Monday, 24 Aug 2026 | 07:02 PM

Trending :

EXCLUSIVE

फ्रिज का ठंडा पानी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? डाइटिशियन से जान लीजिए हकीकत

authorimg

Last Updated:

Cold Water Good or Bad: गर्मी से राहत पाने के लिए अधिकतर लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं. फ्रिज का ठंडा पानी तुरंत राहत देता है, लेकिन ज्यादा ठंडा पानी पाचन और गले पर असर डाल सकता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो संतुलित मात्रा और हल्का ठंडा पानी पीने की सलाह देते हैं, ताकि सेहत पर बुरा असर न पड़े.

Zoom

गर्मियों में ठंडा पानी पीने से शरीर को ठंडक मिल सकती है.

Fridge Water vs Normal Water: गर्मियों के मौसम में ठंडा पानी पीना सभी को पसंद होता है. तेज धूप, पसीना और बढ़ता तापमान शरीर को जल्दी थका देता है. ऐसे में फ्रिज का ठंडा पानी तुरंत राहत देता है. सादा पानी से गर्मी में प्यास भी नहीं बुझती है. कई लोग घर आते ही सीधे फ्रिज खोलकर ठंडा पानी पी लेते हैं, क्योंकि इससे शरीर को ठंडक महसूस होती है. अब सवाल यह है कि क्या यह आदत लंबे समय में शरीर के लिए सही है या नहीं? इस बारे में डाइटिशियन से काम की बात जान लेते हैं.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है. हमारा शरीर भोजन को पचाने के लिए एक निश्चित तापमान बनाए रखता है. जब हम अचानक बहुत ठंडा पानी पीते हैं, तो यह प्रक्रिया धीमी हो सकती है. खासकर अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीते हैं, तो यह पेट में मौजूद एंजाइम्स के काम को प्रभावित कर सकता है. इसके कारण गैस, अपच, भारीपन और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो लंबे समय में पाचन संबंधी दिक्कतों को बढ़ा सकती हैं.

एक्सपर्ट के मुताबिक ठंडा पानी गले और श्वसन तंत्र पर भी बुरा असर डाल सकता है. अत्यधिक ठंडा पानी गले की मांसपेशियों को सिकोड़ देता है, जिससे कुछ लोगों को खराश या असहजता महसूस हो सकती है. जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है या जिन्हें जल्दी सर्दी-खांसी हो जाती है, उनके लिए यह आदत और भी परेशानी बढ़ा सकती है. लगातार बहुत ठंडा पानी पीने से गले में संक्रमण होने की संभावना भी बढ़ सकती है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि ठंडा पानी पूरी तरह से नुकसानदायक है. गर्मियों में सीमित मात्रा में ठंडा पानी पीना शरीर के लिए राहतदायक हो सकता है.

डाइटिशियन की मानें तो जब आप बाहर से धूप में आते हैं या ज्यादा पसीना बहता है, तो हल्का ठंडा पानी शरीर का तापमान संतुलित करने में मदद करता है. यह तुरंत ताजगी देता है और थकान कम करता है. सामान्य तापमान का पानी या हल्का ठंडा पानी सबसे बेहतर विकल्प है. अगर आप फ्रिज का पानी पीना चाहते हैं, तो उसे कुछ मिनट बाहर रखकर थोड़ा सामान्य होने दें, फिर पिएं. इससे शरीर को झटका नहीं लगता और पाचन तंत्र भी प्रभावित नहीं होता. इसके अलावा दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना ज्यादा जरूरी है, चाहे वह ठंडा हो या सामान्य.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
चांदी ₹13 हजार गिरकर ₹2.37 लाख पर आई:5 दिन में ये ₹31 हजार गिरी, सोने की कीमत आज ₹4 हजार घटकर ₹1.52 लाख हुई

March 19, 2026/
12:48 pm

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 19 मार्च को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक...

अमेरिका में दो EA-18 फाइटर जेट क्रैश:एयर शो के दौरान हवा में टकराए, कुछ सेकेंड पहले 4 क्रू मेंबर सुरक्षित निकले

May 18, 2026/
1:30 am

अमेरिका में रविवार को दो फाइटर जेट क्रैश हो गए। हादसा इडाहो स्थित माउंटेन होम एयर फोर्स बेस पर एयर...

Hardik Pandya Tiranga Apman Complaint Filed in Bengaluru

March 12, 2026/
10:01 am

29 मिनट पहले कॉपी लिंक क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान को लेकर बेंगलुरु में शिकायत दर्ज कराई...

Dharmendra Posthumous Award at IFFD 2026

March 26, 2026/
5:30 pm

20 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली में शुरू हुए पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFD 2026) में बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को...

गीतकार हसरत जयपुरी की 104वीं बर्थ एनिवर्सरी:भांजे डब्बू मलिक बोले- आखिरी सांस तक मामा के हाथ में कलम और किताब थी

April 15, 2026/
4:30 am

हिंदी सिनेमा के दिग्गज गीतकार हसरत जयपुरी की 104वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उनके भांजे डब्बू मलिक ने उनसे जुड़ी कई...

People show their identity cards as they wait in a queue at a polling station to cast their votes during the Municipal Corporation elections, in Amritsar. (Source: PTI)

May 29, 2026/
12:49 pm

आखरी अपडेट:29 मई, 2026, 12:49 IST यह घटनाक्रम तमिलनाडु में जारी राजनीतिक मंथन के बीच आया है, जहां टीवीके अपने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

फ्रिज का ठंडा पानी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? डाइटिशियन से जान लीजिए हकीकत

authorimg

Last Updated:

Cold Water Good or Bad: गर्मी से राहत पाने के लिए अधिकतर लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं. फ्रिज का ठंडा पानी तुरंत राहत देता है, लेकिन ज्यादा ठंडा पानी पाचन और गले पर असर डाल सकता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो संतुलित मात्रा और हल्का ठंडा पानी पीने की सलाह देते हैं, ताकि सेहत पर बुरा असर न पड़े.

Zoom

गर्मियों में ठंडा पानी पीने से शरीर को ठंडक मिल सकती है.

Fridge Water vs Normal Water: गर्मियों के मौसम में ठंडा पानी पीना सभी को पसंद होता है. तेज धूप, पसीना और बढ़ता तापमान शरीर को जल्दी थका देता है. ऐसे में फ्रिज का ठंडा पानी तुरंत राहत देता है. सादा पानी से गर्मी में प्यास भी नहीं बुझती है. कई लोग घर आते ही सीधे फ्रिज खोलकर ठंडा पानी पी लेते हैं, क्योंकि इससे शरीर को ठंडक महसूस होती है. अब सवाल यह है कि क्या यह आदत लंबे समय में शरीर के लिए सही है या नहीं? इस बारे में डाइटिशियन से काम की बात जान लेते हैं.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है. हमारा शरीर भोजन को पचाने के लिए एक निश्चित तापमान बनाए रखता है. जब हम अचानक बहुत ठंडा पानी पीते हैं, तो यह प्रक्रिया धीमी हो सकती है. खासकर अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीते हैं, तो यह पेट में मौजूद एंजाइम्स के काम को प्रभावित कर सकता है. इसके कारण गैस, अपच, भारीपन और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो लंबे समय में पाचन संबंधी दिक्कतों को बढ़ा सकती हैं.

एक्सपर्ट के मुताबिक ठंडा पानी गले और श्वसन तंत्र पर भी बुरा असर डाल सकता है. अत्यधिक ठंडा पानी गले की मांसपेशियों को सिकोड़ देता है, जिससे कुछ लोगों को खराश या असहजता महसूस हो सकती है. जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है या जिन्हें जल्दी सर्दी-खांसी हो जाती है, उनके लिए यह आदत और भी परेशानी बढ़ा सकती है. लगातार बहुत ठंडा पानी पीने से गले में संक्रमण होने की संभावना भी बढ़ सकती है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि ठंडा पानी पूरी तरह से नुकसानदायक है. गर्मियों में सीमित मात्रा में ठंडा पानी पीना शरीर के लिए राहतदायक हो सकता है.

डाइटिशियन की मानें तो जब आप बाहर से धूप में आते हैं या ज्यादा पसीना बहता है, तो हल्का ठंडा पानी शरीर का तापमान संतुलित करने में मदद करता है. यह तुरंत ताजगी देता है और थकान कम करता है. सामान्य तापमान का पानी या हल्का ठंडा पानी सबसे बेहतर विकल्प है. अगर आप फ्रिज का पानी पीना चाहते हैं, तो उसे कुछ मिनट बाहर रखकर थोड़ा सामान्य होने दें, फिर पिएं. इससे शरीर को झटका नहीं लगता और पाचन तंत्र भी प्रभावित नहीं होता. इसके अलावा दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना ज्यादा जरूरी है, चाहे वह ठंडा हो या सामान्य.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket