Thursday, 09 Jul 2026 | 01:03 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Rajasthan Officials Attend Meeting; Focus Shifts to Religious Foundation

जयपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फूड एवं सप्लाई डिपार्टमेंट के सचिव अम्बरीश कुमार ने ‘ईशा फाउंडेशन’ और ‘लैंडमार्क फोरम’ जैसे प्राइवेट संस्थाओं से जुड़ने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

राजस्थान में फूड एवं सप्लाई डिपार्टमेंट के सचिव अम्बरीश कुमार (IAS) ने विभागीय मुद्दों पर चर्चा के नाम पर कराई गई कार्यशाला (वर्कशॉप) में ‘ईशा फाउंडेशन’ और ‘लैंडमार्क फोरम’ से जुड़ने का फरमान सुना दिया। साथ ही इन संस्थाओं से जुड़ने के फायदे गिनाए। 4 हजार से 26 हजार का कोर्स सेशन जॉइन करने के भी निर्देश दिए।

इस सरकारी कार्यशाला के दौरान इन संस्थाओं से जुड़े मोटिवेशनल स्पीकर्स के सेशन भी करवा दिए।

कार्यशाला 5 मई की शाम को जयपुर के दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र के ऑडिटोरियम में हुई थी। इसमें प्रदेशभर के 300 से ज्यादा अधिकारी शामिल हुए।

उधर, अम्बरीश कुमार ने कहा कि विभाग के सभी अधिकारियों की इंटरनल बैठक हुई थी। इसमें किन मुद्दों पर चर्चा हुई यह हम मीडिया के साथ शेयर नहीं कर सकते।

वर्कशॉप में मोटिवेशनल स्पीकर्स को भी बुलाया गया। इस दौरान विभागीय मुद्दों पर कम बल्कि प्राइवेट संस्थाओं का प्रमोशन ज्यादा किया गया।

3 मई को कार्यशाला का ऑर्डर जारी

खाद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के उपायुक्त सुनील पूनिया की ओर से 3 मई को इस कार्यशाला का ऑर्डर (सर्कुलर) जारी किया गया था। उसमें बस इतना ही लिखा गया कि विभागीय मुद्दों पर चर्चा के लिए एक दिवसीय कार्यशाला (वर्कशॉप) का आयोजन 5 मई को जयपुर के कृषि अनुसंधान केन्द्र दुर्गापुरा में होगा।

कार्यशाला में किन मुद्दों पर चर्चा होगी, इसका कोई एजेंडा तय नहीं किया। जब वर्कशॉप शुरू हुई और कुछ ही देर बाद दोनों प्राइवेट संस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर सेशन शुरू हुआ तो अधिकांश अधिकारी चौंक गए। बताया जा रहा है कि इसके लिए बकायदा एक सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाया और उस पर फाउंडेशन से जुड़ने का मैसेज भी शेयर किया गया।

जयपुर के दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र के ऑडिटोरियम में हुई कार्यशाला में फूड एवं सप्लाई डिपार्टमेंट के सचिव अम्बरीश कुमार सहित पूरे प्रदेश से आए अधिकारी शामिल हुए।

प्रदेश भर से अधिकारी शामिल हुए

कार्यशाला में फूड सेक्रेट्री अम्बरीश कुमार सहित प्रदेश भर से जिला रसद अधिकारी, प्रवर्तन अधिकारी, प्रवर्तन निरीक्षक समेत तमाम अधिकारी शामिल हुए। इसमें पहले थोड़ी देर विभागीय मुद्दों पर थोड़ी देर चर्चा हुई। बाद में मोटिवेशनल स्पीकर्स के जरिए इन प्राइवेट संस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और कोर्स के बारे में बताया गया।

यह भी बताया गया कि किस तरीके से चार दिवसीय इस कोर्स से आपको जुड़ना है और इस पेड कोर्स के फायदे क्या-क्या हैं। इसको लेकर प्रेजेंटेशन भी दिया गया। यह भी बताया कि आपको इसका रजिस्ट्रेशन किस तरह से और कितने अमाउंट देकर करना है।

2020 में प्रोजेक्ट डायरेक्टर रह चुके हैं अम्बरीश

2004 बैच के आईएएस अधिकारी अम्बरीश कुमार स्वयं ईशा फाउंडेशन में साल 2020 में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर रह चुके हैं।

—–

ये खबर भी पढ़ें…

राजस्थान में देर रात 22 IAS-58 IPS के ट्रांसफर:अजयपाल लांबा बने जयपुर रेंज के IG; ​​​​​​​6​ जिलों में कलेक्टर, 19 एसपी बदले

राज्य सरकार ने रविवार (22 सितंबर) 58 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। तबादला सूची में सरकार ने 6 जिलों के कलेक्टर और 19 पुलिस जिलों में एसपी बदल दिए। 8 IAS और 4 IPS अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
लिव-इन में रहने के बाद रेप का आरोप गलत:एमपी हाईकोर्ट ने व्यापारी को किया बरी; कहा- सहमति से बने संबंधों में FIR उचित नहीं

March 20, 2026/
5:05 am

दो वयस्क महिला-पुरुष यदि अपनी मर्जी से लिव-इन में रहते हैं। आपसी सहमति से संबंध बनाते हैं, लेकिन बाद में...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 वोटिंग लाइव: बंगाल की 142 वोटों की वोटिंग जारी, वोट के बाद जापानी मोइत्रा बोलीं-'ऐसा लग रहा है पुराना शासन हो'

April 29, 2026/
6:17 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए सभी मतदान पूर्ण हो चुके हैं। राजधानी कोलकाता सहित छह 142...

PM मोदी ने किया शाहरुख की फिल्म का जिक्र:'कुछ कुछ होता है' से समझाए भारत-इंडोनेशिया के रिश्ते; करण जौहर ने जताई खुशी

July 8, 2026/
3:03 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के पहले पड़ाव पर इंडोनेशिया पहुंचे हैं। जकार्ता में भारतीय समुदाय को...

सीहोर में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या:नशे में कर रहा था माता-पिता से मारपीट, सबूत मिटाने की कोशिश नाकाम; आरोपी गिरफ्तार

April 26, 2026/
9:19 pm

सीहोर एक गांव में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। रविवार रात घरेलू विवाद के दौरान...

जरूरत की खबर- 'मच्छर अगरबत्तियों' में खतरनाक केमिकल्स:खरीदने से पहले चेक करें ये 7 चीजें, नेचुरल तरीकों से मच्छर भगाने के 11 टिप्स

March 13, 2026/
4:30 am

बीते महीने महाराष्ट्र सरकार ने मच्छर भगाने वाली दो बड़ी अगरबत्ती कंपनियों को प्रतिबंधित कर दिया। हम अक्सर मच्छर अगरबत्ती...

पैपराजी पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा:किसी से बात कर रही थीं; ज्यादा करीब आने पर बोलीं- बाबा, आप इधर आ जाओ

June 27, 2026/
3:16 pm

मलाइका अरोड़ा का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह किसी से बात...

इंपैक्ट फीचर:निवेश की सही समझ से ही सुरक्षित होगा भविष्य; दैनिक भास्कर व आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड का कार्यक्रम आयोजित

June 29, 2026/
1:14 pm

आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड एवं दैनिक भास्कर ने शनिवार को शहर के होटल में “शिक्षित निवेशक, विकसित भारत...

राजनीति

Rajasthan Officials Attend Meeting; Focus Shifts to Religious Foundation

Rajasthan Officials Attend Meeting; Focus Shifts to Religious Foundation

जयपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फूड एवं सप्लाई डिपार्टमेंट के सचिव अम्बरीश कुमार ने ‘ईशा फाउंडेशन’ और ‘लैंडमार्क फोरम’ जैसे प्राइवेट संस्थाओं से जुड़ने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

राजस्थान में फूड एवं सप्लाई डिपार्टमेंट के सचिव अम्बरीश कुमार (IAS) ने विभागीय मुद्दों पर चर्चा के नाम पर कराई गई कार्यशाला (वर्कशॉप) में ‘ईशा फाउंडेशन’ और ‘लैंडमार्क फोरम’ से जुड़ने का फरमान सुना दिया। साथ ही इन संस्थाओं से जुड़ने के फायदे गिनाए। 4 हजार से 26 हजार का कोर्स सेशन जॉइन करने के भी निर्देश दिए।

इस सरकारी कार्यशाला के दौरान इन संस्थाओं से जुड़े मोटिवेशनल स्पीकर्स के सेशन भी करवा दिए।

कार्यशाला 5 मई की शाम को जयपुर के दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र के ऑडिटोरियम में हुई थी। इसमें प्रदेशभर के 300 से ज्यादा अधिकारी शामिल हुए।

उधर, अम्बरीश कुमार ने कहा कि विभाग के सभी अधिकारियों की इंटरनल बैठक हुई थी। इसमें किन मुद्दों पर चर्चा हुई यह हम मीडिया के साथ शेयर नहीं कर सकते।

वर्कशॉप में मोटिवेशनल स्पीकर्स को भी बुलाया गया। इस दौरान विभागीय मुद्दों पर कम बल्कि प्राइवेट संस्थाओं का प्रमोशन ज्यादा किया गया।

वर्कशॉप में मोटिवेशनल स्पीकर्स को भी बुलाया गया। इस दौरान विभागीय मुद्दों पर कम बल्कि प्राइवेट संस्थाओं का प्रमोशन ज्यादा किया गया।

3 मई को कार्यशाला का ऑर्डर जारी

खाद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के उपायुक्त सुनील पूनिया की ओर से 3 मई को इस कार्यशाला का ऑर्डर (सर्कुलर) जारी किया गया था। उसमें बस इतना ही लिखा गया कि विभागीय मुद्दों पर चर्चा के लिए एक दिवसीय कार्यशाला (वर्कशॉप) का आयोजन 5 मई को जयपुर के कृषि अनुसंधान केन्द्र दुर्गापुरा में होगा।

कार्यशाला में किन मुद्दों पर चर्चा होगी, इसका कोई एजेंडा तय नहीं किया। जब वर्कशॉप शुरू हुई और कुछ ही देर बाद दोनों प्राइवेट संस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर सेशन शुरू हुआ तो अधिकांश अधिकारी चौंक गए। बताया जा रहा है कि इसके लिए बकायदा एक सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाया और उस पर फाउंडेशन से जुड़ने का मैसेज भी शेयर किया गया।

जयपुर के दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र के ऑडिटोरियम में हुई कार्यशाला में फूड एवं सप्लाई डिपार्टमेंट के सचिव अम्बरीश कुमार सहित पूरे प्रदेश से आए अधिकारी शामिल हुए।

जयपुर के दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र के ऑडिटोरियम में हुई कार्यशाला में फूड एवं सप्लाई डिपार्टमेंट के सचिव अम्बरीश कुमार सहित पूरे प्रदेश से आए अधिकारी शामिल हुए।

प्रदेश भर से अधिकारी शामिल हुए

कार्यशाला में फूड सेक्रेट्री अम्बरीश कुमार सहित प्रदेश भर से जिला रसद अधिकारी, प्रवर्तन अधिकारी, प्रवर्तन निरीक्षक समेत तमाम अधिकारी शामिल हुए। इसमें पहले थोड़ी देर विभागीय मुद्दों पर थोड़ी देर चर्चा हुई। बाद में मोटिवेशनल स्पीकर्स के जरिए इन प्राइवेट संस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और कोर्स के बारे में बताया गया।

यह भी बताया गया कि किस तरीके से चार दिवसीय इस कोर्स से आपको जुड़ना है और इस पेड कोर्स के फायदे क्या-क्या हैं। इसको लेकर प्रेजेंटेशन भी दिया गया। यह भी बताया कि आपको इसका रजिस्ट्रेशन किस तरह से और कितने अमाउंट देकर करना है।

2020 में प्रोजेक्ट डायरेक्टर रह चुके हैं अम्बरीश

2004 बैच के आईएएस अधिकारी अम्बरीश कुमार स्वयं ईशा फाउंडेशन में साल 2020 में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर रह चुके हैं।

—–

ये खबर भी पढ़ें…

राजस्थान में देर रात 22 IAS-58 IPS के ट्रांसफर:अजयपाल लांबा बने जयपुर रेंज के IG; ​​​​​​​6​ जिलों में कलेक्टर, 19 एसपी बदले

राज्य सरकार ने रविवार (22 सितंबर) 58 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। तबादला सूची में सरकार ने 6 जिलों के कलेक्टर और 19 पुलिस जिलों में एसपी बदल दिए। 8 IAS और 4 IPS अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket