Thursday, 26 Nov 2026 | 05:32 AM

Trending :

UP में ब्लास्ट करना चाह रहे 2 संदिग्ध आतंकी अरेस्ट:पाकिस्तानी गैंगस्टर ने कहा था- मैं तुम्हें इंडिया का हीरो बना दूंगा

यूपी में बुधवार को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी देश के संवेदनशील ठिकानों पर सीरियल धमाके और पुलिस टीम पर हमले की साजिश रच रहे थे। आरोपियों में बाराबंकी निवासी 23 साल का दानियान अशरफ और कुशीनगर का रहने वाला 20 साल का कृष्णा मिश्रा है। दोनों पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट और हम्माद के संपर्क में थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शहजाद भट्टी ने कहा था, मेरे कहने के अनुसार काम करोगे तो मैं तुम्हें इंडिया में हीरो बना दूंगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैंगस्टर शहजाद भट्‌टी ने पंजाब में हुए धमाके की जिम्मेदारी ली है। पंजाब में मंगलवार की रात 3 घंटे के भीतर 2 जगह ब्लास्ट हुए थे। इंस्टाग्राम के जरिए स्लीपर सेल बना रहा आतंकी संगठन एटीएस के प्रवक्ता ने बताया, जानकारी मिली थी कि पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम के जरिए भारतीय युवाओं को फुट सोल्जर और स्लीपर सेल के रूप में भर्ती कर रहे हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी दानियाल और कृष्णा पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे। उनके फोन में शहजाद भट्टी, आबिद जट और हम्माद के नंबर थे। इनके पास से वीडियो कॉल, वॉइस नोट्स, व्हाट्सएप चैट और देश-विरोधी बातचीत के सबूत मिले हैं। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट और हम्माद के निर्देश पर इन युवाओं को अमीर बनने का लालच देकर कट्‌टरपंथी बनाया जा रहा था। इनका मकसद संवेदनशील संस्थानों, पुलिस थानों, चौकियों और पुलिसकर्मियों पर हमला कर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को खतरे में डालना था। दानियाल ने गन की डिमांड की, कृष्णा को मर्डर का टास्क मिला कृष्णा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा
कृष्णा मिश्रा के पिता का नाम छोटेलाल मिश्रा है। वह कुशीनगर में थाना जटहन के हरपुर गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह कुशीनगर में ही थाना रविंद्रनगर के बेलवामिश्र में रह रहा था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। पिता छोटेलाल ने शराब की लत के कारण गांव की पैतृक संपत्ति बेच दी और रविंद्रनगर स्थित अपने हिस्से की जमीन पर घर बनवाया। उसकी मां लाली गृहिणी हैं, जबकि बहन सलोनी की शादी हो चुकी है। छोटेलाल ने चार ऑटो भी खरीदे थे, लेकिन किस्तें न चुका पाने के कारण वे जब्त हो गए। छोटेलाल का एक भाई BSF में हैं, दूसरा भाई अधिवक्ता है। एक अन्य भाई दुकान चलाते हैं। परिवार में एक चचेरा भाई बॉक्सिंग करता है, जबकि कुछ अन्य रिश्तेदार LLB की पढ़ाई कर रहे हैं। कृष्णा की पढ़ाई केवल तीसरी या चौथी कक्षा तक ही हुई है। उसे शराब पीने की भी आदत थी। उसके चचेरे भाई के अनुसार, फिलहाल वह दिल्ली में रहकर किसी कंपनी में काम कर रहा था। ATS ने कृष्णा को गोरखपुर और दानियाल को बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया है। दानियान बाराबंकी में बदोसराय थाना क्षेत्र के किंतूर गांव का रहने वाला है। इनके पास से एक देशी पिस्तौल (9 एमएम), एक तमंचा .315 बोर, 6 जिंदा कारतूस (9 एमएम) और दो मोबाइल फोन बरामद किया है। खबर अपडेट हो रही है…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पाकिस्तानियों ने धुरंधर 2 की कमाई में हिस्सा मांगा:बोले- ₹500 करोड़ ल्यारी वालों को दे दो, पैसों से इलाके की सड़कें बनेंगी

March 29, 2026/
10:54 am

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 कमाई के रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के दस दिनों में फिल्म...

Yash Toxic Box Office Collection Day 4

August 30, 2026/
11:06 am

28 मिनट पहले कॉपी लिंक यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में...

वित्त-मंत्री बोलीं- IT विभाग आम लोगों को परेशान न करे:अपनी ताकत से डराएं नहीं; आम जनता की भलाई के लिए काम करें

July 26, 2026/
6:13 pm

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स विभाग को आम जनता की भलाई के लिए काम करने की सख्त...

पानी की टंकी पर मिला अज्ञात युवक का शव:धार में 5 से 10 दिन पुराना है शव, वॉलमैन के निरीक्षण में पता चला

April 26, 2026/
6:59 pm

धार की गांधी कॉलोनी में स्थित एक पानी की टंकी की छत पर अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से...

US Scientist Death Missing Mystery; Nuclear Space

April 16, 2026/
2:21 pm

वॉशिंगटन डीसी14 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका में न्यूक्लियर और स्पेस रिसर्च से जुड़े वैज्ञानिकों की मौत और गुमशुदगी के...

हिमाचल के मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी:ऊना का पारा 39.7॰C पहुंचा, ऊंचे क्षेत्रों में अगले 3 दिन हल्की बूंदाबांदी के आसार

May 19, 2026/
5:15 am

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में आज सुबह से ही धूप खिली हुई है। राज्य में 2 दिन की तेज...

राजनीति

UP में ब्लास्ट करना चाह रहे 2 संदिग्ध आतंकी अरेस्ट:पाकिस्तानी गैंगस्टर ने कहा था- मैं तुम्हें इंडिया का हीरो बना दूंगा

UP में ब्लास्ट करना चाह रहे 2 संदिग्ध आतंकी अरेस्ट:पाकिस्तानी गैंगस्टर ने कहा था- मैं तुम्हें इंडिया का हीरो बना दूंगा

यूपी में बुधवार को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी देश के संवेदनशील ठिकानों पर सीरियल धमाके और पुलिस टीम पर हमले की साजिश रच रहे थे। आरोपियों में बाराबंकी निवासी 23 साल का दानियान अशरफ और कुशीनगर का रहने वाला 20 साल का कृष्णा मिश्रा है। दोनों पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट और हम्माद के संपर्क में थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शहजाद भट्टी ने कहा था, मेरे कहने के अनुसार काम करोगे तो मैं तुम्हें इंडिया में हीरो बना दूंगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैंगस्टर शहजाद भट्‌टी ने पंजाब में हुए धमाके की जिम्मेदारी ली है। पंजाब में मंगलवार की रात 3 घंटे के भीतर 2 जगह ब्लास्ट हुए थे। इंस्टाग्राम के जरिए स्लीपर सेल बना रहा आतंकी संगठन एटीएस के प्रवक्ता ने बताया, जानकारी मिली थी कि पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम के जरिए भारतीय युवाओं को फुट सोल्जर और स्लीपर सेल के रूप में भर्ती कर रहे हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी दानियाल और कृष्णा पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे। उनके फोन में शहजाद भट्टी, आबिद जट और हम्माद के नंबर थे। इनके पास से वीडियो कॉल, वॉइस नोट्स, व्हाट्सएप चैट और देश-विरोधी बातचीत के सबूत मिले हैं। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट और हम्माद के निर्देश पर इन युवाओं को अमीर बनने का लालच देकर कट्‌टरपंथी बनाया जा रहा था। इनका मकसद संवेदनशील संस्थानों, पुलिस थानों, चौकियों और पुलिसकर्मियों पर हमला कर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को खतरे में डालना था। दानियाल ने गन की डिमांड की, कृष्णा को मर्डर का टास्क मिला कृष्णा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा
कृष्णा मिश्रा के पिता का नाम छोटेलाल मिश्रा है। वह कुशीनगर में थाना जटहन के हरपुर गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह कुशीनगर में ही थाना रविंद्रनगर के बेलवामिश्र में रह रहा था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। पिता छोटेलाल ने शराब की लत के कारण गांव की पैतृक संपत्ति बेच दी और रविंद्रनगर स्थित अपने हिस्से की जमीन पर घर बनवाया। उसकी मां लाली गृहिणी हैं, जबकि बहन सलोनी की शादी हो चुकी है। छोटेलाल ने चार ऑटो भी खरीदे थे, लेकिन किस्तें न चुका पाने के कारण वे जब्त हो गए। छोटेलाल का एक भाई BSF में हैं, दूसरा भाई अधिवक्ता है। एक अन्य भाई दुकान चलाते हैं। परिवार में एक चचेरा भाई बॉक्सिंग करता है, जबकि कुछ अन्य रिश्तेदार LLB की पढ़ाई कर रहे हैं। कृष्णा की पढ़ाई केवल तीसरी या चौथी कक्षा तक ही हुई है। उसे शराब पीने की भी आदत थी। उसके चचेरे भाई के अनुसार, फिलहाल वह दिल्ली में रहकर किसी कंपनी में काम कर रहा था। ATS ने कृष्णा को गोरखपुर और दानियाल को बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया है। दानियान बाराबंकी में बदोसराय थाना क्षेत्र के किंतूर गांव का रहने वाला है। इनके पास से एक देशी पिस्तौल (9 एमएम), एक तमंचा .315 बोर, 6 जिंदा कारतूस (9 एमएम) और दो मोबाइल फोन बरामद किया है। खबर अपडेट हो रही है…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket