Saturday, 12 Sep 2026 | 06:22 PM

Trending :

EXCLUSIVE

सेहत का खजाना ये जंगली फल, पेट से लेकर हड्डियों तक के लिए फायदेमंद, इंडियन चेरी के नाम से फेमस

authorimg

Last Updated:

Lasoda Health Benefits: लसोड़ा एक ऐसा फल है जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा माना जाता है. इसे इंडियन चेरी भी कहा जाता है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर नियमित रूप से लसोड़े का सेवन किया जाए, तो शरीर को प्राकृतिक रूप से कई जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग जल्दी बनने वाले खाने को ज्यादा पसंद करने लगे हैं. फास्ट फूड और पैकेट वाले खाद्य पदार्थ भले ही स्वादिष्ट लगते हों, लेकिन ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. इसके बावजूद लोग इनका खूब सेवन करते हैं. वहीं, प्रकृति ने हमें कई ऐसे फल और सब्जियां दी हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं. इन्हीं में से एक है लसोड़ा, जिसे गोंदी या इंडियन चेरी भी कहा जाता है.

बिहार के वन एवं पर्यावरण विभाग ने भी इसके फायदों के बारे में जानकारी दी है. यह एक तेजी से बढ़ने वाला पेड़ होता है, जिसकी ऊंचाई लगभग 10 से 20 मीटर तक हो सकती है. इसका वैज्ञानिक नाम कॉर्डिया डाइकोटोमा है. इस पेड़ के फल, पत्ते और बीज सभी औषधीय गुणों से भरपूर माने जाते हैं.

लसोड़े के फायदे
लसोड़े में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और जिंक अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं. यही कारण है कि इसे सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है.

– पका हुआ लसोड़ा खाने में मीठा और स्वादिष्ट लगता है. वहीं, कच्चे लसोड़े का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. गांवों में इसकी सब्जी बनाई जाती है और इसका अचार भी काफी पसंद किया जाता है. इसके अलावा कच्चे फल के गूदे का उपयोग गोंद की तरह भी किया जाता है.

– लसोड़ा शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ देता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसका सेवन करने से कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है. जिन लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं, उनके लिए यह फल फायदेमंद माना जाता है.

– इसके अलावा लसोड़े में आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है. एनीमिया से परेशान लोगों के लिए इसका सेवन लाभकारी हो सकता है. इसमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं.

– लसोड़े में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं. इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी मजबूत होती है. आयुर्वेद में भी इसके पत्तों और बीजों का इस्तेमाल कई घरेलू उपचारों में किया जाता है.

सेवन का तरीका
गर्मियों के मौसम में लसोड़ा आसानी से बाजार में मिल जाता है. इसे ताजा फल के रूप में खाया जा सकता है. इसके अलावा लोग इसका अचार, चटनी और सब्जी बनाकर भी खाते हैं. स्वाद के साथ-साथ यह शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद करता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Live Score: IPL 2026 Match Today Updates From Narendra Modi Stadium Ahmedabad

April 4, 2026/
5:33 pm

आखरी अपडेट:04 अप्रैल, 2026, 17:33 IST पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026: पुडुचेरी फ्रांसीसी औपनिवेशिक महत्वाकांक्षा का एक उत्पाद है, जो भारतीय...

श्रीलंका विमेंस ने बांग्लादेश से टी20 सीरीज जीती:दूसरे टी-20 में 21 रन से हराया; तीन मैच की सीरीज में 2-0 से आगे

April 30, 2026/
8:32 pm

श्रीलंका महिला टीम ने सिलहट में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश को 21 रन से हराकर 2-0 से...

BPCL issued a statement and said that the domestic households are given top priority.

March 12, 2026/
12:22 pm

आखरी अपडेट:मार्च 12, 2026, 12:22 IST जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हमले को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर...

कभी पटना में बर्तन धोए, अब बिहार से पहले मेडलिस्ट:वीजा और पारिवारिक समस्याओं को झेलते हुए 4x400 मीटर में पीयूष ने रचा इतिहास

June 8, 2026/
5:46 pm

बिहार के रोहतास जिले के बंजारी गांव के 19 वर्षीय पीयूष राज ने संघर्ष से सफलता की नई मिसाल पेश...

CJI बोले- बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे:ये मीडिया, सोशल मीडिया और RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं

May 15, 2026/
4:06 pm

सीजेआई सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान देश के बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कहा। उन्होंने कहा- कुछ बेरोजगार...

भारत-जिम्बाब्वे मैच से पहले अमेरिका से आया ड्यू क्योर केमिकल:इसके स्प्रे से ओस का असर कम होगा, आज चेन्नई में होगा मैच

February 26, 2026/
2:21 pm

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में आज ओस (ड्यू) को बड़ा फैक्टर बनने से रोकने के लिए खास तैयारी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सेहत का खजाना ये जंगली फल, पेट से लेकर हड्डियों तक के लिए फायदेमंद, इंडियन चेरी के नाम से फेमस

authorimg

Last Updated:

Lasoda Health Benefits: लसोड़ा एक ऐसा फल है जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा माना जाता है. इसे इंडियन चेरी भी कहा जाता है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर नियमित रूप से लसोड़े का सेवन किया जाए, तो शरीर को प्राकृतिक रूप से कई जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग जल्दी बनने वाले खाने को ज्यादा पसंद करने लगे हैं. फास्ट फूड और पैकेट वाले खाद्य पदार्थ भले ही स्वादिष्ट लगते हों, लेकिन ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. इसके बावजूद लोग इनका खूब सेवन करते हैं. वहीं, प्रकृति ने हमें कई ऐसे फल और सब्जियां दी हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं. इन्हीं में से एक है लसोड़ा, जिसे गोंदी या इंडियन चेरी भी कहा जाता है.

बिहार के वन एवं पर्यावरण विभाग ने भी इसके फायदों के बारे में जानकारी दी है. यह एक तेजी से बढ़ने वाला पेड़ होता है, जिसकी ऊंचाई लगभग 10 से 20 मीटर तक हो सकती है. इसका वैज्ञानिक नाम कॉर्डिया डाइकोटोमा है. इस पेड़ के फल, पत्ते और बीज सभी औषधीय गुणों से भरपूर माने जाते हैं.

लसोड़े के फायदे
लसोड़े में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और जिंक अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं. यही कारण है कि इसे सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है.

– पका हुआ लसोड़ा खाने में मीठा और स्वादिष्ट लगता है. वहीं, कच्चे लसोड़े का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. गांवों में इसकी सब्जी बनाई जाती है और इसका अचार भी काफी पसंद किया जाता है. इसके अलावा कच्चे फल के गूदे का उपयोग गोंद की तरह भी किया जाता है.

– लसोड़ा शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ देता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसका सेवन करने से कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है. जिन लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं, उनके लिए यह फल फायदेमंद माना जाता है.

– इसके अलावा लसोड़े में आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है. एनीमिया से परेशान लोगों के लिए इसका सेवन लाभकारी हो सकता है. इसमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं.

– लसोड़े में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं. इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी मजबूत होती है. आयुर्वेद में भी इसके पत्तों और बीजों का इस्तेमाल कई घरेलू उपचारों में किया जाता है.

सेवन का तरीका
गर्मियों के मौसम में लसोड़ा आसानी से बाजार में मिल जाता है. इसे ताजा फल के रूप में खाया जा सकता है. इसके अलावा लोग इसका अचार, चटनी और सब्जी बनाकर भी खाते हैं. स्वाद के साथ-साथ यह शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद करता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket