Tuesday, 24 Nov 2026 | 04:05 AM

Trending :

IPL 2026 Playoff Race | CSK Must Win All Matches; Mumbai Indians Beat Punjab Kings

स्पोर्ट्स डेस्क42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2026 में 58 मैच पूरे हो चुके हैं। गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ की रेस रोमांचक बना दी। हार के बाद पंजाब चौथे स्थान पर है। टीम के 12 मैचों में 13 पॉइंट्स हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे बचे दोनों मैच जीतने होंगे।

दूसरी ओर मुंबई पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम ने पंजाब का समीकरण बिगाड़ दिया। मुंबई के 12 मैचों में 8 पॉइंट्स हैं और टीम नौवें स्थान पर है।

इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जीत जरूरी है। टीम का सामना टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी लखनऊ से होगा।

पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन…

मुंबई लगातार 5वां मैच हारी

पंजाब किंग्स लगातार पांचवीं हार के बाद मुश्किल में पड़ गई है। टीम ने सीजन की शुरुआत 6 जीत से की थी। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे अब दोनों मुकाबले जीतने होंगे। पंजाब के अगले मैच बेंगलुरु और लखनऊ से हैं।

मुंबई इंडियंस ने सीजन की चौथी जीत दर्ज की। टीम के अगले मुकाबले कोलकाता और राजस्थान से हैं।

चेन्नई के लिए हर मैच अहम

चेन्नई सुपर किंग्स आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उतरेगी। टीम लगातार 3 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर पहुंच चुकी है। चेन्नई के 11 मैचों में 12 पॉइंट्स हैं। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए CSK को अपने तीनों मैच जीतने होंगे। टीम के मुकाबले लखनऊ, हैदराबाद और गुजरात से हैं। अगला मैच हारने पर उसकी राह मुश्किल हो जाएगी।

हैदराबाद तीसरे स्थान पर पहुंची

पंजाब की हार का फायदा सनराइजर्स हैदराबाद को मिला है। टीम 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। उसका नेट रनरेट +0.331 है। हैदराबाद को अब चेन्नई और बेंगलुरु से खेलना है। प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की करने के लिए टीम को कम से कम एक जीत चाहिए।

बेंगलुरु-गुजरात मजबूत स्थिति में

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस 16-16 पॉइंट्स के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। दोनों टीमों का प्लेऑफ खेलना लगभग तय माना जा रहा है। टीमों को अब एक-एक जीत की जरूरत है। RCB का नेट रनरेट (+1.053) लीग में सबसे बेहतर है। बेंगलुरु के मुकाबले पंजाब और हैदराबाद से हैं, जबकि गुजरात को कोलकाता और चेन्नई से खेलना है।

राजस्थान अब भी रेस में

राजस्थान रॉयल्स 12 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। हालांकि टीम पिछले 7 में से 5 मुकाबले हार चुकी है। राजस्थान को अब दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से खेलना है। टॉप-4 में पहुंचने के लिए उसे तीनों मैच जीतने होंगे।

कोलकाता और दिल्ली की राह कठिन

कोलकाता नाइट राइडर्स 11 मैचों में 9 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे अपने तीनों मुकाबले जीतने होंगे। कोलकाता के अगले मैच गुजरात, मुंबई और दिल्ली से हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति भी कमजोर है। टीम के 12 मैचों में 10 पॉइंट्स हैं और उसका नेट रनरेट (-0.993) लीग में सबसे खराब है। दिल्ली को अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स…

ऑरेंज कैप में कोई बदलाव नहीं

पंजाब-मुंबई मैच के बाद ऑरेंज कैप के टॉप-3 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 508 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 501 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली 12 मैचों में 484 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं।

भुवनेश्वर 22 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर

बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। उनके 12 मैचों में 22 विकेट हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

April 5, 2026/
5:58 pm

Last Updated:April 05, 2026, 17:58 IST डायबिटीज मरीजों के लिए अब चावल छोड़ना जरूरी नहीं हो सकता, क्योंकि नया “डिजाइनर...

हिमाचल में अप्रैल में सामान्य से 169% अधिक बारिश:तापमान में 11॰C की गिरावट, आज भी 5 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

April 9, 2026/
5:05 am

हिमाचल प्रदेश में अप्रैल में असामान्य बारिश से दिसंबर-जनवरी जैसी सर्दी लौट आई है। राज्य में बीते एक सप्ताह में...

एक्टर ने जबरदस्ती एक्ट्रेस को बीफ खिलाने की कोशिश की:भड़के फैंस, सफाई में मुस्लिम एक्टर शियास ने एक्ट्रेस की बीफ सर्व करते वीडियो जारी की

April 15, 2026/
9:37 am

मलयाली एक्टर और मॉडल शियास करीम पर जबरदस्ती एक्ट्रेस को बीफ खिलाने के आरोप लगे हैं। इस घटना का एक...

धुरंधर 2 में आर माधवन के सीन पर विवाद:शिवसेना नेता ने गुरबाणी के अपमान पर उठाया सवाल, फिल्म मेकर्स से सार्वजनिक माफी की मांग की

March 23, 2026/
2:37 pm

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर नया विवाद सामने आया है। फिल्म के एक सीन में गुरबाणी के कथित अपमान को...

सुदर्शन बोले-चेन्नई की बस देखने सड़क पर खड़ा रहता था:आज उनके खिलाफ खेलना खास, शुभमन गिल को बताया मास्टरमाइंड

May 21, 2026/
6:11 pm

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने बताया कि एक समय ऐसा था, जब वह सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स की...

Pakistan vs Bangladesh Live Cricket Score, 3rd ODI: Stay updated with PAK vs BAN Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Mirpur. (Picture Credit: AP)

March 15, 2026/
4:25 pm

आखरी अपडेट:मार्च 15, 2026, 16:25 IST बांग्लादेश से अवैध आप्रवासन लंबे समय से असम में सबसे विवादास्पद मुद्दों में से...

Fact Check: पाकिस्तानी एक्ट्रेस के नाम से वायरल पोस्ट फेक:'धुरंधर का पाकिस्तान की तरफ से जवाब, अल्फा जरूर देखें' वाला दावा झूठा

July 4, 2026/
5:57 pm

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस इकरा अजीज के नाम से एक पोस्ट वायरल है। इसमें दावा किया जा रहा है...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

IPL 2026 Playoff Race | CSK Must Win All Matches; Mumbai Indians Beat Punjab Kings

IPL 2026 Playoff Race | CSK Must Win All Matches; Mumbai Indians Beat Punjab Kings

स्पोर्ट्स डेस्क42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2026 में 58 मैच पूरे हो चुके हैं। गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ की रेस रोमांचक बना दी। हार के बाद पंजाब चौथे स्थान पर है। टीम के 12 मैचों में 13 पॉइंट्स हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे बचे दोनों मैच जीतने होंगे।

दूसरी ओर मुंबई पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम ने पंजाब का समीकरण बिगाड़ दिया। मुंबई के 12 मैचों में 8 पॉइंट्स हैं और टीम नौवें स्थान पर है।

इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जीत जरूरी है। टीम का सामना टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी लखनऊ से होगा।

पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन…

मुंबई लगातार 5वां मैच हारी

पंजाब किंग्स लगातार पांचवीं हार के बाद मुश्किल में पड़ गई है। टीम ने सीजन की शुरुआत 6 जीत से की थी। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे अब दोनों मुकाबले जीतने होंगे। पंजाब के अगले मैच बेंगलुरु और लखनऊ से हैं।

मुंबई इंडियंस ने सीजन की चौथी जीत दर्ज की। टीम के अगले मुकाबले कोलकाता और राजस्थान से हैं।

चेन्नई के लिए हर मैच अहम

चेन्नई सुपर किंग्स आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उतरेगी। टीम लगातार 3 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर पहुंच चुकी है। चेन्नई के 11 मैचों में 12 पॉइंट्स हैं। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए CSK को अपने तीनों मैच जीतने होंगे। टीम के मुकाबले लखनऊ, हैदराबाद और गुजरात से हैं। अगला मैच हारने पर उसकी राह मुश्किल हो जाएगी।

हैदराबाद तीसरे स्थान पर पहुंची

पंजाब की हार का फायदा सनराइजर्स हैदराबाद को मिला है। टीम 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। उसका नेट रनरेट +0.331 है। हैदराबाद को अब चेन्नई और बेंगलुरु से खेलना है। प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की करने के लिए टीम को कम से कम एक जीत चाहिए।

बेंगलुरु-गुजरात मजबूत स्थिति में

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस 16-16 पॉइंट्स के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। दोनों टीमों का प्लेऑफ खेलना लगभग तय माना जा रहा है। टीमों को अब एक-एक जीत की जरूरत है। RCB का नेट रनरेट (+1.053) लीग में सबसे बेहतर है। बेंगलुरु के मुकाबले पंजाब और हैदराबाद से हैं, जबकि गुजरात को कोलकाता और चेन्नई से खेलना है।

राजस्थान अब भी रेस में

राजस्थान रॉयल्स 12 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। हालांकि टीम पिछले 7 में से 5 मुकाबले हार चुकी है। राजस्थान को अब दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से खेलना है। टॉप-4 में पहुंचने के लिए उसे तीनों मैच जीतने होंगे।

कोलकाता और दिल्ली की राह कठिन

कोलकाता नाइट राइडर्स 11 मैचों में 9 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे अपने तीनों मुकाबले जीतने होंगे। कोलकाता के अगले मैच गुजरात, मुंबई और दिल्ली से हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति भी कमजोर है। टीम के 12 मैचों में 10 पॉइंट्स हैं और उसका नेट रनरेट (-0.993) लीग में सबसे खराब है। दिल्ली को अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स…

ऑरेंज कैप में कोई बदलाव नहीं

पंजाब-मुंबई मैच के बाद ऑरेंज कैप के टॉप-3 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 508 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 501 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली 12 मैचों में 484 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं।

भुवनेश्वर 22 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर

बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। उनके 12 मैचों में 22 विकेट हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket