Friday, 13 Nov 2026 | 06:50 PM

Trending :

Kyle Jamieson on Vaibhav Surya Wicket | BCCI Action

“मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी जिंदगी में किसी 15 साल के बच्चे से इतना डरा होऊंगा, लेकिन हां, हमने मैच से पहले प्लानिंग की थी और उसका फायदा भी मिला।”

.

इंडियन प्रीमियर लीग के 43वें मैच में वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद काइल जेमिसन ने ये बातें कहीं।

दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक रोचक मुकाबला खेला गया। दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन ने सूर्यवंशी को आउट कर आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया।

इस दौरान जेमिसन ने ताली बजाते हुए वैभव को आंखें भी दिखाईं। काइल जेमिसन के इस व्यवहार पर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने भी कार्रवाई की है।

सूर्यवंशी का विकेट सेलिब्रेट करते काइल जैमिसन।

सोशल मीडिया पर जेमिसन पर भड़के क्रिकेट फैन्स

वैभव सूर्यवंशी और दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन के बीच दूसरे ओवर में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। पहले सूर्यवंशी ने अपनी पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर चौका जड़ा।

इसके अगली ही गेंद पर जेमिसन ने डिपिंग फुल टॉस पर सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड कर दिया। विकेट लेने के बाद जेमिसन, सूर्यवंशी के पास गए और आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया।

मैच खत्म होने के बाद जेमिसन ने कहा, राजस्थान रॉयल्स की टीम के टॉप दो बल्लेबाज कितने खतरनाक हैं, यह सभी को पता है। एक को मिचेल स्टार्क ने आउट किया और दूसरे को मैंने अपनी यॉर्कर से पवेलियन भेजा।”

सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों ने काइल जेमिसन के इस रवैये की आलोचना की और इसे खेल भावना के खिलाफ बताया। खासकर एक युवा खिलाड़ी के साथ इस तरह का व्यवहार लोगों को पसंद नहीं आया।

IPL की टीम ने सोशल मीडिया X पर जेमिसन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वे वैभव को देखकर डर गए थे।

BCCI ने जेमिसन पर की कार्रवाई

वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाना न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को महंगा पड़ गया। जेमिसन को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जिसके बाद BCCI ने एक डिमेरिट पॉइंट दिया है।

IPL के नियम के मुताबिक, मैच के दौरान अगर कोई खिलाड़ी मैदान पर ऐसा इशारा, भाषा या गलत व्यवहार करता है, जिससे सामने वाले खिलाड़ी को अपमानित महसूस हो या झगड़ा भड़क सकता हो, तो उस पर कार्रवाई होती है।

जेमिसन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, जिसके बाद उन्हें भविष्य में संयम बरतने की सलाह दी गई है। काइल जेमिसन के आक्रामक जश्न के बावजूद वैभव सूर्यवंशी ने खुद को शांत रखा और कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

आज हैदराबाद और कोलकात के बीच मुकाबला

IPLका 45वां मुकाबला आज सनराइज हैदराबाद (SRH) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेला जाएगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा।

कोलकाता और हैदराबाद के बीच सीजन का ये दूसरा मुकाबला है। हैदराबाद 12 पॉइंट के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं, कोलकाता का परफॉर्मेंस इस सीजन में काफी निराशाजनक रहा है।

पिछले मैच में ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए थे। कोलकाता के खिलाफ एक बार उनके ऊपर नजर रहेगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Indian captain Harmanpreet Kaur. (Picture Credit: PTI)

June 8, 2026/
11:25 pm

आखरी अपडेट:08 जून, 2026, 23:25 IST विद्रोही सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने अज्ञात पूर्व सहयोगी पर हमला किया, उनकी राजनीतिक...

ट्रम्प बोले- ईरान सोच रहा था मैं थक जाऊंगा:अब उन्हें डील करनी ही पड़ेगी, यूरेनियम देने पर भी प्रतिबंधों में राहत नहीं मिलेगी

May 28, 2026/
6:47 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान को लगा था कि वह बातचीत से पीछे हट जाएंगे, लेकिन...

भारत में नेपाल जैसी तबाही को उफन रहीं 88 झीलें:खतरे में 6 प्रदेश, आखिर ग्लेशियल लेक अचानक कैसे फट जाती हैं

August 26, 2026/
7:53 pm

26 सुबह करीब 9 बजे। ग्लेशियर से टूटकर गिरे बर्फ और चट्टानों ने भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ ला दी,...

नरसिंहपुर में सूने मकान से 3 लाख कैश चोरी:अलमारी का लॉक तोड़कर जेवर भी ले गए बदमाश; बदमाशों का मोबाइल और मफलर छूटा

April 17, 2026/
8:51 pm

नरसिंहपुर जिले के अंशिका पुरम राजमार्ग पर एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। अज्ञात बदमाशों ने एक ढाबा...

तस्वीर का विवरण

May 7, 2026/
7:33 pm

सामग्री: 2 कप नमक का आटा, मोरिंगा के पत्ते, 1 प्याज, 1 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच मक्खन, 1/2 छोटा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Kyle Jamieson on Vaibhav Surya Wicket | BCCI Action

Kyle Jamieson on Vaibhav Surya Wicket | BCCI Action

“मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी जिंदगी में किसी 15 साल के बच्चे से इतना डरा होऊंगा, लेकिन हां, हमने मैच से पहले प्लानिंग की थी और उसका फायदा भी मिला।”

.

इंडियन प्रीमियर लीग के 43वें मैच में वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद काइल जेमिसन ने ये बातें कहीं।

दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक रोचक मुकाबला खेला गया। दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन ने सूर्यवंशी को आउट कर आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया।

इस दौरान जेमिसन ने ताली बजाते हुए वैभव को आंखें भी दिखाईं। काइल जेमिसन के इस व्यवहार पर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने भी कार्रवाई की है।

सूर्यवंशी का विकेट सेलिब्रेट करते काइल जैमिसन।

सोशल मीडिया पर जेमिसन पर भड़के क्रिकेट फैन्स

वैभव सूर्यवंशी और दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन के बीच दूसरे ओवर में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। पहले सूर्यवंशी ने अपनी पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर चौका जड़ा।

इसके अगली ही गेंद पर जेमिसन ने डिपिंग फुल टॉस पर सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड कर दिया। विकेट लेने के बाद जेमिसन, सूर्यवंशी के पास गए और आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया।

मैच खत्म होने के बाद जेमिसन ने कहा, राजस्थान रॉयल्स की टीम के टॉप दो बल्लेबाज कितने खतरनाक हैं, यह सभी को पता है। एक को मिचेल स्टार्क ने आउट किया और दूसरे को मैंने अपनी यॉर्कर से पवेलियन भेजा।”

सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों ने काइल जेमिसन के इस रवैये की आलोचना की और इसे खेल भावना के खिलाफ बताया। खासकर एक युवा खिलाड़ी के साथ इस तरह का व्यवहार लोगों को पसंद नहीं आया।

IPL की टीम ने सोशल मीडिया X पर जेमिसन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वे वैभव को देखकर डर गए थे।

IPL की टीम ने सोशल मीडिया X पर जेमिसन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वे वैभव को देखकर डर गए थे।

BCCI ने जेमिसन पर की कार्रवाई

वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाना न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को महंगा पड़ गया। जेमिसन को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जिसके बाद BCCI ने एक डिमेरिट पॉइंट दिया है।

IPL के नियम के मुताबिक, मैच के दौरान अगर कोई खिलाड़ी मैदान पर ऐसा इशारा, भाषा या गलत व्यवहार करता है, जिससे सामने वाले खिलाड़ी को अपमानित महसूस हो या झगड़ा भड़क सकता हो, तो उस पर कार्रवाई होती है।

जेमिसन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, जिसके बाद उन्हें भविष्य में संयम बरतने की सलाह दी गई है। काइल जेमिसन के आक्रामक जश्न के बावजूद वैभव सूर्यवंशी ने खुद को शांत रखा और कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

आज हैदराबाद और कोलकात के बीच मुकाबला

IPLका 45वां मुकाबला आज सनराइज हैदराबाद (SRH) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेला जाएगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा।

कोलकाता और हैदराबाद के बीच सीजन का ये दूसरा मुकाबला है। हैदराबाद 12 पॉइंट के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं, कोलकाता का परफॉर्मेंस इस सीजन में काफी निराशाजनक रहा है।

पिछले मैच में ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए थे। कोलकाता के खिलाफ एक बार उनके ऊपर नजर रहेगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket