Sunday, 22 Nov 2026 | 07:37 PM

Trending :

नींबू पानी बनाकर कितनी देर में पी लेना चाहिए? अगर रातभर रखेंगे तो क्या होगा, जानें काम की बात

authorimg

Last Updated:

Lemon Water Health Benefits: नींबू पानी ताजा बनाकर पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, लंबे समय तक रखने पर इसका स्वाद और विटामिन C कम हो सकता है. गर्मियों में बाहर रखने से बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा भी रहता है. अगर जरूरत हो, तो इसे फ्रिज में 12 से 24 घंटे तक स्टोर किया जा सकता है.

Zoom

नींबू पानी बनाने के बाद जल्द से जल्द उसे पी लेना चाहिए.

Lemon Water Storage Tips: गर्मियों में नींबू पानी पीना सभी को अच्छा लगता है. घर पर आसानी से नींबू पानी बनाया जा सकता है और यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. यह शरीर को ताजगी देने के साथ हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. कई लोग सुबह एक साथ ज्यादा मात्रा में नींबू पानी बनाकर रख लेते हैं और दिनभर थोड़ा-थोड़ा पीते रहते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि नींबू पानी बनाकर कितनी देर के अंदर पी लेना चाहिए? और अगर इसे रातभर रखा जाए तो क्या इसका स्वाद और गुण बदल जाते हैं? इस बारे में डाइटिशियन से जरूरी बात जान लेते हैं, ताकि आपको ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया ताजा बना नींबू पानी सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. नींबू में मौजूद विटामिन C और दूसरे पोषक तत्व हवा, गर्मी और रोशनी के संपर्क में आने पर धीरे-धीरे कम होने लगते हैं. इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि नींबू पानी बनाने के तुरंत बाद या 1-2 घंटे के अंदर इसे पी लिया जाए. लंबे समय तक खुला रखने पर इसका स्वाद भी बदल सकता है. अगर नींबू पानी को कमरे में कई घंटों तक रखा जाए, तो उसमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ सकता है. चीनी, नमक या अन्य चीजें मिलाने के बाद ड्रिंक जल्दी खराब हो सकता है. ऐसे में लंबे समय तक रखा हुआ नींबू पानी पेट खराब होने या फूड कंटामिनेशन का कारण बन सकता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर नींबू पानी को साफ बोतल या एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में रखा जाए, तो इसे 12 से 24 घंटे के अंदर इस्तेमाल करना सुरक्षित माना जाता है. हालांकि फ्रिज में रखने के बाद भी समय के साथ इसका स्वाद और पोषण धीरे-धीरे कम होने लगता है. रातभर रखा नींबू पानी जरूरी नहीं कि पूरी तरह खराब हो जाए, लेकिन वह ताजे नींबू पानी जितना फायदेमंद नहीं माना जाता. नींबू पानी में अगर पुदीना, फल या काला नमक जैसी चीजें डाली गई हों, तो उसका स्वाद और जल्दी बदल सकता है. कई बार लंबे समय तक रखने से इसमें हल्की कड़वाहट भी आ सकती है. इसलिए इसे बनाकर जल्द से जल्द पीना चाहिए.

डाइटिशियन की मानें तो लंबे समय तक नींबू पानी हमेशा कांच या स्टील के साफ कंटेनर में रखना चाहिए. अगर जरूरत हो तो इसे कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रखा जा सकता है, लेकिन रातभर या बहुत लंबे समय तक स्टोर करने से इसका स्वाद और पोषण कम हो सकता है. गर्मियों में साफ-सफाई और सही स्टोरेज का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि यह हेल्दी ड्रिंक नुकसान की वजह न बने. नींबू पानी बहुत लाभकारी होता है और गर्मियों में इसे पीने से शरीर को कई गजब के फायदे मिल सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
IPL गाइडलाइन- मैच के दिन प्रैक्टिस पर रोक:फिटनेस टेस्ट नहीं, जर्सी नंबर बदलने पर बताना होगा; ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री

March 23, 2026/
7:24 pm

IPL 2026 के लिए BCCI ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत मैच के दिन कोई भी टीम प्रैक्टिस...

सेंसेक्स 1000 अंक चढ़कर 74,800 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 300 अंक ऊपर 23,450 पर आया; मेटल और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

June 12, 2026/
9:24 am

आज यानी शुक्रवार, 12 जून को सेंसेक्स 1000 अंक (1.38%) की तेजी के साथ 74,800 पर कारोबार कर रहा है।...

PM Modi Rahul Gandhi Election Rally 2026

April 6, 2026/
2:06 am

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई5 घंटे पहले कॉपी लिंक असम के कामरूप में राहुल गांधी ने रविवार को जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस...

Peoples Will Crucial for National Security

April 14, 2026/
8:34 pm

गांधीनगर16 मिनट पहले कॉपी लिंक राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में संबोधित करते NSA डोभाल। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA)...

बुमराह ने पहली बार मनीष पांडे को आउट किया:चाहर ने पर्ची निकालने की एक्टिंग की, ग्रीन को रिव्यू पर विकेट मिला; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

May 21, 2026/
4:30 am

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 65वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। बुधवार को...

‘वाटरगेट’ के नायक बटरफील्ड का निधन:इनके विस्फोटक सच ने अमेरिकी राष्ट्रपति निक्सन की कुर्सी हिला दी थी; पहली बार किसी राष्ट्रपति को देना पड़ा था इस्तीफा

March 11, 2026/
1:22 pm

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की सत्ता गिराने में अहम रोल निभाने वाले वाइट हाउस के पूर्व अधिकारी (डिप्टी असिस्टेंट...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

नींबू पानी बनाकर कितनी देर में पी लेना चाहिए? अगर रातभर रखेंगे तो क्या होगा, जानें काम की बात

authorimg

Last Updated:

Lemon Water Health Benefits: नींबू पानी ताजा बनाकर पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, लंबे समय तक रखने पर इसका स्वाद और विटामिन C कम हो सकता है. गर्मियों में बाहर रखने से बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा भी रहता है. अगर जरूरत हो, तो इसे फ्रिज में 12 से 24 घंटे तक स्टोर किया जा सकता है.

Zoom

नींबू पानी बनाने के बाद जल्द से जल्द उसे पी लेना चाहिए.

Lemon Water Storage Tips: गर्मियों में नींबू पानी पीना सभी को अच्छा लगता है. घर पर आसानी से नींबू पानी बनाया जा सकता है और यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. यह शरीर को ताजगी देने के साथ हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. कई लोग सुबह एक साथ ज्यादा मात्रा में नींबू पानी बनाकर रख लेते हैं और दिनभर थोड़ा-थोड़ा पीते रहते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि नींबू पानी बनाकर कितनी देर के अंदर पी लेना चाहिए? और अगर इसे रातभर रखा जाए तो क्या इसका स्वाद और गुण बदल जाते हैं? इस बारे में डाइटिशियन से जरूरी बात जान लेते हैं, ताकि आपको ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया ताजा बना नींबू पानी सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. नींबू में मौजूद विटामिन C और दूसरे पोषक तत्व हवा, गर्मी और रोशनी के संपर्क में आने पर धीरे-धीरे कम होने लगते हैं. इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि नींबू पानी बनाने के तुरंत बाद या 1-2 घंटे के अंदर इसे पी लिया जाए. लंबे समय तक खुला रखने पर इसका स्वाद भी बदल सकता है. अगर नींबू पानी को कमरे में कई घंटों तक रखा जाए, तो उसमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ सकता है. चीनी, नमक या अन्य चीजें मिलाने के बाद ड्रिंक जल्दी खराब हो सकता है. ऐसे में लंबे समय तक रखा हुआ नींबू पानी पेट खराब होने या फूड कंटामिनेशन का कारण बन सकता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर नींबू पानी को साफ बोतल या एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में रखा जाए, तो इसे 12 से 24 घंटे के अंदर इस्तेमाल करना सुरक्षित माना जाता है. हालांकि फ्रिज में रखने के बाद भी समय के साथ इसका स्वाद और पोषण धीरे-धीरे कम होने लगता है. रातभर रखा नींबू पानी जरूरी नहीं कि पूरी तरह खराब हो जाए, लेकिन वह ताजे नींबू पानी जितना फायदेमंद नहीं माना जाता. नींबू पानी में अगर पुदीना, फल या काला नमक जैसी चीजें डाली गई हों, तो उसका स्वाद और जल्दी बदल सकता है. कई बार लंबे समय तक रखने से इसमें हल्की कड़वाहट भी आ सकती है. इसलिए इसे बनाकर जल्द से जल्द पीना चाहिए.

डाइटिशियन की मानें तो लंबे समय तक नींबू पानी हमेशा कांच या स्टील के साफ कंटेनर में रखना चाहिए. अगर जरूरत हो तो इसे कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रखा जा सकता है, लेकिन रातभर या बहुत लंबे समय तक स्टोर करने से इसका स्वाद और पोषण कम हो सकता है. गर्मियों में साफ-सफाई और सही स्टोरेज का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि यह हेल्दी ड्रिंक नुकसान की वजह न बने. नींबू पानी बहुत लाभकारी होता है और गर्मियों में इसे पीने से शरीर को कई गजब के फायदे मिल सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket