Sunday, 13 Sep 2026 | 06:50 AM

Trending :

EXCLUSIVE

मंडला में ड्रोन निगरानी, नियमित गश्त और चेकिंग अभियान:बम स्क्वॉड नैनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

मंडला पुलिस ने अपराध नियंत्रण और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सघन निगरानी अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर जिलेभर में ड्रोन निगरानी, नियमित गश्त और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) टीम ने नैनपुर रेलवे स्टेशन पर गहन जांच अभियान चलाया। टीम ने स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी नियमित रूप से जांच की जा रही है। मंडला शहर के अपराध संभावित, सुनसान और संवेदनशील क्षेत्रों में हाई क्वालिटी कैमरों से लैस ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन की मदद से अंधेरे और संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थानों पर नजर रखी जा रही है, जिससे असामाजिक तत्वों में पुलिस की सक्रियता का प्रभाव स्पष्ट दिख रहा है। शहर और संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग वाहनों के जरिए लगातार गश्त की जा रही है। कुंभ स्थल, सहस्त्रधारा, संगम, हाईवे और ढाबा क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। थाना कोतवाली की महिला सुरक्षा पेट्रोलिंग टीम शाम के समय गश्त कर महिलाओं और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। मंडला पुलिस नशा, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों से जुड़े संभावित स्थानों पर भी लगातार नजर बनाए हुए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आधुनिक तकनीक और निरंतर निगरानी के माध्यम से जिले में अपराधों की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का 13वां टेस्ट कामयाब:पहली बार पानी में सुरक्षित लैंड कराया, अंतरिक्ष में 20 स्टारलिंक सैटेलाइट भी तैनात किए

July 25, 2026/
6:38 am

दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप की 13वीं टेस्ट उड़ान कामयाब रही। पिछले हफ्ते इंजन इग्निशन में खराबी के कारण...

अमेरिका बोला- बातचीत नाकाम रही तो ईरान पर हमला करेंगे:ईरानी नेता बोले- हमें अमेरिका पर भरोसा नहीं, कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे

May 31, 2026/
6:36 am

अमेरिका ने शनिवार को एक बार फिर से ईरान पर हमला करने की धमकी दी है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट...

तस्वीर का विवरण

April 27, 2026/
10:47 pm

घृणित कपड़ा या बोरी उत्पाद: फ़्लोरिडा के अपोजिट बोरी या इलेक्ट्रॉनिक्स से पानी ठंडा रखने में मदद मिलती है। यह...

केन विलियमसन का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास:न्यूजीलैंड को WTC खिताब जिताया, देश के लिए सबसे ज्यादा 48 शतक लगाए

June 12, 2026/
4:15 pm

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।...

रुबीना दिलाइक ने पहले ठुकराया था ‘खतरों के खिलाड़ी 15’:परिवार से दूर नहीं जाना चाहती थीं, जानिए फिर कैसे बदला फैसला

May 10, 2026/
3:20 pm

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक एक बार फिर टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में वापसी करने जा रही हैं। रुबीना इससे...

authorimg

March 30, 2026/
12:52 pm

IVF Fertility Treatment: जब कपल्स फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के विकल्पों पर विचार करना शुरू करते हैं, तो आमतौर पर दो सवाल...

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda's Wedding Reception Is Being Held In Hyderabad Tonight.

March 4, 2026/
10:12 pm

आखरी अपडेट:मार्च 04, 2026, 22:12 IST बीजेपी के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से लेकर “पुराने हाथ” संजीव चौरसिया और केंद्रीय...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

मंडला में ड्रोन निगरानी, नियमित गश्त और चेकिंग अभियान:बम स्क्वॉड नैनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

मंडला में ड्रोन निगरानी, नियमित गश्त और चेकिंग अभियान:बम स्क्वॉड नैनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

मंडला पुलिस ने अपराध नियंत्रण और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सघन निगरानी अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर जिलेभर में ड्रोन निगरानी, नियमित गश्त और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) टीम ने नैनपुर रेलवे स्टेशन पर गहन जांच अभियान चलाया। टीम ने स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी नियमित रूप से जांच की जा रही है। मंडला शहर के अपराध संभावित, सुनसान और संवेदनशील क्षेत्रों में हाई क्वालिटी कैमरों से लैस ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन की मदद से अंधेरे और संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थानों पर नजर रखी जा रही है, जिससे असामाजिक तत्वों में पुलिस की सक्रियता का प्रभाव स्पष्ट दिख रहा है। शहर और संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग वाहनों के जरिए लगातार गश्त की जा रही है। कुंभ स्थल, सहस्त्रधारा, संगम, हाईवे और ढाबा क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। थाना कोतवाली की महिला सुरक्षा पेट्रोलिंग टीम शाम के समय गश्त कर महिलाओं और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। मंडला पुलिस नशा, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों से जुड़े संभावित स्थानों पर भी लगातार नजर बनाए हुए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आधुनिक तकनीक और निरंतर निगरानी के माध्यम से जिले में अपराधों की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket