Sunday, 20 Sep 2026 | 03:46 PM

Trending :

EXCLUSIVE

आपको रोज कितनी रोटी और कितने चावल की जरूरत? डाइटिशियन से समझ लीजिए गणित, सेहत रहेगी बिल्कुल ठीक

authorimg

Last Updated:

Ideal Intake of Roti and Rice: रोटी और चावल हमारी डाइट का अहम हिस्सा हैं. अधिकतर लोग रोज रोटी और चावल खाते हैं. कई लोगों को चावल ज्यादा पसंद होते हैं, जबकि कुछ लोगों का रोटी के बिना पेट नहीं भरता है. डाइटिशियन कामिनी सिन्हा के अनुसार लोगों को रोटी और चावल का सही बैलेंस बना लेना चाहिए. इससे उनकी सेहत बेहतर बनी रहेगी.

Zoom

डाइट में रोटी और चावल की मात्रा संतुलित होनी चाहिए. इससे सेहत ठीक बनी रहेगी.

Rice and Roti Needed Per Day: भारतीय खानपान में रोटी और चावल का विशेष महत्व है. कुछ लोगों की थाली में चावल ज्यादा होते हैं, तो कई लोग रोटी खाना पसंद करते हैं. दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. आजकल फिटनेस को लेकर लोग जागरूक हो गए हैं और वे खानपान का विशेष ध्यान रख रहे हैं. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि हमें रोज कितनी रोटी और कितने चावल खाने चाहिए. अधिकतर लोग या तो जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं या बहुत कम खाते हैं, जिससे वजन बढ़ना, कमजोरी या पोषण की कमी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में सही मात्रा समझना बेहद जरूरी है.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया एक स्वस्थ वयस्क को एक दिन में 6 से 8 रोटियां खानी चाहिए. इससे शरीर को जरूरी कार्बोहाइड्रेट मिलता है. अगर आप चावल खाते हैं, तो एक कटोरी पके हुए चावल को लगभग 2 रोटियों के बराबर माना जाता है. अगर आप 4 रोटी खाते हैं, तो उसके साथ एक कटोरी चावल खा सकते हैं. इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल जाएंगे. यह संतुलन इसलिए जरूरी है, ताकि शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिले, लेकिन कार्ब्स की मात्रा कंट्रोल में रहे. जरूरत से ज्यादा कार्ब्स का सेवन करना भी नुकसानदायक होता है.

डाइटिशियन के मुताबिक अगर आपका काम ज्यादा शारीरिक मेहनत वाला है, तो आपको थोड़ी ज्यादा कैलोरी की जरूरत होती है. ऐसे में आप एक दिन में 8 से 10 रोटियां खा सकते हैं. इसके अलावा 2 कटोरी चावल का भी सेवन कर सकते हैं. अच्छी सेहत के लिए सिर्फ रोटी और चावल पर निर्भर रहना सही नहीं है. इनके साथ प्रोटीन से भरपूर फूड्स, सब्जियां और सलाद लेना बहुत जरूरी है. दाल, पनीर, अंडा या दही जैसे प्रोटीन सोर्स शरीर के लिए संतुलन बनाए रखते हैं. अगर प्लेट में कार्ब्स के साथ पर्याप्त प्रोटीन और फाइबर शामिल हो, तो पाचन बेहतर रहता है और भूख भी लंबे समय तक कंट्रोल रहती है.

एक्सपर्ट की मानें तो खाने का समय और तरीका भी मायने रखता है. रात में हल्का भोजन करना बेहतर माना जाता है, इसलिए रात के खाने में रोटी या चावल की मात्रा दिन की तुलना में कम रखनी चाहिए. दिन में शरीर ज्यादा एक्टिव रहता है, इसलिए ज्यादा मात्रा ली जा सकती है. धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाना भी पाचन के लिए बेहद जरूरी है. हालांकि रोटी और चावल की सही मात्रा का कोई सटीक फॉर्मूला नहीं है, लेकिन संतुलन ही सबसे बड़ा नियम है. अपने शरीर की जरूरत को समझकर और लाइफस्टाइल के अनुसार रोटी और चावल का सेवन करना ही सबसे अच्छा है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जेरोन खालसा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लगा झटका:अविश्वास प्रस्ताव के बीच 12 में से 3 पार्षद साथ आए, कहा- नहीं किए हस्ताक्षर

April 29, 2026/
4:24 pm

निवाड़ी जिले की जेरोन खालसा नगर परिषद में अध्यक्ष कुसुम पस्तोर के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव के बीच...

तमिलनाडु में एआईएडीएमके के होगे दो टुकड़े, विजय ने दागे डंक! 30 टुकड़े टूटेंगे?

May 6, 2026/
10:45 am

तमिल की राजनीति में इस बार बड़ा रिवर्सफेयर देखने को मिला है। विधानसभा चुनाव में अभिनेता से नेता बने विक्ट्री...

बीजेपी बंगाल मेनिफेस्टो 2026: बंगाल के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र- बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3 हजार रुपये, 6 महीने में UCC, जानिए क्या-क्या बड़ा ऐलान

April 10, 2026/
1:36 pm

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार (10 अप्रैल 2026) को बंगाल के लिए संकल्प पत्र जारी किया है, जिसे पार्टी...

Arsenal's Piero Hincapie vies for the ball with PSG's Ousmane Dembele, right, during the Champions League final soccer match between Paris Saint-Germain and Arsenal in Budapest, Hungary, Saturday, May 30, 2026. (AP Photo/Petr Josek)

May 30, 2026/
11:33 pm

आखरी अपडेट:30 मई, 2026, 23:33 IST विधान सौधा में एक अहम बैठक में डीके शिवकुमार को सर्वसम्मति से सीएलपी नेता...

Nifty 50 Up 23,450; Media & IT Stocks Rally

June 5, 2026/
9:28 am

मुंबई39 मिनट पहले कॉपी लिंक आज यानी शुक्रवार, 5 जून को सेंसेक्स 150 अंक (0.23%) की तेजी के साथ 74,500...

नेपाली PM बालेन शाह ने अपना ही नियम क्यों तोड़ा:भारत और चीन के राजदूतों से मुलाकात करेंगे; 3 महीने में ही फैसले से पलटे

July 23, 2026/
5:01 pm

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) पहली बार अपने बनाए नियम से हटकर विदेशी राजदूतों से अलग-अलग मुलाकात करने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

आपको रोज कितनी रोटी और कितने चावल की जरूरत? डाइटिशियन से समझ लीजिए गणित, सेहत रहेगी बिल्कुल ठीक

authorimg

Last Updated:

Ideal Intake of Roti and Rice: रोटी और चावल हमारी डाइट का अहम हिस्सा हैं. अधिकतर लोग रोज रोटी और चावल खाते हैं. कई लोगों को चावल ज्यादा पसंद होते हैं, जबकि कुछ लोगों का रोटी के बिना पेट नहीं भरता है. डाइटिशियन कामिनी सिन्हा के अनुसार लोगों को रोटी और चावल का सही बैलेंस बना लेना चाहिए. इससे उनकी सेहत बेहतर बनी रहेगी.

Zoom

डाइट में रोटी और चावल की मात्रा संतुलित होनी चाहिए. इससे सेहत ठीक बनी रहेगी.

Rice and Roti Needed Per Day: भारतीय खानपान में रोटी और चावल का विशेष महत्व है. कुछ लोगों की थाली में चावल ज्यादा होते हैं, तो कई लोग रोटी खाना पसंद करते हैं. दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. आजकल फिटनेस को लेकर लोग जागरूक हो गए हैं और वे खानपान का विशेष ध्यान रख रहे हैं. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि हमें रोज कितनी रोटी और कितने चावल खाने चाहिए. अधिकतर लोग या तो जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं या बहुत कम खाते हैं, जिससे वजन बढ़ना, कमजोरी या पोषण की कमी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में सही मात्रा समझना बेहद जरूरी है.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया एक स्वस्थ वयस्क को एक दिन में 6 से 8 रोटियां खानी चाहिए. इससे शरीर को जरूरी कार्बोहाइड्रेट मिलता है. अगर आप चावल खाते हैं, तो एक कटोरी पके हुए चावल को लगभग 2 रोटियों के बराबर माना जाता है. अगर आप 4 रोटी खाते हैं, तो उसके साथ एक कटोरी चावल खा सकते हैं. इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल जाएंगे. यह संतुलन इसलिए जरूरी है, ताकि शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिले, लेकिन कार्ब्स की मात्रा कंट्रोल में रहे. जरूरत से ज्यादा कार्ब्स का सेवन करना भी नुकसानदायक होता है.

डाइटिशियन के मुताबिक अगर आपका काम ज्यादा शारीरिक मेहनत वाला है, तो आपको थोड़ी ज्यादा कैलोरी की जरूरत होती है. ऐसे में आप एक दिन में 8 से 10 रोटियां खा सकते हैं. इसके अलावा 2 कटोरी चावल का भी सेवन कर सकते हैं. अच्छी सेहत के लिए सिर्फ रोटी और चावल पर निर्भर रहना सही नहीं है. इनके साथ प्रोटीन से भरपूर फूड्स, सब्जियां और सलाद लेना बहुत जरूरी है. दाल, पनीर, अंडा या दही जैसे प्रोटीन सोर्स शरीर के लिए संतुलन बनाए रखते हैं. अगर प्लेट में कार्ब्स के साथ पर्याप्त प्रोटीन और फाइबर शामिल हो, तो पाचन बेहतर रहता है और भूख भी लंबे समय तक कंट्रोल रहती है.

एक्सपर्ट की मानें तो खाने का समय और तरीका भी मायने रखता है. रात में हल्का भोजन करना बेहतर माना जाता है, इसलिए रात के खाने में रोटी या चावल की मात्रा दिन की तुलना में कम रखनी चाहिए. दिन में शरीर ज्यादा एक्टिव रहता है, इसलिए ज्यादा मात्रा ली जा सकती है. धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाना भी पाचन के लिए बेहद जरूरी है. हालांकि रोटी और चावल की सही मात्रा का कोई सटीक फॉर्मूला नहीं है, लेकिन संतुलन ही सबसे बड़ा नियम है. अपने शरीर की जरूरत को समझकर और लाइफस्टाइल के अनुसार रोटी और चावल का सेवन करना ही सबसे अच्छा है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket