Friday, 09 Oct 2026 | 12:43 AM

Trending :

EXCLUSIVE

गांव का देसी खाना या शहर का फास्ट फूड? जानें किससे बढ़ रही हैं बीमारियां

authorimg

फरीदाबाद: फरीदाबाद की चमचमाती सड़कों, ऊंची इमारतों और फूड ऐप्स की दुनिया के बीच एक ऐसी खामोश लड़ाई चल रही है जो सीधे लोगों की सेहत पर असर डाल रही है. एक तरफ गांवों की थाली है जिसमें आज भी बाजरे की रोटी, ताजा सब्जियां, घर का घी और मिट्टी की खुशबू वाली छाछ शामिल है. दूसरी तरफ शहरों की भागदौड़ भरी जिंदगी है जहां पैकेज्ड फूड, बर्गर, पिज्जा और बाहर का खाना रोजमर्रा की आदत बन चुका है. यही वजह है कि अब कम उम्र में ही मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी जैसी बीमारियां तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं.

गांव का खाना अभी भी काफी हद तक बैलेंस और क्लीन

लोकल 18 से बातचीत में सर्वोदय हॉस्पिटल की सीनियर डाइटिशियन और न्यूट्रिशन कंसल्टेंट डॉक्टर रितिका शर्मा बताती है फरीदाबाद जैसे इलाकों में गांव का खाना अभी भी काफी हद तक बैलेंस और क्लीन फूड माना जाता है. गांवों में आज भी लोग ताजा और घर का बना खाना खाते हैं जिसमें पैकेज्ड फूड की मात्रा बहुत कम होती है. वहीं शहरों में बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग जल्दी बनने वाले या बाहर से मंगाए गए खाने पर ज्यादा निर्भर हो चुके हैं. बच्चे स्कूल जाते हैं माता-पिता नौकरी करते हैं और ऐसे में पैकेज्ड फूड धीरे-धीरे पूरी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है.

देसी और ताजा खाना शरीर को ज्यादा पोषण देता है

डॉ. रितिका बताती है बाजरा, रागी, ज्वार और बेसन जैसी पारंपरिक चीजें आज भी पैकेज्ड फूड से कहीं ज्यादा फायदेमंद हैं. गांव में जो खाना तैयार होता है वही आसपास उगाया भी जाता है इसलिए उसकी फ्रेशनेस बनी रहती है. जबकि पैकेज्ड फूड कब तैयार हुआ कितने समय तक रखा गया और उसमें कितने प्रिजर्वेटिव्स हैं इसकी कोई गारंटी नहीं होती. यही वजह है कि देसी और ताजा खाना शरीर को ज्यादा पोषण देता है.

फास्ट फूड और बाहर के खाने से हेल्थ इश्यूज

डॉक्टर रितिका बताती है शहरों में बढ़ते फास्ट फूड और बाहर के खाने का सीधा असर लोगों की सेहत पर दिखाई दे रहा है. डायबिटीज, हाई बीपी और मोटापा अब लाइफस्टाइल डिसऑर्डर बन चुके हैं. लोग काम में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि खाना बनाने के बजाय बाहर से ऑर्डर करना ज्यादा आसान समझते हैं. हर चीज तुरंत उपलब्ध होने लगी है और इसी सुविधा ने लोगों को धीरे-धीरे अनहेल्दी खान-पान की ओर धकेल दिया है.

गांव और शहर की लाइफस्टाइल में भी फर्क

डॉ. रितिका बताती हैं गांव और शहर की लाइफस्टाइल में भी बड़ा फर्क है. गांवों में लोग खेतों में मेहनत करते हैं ज्यादा फिजिकल एक्टिव रहते हैं और उनका शरीर लगातार काम करता रहता है. इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है और बीमारियां कम होती हैं. वहीं शहरों में लंबे समय तक बैठकर काम करने वाली जिंदगी ने लोगों की इम्यूनिटी कमजोर कर दी है. आज हालत यह हो चुकी है कि लोग थोड़ा सा बाहर निकलते हैं तो खांसी-जुकाम जैसी समस्याएं जल्दी हो जाती हैं.

बच्चे भी वही सीखेंगे जो माता-पिता करेंगे

डॉक्टर रितिका बताती हैं बच्चे वही सीखते हैं जो अपने माता-पिता को करते हुए देखते हैं. अगर घर में रोज बाहर का खाना मंगाया जाएगा, तो बच्चे भी उसी आदत को आसान मानने लगेंगे. माता-पिता अगर खुद हेल्दी डाइट अपनाएंगे घर का खाना खाएंगे और बच्चों को भी वही आदत सिखाएंगे तभी आने वाली पीढ़ी को बीमारियों से बचाया जा सकता है.

प्रोटीन डाइट है फायदेमंद

फरीदाबाद के लोगों के लिए सलाह देते हुए डॉ. रितिका शर्मा बताती हैं सिर्फ फरीदाबाद ही नहीं बल्कि हर व्यक्ति को अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ानी चाहिए, क्योंकि भारतीय खान-पान में अक्सर इसकी कमी देखी जाती है. इसके अलावा ताजे फल और सब्जियां अच्छी तरह धोकर खानी चाहिए और गर्मियों में 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए. लोग पानी में फल या थोड़ा नमक मिलाकर भी पी सकते हैं, ताकि शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या न हो और शरीर संतुलित बना रहे.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Actor Ramakant Dayma Passes Away at 69

May 26, 2026/
4:22 pm

26 मिनट पहले कॉपी लिंक टीवी और फिल्म अभिनेता रमाकांत दायमा का मंगलवार, 26 मई को निधन हो गया। वे...

Brazil vs Germany Round of 32 Clash

June 29, 2026/
4:30 am

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 में के ‘राउंड ऑफ 32’ में आज रात 5 बार...

उज्जैन में पानी के टैंकर को आइसर ने मारी टक्कर:अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; मशक्कत के बाद ड्राइवर को निकाला, इंदौर ले जाते वक्त मौत

April 28, 2026/
10:35 pm

उज्जैन जिले के नलवा में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में आइसर वाहन के चालक की मौत हो गई। बड़नगर...

तस्वीर का विवरण

May 24, 2026/
4:32 pm

पंजाबी राजमा बनाने की सामग्री: 1 कप राजमा, 2 प्याज, 3 टमाटर, 1 छोटा अदरक-लहसुन पेस्ट, 2 हरी मिर्च, 1...

बालाघाट में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने निकाली रैली:जाति आधारित जनगणना और EVM बैन करने की मांग; 'भारत बंद' की चेतावनी दी

March 23, 2026/
9:03 pm

बालाघाट में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और भारत मुक्ति मोर्चा ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। अपनी विभिन्न मांगों को...

JDU नेता ने लड़कियों के टॉयलेट-बाथरूम में CCTV लगवाए:पीड़ित बोले- फार्म हाउस में बैठकर देखता, खुद न्यूड घूमता; वीडियो बनाकर सेव करता

April 10, 2026/
5:12 am

‘वह बहुत गंदा इंसान है साहब। लड़कियों को बिना कपड़े में देखने का शौकीन है। छोटी-छोटी लड़कियों को बिना कपड़े...

10 Dead, FIFA World Cup Host

May 18, 2026/
3:16 am

2 घंटे पहले कॉपी लिंक मैक्सिको लंबे समय से संगठित अपराध से जुड़ी हत्याओं और लोगों के लापता होने की...

Gauahar Khan Praises Ex-Boyfriend Kushal Tandon

July 16, 2026/
5:30 am

30 मिनट पहले कॉपी लिंक फिलहाल गौहर खान के पति जैद दरबार और एक्स बॉयफ्रेंड कुशल टंडन रियलिटी शो ‘अलायंस’...

अशोकनगर में विधानसभा अध्यक्ष के काफिले की गाड़ियां टकराईं:निर्माणाधीन सड़क पर गिट्टी से हुआ हादसा, नरेंद्र सिंह तोमर सुरक्षित

March 10, 2026/
7:29 pm

अशोकनगर-देहरदा मार्ग पर जंघार गांव के पास मंगलवार शाम को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के काफिले की दो गाड़ियां...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गांव का देसी खाना या शहर का फास्ट फूड? जानें किससे बढ़ रही हैं बीमारियां

authorimg

फरीदाबाद: फरीदाबाद की चमचमाती सड़कों, ऊंची इमारतों और फूड ऐप्स की दुनिया के बीच एक ऐसी खामोश लड़ाई चल रही है जो सीधे लोगों की सेहत पर असर डाल रही है. एक तरफ गांवों की थाली है जिसमें आज भी बाजरे की रोटी, ताजा सब्जियां, घर का घी और मिट्टी की खुशबू वाली छाछ शामिल है. दूसरी तरफ शहरों की भागदौड़ भरी जिंदगी है जहां पैकेज्ड फूड, बर्गर, पिज्जा और बाहर का खाना रोजमर्रा की आदत बन चुका है. यही वजह है कि अब कम उम्र में ही मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी जैसी बीमारियां तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं.

गांव का खाना अभी भी काफी हद तक बैलेंस और क्लीन

लोकल 18 से बातचीत में सर्वोदय हॉस्पिटल की सीनियर डाइटिशियन और न्यूट्रिशन कंसल्टेंट डॉक्टर रितिका शर्मा बताती है फरीदाबाद जैसे इलाकों में गांव का खाना अभी भी काफी हद तक बैलेंस और क्लीन फूड माना जाता है. गांवों में आज भी लोग ताजा और घर का बना खाना खाते हैं जिसमें पैकेज्ड फूड की मात्रा बहुत कम होती है. वहीं शहरों में बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग जल्दी बनने वाले या बाहर से मंगाए गए खाने पर ज्यादा निर्भर हो चुके हैं. बच्चे स्कूल जाते हैं माता-पिता नौकरी करते हैं और ऐसे में पैकेज्ड फूड धीरे-धीरे पूरी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है.

देसी और ताजा खाना शरीर को ज्यादा पोषण देता है

डॉ. रितिका बताती है बाजरा, रागी, ज्वार और बेसन जैसी पारंपरिक चीजें आज भी पैकेज्ड फूड से कहीं ज्यादा फायदेमंद हैं. गांव में जो खाना तैयार होता है वही आसपास उगाया भी जाता है इसलिए उसकी फ्रेशनेस बनी रहती है. जबकि पैकेज्ड फूड कब तैयार हुआ कितने समय तक रखा गया और उसमें कितने प्रिजर्वेटिव्स हैं इसकी कोई गारंटी नहीं होती. यही वजह है कि देसी और ताजा खाना शरीर को ज्यादा पोषण देता है.

फास्ट फूड और बाहर के खाने से हेल्थ इश्यूज

डॉक्टर रितिका बताती है शहरों में बढ़ते फास्ट फूड और बाहर के खाने का सीधा असर लोगों की सेहत पर दिखाई दे रहा है. डायबिटीज, हाई बीपी और मोटापा अब लाइफस्टाइल डिसऑर्डर बन चुके हैं. लोग काम में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि खाना बनाने के बजाय बाहर से ऑर्डर करना ज्यादा आसान समझते हैं. हर चीज तुरंत उपलब्ध होने लगी है और इसी सुविधा ने लोगों को धीरे-धीरे अनहेल्दी खान-पान की ओर धकेल दिया है.

गांव और शहर की लाइफस्टाइल में भी फर्क

डॉ. रितिका बताती हैं गांव और शहर की लाइफस्टाइल में भी बड़ा फर्क है. गांवों में लोग खेतों में मेहनत करते हैं ज्यादा फिजिकल एक्टिव रहते हैं और उनका शरीर लगातार काम करता रहता है. इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है और बीमारियां कम होती हैं. वहीं शहरों में लंबे समय तक बैठकर काम करने वाली जिंदगी ने लोगों की इम्यूनिटी कमजोर कर दी है. आज हालत यह हो चुकी है कि लोग थोड़ा सा बाहर निकलते हैं तो खांसी-जुकाम जैसी समस्याएं जल्दी हो जाती हैं.

बच्चे भी वही सीखेंगे जो माता-पिता करेंगे

डॉक्टर रितिका बताती हैं बच्चे वही सीखते हैं जो अपने माता-पिता को करते हुए देखते हैं. अगर घर में रोज बाहर का खाना मंगाया जाएगा, तो बच्चे भी उसी आदत को आसान मानने लगेंगे. माता-पिता अगर खुद हेल्दी डाइट अपनाएंगे घर का खाना खाएंगे और बच्चों को भी वही आदत सिखाएंगे तभी आने वाली पीढ़ी को बीमारियों से बचाया जा सकता है.

प्रोटीन डाइट है फायदेमंद

फरीदाबाद के लोगों के लिए सलाह देते हुए डॉ. रितिका शर्मा बताती हैं सिर्फ फरीदाबाद ही नहीं बल्कि हर व्यक्ति को अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ानी चाहिए, क्योंकि भारतीय खान-पान में अक्सर इसकी कमी देखी जाती है. इसके अलावा ताजे फल और सब्जियां अच्छी तरह धोकर खानी चाहिए और गर्मियों में 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए. लोग पानी में फल या थोड़ा नमक मिलाकर भी पी सकते हैं, ताकि शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या न हो और शरीर संतुलित बना रहे.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket