Monday, 23 Nov 2026 | 01:20 AM

Trending :

Canvas System Outage | Global Schools Cyber Attack Threat

वॉशिंगटन16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दुनियाभर के हजारों स्कूलों और यूनिवर्सिटी में इस्तेमाल होने वाला कैनवास (Canvas) ऑनलाइन लर्निंग सिस्टम गुरुवार को साइबर अटैक के बाद ठप हो गया। फाइनल एग्जाम से ठीक पहले हुए इस आउटेज ने लाखों छात्रों और शिक्षकों को मुश्किल में डाल दिया।

Canvas का इस्तेमाल ऑनलाइन पढ़ाई, असाइनमेंट, ग्रेड, लेक्चर वीडियो और परीक्षा सामग्री के लिए किया जाता है। सिस्टम बंद होने के बाद छात्र अपने नोट्स, लेक्चर स्लाइड्स और फाइनल एग्जाम सामग्री तक पहुंच नहीं बना सके। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में छात्रों ने शिकायत की कि वे परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।

साइबर सिक्योरिटी फर्म एमिसॉफ्ट के थ्रेट एनालिस्ट ल्यूक कॉनॉली के मुताबिक शाइनीहंटर्स (ShinyHunters) नाम के हैकर ग्रुप ने हमले की जिम्मेदारी ली है। ग्रुप ने दावा किया कि उसने करीब 9 हजार स्कूल और शिक्षण संस्थानों के अरबों निजी मैसेज और रिकॉर्ड्स तक पहुंच बनाई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हैकर्स रविवार से डेटा लीक करने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने गुरुवार और 12 मई तक की डेडलाइन तय की है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फिरौती से जुड़ा मामला हो सकता है।

हालांकि, Canvas की पैरेंट कंपनी Instructure ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि सिस्टम को सुरक्षा कारणों से बंद किया गया या हैकर्स ने तकनीकी रूप से उसे ठप किया।

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ आयोवा ने इसे ‘राष्ट्रीय स्तर की साइबर सुरक्षा घटना’ बताया। वर्जीनिया टेक ने कहा कि आउटेज का असर फाइनल एग्जाम और सेमेस्टर गतिविधियों पर पड़ रहा है। वहीं यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस ऐट सैन एंतोनियो ने कुछ फाइनल एग्जाम आगे बढ़ा दिए हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया के एक वरिष्ठ लेक्चरर ने कहा कि छात्र पूरे सेमेस्टर की पढ़ाई के लिए Canvas पर निर्भर थे और अब अकादमिक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक शिक्षा संस्थानों में मौजूद बड़ी मात्रा में डिजिटल डेटा उन्हें साइबर अपराधियों का बड़ा निशाना बनाता है। इससे पहले भी अमेरिका के कई स्कूल डिस्ट्रिक्ट बड़े साइबर हमलों का शिकार हो चुके हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
धोनी IPL के बीच NSG हब पहुंचे, सबमशीन गन चलाई:पिस्टल से निशाना भी लगाया, कमांडोज से पूछा- फिट लग रहा हूं न

May 18, 2026/
10:18 am

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL के बीच रविवार को चेन्नई में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) के रीजनल हब...

डिंडौरी में जनगणना 2027 का प्रशिक्षण शुरू:220 प्रगणक हुए शामिल; एक मई से डोर-टू-डोर सर्वे, मास्टर ट्रेनर्स ने प्रक्रिया समझाई

April 19, 2026/
5:24 pm

डिंडौरी के डाइट प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।...

बीजेपी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित:एक भी महिला पदाधिकारी नहीं; शिवराज सिंह के चचेरे भाई बने उपाध्यक्ष

March 21, 2026/
10:53 pm

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने...

सिंगर बब्बू मान के शो में पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर का हंगामा:जर्मनी मिलने पहुंची, बोलीं-सिक्योरिटी ने धक्के दिए, ब्रेस्ट छुई, इंसाफ न दिलाया तो नुकसान होगा

April 11, 2026/
5:52 am

पंजाबी सिंगर बब्बू मान के जर्मनी शो में पाकिस्तानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने हंगामा किया, लेकिन सिक्योरिटी ने उसे रोक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Canvas System Outage | Global Schools Cyber Attack Threat

Canvas System Outage | Global Schools Cyber Attack Threat

वॉशिंगटन16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दुनियाभर के हजारों स्कूलों और यूनिवर्सिटी में इस्तेमाल होने वाला कैनवास (Canvas) ऑनलाइन लर्निंग सिस्टम गुरुवार को साइबर अटैक के बाद ठप हो गया। फाइनल एग्जाम से ठीक पहले हुए इस आउटेज ने लाखों छात्रों और शिक्षकों को मुश्किल में डाल दिया।

Canvas का इस्तेमाल ऑनलाइन पढ़ाई, असाइनमेंट, ग्रेड, लेक्चर वीडियो और परीक्षा सामग्री के लिए किया जाता है। सिस्टम बंद होने के बाद छात्र अपने नोट्स, लेक्चर स्लाइड्स और फाइनल एग्जाम सामग्री तक पहुंच नहीं बना सके। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में छात्रों ने शिकायत की कि वे परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।

साइबर सिक्योरिटी फर्म एमिसॉफ्ट के थ्रेट एनालिस्ट ल्यूक कॉनॉली के मुताबिक शाइनीहंटर्स (ShinyHunters) नाम के हैकर ग्रुप ने हमले की जिम्मेदारी ली है। ग्रुप ने दावा किया कि उसने करीब 9 हजार स्कूल और शिक्षण संस्थानों के अरबों निजी मैसेज और रिकॉर्ड्स तक पहुंच बनाई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हैकर्स रविवार से डेटा लीक करने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने गुरुवार और 12 मई तक की डेडलाइन तय की है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फिरौती से जुड़ा मामला हो सकता है।

हालांकि, Canvas की पैरेंट कंपनी Instructure ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि सिस्टम को सुरक्षा कारणों से बंद किया गया या हैकर्स ने तकनीकी रूप से उसे ठप किया।

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ आयोवा ने इसे ‘राष्ट्रीय स्तर की साइबर सुरक्षा घटना’ बताया। वर्जीनिया टेक ने कहा कि आउटेज का असर फाइनल एग्जाम और सेमेस्टर गतिविधियों पर पड़ रहा है। वहीं यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस ऐट सैन एंतोनियो ने कुछ फाइनल एग्जाम आगे बढ़ा दिए हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया के एक वरिष्ठ लेक्चरर ने कहा कि छात्र पूरे सेमेस्टर की पढ़ाई के लिए Canvas पर निर्भर थे और अब अकादमिक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक शिक्षा संस्थानों में मौजूद बड़ी मात्रा में डिजिटल डेटा उन्हें साइबर अपराधियों का बड़ा निशाना बनाता है। इससे पहले भी अमेरिका के कई स्कूल डिस्ट्रिक्ट बड़े साइबर हमलों का शिकार हो चुके हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket