Tuesday, 03 Nov 2026 | 03:30 AM

Trending :

5 घंटे हाईवे पर फंसी रहीं दिल चाहता है एक्ट्रेस:खाना भी नहीं मिला, तंग आकर वीडियो जारी किया, कहा- हमारे लिए दुआ करें, ये डरावना है

प्यार तूने क्या किया, दिल चाहता है और सिंघम जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं सोनाली कुलकर्णी 5 घंटे तक हाईवे में फंसी रहीं। तंग आकर एक्ट्रेस ने वीडियो जारी कर बताया है कि कैसे उन्हें ट्राफिक के चलते घंटों परेशान होना पड़ा। सोनाली ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से हाइवे में फंसे होने का वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा, ‘हैलो, मैं यहां मानखुर ब्रिज पर हूं, पूरे 5 घंटे हो चुके हैं। पूरे 5 घंटे से हम यहां फंसे हुए हैं, हम पुणे जा रहे हैं। आप मेरे पीछे और मेरे आगे ट्राफिक देख सकते हैं। हमने ट्राफिक कंट्रोल टीम को कॉल किया, वो कह रहे हैं, धैर्य बनाए रखें, ट्राफिक बहुत ज्यादा खराब है और उनका कहना है कि वो नहीं जानते कि ये दिक्कत कब दूर होगी। न हम आगे जा सकते हैं, न पीछे जा सकते हैं। प्लीज हमारे लिए दुआ करें। पुलिस, अगर आप दूसरी तरफ से आ सकते हैं, तो प्लीज मदद करिए और आगे के रास्ते की अपडेट दीजिए।’ आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘भूख लगी है, लेकिन हम बोल नहीं सकते हैं। मैं जानती हूं कि दूसरे लोग इससे भी बुरी स्थितियों में हो सकते हैं, लेकिन ये बहुत डरावना है। 5 घंटे सिर्फ एक ही पोजिशन में हैं।’ बता दें कि सोनाली कुलकर्णी ने साल 2001 की फिल्म दिल चाहता है से फेम हासिल किया था। फिल्म का गाना वो लड़की है कहां उन्हीं पर फिल्माया गया है। इसके अलावा एक्ट्रेस डरना मना है, दिल विल प्यार वार, वेल डन अब्बा, सिंघम जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म चंदू चैंपियन में एक्ट्रेस ने पत्रकार का किरदार निभाया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
टाइगर के शूटर्स की गिरफ्तारी पर राम गोपाल वर्मा बोले:वे सिर्फ मोहरे होते हैं, जश्न मनाने से पहले अंडरवर्ल्ड को समझना होगा

October 24, 2026/
4:47 pm

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने शूटर्स की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी...

खुद को खूबसूरत नहीं मानती थीं हरलीन सेठी:बोलीं- ‘ब्रोकन’ ने बदली जिंदगी; दर्शकों की तारीफों से आत्मविश्वास मिला, खुद से प्यार करना सीखा

October 3, 2026/
5:30 am

रिलेटेबल चेहरा, दमदार अदाकारी और लगातार मेहनत के दम पर हरलीन सेठी ने अपने हर किरदार से अलग पहचान बनाई...

Bangladesh vs Pakistan Live Score: Follow latest updates from Day 4 of the 2nd Test. (AFP Photo)

May 19, 2026/
12:18 pm

आखरी अपडेट:19 मई, 2026, 12:18 IST हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल अष्टिकर के बारे में पहले भी कहा गया था...

कुरुक्षेत्र NIT में सुसाइड के बाद हॉस्टल वार्डन बदलीं:सुसाइड नोट में लिखा- मैंने पैसे-सीट वेस्ट की; छात्रा के पिता बोले- पढ़ने में होशियार थी

April 17, 2026/
5:00 am

हरियाणा में NIT कुरुक्षेत्र में बीटेक की छात्रा दीक्षा सुसाइड केस में संस्थान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गर्ल हॉस्टल...

स्कूली छात्र से मारपीट का VIDEO:सिवनी में दलसागर तालाब के पास युवकों ने लात-घूसे मारे

March 10, 2026/
10:10 pm

सिवनी के कोतवाली थाना क्षेत्र में दलसागर तालाब के पास एक स्कूली छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

5 घंटे हाईवे पर फंसी रहीं दिल चाहता है एक्ट्रेस:खाना भी नहीं मिला, तंग आकर वीडियो जारी किया, कहा- हमारे लिए दुआ करें, ये डरावना है

5 घंटे हाईवे पर फंसी रहीं दिल चाहता है एक्ट्रेस:खाना भी नहीं मिला, तंग आकर वीडियो जारी किया, कहा- हमारे लिए दुआ करें, ये डरावना है

प्यार तूने क्या किया, दिल चाहता है और सिंघम जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं सोनाली कुलकर्णी 5 घंटे तक हाईवे में फंसी रहीं। तंग आकर एक्ट्रेस ने वीडियो जारी कर बताया है कि कैसे उन्हें ट्राफिक के चलते घंटों परेशान होना पड़ा। सोनाली ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से हाइवे में फंसे होने का वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा, ‘हैलो, मैं यहां मानखुर ब्रिज पर हूं, पूरे 5 घंटे हो चुके हैं। पूरे 5 घंटे से हम यहां फंसे हुए हैं, हम पुणे जा रहे हैं। आप मेरे पीछे और मेरे आगे ट्राफिक देख सकते हैं। हमने ट्राफिक कंट्रोल टीम को कॉल किया, वो कह रहे हैं, धैर्य बनाए रखें, ट्राफिक बहुत ज्यादा खराब है और उनका कहना है कि वो नहीं जानते कि ये दिक्कत कब दूर होगी। न हम आगे जा सकते हैं, न पीछे जा सकते हैं। प्लीज हमारे लिए दुआ करें। पुलिस, अगर आप दूसरी तरफ से आ सकते हैं, तो प्लीज मदद करिए और आगे के रास्ते की अपडेट दीजिए।’ आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘भूख लगी है, लेकिन हम बोल नहीं सकते हैं। मैं जानती हूं कि दूसरे लोग इससे भी बुरी स्थितियों में हो सकते हैं, लेकिन ये बहुत डरावना है। 5 घंटे सिर्फ एक ही पोजिशन में हैं।’ बता दें कि सोनाली कुलकर्णी ने साल 2001 की फिल्म दिल चाहता है से फेम हासिल किया था। फिल्म का गाना वो लड़की है कहां उन्हीं पर फिल्माया गया है। इसके अलावा एक्ट्रेस डरना मना है, दिल विल प्यार वार, वेल डन अब्बा, सिंघम जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म चंदू चैंपियन में एक्ट्रेस ने पत्रकार का किरदार निभाया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket