Sunday, 09 Aug 2026 | 10:36 PM

Trending :

भास्कर एनालिसिसमौज के बदले मौत! जिम्मेदार आंधी नहीं, अंधा-बहरा सिस्टम है:आंधी की चेतावनी और NGT-सुप्रीम कोर्ट के आदेश न दिखे-न सुने, अब लाशें गिन रहे हो

लाइफ जैकेट… जिसमें जिंदगी ही नहीं बची थी। उसमें था मां के साथ लिपटे एक मासूम का शव! जबलपुर के बरगी डैम हादसे के बाद किसी चमत्कार की आस लगाए बैठे बचाव दल और परिवार के लिए वो पल झकझोर देने वाला था… जब मां-बेटे का शव बाहर निकाला गया। बेटे को बचा लेने की

.

इन मां-बेटे के साथ जितने भी लोग उस क्रूज की सवारी पर निकले थे… मौज में थे। निश्चिंत थे। ऐसे किसी हादसे की भनक तक नहीं थी। अब उन्हें नहीं पता था कि जिस सरकारी तंत्र पर भरोसा कर वो इस सफर पर निकले हैं, वो खुद अंधा-बहरा है। उसे नहीं सुनाई दी वो चेतावनी जो मौसम विभाग 4 घंटे पहले ही जारी कर चुका था।

चेतावनी छोड़िए, NGT और सर्वोच्च न्यायालय का वो आदेश तक नहीं पढ़ा-सुना जिसमें कहा गया था कि डीजल से चलने वाले ये क्रूज किसी भी कीमत पर नदी-डैम में न चलाए जाएं। …और उस पर मंत्री की ये स्वीकारोक्ति कि आदेश के बारे में पता ही नहीं है। वाह! क्या सिस्टम है…क्या तंत्र है। और क्या जिम्मेदार हैं हमारे। इनके लिए जिम्मेदार शब्द का उपयोग ही बेमानी सा लगता है।

क्रूज पर सवार लोग गा रहे हैं, बातचीत कर रहे हैं। लाल घेरे में बेटे को गोद में लेकर बैठी मां।

लापरवाहियों की ये फेहरिस्त पढ़िए

  • बैन के बाद भी डीजल से चलने वाला क्रूज चलाया जा रहा था। रोज 6 फेरे लगाता था।
  • मौसम विभाग ने आंधी की चेतावनी जारी की, फिर भी क्रूज को रोका नहीं गया, जबकि हवा की रफ्तार 74 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा पहुंच गई थी।
  • आंधी शुरू होने, लहरें क्रूज के अंदर आने और क्रूज के डगमगाने पर लोगों ने किनारे लगाने का कहा, लेकिन फिर भी आगे बढ़े।
  • लाइफ जैकेट के लिए सख्ती नहीं की गई, कई लोगों ने नहीं पहना, जबकि इसका पालन सख्ती से किया जाना चाहिए था

अब जब सिस्टम सच में इतना नकारा है तो आम इंसान ये कैसे मान सकता है कि वो सुरक्षित रहेगा। फिर चाहे धार की उस सड़क पर चलने वाला हो, जिस पर 16 जिंदगियां खत्म हो गईं या जबलपुर का बरगी डैम जिसमें 9 लोगों की जल समाधि बन गई। 9 ही क्यों? कई तो अब तक मिले नहीं हैं।

मैं अपने शब्दों के लिए क्षमा मांगता हूं, लेकिन आप ये तसल्ली जरूर रख सकते हैं कि मौतों के बाद यहां नौटंकियां बहुत होंगी। दौरे होंगे। ढांढस बंधाने नेता आएंगे। बड़ी-बड़ी बातें करेंगे। लाशें गिनेंगे…और मुआवजे के नाम पर हर जिंदगी की कीमत चुकाने की बात करेंगे, लेकिन क्या इन 2-4 लाख रुपए से अपनों को खोने का दर्द भुलाया जा सकेगा? उनकी पूर्ति की जा सकेगी?

क्या उनके अपने लौट आएंगे? यदि हां! तो इससे दोगुनी राशि हम आपको देते हैं। लौटा दो। लौटा दो उस मासूम बच्चे की जिंदगी जो उसी कोख से लिपटी हुई खत्म हो गई…जिससे वो जन्मा था। लौटा दो किसी की मां, किसी की बेटी…किसी की पत्नी। लौटा दो धार हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के वो 9 लोग। एक ही चिता पर जल चुकी वो 5 महिलाएं। वो रिश्ते।

अपनी लाइफ जैकेट में 4 साल के बच्चे को इस तरह समेटे मिली मां।

…छोड़िए! आप कुछ नहीं लौटा सकते। आप सिर्फ तमाशबीन हैं। वही रहेंगे। आपको न ये दर्द दिखेगा। न रुदन सुनाई देगा। आप तो अंधे-बहरे हैं न। और नहीं हैं, इन जिंदगियों की परवाह है… तो कीमत बांटना छोड़कर एक-एक जिम्मेदार को सबक सिखाइए। आपकी हर चूक को दुरुस्त करते जाइए। इंसाफ का थोड़ा भरोसा जगा है क्योंकि मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दे दिए हैं, लेकिन कहीं इसका हश्र बाकी जांचों जैसा न हो जाए। क्योंकि अब कमेटी बनेगी। बयान होंगे, लेकिन क्या सच में सिस्टम से जुड़े पॉवरफुल लोगों तक उस कमेटी की जांच और उसकी आंच पहुंच सकेगी?

क्या वो सिस्टम के इन ताकतवर चेहरों से सवाल कर पाएगी? क्योंकि जब बात निकलेगी तो विभाग के मंत्री तक भी जाएगी। जिले के प्रमुख की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। टूरिज्म डिपार्टमेंट, क्रूज का संचालन करने वाला महकमा, चेतावनी अनसुना करने वाला सिस्टम…और भी बहुत कुछ घिरेगा। तो क्या आप इन पर सच में एक्शन ले पाआओ? क्या सच में सबक सिखा पाओगे?

… और नहीं कर पाओ, तो खबरदार हो जाइए। भास्कर आपकी ऐसी हर चूक के खिलाफ मोर्चा खोलेगा। सिस्टम की हर वो पोल खोलेगा जो जानलेवा है, जो जनता की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। तो खुद सुधारिए…या एक्सपोज के लिए तैयार रहिए। अब सिस्टम की एक-एक खामी सामने लाई जाएगी।

————-

यह खबरें भी पढ़ें

MP के क्रूज हादसे में अब तक 9 शव मिले:जबलपुर में 4 साल के बेटे को छाती से चिपकाए मिली मां; 3 बच्चों समेत 4 लापता

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम करीब 5 बजे पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी के चलते डूब गया। अब तक 9 शव मिल चुके हैं। प्रशासन के मुताबिक, 28 लोगों को बचा लिया गया है। तीन बच्चों सहित 4 लोग लापता हैं। पढ़ें पूरी खबर

जबलपुर में क्रूज डूबने से पहले के 2 VIDEO:म्यूजिक-मस्ती में डूबे थे लोग, लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी; अंदर आ रही थीं ऊंची लहरें

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम क्रूज डूबने से ठीक पहले के दो वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में क्रूज के अंदर का नजारा दिख रहा है, जिसमें टूरिस्ट म्यूजिक और मस्ती में डूबे नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
‘तन्वी द ग्रेट’ से चमकी शुभांगी, ऑडिशन में खूब रोईं:60 से ज्यादा रिजेक्शन झेलीं, कई बार बिना ऑडिशन लौटाया गया, अब लगातार मिल रहे अवॉर्ड्स

May 2, 2026/
5:30 am

‘तन्वी द ग्रेट’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी दत्त आज लगातार अवॉर्ड्स जीत रही हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने...

मिशिका कंबोज की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सेलेब्स:रणवीर सिंह-संजय दत्त साथ नजर आए; अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ शाहरुख दिखे

March 29, 2026/
12:12 pm

मुंबई में बिजनेसमैन और बीजेपी नेता मोहित कांबोज की बेटी मिशका कांबोज के 16वें बर्थडे सेलिब्रेशन में शनिवार को रणवीर...

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में 13 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय नागरिक गिरफ्तार; डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

February 17, 2026/
1:06 am

अमेरिका के न्यू जर्सी में एक भारतीय नागरिक को इमिग्रेशन अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। उस पर 13 साल...

न्यूजीलैंड में अमेरिका से आधे खर्च में पढ़ाई:भारतीय छात्र 1 साल में 33% बढ़े, छात्रों को पढ़ाई के बाद 3 साल का वर्क वीजा भी

August 9, 2026/
1:10 pm

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सख्ती और वहां महंगी पढ़ाई से भारतीय छात्र नए देश तलाश रहे हैं। न्यूजीलैंड...

उम्र रोकने की दवा के पहली बार इंसान पर परीक्षण:ग्लूकोमा से पीड़ित एक मरीज की एक आंख की पुतली में लगाया गया इंजेक्शन

June 12, 2026/
3:15 am

मेडिकल साइंस के सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों में से एक ‘रिवर्स-एजिंग’ यानी बुढ़ापा रोकने की दवा का इंसानों पर पहला ट्रायल...

वैभव सूर्यवंशी बने सिक्स के सुपर किंग:8 मैंचों में 32 छक्के लगाकर टॉप पर; पैट कमिंस हुए फैन, बोले- वह मेरा नया फेवरेट प्लेयर

April 26, 2026/
4:19 pm

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को अपना दूसरा शतक जड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भास्कर एनालिसिसमौज के बदले मौत! जिम्मेदार आंधी नहीं, अंधा-बहरा सिस्टम है:आंधी की चेतावनी और NGT-सुप्रीम कोर्ट के आदेश न दिखे-न सुने, अब लाशें गिन रहे हो

भास्कर एनालिसिसमौज के बदले मौत! जिम्मेदार आंधी नहीं, अंधा-बहरा सिस्टम है:आंधी की चेतावनी और NGT-सुप्रीम कोर्ट के आदेश न दिखे-न सुने, अब लाशें गिन रहे हो

लाइफ जैकेट… जिसमें जिंदगी ही नहीं बची थी। उसमें था मां के साथ लिपटे एक मासूम का शव! जबलपुर के बरगी डैम हादसे के बाद किसी चमत्कार की आस लगाए बैठे बचाव दल और परिवार के लिए वो पल झकझोर देने वाला था… जब मां-बेटे का शव बाहर निकाला गया। बेटे को बचा लेने की

.

इन मां-बेटे के साथ जितने भी लोग उस क्रूज की सवारी पर निकले थे… मौज में थे। निश्चिंत थे। ऐसे किसी हादसे की भनक तक नहीं थी। अब उन्हें नहीं पता था कि जिस सरकारी तंत्र पर भरोसा कर वो इस सफर पर निकले हैं, वो खुद अंधा-बहरा है। उसे नहीं सुनाई दी वो चेतावनी जो मौसम विभाग 4 घंटे पहले ही जारी कर चुका था।

चेतावनी छोड़िए, NGT और सर्वोच्च न्यायालय का वो आदेश तक नहीं पढ़ा-सुना जिसमें कहा गया था कि डीजल से चलने वाले ये क्रूज किसी भी कीमत पर नदी-डैम में न चलाए जाएं। …और उस पर मंत्री की ये स्वीकारोक्ति कि आदेश के बारे में पता ही नहीं है। वाह! क्या सिस्टम है…क्या तंत्र है। और क्या जिम्मेदार हैं हमारे। इनके लिए जिम्मेदार शब्द का उपयोग ही बेमानी सा लगता है।

क्रूज पर सवार लोग गा रहे हैं, बातचीत कर रहे हैं। लाल घेरे में बेटे को गोद में लेकर बैठी मां।

लापरवाहियों की ये फेहरिस्त पढ़िए

  • बैन के बाद भी डीजल से चलने वाला क्रूज चलाया जा रहा था। रोज 6 फेरे लगाता था।
  • मौसम विभाग ने आंधी की चेतावनी जारी की, फिर भी क्रूज को रोका नहीं गया, जबकि हवा की रफ्तार 74 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा पहुंच गई थी।
  • आंधी शुरू होने, लहरें क्रूज के अंदर आने और क्रूज के डगमगाने पर लोगों ने किनारे लगाने का कहा, लेकिन फिर भी आगे बढ़े।
  • लाइफ जैकेट के लिए सख्ती नहीं की गई, कई लोगों ने नहीं पहना, जबकि इसका पालन सख्ती से किया जाना चाहिए था

अब जब सिस्टम सच में इतना नकारा है तो आम इंसान ये कैसे मान सकता है कि वो सुरक्षित रहेगा। फिर चाहे धार की उस सड़क पर चलने वाला हो, जिस पर 16 जिंदगियां खत्म हो गईं या जबलपुर का बरगी डैम जिसमें 9 लोगों की जल समाधि बन गई। 9 ही क्यों? कई तो अब तक मिले नहीं हैं।

मैं अपने शब्दों के लिए क्षमा मांगता हूं, लेकिन आप ये तसल्ली जरूर रख सकते हैं कि मौतों के बाद यहां नौटंकियां बहुत होंगी। दौरे होंगे। ढांढस बंधाने नेता आएंगे। बड़ी-बड़ी बातें करेंगे। लाशें गिनेंगे…और मुआवजे के नाम पर हर जिंदगी की कीमत चुकाने की बात करेंगे, लेकिन क्या इन 2-4 लाख रुपए से अपनों को खोने का दर्द भुलाया जा सकेगा? उनकी पूर्ति की जा सकेगी?

क्या उनके अपने लौट आएंगे? यदि हां! तो इससे दोगुनी राशि हम आपको देते हैं। लौटा दो। लौटा दो उस मासूम बच्चे की जिंदगी जो उसी कोख से लिपटी हुई खत्म हो गई…जिससे वो जन्मा था। लौटा दो किसी की मां, किसी की बेटी…किसी की पत्नी। लौटा दो धार हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के वो 9 लोग। एक ही चिता पर जल चुकी वो 5 महिलाएं। वो रिश्ते।

अपनी लाइफ जैकेट में 4 साल के बच्चे को इस तरह समेटे मिली मां।

अपनी लाइफ जैकेट में 4 साल के बच्चे को इस तरह समेटे मिली मां।

…छोड़िए! आप कुछ नहीं लौटा सकते। आप सिर्फ तमाशबीन हैं। वही रहेंगे। आपको न ये दर्द दिखेगा। न रुदन सुनाई देगा। आप तो अंधे-बहरे हैं न। और नहीं हैं, इन जिंदगियों की परवाह है… तो कीमत बांटना छोड़कर एक-एक जिम्मेदार को सबक सिखाइए। आपकी हर चूक को दुरुस्त करते जाइए। इंसाफ का थोड़ा भरोसा जगा है क्योंकि मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दे दिए हैं, लेकिन कहीं इसका हश्र बाकी जांचों जैसा न हो जाए। क्योंकि अब कमेटी बनेगी। बयान होंगे, लेकिन क्या सच में सिस्टम से जुड़े पॉवरफुल लोगों तक उस कमेटी की जांच और उसकी आंच पहुंच सकेगी?

क्या वो सिस्टम के इन ताकतवर चेहरों से सवाल कर पाएगी? क्योंकि जब बात निकलेगी तो विभाग के मंत्री तक भी जाएगी। जिले के प्रमुख की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। टूरिज्म डिपार्टमेंट, क्रूज का संचालन करने वाला महकमा, चेतावनी अनसुना करने वाला सिस्टम…और भी बहुत कुछ घिरेगा। तो क्या आप इन पर सच में एक्शन ले पाआओ? क्या सच में सबक सिखा पाओगे?

… और नहीं कर पाओ, तो खबरदार हो जाइए। भास्कर आपकी ऐसी हर चूक के खिलाफ मोर्चा खोलेगा। सिस्टम की हर वो पोल खोलेगा जो जानलेवा है, जो जनता की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। तो खुद सुधारिए…या एक्सपोज के लिए तैयार रहिए। अब सिस्टम की एक-एक खामी सामने लाई जाएगी।

————-

यह खबरें भी पढ़ें

MP के क्रूज हादसे में अब तक 9 शव मिले:जबलपुर में 4 साल के बेटे को छाती से चिपकाए मिली मां; 3 बच्चों समेत 4 लापता

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम करीब 5 बजे पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी के चलते डूब गया। अब तक 9 शव मिल चुके हैं। प्रशासन के मुताबिक, 28 लोगों को बचा लिया गया है। तीन बच्चों सहित 4 लोग लापता हैं। पढ़ें पूरी खबर

जबलपुर में क्रूज डूबने से पहले के 2 VIDEO:म्यूजिक-मस्ती में डूबे थे लोग, लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी; अंदर आ रही थीं ऊंची लहरें

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम क्रूज डूबने से ठीक पहले के दो वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में क्रूज के अंदर का नजारा दिख रहा है, जिसमें टूरिस्ट म्यूजिक और मस्ती में डूबे नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket