Monday, 14 Sep 2026 | 06:56 AM

Trending :

नीलम ने गोविंदा संग रिश्ते की अफवाहों पर रिएक्शन दिया:बोलीं- उस समय मैं बहुत छोटी थी, उनकी शादी की जानकारी बाद में मिली नीलम ने गोविंदा संग रिश्ते की अफवाहों पर रिएक्शन दिया:बोलीं- उस समय मैं बहुत छोटी थी, उनकी शादी की जानकारी बाद में मिली Andhra Pradesh Paramedical Interns Protest बांग्लादेश बोला- भारत से रिश्ते रीसेट करना चाहते हैं:हसीना के दौर के संबंधों को असहज बताया, विदेश राज्य मंत्री ने कहा- सीधी बातचीत जरूरी ओमान के पास जहाज पर हमला, 14 भारतीय सवार थे:13 का रेस्क्यू हुआ, एक लापता; भारत ने हमले की निंदा की ब्रिटेन के बंटवारे पर साथ आएंगे स्कॉटलैंड, वेल्स-नॉर्दर्न आयरलैंड:तीनों जगहों के नेताओं की कल मीटिंग, अलग होने के पक्ष में
EXCLUSIVE

Ranveer Singh Quits; Farhan Akhtar Controversy Over Film

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणवीर सिंह और डायरेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणवीर इस फिल्म में हिंसा और गाली गलौज चाहते थे। फरहान के इस बात पर राजी ना होने से दोनों के बीच विवाद हुआ।

करीब 3 साल पहले शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब अधर में लटक गया है क्योंकि रणवीर सिंह ने कथित तौर पर इस फिल्म को छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रणवीर के फिल्म छोड़ने की वजह से फरहान अख्तर को करीब 40 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

गाली-गलौज और हिंसा पर फंसा पेंच ‘फ्री प्रेस जर्नल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह चाहते थे कि ‘डॉन’ का किरदार आज के दौर के हिसाब से ज्यादा हिंसक और डार्क हो। रणवीर का मानना था कि दर्शकों को पर्दे पर खून-खराबा और ‘कड़ी भाषा’ (गाली-गलौज) पसंद आ रही है। वे चाहते थे कि डॉन के डायलॉग्स में गालियों का इस्तेमाल हो, लेकिन फरहान अख्तर इसके सख्त खिलाफ थे।

फरहान ने कहा- ‘डॉन’ गाली नहीं देता फरहान अख्तर ने रणवीर को समझाने की कोशिश की कि ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की एक अपनी गरिमा है। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने इस किरदार को कभी भी गालियों या बेमतलब की मार-काट के जरिए पेश नहीं किया।

फरहान अपनी मूल सोच के साथ समझौता करने को तैयार नहीं थे। उनका तर्क था कि ‘डॉन’ एक स्टाइलिश और शातिर अपराधी है, न कि कोई सड़क छाप गुंडा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई और आखिरकार रणवीर ने फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए।

क्यों शुरू हुआ विवाद? रणवीर और फरहान के बीच अनबन की शुरुआत दिसंबर 2025 में हुई। फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद रणवीर सिंह ने अचानक ‘डॉन 3’ से वॉकआउट कर लिया। फरहान और उनके पार्टनर रितेश सिधवानी ने इस मामले को ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ के सामने रखा।

मीटिंग में बताया गया कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर 40 करोड़ रुपए पहले ही खर्च हो चुके थे और रणवीर ने हर स्टेज पर स्क्रिप्ट को अपनी मंजूरी दी थी।

प्रोडक्शन हाउस ने मांगा 40 करोड़ का मुआवजा रणवीर के फिल्म छोड़ने के बाद फरहान की कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ ने उन पर भारी जुर्माने की मांग की है। प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन और शूटिंग शेड्यूल में बदलाव की वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ है, इसलिए रणवीर को 40 करोड़ का मुआवजा देना चाहिए। हालांकि, ताजा अपडेट के मुताबिक, रणवीर सिंह फिलहाल अपनी 10 करोड़ रुपए की साइनिंग अमाउंट लौटाने पर सहमत हो गए हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मुकेश अंबानी से आगे निकले टिकटॉक के सह-संस्थापक:यिमिंग एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने, अंबानी तीसरे नंबर पर खिसके

June 4, 2026/
9:33 am

टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइडांस के को-फाउंडर झांग यिमिंग मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति...

Venezuela Earthquake | 1430 Dead, 3300 Injured; 68,000 Missing

June 28, 2026/
10:08 am

कराकस, वेनेजुएला9 मिनट पहले कॉपी लिंक दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में रविवार को फिर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। यूरो-मेडिटेरेनियन...

पश्चिम बंगाल में पीएम ने झालमूड़ी खाई; VIDEO:दुकानदार को ₹10 दिए; उसने पूछा- प्याज खाते हैं, मोदी बोले- प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं

April 19, 2026/
6:39 pm

पीएम मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। झाड़ग्राम में उन्होंने रैली की। इस दौरान रास्ते में वह...

5 रुपए किलो बिक रहा तरबूज-खरबूज:खरगोन में लागत भी नहीं निकाल पा रहे किसान; 15 हजार हेक्टेयर में लगी है फसल

April 13, 2026/
10:35 am

खरगोन जिले में मौसम के उतार-चढ़ाव और बाजार में मांग से अधिक आवक होने के कारण तरबूज और खरबूज के...

2 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जली:उमरिया में टूटी 11 केवी लाइन से भड़की आग, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

April 12, 2026/
5:38 pm

उमरिया जिले की चंदिया तहसील के मझगंवा गांव में गेहूं के खेत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।...

authorimg

March 10, 2026/
2:15 pm

How Temperatures Affect Your Heart: इस बार गर्मी का असर कुछ ज्यादा देखने को मिल रहा है. मार्च का महीना...

लॉकअप तक क्यों पहुंचा नेटफ्लिक्स?:भारत के सबसे बड़े OTT की सबसे बड़ी बेचैनी, दबाव और बदलते बाजार की कहानी

June 13, 2026/
4:30 am

भारत में नेटफ्लिक्स के पास बड़े सितारे, बड़े बजट और वैश्विक पहचान है। फिर भी वह अमेजन प्राइम, जियोहॉटस्टार और...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Ranveer Singh Quits; Farhan Akhtar Controversy Over Film

Ranveer Singh Quits; Farhan Akhtar Controversy Over Film

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणवीर सिंह और डायरेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणवीर इस फिल्म में हिंसा और गाली गलौज चाहते थे। फरहान के इस बात पर राजी ना होने से दोनों के बीच विवाद हुआ।

करीब 3 साल पहले शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब अधर में लटक गया है क्योंकि रणवीर सिंह ने कथित तौर पर इस फिल्म को छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रणवीर के फिल्म छोड़ने की वजह से फरहान अख्तर को करीब 40 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

गाली-गलौज और हिंसा पर फंसा पेंच ‘फ्री प्रेस जर्नल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह चाहते थे कि ‘डॉन’ का किरदार आज के दौर के हिसाब से ज्यादा हिंसक और डार्क हो। रणवीर का मानना था कि दर्शकों को पर्दे पर खून-खराबा और ‘कड़ी भाषा’ (गाली-गलौज) पसंद आ रही है। वे चाहते थे कि डॉन के डायलॉग्स में गालियों का इस्तेमाल हो, लेकिन फरहान अख्तर इसके सख्त खिलाफ थे।

फरहान ने कहा- ‘डॉन’ गाली नहीं देता फरहान अख्तर ने रणवीर को समझाने की कोशिश की कि ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की एक अपनी गरिमा है। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने इस किरदार को कभी भी गालियों या बेमतलब की मार-काट के जरिए पेश नहीं किया।

फरहान अपनी मूल सोच के साथ समझौता करने को तैयार नहीं थे। उनका तर्क था कि ‘डॉन’ एक स्टाइलिश और शातिर अपराधी है, न कि कोई सड़क छाप गुंडा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई और आखिरकार रणवीर ने फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए।

क्यों शुरू हुआ विवाद? रणवीर और फरहान के बीच अनबन की शुरुआत दिसंबर 2025 में हुई। फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद रणवीर सिंह ने अचानक ‘डॉन 3’ से वॉकआउट कर लिया। फरहान और उनके पार्टनर रितेश सिधवानी ने इस मामले को ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ के सामने रखा।

मीटिंग में बताया गया कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर 40 करोड़ रुपए पहले ही खर्च हो चुके थे और रणवीर ने हर स्टेज पर स्क्रिप्ट को अपनी मंजूरी दी थी।

प्रोडक्शन हाउस ने मांगा 40 करोड़ का मुआवजा रणवीर के फिल्म छोड़ने के बाद फरहान की कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ ने उन पर भारी जुर्माने की मांग की है। प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन और शूटिंग शेड्यूल में बदलाव की वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ है, इसलिए रणवीर को 40 करोड़ का मुआवजा देना चाहिए। हालांकि, ताजा अपडेट के मुताबिक, रणवीर सिंह फिलहाल अपनी 10 करोड़ रुपए की साइनिंग अमाउंट लौटाने पर सहमत हो गए हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket