 pm

NEET पेपर लीक के बाद से विवादों में घिरे हुए धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देने पर एक्ट्रेस कुनिका...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Bhagalpur Sabhadhipati Firing | YouTuber Officer Murdered

Bhagalpur Sabhadhipati Firing | YouTuber Officer Murdered

भागलपुर में सरकारी अफसर की गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया है। मुठभेड़ में 3 पुलिस वाले भी घायल हैं।

.

SP ने बताया कि, पुलिस ने CCTV के आधार पर एक अपराधी रामधनी यादव की पहचान की थी। रामधनी डिप्टी चेयरमैन का पति है। उसकी गिरफ्तारी के बाद हम उसे हथियार बरामद करने के लिए ले जा रहे थे।

इस दौरान रामधनी और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें रामधनी के पेट में गोली लगी। 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

रामधनी को मायागंज अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीनों पुलिस वालों का इलाज चल रहा है।

मंगलवार को सुल्तानगंज नगर परिषद ऑफिस में अपराधियों ने घुसकर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण की 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी। वहीं, नगर परिषद के चेयरमैन राज कुमार गुड्डू को भी सिर और सीने में गोली लगी है। फेफड़े में गोली फंसी है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चेयरमैन बीजेपी के नेता हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ रामधनी यादव।- फाइल फोटो।

तस्वीर में घायल चेयरमैन राजकुमार गुड्डू सीएम सम्राट चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं। चेयरमैन के सिर में भी गोली मारी गई है। वे बीजेपी समर्थक हैं।

तस्वीर में घायल चेयरमैन राजकुमार गुड्डू सीएम सम्राट चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं। चेयरमैन के सिर में भी गोली मारी गई है। वे बीजेपी समर्थक हैं।

बताया जा रहा है कि अपराधी चेयरमैन की हत्या करने पहुंचे थे, लेकिन एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने विरोध किया तो ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दोनों को सिर में गोली मारकर अपराधी भाग निकले। एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण की पत्नी यूपी में ADM हैं।

पुलिस सूत्रों की माने तो टेंडर प्रक्रिया के साथ-साथ आपसी वर्चस्व को लेकर चेयरमैन-उपचेयरमैन के बीच विवाद है। इस विवाद की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दो अपराधियों की पहचान कर ली गई है। एक शूटर की पहचान की जा रही है।

चैंबर के CCTV की 2 तस्वीरें देखिए…

चैंबर में घुसते ही अपराधियों ने पिस्टल तान दी।

चैंबर में घुसते ही अपराधियों ने पिस्टल तान दी।

एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण कुमार अपराधियों से भिड़ गए।

एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण कुमार अपराधियों से भिड़ गए।

अब जानिए CCTV में क्या दिख रहा है

घटना का CCTV भी सामने आया है। इसमें तीन लोग चैयरमेन के चैंबर में घुसते दिख रहे हैं। सभी के हाथ में झोला दिखाई दे रहा है। थोड़ी देर में सभी पिस्टल निकाल लेते हैं। पिस्टल देखते ही चैंबर में मौजूद लोग बाहर भागने लगते हैं।

एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण कुमार अपराधियों से भीड़ जाते हैं। उनकी पिस्टल छीनने की कोशिश करने लगते हैं। इसी दौरान 2 और अपराधी उनकी ओर बढ़ते हैं फिर खिंचकर उन्हें चैंबर के बाहर ले जाते हैं। यहां उन्हें गोली मार देते हैं।

मजदूर बनकर अपराधियों ने अंदर एंट्री ली

बताया जा रहा है कि अपराधी 5 की संख्या में थे। इनमें से 3 चैंबर के अंदर दाखिल हुए थे। एक हाफ पैंट पहनकर अंदर घुसा था। बाकी 2 ने मजदूरों की तरह अपने चेहरे को गमछे से ढंका था। अपराधियों की हुलिया देखकर ही शायद गार्ड समझ नहीं पाया कि वो क्या करने जा रहे हैं।

अब वारदात के बाद 2 तस्वीर देखिए…

नगर परिषद ऑफिस के अंदर घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की गई है।

नगर परिषद ऑफिस के अंदर घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की गई है।

एग्जीक्यूटिव ऑफिसर को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

एग्जीक्यूटिव ऑफिसर को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

चश्मदीद बोला- ऑफिस में घुसते ही फायरिंग की

प्रत्यक्षदर्शी कृष्ण भूषण उर्फ रंजीत कुमार ने बताया, मंगलवार को करीब 3 बजे के आसपास नगर परिषद कार्यालय में चेयरमैन साहब और कार्यपालक पदाधिकारी (EO) बैठे हुए थे।

कार्यालय में बाकी लोग भी मौजूद थे। स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य भी अंदर बैठे थे। इसी दौरान अचानक 3 से 5 की संख्या में अपराधी बुलेट से सवार होकर पहुंचे और सीधे कार्यालय के अंदर घुस आए।

अपराधियों ने बिना किसी चेतावनी के ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पहले 2 गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद लगातार 2 से 4 राउंड और फायरिंग की गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई।

हम सभी लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां देखा कि चेयरमैन साहब और EO साहब गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े थे।

इसके बाद हम लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस हमले में दोनों को गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले।

BPSC 59वें बैच के अधिकारी थे कृष्णा भूषण कुमार

कृष्णा भूषण कुमार BPSC 59वें बैच के अधिकारी थे। वे मूल रूप से मधुबनी शहर के रहने वाले थे। तीन साल पहले उनकी शादी मोतिहारी में हुई थी। उनके ससुराल पक्ष के अधिकांश सदस्य मुजफ्फरपुर के दामोदरपुर में रहते हैं।

बताया जा रहा है कि उन्होंने 30 जुलाई 2025 को सुल्तानगंज नगर परिषद में पदभार संभाला था। इसी साल फरवरी में सुल्तानगंज नगर परिषद ने बेस्ट अकाउंट्स प्रैक्टिस अवॉर्ड में देशभर में पहला स्थान हासिल किया था, जिसके लिए कृष्णा भूषण कुमार को दिल्ली में सम्मानित किया गया था।

मौके पर पुलिस तैनात है। एक्स्ट्रा फोर्स बुलाया गया है।

मौके पर पुलिस तैनात है। एक्स्ट्रा फोर्स बुलाया गया है।

लोकल पॉलिटिक्स की वजह से हुई घटना

जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन मंडल ने बताया कि, वारदात के पीछे लोकल पॉलिटिक्स हो सकती है। चेयरमैन को 2 गोली लगी है। एक गोली सिर में लगी है, दूसरी फेफड़े में फंसी हुई है।

एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की मौत हो गई है। ये बहुत ही दुखद घटना है। चेयरमैन की स्थिति ठीक नहीं है। मैंने उन्हें अस्पताल में जाकर देखा है। उन्हें पटना रेफर किया जा रहा है।

तेजस्वी यादव ने X पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव में “मारब सिक्सर की 𝟔 गोली छाती में”….गाकर भाजपाई गुंडों को खूब प्रोत्साहित किया था। अब तो उन अपराधियों का ही CM है। बीजेपी सरकार में हत्या होना अब मंगलराज की श्रेणी में आता है।’

ये खबर भी पढ़िए

100 करोड़ की जमीन विवाद में अफसर की हत्या:नगर परिषद का नेता चाहता था टेंडर, BJP चेयरमैन से बोला-क्या तुम ही राज करोगे, गोली चलाने लगे

खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket