Wednesday, 08 Jul 2026 | 04:00 PM

Trending :

बिना इजाजत क्वीन-2 बनाने के आरोप पर प्रोडक्शन की सफाई:कहा- ये सीक्वल-प्रीक्वल नहीं, टाइटल पर किसी का अधिकार नहीं, 250 करोड़ का मुकदमा दायर हुआ है PM मोदी ने किया शाहरुख की फिल्म का जिक्र:'कुछ कुछ होता है' से समझाए भारत-इंडोनेशिया के रिश्ते; करण जौहर ने जताई खुशी UK की व्हिस्की-कारें भारत में 7 दिन बाद सस्ती मिलेंगी:भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 15 जुलाई से लागू होगा; जानें किन चीजों के दाम बदलेंगे PM मोदी ने किया शाहरुख की फिल्म का जिक्र:'कुछ कुछ होता है' से समझाए भारत-इंडोनेशिया के रिश्ते; करण जौहर ने जताई खुशी सफलता के साथ कई रिश्ते पीछे छूट जाते हैं:इंद्रजीत लंकेश बोले- दीपिका को लॉन्च किया, फिर साथ काम करने की कोशिश नहीं की सफलता के साथ कई रिश्ते पीछे छूट जाते हैं:इंद्रजीत लंकेश बोले- दीपिका को लॉन्च किया, फिर साथ काम करने की कोशिश नहीं की
EXCLUSIVE

Prateek Yadav Ashes Immersion Haridwar

Prateek Yadav Ashes Immersion Haridwar

लखनऊ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अस्थियां आज हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की जाएंगी। शनिवार सुबह 9:15 बजे पत्नी अपर्णा अपनी बड़ी बेटी प्रथमा, पिता अरविंद बिष्ट और भाई अमन के साथ अस्थियां लेकर निकली हैं।

परिवार लखनऊ एयरपोर्ट से चार्टर्ड प्लेन से हरिद्वार के लिए रवाना होगा। शिवपाल के बेटे बदायूं से सांसद आदित्य यादव भी साथ जा रहे हैं। वह अमौसी एयरपोर्ट पर प्रतीक का अस्थि कलश लेकर अपर्णा से आगे चलते दिखे। परिवार ने 6 सीटर चार्टर्ड प्लेन बुक किया है।

हालांकि, सपा प्रमुख अखिलेश यादव जाएंगे या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

चार्टर्ड प्लेन देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेगा। वहां से परिवार कार से हरिद्वार पहुंचेगा। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि की मौजूदगी में अस्थि-विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

प्रतीक यादव का लखनऊ में 13 मई को 38 साल की उम्र में निधन हो गया था। अगले दिन 14 मई को उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी थी।

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं और वर्तमान में यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

2 तस्वीरें देखिए-

लखनऊ एयरपोर्ट पर शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव (बदायूं सांसद) प्रतीक का अस्थि कलश लेकर जाते दिखे। उनके पीछे अपर्णा, उनके भाई अमन, बेटी पद्मजा हैं।

लखनऊ से शनिवार सुबह 9:15 बजे ससुर अरविंद बिष्ट, साले अमन और प्रतीक यादव की बड़ी बेटी प्रथमा अस्थियां लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

ब्रिटेन से पढ़ाई की, राजनीति से दूर थे

  • प्रतीक की मां साधना गुप्ता की पहली शादी 1986 में चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। 1987 में प्रतीक का जन्म हुआ। 1990 में चंद्रप्रकाश गुप्ता और साधना का तलाक हो गया। इसी दौरान साधना और मुलायम की करीबी हो गई। 2003 में मुलायम सिंह ने साधना गुप्ता से शादी कर ली और सार्वजनिक तौर पर प्रतीक को बेटे का हक दिया था
  • प्रतीक ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। उन्हें महंगी कारों और सुपर बाइक्स का शौक था। यादव परिवार से होने के बावजूद प्रतीक को राजनीति पसंद नहीं थी। प्रतीक का रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। 2022 के चुनावी हलफनामे में अपर्णा और प्रतीक की चल-अचल संपत्ति 23 करोड़ रुपए बताई गई थी।
  • प्रतीक ने अपर्णा से 14 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों की दो बेटियां हैं। प्रतीक ने 19 जनवरी को अचानक पत्नी अपर्णा से तलाक लेने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था- अपर्णा ने मेरी जिंदगी नरक बना दी। हालांकि, 9 दिन बाद दोनों में सुलह हो गई थी। इंस्टाग्राम पर प्रतीक ने अपर्णा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था-‘All is Good’, यानी सब अच्छा है।

प्रतीक यादव के अस्थी विसर्जन से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड में है अपर्णा यादव का मायका

अपर्णा यादव मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उनका उत्तरकाशी जिले के डुंडा ब्लॉक स्थित गढ़बरसाली (कुरा) गांव में मायका है। अपर्णा का परिवार लंबे समय से उत्तराखंड से जुड़ा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में जैसे ही यह दुखद समाचार पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया। प्रतीक के निधन की खबर जैसे ही उनकी पत्नी अपर्णा यादव के पैतृक गांव तक पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के लोगों ने गहरा दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एयरपोर्ट पर अस्थिकलश लेकर जाते दिखे आदित्य

अमौसी एयरपोर्ट पर शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव अस्थिकलश लेकर जाते दिख रहे हैं। उनके पीछे अपर्णा यादव छोटी बेटी पद्मजा और अपने भाई अमन बिष्ट के साथ चल रही हैं। पद्मजा को प्रतीक बहुत प्यार करते थे।

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अपर्णा ने रात 1 बजे सोशल मीडिया पर डाला था पोस्ट

अपर्णा यादव ने रात के 1 बजे सोशल मीडिया पर अस्थि विसर्जन से संबंधित पोस्ट किया था। इस पोस्ट में लिखा- ‘पूज्य स्मरणीय श्री प्रतीक यादव की पवित्र अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम हरिद्वार के चौधरी चरण सिंह वीवीआईपी घाट पर दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा। सभी शुभचिंतकों से प्रार्थना है कि वो पहुंचें जिससे हमें शक्ति मिलेगी।

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमौसी एयरपोर्ट पर VIP लाउंज में बैठी हैं अपर्णा

अपर्णा यादव भी अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी हैं। वह VIP लाउंज में बैठी हुई हैं। यह जानकारी दैनिक भास्कर रिपोर्टर को विश्वस्त सूत्रों ने दी है।

04:47 AM16 मई 2026

  • कॉपी लिंक

थोड़ी देर में हरिद्वार के लिए रवाना होगा परिवार

प्रतीक की अस्थियां लेकर परिवार लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गया है। थोड़ी देर में चार्टर प्लेन से परिवार रवाना होगा। परिवार के पहुंचने से पहले ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

04:31 AM16 मई 2026

  • कॉपी लिंक

प्रतीक अस्थियां लेकर परिवार लखनऊ से हरिद्वार के लिए रवाना

  • प्रतीक यादव की अस्थियां आज हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की जाएंगी। शनिवार सुबह 9:15 बजे ससुर अरविंद बिष्ट, साले अमन और प्रतीक की बड़ी बेटी प्रथमा घर से अस्थियां लेकर निकले हैं।
  • चार्टर्ड प्लेन सीधे देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेगा। वहां से परिवार कार से हरिद्वार पहुंचेगा। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि की मौजूदगी में अस्थि-विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

03:57 AM16 मई 2026

  • कॉपी लिंक

14 मई को हुए प्रतीक के अंतिम संस्कार से जुड़ी तस्वीरें देखिए-

अखिलेश ने भाई की चिता पर लकड़ी रखी और अंतिम प्रणाम किया।

प्रतीक की दोनों बेटियां भी श्मशान घाट पर मौजूद रहीं। दोनों ने पिता की चिता पर लकड़ी रखी।

अपर्णा के पिता यानी ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने प्रतीक की चिता को मुखाग्नि दी।

प्रतीक की डॉग्स और बंदर के साथ वाली तस्वीर शव वाहन पर लगाई गई।

अखिलेश प्रतीक की छोटी बेटी पद्मजा से बातचीत करते रहे। उन्होंने बच्ची को चॉकलेट भी दी।

आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी तो उनके सामने अपर्णा फूट-फूटकर रोईं।

आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने अपर्णा यादव को ढांढस बंधाया।

देवर प्रतीक की मौत पर डिंपल यादव रोती रहीं।

बैकुंठ धाम पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को सांत्वना दी।

03:56 AM16 मई 2026

  • कॉपी लिंक

14 मई को प्रतीक का अंतिम संस्कार हुआ, ससुर ने दी मुखाग्नि

14 मई को प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ में हुआ। उनकी पत्नी अपर्णा यादव के पिता और प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी थी। अखिलेश ने भाई की चिता पर लकड़ी रखी और अंतिम प्रणाम किया।

प्रतीक की दोनों बेटियां प्रथमा और पद्मजा भी श्मशान घाट पर मौजूद रहीं। दोनों ने पिता की चिता पर लकड़ी रखी। प्रतीक की छोटी बेटी पद्मजा अपने ताऊ अखिलेश के पास थी। अखिलेश ने उससे बात की और चॉकलेट खिलाई। पढ़ें पूरी खबर

03:52 AM16 मई 2026

  • कॉपी लिंक

13 मई को प्रतीक का हुआ था निधन

प्रतीक का बुधवार सुबह 6 बजे 38 साल की उम्र में निधन हुआ था। सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के मुताबिक, जब प्रतीक को लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह डाउन थी। हार्ट भी रुक चुका था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई गई। उनके शरीर पर 6 चोटें पाई गईं, जो मौत से पहले लगी थीं। इनमें 3 चोटें 7 दिन पुरानी और 3 चोटें एक दिन पुरानी थीं। उनका विसरा सुरक्षित रखा गया है।

डॉक्टरों के मुताबिक, प्रतीक फेफड़ों की गंभीर बीमारी पल्मोनरी एम्बोलिज्म की चपेट में थे। इसमें खून का थक्का फेफड़ों में फंसकर ब्लड सर्कुलेशन को रोक देता है।

प्रतीक को 13 दिन में दो बार दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा था। इससे पहले, 30 अप्रैल को लखनऊ एयरपोर्ट पर चलते-चलते गिर पड़े थे। तब मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बताया था कि प्रतीक को दिल का दौरा पड़ा है। पढ़ें पूरी खबर

03:50 AM16 मई 2026

  • कॉपी लिंक

14 साल पहले अपर्णा से की थी लव-मैरिज

प्रतीक ने अपर्णा यादव से 14 साल पहले लव-मैरिज की थी। दोनों की दोस्ती 2001 में शुरू हुई थी। दोनों की एक बर्थडे पार्टी में मुलाकात हुई, फिर ई-मेल एक्सचेंज के जरिए बातचीत शुरू हुई। 4 दिसंबर, 2011 को दोनों ने सैफई (इटावा) में धूमधाम से शादी की। इस हाई-प्रोफाइल शादी में अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े लोग शामिल हुए थे। दोनों की दो बेटियां हैं।

03:49 AM16 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक की आखिरी रात की कहानी

प्रतीक यादव की तबीयत जब खराब हुई, उस समय पत्नी अपर्णा असम में थीं। घर में सिर्फ प्रतीक और दोनों बेटियां थीं। हालांकि, अपर्णा को जैसे ही पति की तबीयत खराब होने के बारे में पता चला, वह रातभर घरवालों के टच में रहीं।

उन्होंने पति की मदद के लिए एक ज्योतिषी से भी फोन पर बात की थी। प्रतीक की तबीयत कब बिगड़ी? आखिरी रात ऐसा क्या हुआ? उस समय घर में कौन-कौन मौजूद था? पढ़िए एक्सक्लूसिव रिपोर्ट…

03:48 AM16 मई 2026

  • कॉपी लिंक

लग्जरी कार और बॉडी बिल्डिंग के शौकीन थे प्रतीक

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। महज 38 साल की उम्र में उनकी मौत की खबर से लोग हैरान हैं। प्रतीक की जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही है। यादव परिवार से होने के बावजूद प्रतीक को राजनीति पसंद नहीं थी। वह कभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर नहीं आते थे। न ही मीडिया में कभी कोई बयान देते थे। वह अपनी कहानी सिर्फ सोशल मीडिया से बयां करते थे। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Rajasthan SI Exam Day 2 | RPSC Recruitment

April 6, 2026/
8:39 am

रविवार को भी SI भर्ती परीक्षा हुई थी। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की SI भर्ती 2025 के एग्जाम का...

Ireland vs New Zealand Live Cricket Score, Only Test, Day 1: Latest updates  from first day's play in Belfast. (X)

May 27, 2026/
4:49 pm

आखरी अपडेट:27 मई, 2026, 16:49 IST विजयन ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के...

बंगाल एग्जिट पोल 2026: घुसपैठिए, महिला वोटर्स की तस्वीर और साहब...इन 5 फैक्टर्स के साथ बंगाल में जा रही है ममता सरकार!

April 30, 2026/
5:37 pm

पश्चिम बंगाल विधानसभा में हाल के वर्षों का सबसे तीखा राजनीतिक मुकाबला रविवार (30 अप्रैल 2026) को रिकॉर्ड मतदान और...

हिमाचल में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत:इनमें 5 गुजरात के, 4 घायल; मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे, बारिश हो रही थी

May 11, 2026/
9:40 am

हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर आज (सोमवार को) सुबह सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।...

US H-1B & Green Card Rules Tightened

May 23, 2026/
9:44 am

3 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका ने H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड से जुड़े नियमों को और सख्त कर दिया...

Assam CMs Wife 3 Passports

April 5, 2026/
7:44 pm

Hindi News National Assam CMs Wife 3 Passports | 52000 Crore Case; Sarma Threatens Defamation गुवाहाटी14 मिनट पहले कॉपी लिंक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Prateek Yadav Ashes Immersion Haridwar

Prateek Yadav Ashes Immersion Haridwar

लखनऊ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अस्थियां आज हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की जाएंगी। शनिवार सुबह 9:15 बजे पत्नी अपर्णा अपनी बड़ी बेटी प्रथमा, पिता अरविंद बिष्ट और भाई अमन के साथ अस्थियां लेकर निकली हैं।

परिवार लखनऊ एयरपोर्ट से चार्टर्ड प्लेन से हरिद्वार के लिए रवाना होगा। शिवपाल के बेटे बदायूं से सांसद आदित्य यादव भी साथ जा रहे हैं। वह अमौसी एयरपोर्ट पर प्रतीक का अस्थि कलश लेकर अपर्णा से आगे चलते दिखे। परिवार ने 6 सीटर चार्टर्ड प्लेन बुक किया है।

हालांकि, सपा प्रमुख अखिलेश यादव जाएंगे या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

चार्टर्ड प्लेन देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेगा। वहां से परिवार कार से हरिद्वार पहुंचेगा। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि की मौजूदगी में अस्थि-विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

प्रतीक यादव का लखनऊ में 13 मई को 38 साल की उम्र में निधन हो गया था। अगले दिन 14 मई को उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी थी।

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं और वर्तमान में यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

2 तस्वीरें देखिए-

लखनऊ एयरपोर्ट पर शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव (बदायूं सांसद) प्रतीक का अस्थि कलश लेकर जाते दिखे। उनके पीछे अपर्णा, उनके भाई अमन, बेटी पद्मजा हैं।

लखनऊ एयरपोर्ट पर शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव (बदायूं सांसद) प्रतीक का अस्थि कलश लेकर जाते दिखे। उनके पीछे अपर्णा, उनके भाई अमन, बेटी पद्मजा हैं।

लखनऊ से शनिवार सुबह 9:15 बजे ससुर अरविंद बिष्ट, साले अमन और प्रतीक यादव की बड़ी बेटी प्रथमा अस्थियां लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

लखनऊ से शनिवार सुबह 9:15 बजे ससुर अरविंद बिष्ट, साले अमन और प्रतीक यादव की बड़ी बेटी प्रथमा अस्थियां लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

ब्रिटेन से पढ़ाई की, राजनीति से दूर थे

  • प्रतीक की मां साधना गुप्ता की पहली शादी 1986 में चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। 1987 में प्रतीक का जन्म हुआ। 1990 में चंद्रप्रकाश गुप्ता और साधना का तलाक हो गया। इसी दौरान साधना और मुलायम की करीबी हो गई। 2003 में मुलायम सिंह ने साधना गुप्ता से शादी कर ली और सार्वजनिक तौर पर प्रतीक को बेटे का हक दिया था
  • प्रतीक ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। उन्हें महंगी कारों और सुपर बाइक्स का शौक था। यादव परिवार से होने के बावजूद प्रतीक को राजनीति पसंद नहीं थी। प्रतीक का रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। 2022 के चुनावी हलफनामे में अपर्णा और प्रतीक की चल-अचल संपत्ति 23 करोड़ रुपए बताई गई थी।
  • प्रतीक ने अपर्णा से 14 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों की दो बेटियां हैं। प्रतीक ने 19 जनवरी को अचानक पत्नी अपर्णा से तलाक लेने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था- अपर्णा ने मेरी जिंदगी नरक बना दी। हालांकि, 9 दिन बाद दोनों में सुलह हो गई थी। इंस्टाग्राम पर प्रतीक ने अपर्णा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था-‘All is Good’, यानी सब अच्छा है।

प्रतीक यादव के अस्थी विसर्जन से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड में है अपर्णा यादव का मायका

अपर्णा यादव मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उनका उत्तरकाशी जिले के डुंडा ब्लॉक स्थित गढ़बरसाली (कुरा) गांव में मायका है। अपर्णा का परिवार लंबे समय से उत्तराखंड से जुड़ा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में जैसे ही यह दुखद समाचार पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया। प्रतीक के निधन की खबर जैसे ही उनकी पत्नी अपर्णा यादव के पैतृक गांव तक पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के लोगों ने गहरा दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एयरपोर्ट पर अस्थिकलश लेकर जाते दिखे आदित्य

अमौसी एयरपोर्ट पर शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव अस्थिकलश लेकर जाते दिख रहे हैं। उनके पीछे अपर्णा यादव छोटी बेटी पद्मजा और अपने भाई अमन बिष्ट के साथ चल रही हैं। पद्मजा को प्रतीक बहुत प्यार करते थे।

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अपर्णा ने रात 1 बजे सोशल मीडिया पर डाला था पोस्ट

अपर्णा यादव ने रात के 1 बजे सोशल मीडिया पर अस्थि विसर्जन से संबंधित पोस्ट किया था। इस पोस्ट में लिखा- ‘पूज्य स्मरणीय श्री प्रतीक यादव की पवित्र अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम हरिद्वार के चौधरी चरण सिंह वीवीआईपी घाट पर दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा। सभी शुभचिंतकों से प्रार्थना है कि वो पहुंचें जिससे हमें शक्ति मिलेगी।

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमौसी एयरपोर्ट पर VIP लाउंज में बैठी हैं अपर्णा

अपर्णा यादव भी अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी हैं। वह VIP लाउंज में बैठी हुई हैं। यह जानकारी दैनिक भास्कर रिपोर्टर को विश्वस्त सूत्रों ने दी है।

04:47 AM16 मई 2026

  • कॉपी लिंक

थोड़ी देर में हरिद्वार के लिए रवाना होगा परिवार

प्रतीक की अस्थियां लेकर परिवार लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गया है। थोड़ी देर में चार्टर प्लेन से परिवार रवाना होगा। परिवार के पहुंचने से पहले ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

04:31 AM16 मई 2026

  • कॉपी लिंक

प्रतीक अस्थियां लेकर परिवार लखनऊ से हरिद्वार के लिए रवाना

  • प्रतीक यादव की अस्थियां आज हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की जाएंगी। शनिवार सुबह 9:15 बजे ससुर अरविंद बिष्ट, साले अमन और प्रतीक की बड़ी बेटी प्रथमा घर से अस्थियां लेकर निकले हैं।
  • चार्टर्ड प्लेन सीधे देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेगा। वहां से परिवार कार से हरिद्वार पहुंचेगा। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि की मौजूदगी में अस्थि-विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

03:57 AM16 मई 2026

  • कॉपी लिंक

14 मई को हुए प्रतीक के अंतिम संस्कार से जुड़ी तस्वीरें देखिए-

अखिलेश ने भाई की चिता पर लकड़ी रखी और अंतिम प्रणाम किया।

अखिलेश ने भाई की चिता पर लकड़ी रखी और अंतिम प्रणाम किया।

प्रतीक की दोनों बेटियां भी श्मशान घाट पर मौजूद रहीं। दोनों ने पिता की चिता पर लकड़ी रखी।

प्रतीक की दोनों बेटियां भी श्मशान घाट पर मौजूद रहीं। दोनों ने पिता की चिता पर लकड़ी रखी।

अपर्णा के पिता यानी ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने प्रतीक की चिता को मुखाग्नि दी।

अपर्णा के पिता यानी ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने प्रतीक की चिता को मुखाग्नि दी।

प्रतीक की डॉग्स और बंदर के साथ वाली तस्वीर शव वाहन पर लगाई गई।

प्रतीक की डॉग्स और बंदर के साथ वाली तस्वीर शव वाहन पर लगाई गई।

अखिलेश प्रतीक की छोटी बेटी पद्मजा से बातचीत करते रहे। उन्होंने बच्ची को चॉकलेट भी दी।

अखिलेश प्रतीक की छोटी बेटी पद्मजा से बातचीत करते रहे। उन्होंने बच्ची को चॉकलेट भी दी।

आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी तो उनके सामने अपर्णा फूट-फूटकर रोईं।

आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी तो उनके सामने अपर्णा फूट-फूटकर रोईं।

आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने अपर्णा यादव को ढांढस बंधाया।

आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने अपर्णा यादव को ढांढस बंधाया।

देवर प्रतीक की मौत पर डिंपल यादव रोती रहीं।

देवर प्रतीक की मौत पर डिंपल यादव रोती रहीं।

बैकुंठ धाम पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को सांत्वना दी।

बैकुंठ धाम पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को सांत्वना दी।

03:56 AM16 मई 2026

  • कॉपी लिंक

14 मई को प्रतीक का अंतिम संस्कार हुआ, ससुर ने दी मुखाग्नि

14 मई को प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ में हुआ। उनकी पत्नी अपर्णा यादव के पिता और प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी थी। अखिलेश ने भाई की चिता पर लकड़ी रखी और अंतिम प्रणाम किया।

प्रतीक की दोनों बेटियां प्रथमा और पद्मजा भी श्मशान घाट पर मौजूद रहीं। दोनों ने पिता की चिता पर लकड़ी रखी। प्रतीक की छोटी बेटी पद्मजा अपने ताऊ अखिलेश के पास थी। अखिलेश ने उससे बात की और चॉकलेट खिलाई। पढ़ें पूरी खबर

03:52 AM16 मई 2026

  • कॉपी लिंक

13 मई को प्रतीक का हुआ था निधन

प्रतीक का बुधवार सुबह 6 बजे 38 साल की उम्र में निधन हुआ था। सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के मुताबिक, जब प्रतीक को लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह डाउन थी। हार्ट भी रुक चुका था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई गई। उनके शरीर पर 6 चोटें पाई गईं, जो मौत से पहले लगी थीं। इनमें 3 चोटें 7 दिन पुरानी और 3 चोटें एक दिन पुरानी थीं। उनका विसरा सुरक्षित रखा गया है।

डॉक्टरों के मुताबिक, प्रतीक फेफड़ों की गंभीर बीमारी पल्मोनरी एम्बोलिज्म की चपेट में थे। इसमें खून का थक्का फेफड़ों में फंसकर ब्लड सर्कुलेशन को रोक देता है।

प्रतीक को 13 दिन में दो बार दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा था। इससे पहले, 30 अप्रैल को लखनऊ एयरपोर्ट पर चलते-चलते गिर पड़े थे। तब मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बताया था कि प्रतीक को दिल का दौरा पड़ा है। पढ़ें पूरी खबर

03:50 AM16 मई 2026

  • कॉपी लिंक

14 साल पहले अपर्णा से की थी लव-मैरिज

प्रतीक ने अपर्णा यादव से 14 साल पहले लव-मैरिज की थी। दोनों की दोस्ती 2001 में शुरू हुई थी। दोनों की एक बर्थडे पार्टी में मुलाकात हुई, फिर ई-मेल एक्सचेंज के जरिए बातचीत शुरू हुई। 4 दिसंबर, 2011 को दोनों ने सैफई (इटावा) में धूमधाम से शादी की। इस हाई-प्रोफाइल शादी में अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े लोग शामिल हुए थे। दोनों की दो बेटियां हैं।

03:49 AM16 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक की आखिरी रात की कहानी

प्रतीक यादव की तबीयत जब खराब हुई, उस समय पत्नी अपर्णा असम में थीं। घर में सिर्फ प्रतीक और दोनों बेटियां थीं। हालांकि, अपर्णा को जैसे ही पति की तबीयत खराब होने के बारे में पता चला, वह रातभर घरवालों के टच में रहीं।

उन्होंने पति की मदद के लिए एक ज्योतिषी से भी फोन पर बात की थी। प्रतीक की तबीयत कब बिगड़ी? आखिरी रात ऐसा क्या हुआ? उस समय घर में कौन-कौन मौजूद था? पढ़िए एक्सक्लूसिव रिपोर्ट…

03:48 AM16 मई 2026

  • कॉपी लिंक

लग्जरी कार और बॉडी बिल्डिंग के शौकीन थे प्रतीक

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। महज 38 साल की उम्र में उनकी मौत की खबर से लोग हैरान हैं। प्रतीक की जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही है। यादव परिवार से होने के बावजूद प्रतीक को राजनीति पसंद नहीं थी। वह कभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर नहीं आते थे। न ही मीडिया में कभी कोई बयान देते थे। वह अपनी कहानी सिर्फ सोशल मीडिया से बयां करते थे। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket