Tuesday, 27 Oct 2026 | 08:25 AM

Trending :

EXCLUSIVE

नाखून चबाने की आदत से सड़ने लगी उंगली, 21 साल की लड़की का छलका दर्द, जानें कितना खतरनाक नेल बाइटिंग

authorimg

Last Updated:

How Stop Nail Biting: क्या आप भी अक्सर दांतों से अपने नाखून को काटते हैं? यदि आपको नेल बाइटिंग की आदत है तो लेख आपके लिए अभी से संभल जाने की चेतावनी है. नाखून चबाना एक ऐसे इंफेक्शन का कारण बन सकता है, जिससे आपको अपनी उंगली ही गवानी पड़ सकती है. ऐसा ही कुछ 21 साल की गैबी के साथ हाल ही में हुआ है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अगर आपको भी नाखून चबाने की आदत है, तो यह खबर आपके लिए एक जरूरी चेतावनी है. हाल ही में 21 साल की गैबी स्वेर्ज़ेव्स्की को इस आदत की वजह से इतना गंभीर इंफेक्शन हो गया कि उसकी उंगली तक खतरे में पड़ गई. हालांकि अब वो बिल्कुल ठीक हैं.लेकिन उन्होंने अमेरिकन मीडिया ऑर्गनाइजेशन People से बात करते हुए अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया और लोगों से तुरंत नाखून चबाने की आदत को छोड़ने की अपील की है. क्योंकि वो नहीं चाहती कि कोई भी उस दर्द से गुजरे जिसका सामना पिछले कुछ दिनों में उन्हें करना पड़ा है.

दरअसल, यह आदत जिसे मेडिकल भाषा में ‘ओनिकोफेजिया’ कहा जाता है. आमतौर पर लोग एंग्जायटी या स्ट्रेस में होने पर नाखून चबाते हैं.  ये आदत देखने में भले ही छोटी लगे, लेकिन इसके नुकसान बड़े हो सकते हैं. इस महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ. नाखून के पास की थोड़ी सी फटी त्वचा धीरे-धीरे एक दर्दनाक इंफेक्शन में बदल गई, जिसका इलाज डॉक्टर को महीनों तक करना पड़ा. (फोटो- सांकेतिक)

नाखून चबाने से इंफेक्शन कैसे होता है?
जब नाखून के आसपास की त्वचा कट या फट जाती है, तो वहां से बैक्टीरिया शरीर के अंदर आसानी से प्रवेश कर सकते हैं. दरअसल,हमारे मुंह में सैकड़ों तरह के कीटाणु होते हैं. जब हम नाखून चबाते हैं, तो ये कीटाणु छोटे घावों के जरिए अंदर जाकर ‘पैरोनाइशिया’ नाम का बैक्टीरियल इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं.

इंफेक्शन के लक्षण
इस तरह के इंफेक्शन की शुरुआत आमतौर पर हल्की लालिमा, सूजन और दर्द से होती है. लेकिन अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह बढ़कर गंभीर रूप ले सकता है. कई मामलों में पस बन जाता है, दर्द बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और इंफेक्शन उंगली के अंदर तक फैल सकता है.

इलाज
इलाज के लिए कभी-कभी एंटीबायोटिक दवाएं देनी पड़ती हैं. गंभीर स्थिति में डॉक्टरों को पस निकालने (इंसीजन और ड्रेनेज) की प्रक्रिया करनी पड़ सकती है, और कुछ मामलों में सर्जरी की भी जरूरत पड़ सकती है. हालांकि हर नाखून चबाने वाले व्यक्ति को यह समस्या नहीं होती, लेकिन जोखिम हमेशा बना रहता है क्योंकि मुंह में मौजूद बैक्टीरिया आसानी से संक्रमण फैला सकते हैं. इसलिए इस आदत को हल्के में लेना सही नहीं है.

कैसे छोटे नाखून चबाने की आदत
– नाखून हमेशा छोटे और साफ रखें
– तेज टेस्ट वाले नेल पॉलिश लगाकर रखें
– नाखून या आसपास की त्वचा को काटने या चबाने से बचें
– अगर त्वचा कट जाए, तो उसे तुरंत साफ करके एंटीसेप्टिक लगाएं

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
नेपाल बाढ़ में अबतक 1068 लोगों की मौत:4600 से ज्यादा की तलाश जारी; एक लड़की ने 17 रिश्तेदारों को खोया; चीन के 100 नागरिक लापता

September 2, 2026/
6:37 am

नेपाल में बाढ़ के एक हफ्ते बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आपदा में लापता लोगों की तलाश के बावजूद...

China GDP Target 4.5-5% for 2026

March 5, 2026/
3:48 pm

बीजिंग3 घंटे पहले कॉपी लिंक चीन की ‘टू सेशन्स’ बैठकों में से एक, नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) की बैठक गुरुवार...

Actor Ramakant Dayma Passes Away at 69

May 26, 2026/
4:22 pm

8 मिनट पहले कॉपी लिंक टीवी और फिल्म अभिनेता रमाकांत दायमा का मंगलवार, 26 मई को निधन हो गया। वे...

भोपाल नगर निगम घोटाला- अपर आयुक्त सेवतकर को हटाया:लोकायुक्त ने की थी FIR; बजट से पहले कमिश्नर ने हटाकर दूसरे को सौंपा वित्त विभाग

March 15, 2026/
12:05 am

भोपाल नगर निगम की वित्त एवं लेखा शाखा में अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर को कमिश्नर संस्कृति जैन ने हटा दिया।...

authorimg

April 9, 2026/
10:55 am

Samay Raina Anxiety Attack: इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी में फंसे मशहूर यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना ने हाल ही में...

राजनीति

नाखून चबाने की आदत से सड़ने लगी उंगली, 21 साल की लड़की का छलका दर्द, जानें कितना खतरनाक नेल बाइटिंग

authorimg

Last Updated:

How Stop Nail Biting: क्या आप भी अक्सर दांतों से अपने नाखून को काटते हैं? यदि आपको नेल बाइटिंग की आदत है तो लेख आपके लिए अभी से संभल जाने की चेतावनी है. नाखून चबाना एक ऐसे इंफेक्शन का कारण बन सकता है, जिससे आपको अपनी उंगली ही गवानी पड़ सकती है. ऐसा ही कुछ 21 साल की गैबी के साथ हाल ही में हुआ है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अगर आपको भी नाखून चबाने की आदत है, तो यह खबर आपके लिए एक जरूरी चेतावनी है. हाल ही में 21 साल की गैबी स्वेर्ज़ेव्स्की को इस आदत की वजह से इतना गंभीर इंफेक्शन हो गया कि उसकी उंगली तक खतरे में पड़ गई. हालांकि अब वो बिल्कुल ठीक हैं.लेकिन उन्होंने अमेरिकन मीडिया ऑर्गनाइजेशन People से बात करते हुए अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया और लोगों से तुरंत नाखून चबाने की आदत को छोड़ने की अपील की है. क्योंकि वो नहीं चाहती कि कोई भी उस दर्द से गुजरे जिसका सामना पिछले कुछ दिनों में उन्हें करना पड़ा है.

दरअसल, यह आदत जिसे मेडिकल भाषा में ‘ओनिकोफेजिया’ कहा जाता है. आमतौर पर लोग एंग्जायटी या स्ट्रेस में होने पर नाखून चबाते हैं.  ये आदत देखने में भले ही छोटी लगे, लेकिन इसके नुकसान बड़े हो सकते हैं. इस महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ. नाखून के पास की थोड़ी सी फटी त्वचा धीरे-धीरे एक दर्दनाक इंफेक्शन में बदल गई, जिसका इलाज डॉक्टर को महीनों तक करना पड़ा. (फोटो- सांकेतिक)

नाखून चबाने से इंफेक्शन कैसे होता है?
जब नाखून के आसपास की त्वचा कट या फट जाती है, तो वहां से बैक्टीरिया शरीर के अंदर आसानी से प्रवेश कर सकते हैं. दरअसल,हमारे मुंह में सैकड़ों तरह के कीटाणु होते हैं. जब हम नाखून चबाते हैं, तो ये कीटाणु छोटे घावों के जरिए अंदर जाकर ‘पैरोनाइशिया’ नाम का बैक्टीरियल इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं.

इंफेक्शन के लक्षण
इस तरह के इंफेक्शन की शुरुआत आमतौर पर हल्की लालिमा, सूजन और दर्द से होती है. लेकिन अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह बढ़कर गंभीर रूप ले सकता है. कई मामलों में पस बन जाता है, दर्द बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और इंफेक्शन उंगली के अंदर तक फैल सकता है.

इलाज
इलाज के लिए कभी-कभी एंटीबायोटिक दवाएं देनी पड़ती हैं. गंभीर स्थिति में डॉक्टरों को पस निकालने (इंसीजन और ड्रेनेज) की प्रक्रिया करनी पड़ सकती है, और कुछ मामलों में सर्जरी की भी जरूरत पड़ सकती है. हालांकि हर नाखून चबाने वाले व्यक्ति को यह समस्या नहीं होती, लेकिन जोखिम हमेशा बना रहता है क्योंकि मुंह में मौजूद बैक्टीरिया आसानी से संक्रमण फैला सकते हैं. इसलिए इस आदत को हल्के में लेना सही नहीं है.

कैसे छोटे नाखून चबाने की आदत
– नाखून हमेशा छोटे और साफ रखें
– तेज टेस्ट वाले नेल पॉलिश लगाकर रखें
– नाखून या आसपास की त्वचा को काटने या चबाने से बचें
– अगर त्वचा कट जाए, तो उसे तुरंत साफ करके एंटीसेप्टिक लगाएं

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket