Wednesday, 09 Sep 2026 | 07:59 PM

Trending :

UP Assistant Professor Recruitment 2026 नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज को बताया गैर-स्क्रिप्टेड:सुनिधि चौहान की ‘फेक’ वाली टिप्पणी के बाद बोलीं- अंगूर जिसको नहीं मिलते, उसको खट्टे लगते हैं नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज को बताया गैर-स्क्रिप्टेड:सुनिधि चौहान की ‘फेक’ वाली टिप्पणी के बाद बोलीं- अंगूर जिसको नहीं मिलते, उसको खट्टे लगते हैं शिवराजकुमार ने हिंदी को कहा राष्ट्रीय भाषा:विवाद होने पर माफी मांगी, कहा- हिंदी उनकी भाषा, हमारे लिए हमारी भाषा कन्नड़ सबसे जरूरी; जानिए पूरा विवाद Noida SSC Exam Cancelled | Server Technical Glitch Sparks Student Protest लखनऊ के प्रणव को 83 लाख वजीफा, लंदन में पढ़ेंगे:AI और तकनीक नीति में हासिल करेंगे विशेषज्ञता, UCL में लेंगे परास्नातक की डिग्री
EXCLUSIVE

Saudi Arabia T20 League Launches Oct

Saudi Arabia T20 League Launches Oct

स्पोर्ट्स डेस्क9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सऊदी क्रिकेट बोर्ड का लोगो।

सऊदी अरब इस साल अक्टूबर में अपनी पहली फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग शुरू करने जा रहा है। ड्यून्स लीग टी-20 नाम की यह लीग 6 टीमों के साथ खेली जाएगी।

ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें ऐसे खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है, लेकिन अब भी दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग्स में खेल रहे हैं।

SACF ने मंजूरी दी

लीग को सऊदी अरब क्रिकेट फेडरेशन (SACF) की मंजूरी मिल चुकी है। मुकाबले जेद्दा के पास ताइफ शहर में खेले जाएंगे। इस लीग को स्पोर्ट्स एशियन नेटवर्क और दो टैलेंट एजेंसियों के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इनमें यूनिक स्पोर्ट्स क्लब और प्रोलिथिक शामिल हैं।

यूनिक स्पोर्ट्स इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ियों को मैनेज करता है, जबकि प्रोलिथिक भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ काम करता है।

युवराज एम्बेसडर बने

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को लीग का एम्बेसडर बनाया गया है। SACF ने पिछले साल इस लीग की शुरुआती योजना का ऐलान किया था। बोर्ड का कहना था कि इसका मकसद सऊदी अरब को ग्लोबल क्रिकेट मैप पर लाना और स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना है।

युवराज सिंह लीग के एम्बेसडर होंगे।

युवराज सिंह लीग के एम्बेसडर होंगे।

4 बाहरी खिलाड़ी खेल सकेंगे

रिपोर्ट के मुताबिक, लीग में अधिकतम चार ऐसे खिलाड़ी खेल सकेंगे, जिन्होंने पिछले दो साल में किसी फुल-मेंबर देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला हो। इससे लीग ICC की उस सीमा के भीतर रहेगी, जहां अलग से मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ती। खिलाड़ियों की सबसे बड़ी सैलरी करीब एक लाख डॉलर तक जा सकती है।

सऊदी ने स्पोर्ट्स के बड़े टूर्नामेंट कराए

पिछले 5 साल में सऊदी अरब ने खेलों में बड़े निवेश किए हैं। फुटबॉल, टेनिस और बॉक्सिंग जैसे खेलों में बड़े टूर्नामेंट कराए गए हैं। क्रिकेट में सऊदी अरब की एंट्री को लेकर पिछले तीन साल से चर्चा चल रही थी। ऐसी अटकलें भी थीं कि वह IPL को टक्कर देने वाली टी-20 लीग ला सकता है। पिछले साल ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन की तरफ से ग्रैंड स्लैम मॉडल की टी-20 लीग्स में निवेश की चर्चाएं भी सामने आई थीं।

हालांकि, सऊदी अरब ने क्रिकेट में धीरे-धीरे कदम बढ़ाए हैं। ICC के साथ स्पॉन्सरशिप डील, 2024 IPL ऑक्शन की मेजबानी और UAE की ILT20 लीग के साथ साझेदारी इसके उदाहरण हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
BHEL का मुनाफा 156% बढ़कर ₹1,290 करोड़ हुआ:रेवेन्यू में 37% की ग्रोथ, निवेशकों को हर शेयर पर ₹1.40 का डिविडेंड देने का ऐलान

May 4, 2026/
3:32 pm

सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी BHEL का वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 156% बढ़कर...

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में बलोच एक्टिविस्ट महरंग बलोच को उम्रकैद, हत्या और आतंकवाद मामले में दोषी करार

June 24, 2026/
10:27 am

पाकिस्तान की एक अदालत ने बलोच मानवाधिकार कार्यकर्ता महरंग बलोच और उनके दो सहयोगियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।...

US President Donald Trump. (IMAGE: REUTERS)

February 11, 2026/
7:30 pm

आखरी अपडेट:11 फरवरी, 2026, 19:30 IST यह निर्णय बागवानी विकास निगम के अध्यक्ष बीडी भुकंठ को कांग्रेस सरकार में 7...

Nifty Surges 250 Points to 24,000

May 25, 2026/
9:40 am

नई दिल्ली23 मिनट पहले कॉपी लिंक आज यानी सोमवार, 25 मई को सेंसेक्स 800 अंक (1.13%) की तेजी के साथ...

ask search icon

April 8, 2026/
8:16 am

Last Updated:April 08, 2026, 08:16 IST वैद्य वेद प्रकाश पांडेय बताते हैं कि मकोय का पौधा लीवर से जुड़ी समस्याओं...

राजनीति

Saudi Arabia T20 League Launches Oct

Saudi Arabia T20 League Launches Oct

स्पोर्ट्स डेस्क9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सऊदी क्रिकेट बोर्ड का लोगो।

सऊदी अरब इस साल अक्टूबर में अपनी पहली फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग शुरू करने जा रहा है। ड्यून्स लीग टी-20 नाम की यह लीग 6 टीमों के साथ खेली जाएगी।

ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें ऐसे खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है, लेकिन अब भी दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग्स में खेल रहे हैं।

SACF ने मंजूरी दी

लीग को सऊदी अरब क्रिकेट फेडरेशन (SACF) की मंजूरी मिल चुकी है। मुकाबले जेद्दा के पास ताइफ शहर में खेले जाएंगे। इस लीग को स्पोर्ट्स एशियन नेटवर्क और दो टैलेंट एजेंसियों के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इनमें यूनिक स्पोर्ट्स क्लब और प्रोलिथिक शामिल हैं।

यूनिक स्पोर्ट्स इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ियों को मैनेज करता है, जबकि प्रोलिथिक भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ काम करता है।

युवराज एम्बेसडर बने

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को लीग का एम्बेसडर बनाया गया है। SACF ने पिछले साल इस लीग की शुरुआती योजना का ऐलान किया था। बोर्ड का कहना था कि इसका मकसद सऊदी अरब को ग्लोबल क्रिकेट मैप पर लाना और स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना है।

युवराज सिंह लीग के एम्बेसडर होंगे।

युवराज सिंह लीग के एम्बेसडर होंगे।

4 बाहरी खिलाड़ी खेल सकेंगे

रिपोर्ट के मुताबिक, लीग में अधिकतम चार ऐसे खिलाड़ी खेल सकेंगे, जिन्होंने पिछले दो साल में किसी फुल-मेंबर देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला हो। इससे लीग ICC की उस सीमा के भीतर रहेगी, जहां अलग से मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ती। खिलाड़ियों की सबसे बड़ी सैलरी करीब एक लाख डॉलर तक जा सकती है।

सऊदी ने स्पोर्ट्स के बड़े टूर्नामेंट कराए

पिछले 5 साल में सऊदी अरब ने खेलों में बड़े निवेश किए हैं। फुटबॉल, टेनिस और बॉक्सिंग जैसे खेलों में बड़े टूर्नामेंट कराए गए हैं। क्रिकेट में सऊदी अरब की एंट्री को लेकर पिछले तीन साल से चर्चा चल रही थी। ऐसी अटकलें भी थीं कि वह IPL को टक्कर देने वाली टी-20 लीग ला सकता है। पिछले साल ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन की तरफ से ग्रैंड स्लैम मॉडल की टी-20 लीग्स में निवेश की चर्चाएं भी सामने आई थीं।

हालांकि, सऊदी अरब ने क्रिकेट में धीरे-धीरे कदम बढ़ाए हैं। ICC के साथ स्पॉन्सरशिप डील, 2024 IPL ऑक्शन की मेजबानी और UAE की ILT20 लीग के साथ साझेदारी इसके उदाहरण हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.