Tuesday, 04 Aug 2026 | 09:35 AM

Trending :

एपल के एप स्टोर पर वापस लौटा टेलीग्राम:'पेज नॉट फाउंड' का मैसेज दिखने के बाद रिस्टोर हुआ; जल्द सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा WhatsApp Account Review Issue In India रिपोर्ट- ईरान का कुवैत में अमेरिकी सैन्य बेस पर हमला:ओमान तट के पास जहाज पर अटैक; ट्रम्प बोले- ईरान के पास समझौते का आखिरी मौका वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका के 25 राज्य ट्रम्प के टैरिफ के खिलाफ कोर्ट पहुंचे, दावा- फोर्स्ड लेबर के नाम पर लगाया शुल्क अवैध वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका के 25 राज्य ट्रम्प के टैरिफ के खिलाफ कोर्ट पहुंचे, फोर्स्ड लेबर के नाम पर लगाया शुल्क अवैध भास्‍कर नॉलेज क्विज:करेंट अफेयर्स पर बेस्‍ड 10 सवालों के जवाब दें, हर मंगलवार 5 विजेता जीतेंगे इनाम
EXCLUSIVE

Tirupati Ghee Scam | 70 Lakh Kg Untested TTD Laddu Scandal

हैदराबाद1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आंध्र प्रदेश में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के लड्डू प्रसाद के लिए घी खरीद में गंभीर अनियमितताओं और संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। एक सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के अनुसार करीब 70 लाख किलो घी बिना अनिवार्य जांच के खरीदा गया और कई मामलों में लैब रिपोर्ट आने से पहले ही उसे प्रसाद में इस्तेमाल कर लिया गया।

समिति ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक विफलताओं, प्रक्रिया के उल्लंघन, संभावित मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। समिति का कहना है कि इन्हीं वजहों से मिलावटी घी की सप्लाई संभव हो सकी।

रिपोर्ट में पूर्व कार्यकारी अधिकारी एवी धर्मा रेड्डी को प्रमुख जिम्मेदार बताया गया है। समिति ने उन पर टेंडर नियमों को कमजोर करने, मिलावट की पुष्टि के बाद भी कार्रवाई न करने, संदिग्ध सप्लायर्स को काम जारी रखने देने जैसे आरोप लगाए हैं।

धर्मा रेड्डी पहले कह चुके हैं कि सभी फैसले खरीद समिति के सभी सदस्यों की सहमति से लिए गए। कॉन्ट्रैक्ट नियमों के मुताबिक दिए गए।

ऐसे हुआ भक्तों के विश्वास और सेहत से खिलवाड़

मिलावट के सबूत के बावजूद घी का इस्तेमाल हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, 3 अगस्त 2022 की लैब रिपोर्ट में सभी जांचे गए सैंपल में सिटोस्टेरॉल मिला। इसे वनस्पति तेल की मिलावट का संकेतक माना जाता है। इसके बावजूद रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं हुई। सप्लायर्स को ब्लैकलिस्ट नहीं किया गया। खरीद प्रक्रिया बिना रोकटोक चलती रही।

  • खरीद व्यवस्था ने मिलावट को बढ़ावा दिया: खरीद का ढांचा ही मिलावट को बढ़ावा देने वाला था। असामान्य रूप से कम बोली स्वीकार की गई। कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट आई कि शुद्ध घी की सप्लाई व्यावहारिक नहीं रह जाती। कई मामलों में नियमों के खिलाफ नीलामी के बाद अनौपचारिक बातचीत के जरिए कीमत घटाने की अनुमति दी गई।
  • अनिवार्य नियमों की अनदेखी: समिति ने कहा कि अनिवार्य फूड सेफ्टी नियमों की अनदेखी हुई। 1 जुलाई 2022 से β-सिटोस्टेरॉल की जांच अनिवार्य होने के बाद भी वाईएसआरसीपी कार्यकाल में टीटीडी ने इसे खरीद प्रक्रिया में लागू नहीं किया।
  • ऐसे काम कर रहा था नेटवर्क: संगठित नेटवर्क काम कर रहा था। इसमें एक प्रमुख सप्लायर ने वनस्पति तेल, एडिटिव्स का इस्तेमाल कर मिलावटी घी बनाया। अयोग्य घोषित होने के बाद भी वह बीच की डेयरियों के जरिए सप्लाई जारी रखता रहा।
  • सख्त कार्रवाई, ब्लैकलिस्टिंग, सिस्टम में बदलाव की सिफारिश: समिति ने जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है। इसमें वे अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्होंने टेंडर नियमों में कथित ढील को मंजूरी दी। वे भी शामिल हैं, जिन्होंने मिलावट की पुष्टि के बाद भी कार्रवाई नहीं की।
  • टीटीडी के पूर्व चेयरमैन, खरीद समिति भी घेरे में: खरीद समिति की भूमिका भी जांच के दायरे में है। रिपोर्ट में पूर्व वाईएसआरसीपी विधायक चेविरेड्डी भास्कर रेड्डी, भुमना करुणाकर रेड्डी पर आरोप लगाए गए हैं। भुमना करुणाकर रेड्डी टीटीडी के पूर्व चेयरमैन भी रहे हैं। समिति के अन्य सदस्यों के साथ इन लोगों ने ऐसे फैसलों में हिस्सा लिया, जिनसे टेंडर नियम कमजोर हुए, सुरक्षा उपाय ढीले पड़े।

क्या है मामला: आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया कि राज्य में 2019 से 2024 के बीच पिछली वाईएसआरसीपी सरकार के कार्यकाल में लड्डू प्रसादम बनाने में मिलावटी घी का इस्तेमाल हुआ। वाईएसआरसीपी ने कहा है कि आरोप राजनीतिक मकसद से लगाए जा रहे हैं।

तीन महीने में जांच रिपोर्ट

यह समिति फरवरी 2026 में बनाई गई थी। इसमें रिटायर्ड आईएएस अधिकारी दिनेश कुमार शामिल हैं। समिति को टेंडर नियमों में कथित ढील की पहचान करने, घी में मिलावट के लिए जिम्मेदार लोगों को चिन्हित करने, खरीद व्यवस्था में हुई चूक की जांच का काम सौंपा गया था।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अडाणी की अमेरिकी कोर्ट से फ्रॉड केस खारिज की मांग:बोले- मामला अमेरिकी अधिकार क्षेत्र से बाहर है, किसी तरह की धोखाधड़ी साबित नहीं हुई

April 8, 2026/
4:14 am

गौतम अडाणी और उनके भतीजे सागर अडाणी ने अमेरिकी रेगुलेटर सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) की तरफ से दायर सिविल...

तस्वीर का विवरण

May 8, 2026/
10:41 pm

भुने हुए चने से तैयार होने वाला सत्तू गर्मियों में शरीर के लिए बहुत चमत्कारी होता है। सत्तू की तासीर...

तस्वीर का विवरण

May 3, 2026/
4:23 pm

आवश्यक सामग्री: 1 लीटर फुल क्रीम दूध, 2-3 चम्मच चम्मच आम, 2-3 बड़े चम्मच नींबू का रस या सिरका, 4-5...

A vehicle sits charred after being set on fire, on a road in Guadalajara, Jalisco state, Mexico, Sunday, Feb. 22, 2026, after the death of the leader of the Jalisco New Generation Cartel, Nemesio Rubén Oseguera Cervantes, known as"El Mencho." (AP)

February 14, 2026/
8:12 am

आखरी अपडेट:14 फरवरी, 2026, 08:12 IST उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि यदि वादा किया गया मंत्री पद नहीं मिला तो...

हेलीकॉप्टर क्रैश में सिंगर ओलिवर ट्री की मौत:ब्राजील में दो हेलीकॉप्टर टकराए, यूट्यूबर गैस्पी की भी जान गई

June 15, 2026/
10:25 am

सिंगर-सॉन्गराइटर ओलिवर ट्री की ब्राजील में एक हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई। वह 32 साल के थे। इस हादसे...

भारत-इंग्लैंड दूसरे टी-20 में भी बारिश के आसार:मैनचेस्टर में आज 55% चांस; आर्चर की वापसी, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस बरकरार

July 4, 2026/
4:29 am

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार शाम 7 बजे मैनचेस्टर के ओल्ड...

राजनीति

Tirupati Ghee Scam | 70 Lakh Kg Untested TTD Laddu Scandal

Tirupati Ghee Scam | 70 Lakh Kg Untested TTD Laddu Scandal

हैदराबाद1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आंध्र प्रदेश में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के लड्डू प्रसाद के लिए घी खरीद में गंभीर अनियमितताओं और संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। एक सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के अनुसार करीब 70 लाख किलो घी बिना अनिवार्य जांच के खरीदा गया और कई मामलों में लैब रिपोर्ट आने से पहले ही उसे प्रसाद में इस्तेमाल कर लिया गया।

समिति ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक विफलताओं, प्रक्रिया के उल्लंघन, संभावित मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। समिति का कहना है कि इन्हीं वजहों से मिलावटी घी की सप्लाई संभव हो सकी।

रिपोर्ट में पूर्व कार्यकारी अधिकारी एवी धर्मा रेड्डी को प्रमुख जिम्मेदार बताया गया है। समिति ने उन पर टेंडर नियमों को कमजोर करने, मिलावट की पुष्टि के बाद भी कार्रवाई न करने, संदिग्ध सप्लायर्स को काम जारी रखने देने जैसे आरोप लगाए हैं।

धर्मा रेड्डी पहले कह चुके हैं कि सभी फैसले खरीद समिति के सभी सदस्यों की सहमति से लिए गए। कॉन्ट्रैक्ट नियमों के मुताबिक दिए गए।

ऐसे हुआ भक्तों के विश्वास और सेहत से खिलवाड़

मिलावट के सबूत के बावजूद घी का इस्तेमाल हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, 3 अगस्त 2022 की लैब रिपोर्ट में सभी जांचे गए सैंपल में सिटोस्टेरॉल मिला। इसे वनस्पति तेल की मिलावट का संकेतक माना जाता है। इसके बावजूद रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं हुई। सप्लायर्स को ब्लैकलिस्ट नहीं किया गया। खरीद प्रक्रिया बिना रोकटोक चलती रही।

  • खरीद व्यवस्था ने मिलावट को बढ़ावा दिया: खरीद का ढांचा ही मिलावट को बढ़ावा देने वाला था। असामान्य रूप से कम बोली स्वीकार की गई। कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट आई कि शुद्ध घी की सप्लाई व्यावहारिक नहीं रह जाती। कई मामलों में नियमों के खिलाफ नीलामी के बाद अनौपचारिक बातचीत के जरिए कीमत घटाने की अनुमति दी गई।
  • अनिवार्य नियमों की अनदेखी: समिति ने कहा कि अनिवार्य फूड सेफ्टी नियमों की अनदेखी हुई। 1 जुलाई 2022 से β-सिटोस्टेरॉल की जांच अनिवार्य होने के बाद भी वाईएसआरसीपी कार्यकाल में टीटीडी ने इसे खरीद प्रक्रिया में लागू नहीं किया।
  • ऐसे काम कर रहा था नेटवर्क: संगठित नेटवर्क काम कर रहा था। इसमें एक प्रमुख सप्लायर ने वनस्पति तेल, एडिटिव्स का इस्तेमाल कर मिलावटी घी बनाया। अयोग्य घोषित होने के बाद भी वह बीच की डेयरियों के जरिए सप्लाई जारी रखता रहा।
  • सख्त कार्रवाई, ब्लैकलिस्टिंग, सिस्टम में बदलाव की सिफारिश: समिति ने जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है। इसमें वे अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्होंने टेंडर नियमों में कथित ढील को मंजूरी दी। वे भी शामिल हैं, जिन्होंने मिलावट की पुष्टि के बाद भी कार्रवाई नहीं की।
  • टीटीडी के पूर्व चेयरमैन, खरीद समिति भी घेरे में: खरीद समिति की भूमिका भी जांच के दायरे में है। रिपोर्ट में पूर्व वाईएसआरसीपी विधायक चेविरेड्डी भास्कर रेड्डी, भुमना करुणाकर रेड्डी पर आरोप लगाए गए हैं। भुमना करुणाकर रेड्डी टीटीडी के पूर्व चेयरमैन भी रहे हैं। समिति के अन्य सदस्यों के साथ इन लोगों ने ऐसे फैसलों में हिस्सा लिया, जिनसे टेंडर नियम कमजोर हुए, सुरक्षा उपाय ढीले पड़े।

क्या है मामला: आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया कि राज्य में 2019 से 2024 के बीच पिछली वाईएसआरसीपी सरकार के कार्यकाल में लड्डू प्रसादम बनाने में मिलावटी घी का इस्तेमाल हुआ। वाईएसआरसीपी ने कहा है कि आरोप राजनीतिक मकसद से लगाए जा रहे हैं।

तीन महीने में जांच रिपोर्ट

यह समिति फरवरी 2026 में बनाई गई थी। इसमें रिटायर्ड आईएएस अधिकारी दिनेश कुमार शामिल हैं। समिति को टेंडर नियमों में कथित ढील की पहचान करने, घी में मिलावट के लिए जिम्मेदार लोगों को चिन्हित करने, खरीद व्यवस्था में हुई चूक की जांच का काम सौंपा गया था।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket