Tuesday, 06 Oct 2026 | 11:26 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Robert Vadra Pre-Arrest Bail | ED Govt Tool, Says Vadra

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को रॉबर्ट वाड्रा को शिकोहपुर जमीन सौदा केस में प्री-अरेस्ट बेल (नियमित जमानत) दे दी। कोर्ट ने इस मामले में ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए वाड्रा को समन किया था। जमानत देते समय कोर्ट ने कोई अतिरिक्त शर्त नहीं रखी है।

सुनवाई के दौरान वाड्रा ने कहा कि ED सरकार के इशारे पर काम करती है और निष्पक्ष नहीं है। लेकिन मुझे देश की न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है।

वहीं, ED के वकील जोहेब हुसैन ने जांच की विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है। उन्होंने अदालत को बताया कि एजेंसी अभी भी कुछ पहलुओं की जांच कर रही है और इसके लिए समय की जरूरत है। इस मामले में अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी।

2018 में गुरुग्रम में 3.5 जमीन से जुड़ा मामला

यह फोटो 14 जुलाई 2025 की है जब रॉबर्ट वाड्रा पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंचे थे।

ED के मुताबिक, वाड्रा की कंपनी ने फरवरी 2008 में ओमकारेश्वर प्रॉपर्टीज से ₹7.5 करोड़ गुरुग्रम के शिकोहपुर में 3.5 एकड़ जमीन खरीदी थी। बाद में इसे डीएलएफ को ₹58 करोड़ में बेच दिया गया।

एजेंसी का दावा है कि ये डील मनी लॉन्ड्रिंग का हिस्सा थी। इसी को लेकर वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू की गई। जुलाई 2025 में ED ने मामले में FIR की और चार्जशीट में रॉबर्ट वाड्रा का भी नाम डाला।

ED ने ब्रिटेन के संजय भंडारी से जुड़े केस में आरोपी बनाया

इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने जुलाई 2025 में को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बिजनेसमैन पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल की थी । यह मामला ब्रिटेन के आर्म्स डीलर संजय भंडारी के साथ संदिग्ध लेनदेन से जुड़ा है। चार्जशीट दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की गई थी।

इस मामले में PMLA के तहत वाड्रा का बयान जुलाई में दर्ज किया गया था। ED का दावा है कि वाड्रा और भंडारी के बीच वित्तीय लेनदेन की कड़ियां मिली हैं, जिनमें विदेशी प्रॉपर्टी और फंड ट्रांसफर की जांच भी शामिल है। ED ने चार्जशीट में वाड्रा को 9वें नंबर का आरोपी बनाया गया है। अब इस मामले पर अदालत 6 दिसंबर को विचार करेगी।

वाड्रा के खिलाफ यह मनी लॉन्ड्रिंग का दूसरा आरोपपत्र है। जुलाई में, ED ने हरियाणा के शिकोहपुर में एक जमीन सौदे में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी वाड्रा के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।

2016 में लंदन भाग गया संजय भंडारी संजय भंडारी हथियार डीलर है। इनकम टैक्स विभाग ने भंडारी के खिलाफ 2015 के काला धन विरोधी कानून के तहत आरोपपत्र दाखिल किया था। 2016 में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी के बाद वह भारत से लंदन भाग गया। दिल्ली की एक अदालत ने 63 साल के संजय भंडारी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया है।

———————————

ये खबर भी पढ़ें…

गुरुग्राम लैंड स्कैम, वाड्रा से 4 घंटे पूछताछ: बोले- कल हॉलिडे न होता तो अपना बर्थडे ED ऑफिस में ही सेलिब्रेट करता

गुरुग्राम लैंड स्कैम केस में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की 17 अप्रैल को लगातार तीसरे दिन 4 घंटे पूछताछ की। वाड्रा से 3 दिन करीब 15 घंटे तक पूछताछ हुई।

ED ऑफिस से बाहर निकलने के बाद वाड्रा ने कहा- “देखिए, अगर कल पब्लिक हॉलिडे नहीं होता है, तो मेरा जो जन्मदिन है, वह मैं ईडी के ऑफिस में ही सेलिब्रेट कर रहा होता। भगवान का शुक्र है, गुड फ्राइडे है तो मैं अपना जन्मदिन परिवार के साथ सेलिब्रेट करूंगा।” पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
US President Donald Trump said negotiations with Iran are progressing behind closed doors and insisted that only a small circle inside his administration knows the true status of the talks. (Reuters)

May 1, 2026/
2:44 pm

आखरी अपडेट:01 मई, 2026, 14:44 IST सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि भबनीपुर में ईवीएम से छेड़छाड़ को लेकर बीजेपी और...

भारत में एलपीजी संकट, बिना गैस के खाना पकाने, स्वस्थ भोजन रेसिपी, आहार युक्तियाँ जानें

March 12, 2026/
5:57 pm

बिना गैस की बनी डिश | छवि: एआई/फ्रीपिक स्वस्थ नाश्ता और स्नैक रेसिपी: यहां देखें भागदौड़ भरी जिंदगी में हर...

भारत-जिम्बाब्वे मैच से पहले अमेरिका से आया ड्यू क्योर केमिकल:इसके स्प्रे से ओस का असर कम होगा, आज चेन्नई में होगा मैच

February 26, 2026/
2:21 pm

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में आज ओस (ड्यू) को बड़ा फैक्टर बनने से रोकने के लिए खास तैयारी...

पथरिया में पानी का टैंकर स्लिप होकर पलटा:तीन लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती; शादी में पानी लेकर जा रहा था टैंकर

March 14, 2026/
9:55 pm

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के नदरई गांव में शनिवार शाम एक पानी का टैंकर स्लिप होकर पलट गया।...

Rishabh Pant; LSG vs DC IPL 2026 LIVE Score Update

April 1, 2026/
5:10 am

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL के पांचवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें...

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, एक मजदूर की मौत:तीन अन्य गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती; वाहन चालक फरार, तलाश जारी

April 24, 2026/
11:01 am

सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में एक मजदूर व्यक्ति की मौके पर ही...

Bangladesh Vs Pakistan 1st Test Day 2 Live (AFP)

May 9, 2026/
1:54 pm

आखरी अपडेट:09 मई, 2026, 13:55 IST ट्वीट के समय ने राजनीतिक हलकों में अटकलें शुरू कर दी हैं, कई लोगों...

RPF Constable Injured Chasing Thief in Jabalpur

April 10, 2026/
8:38 am

पांच घंटे तक तालाब में छिपे रहने और कमल की डंडी से सांस लेने वाले मोस्ट वांटेड चोर को लेकर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Robert Vadra Pre-Arrest Bail | ED Govt Tool, Says Vadra

Robert Vadra Pre-Arrest Bail | ED Govt Tool, Says Vadra

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को रॉबर्ट वाड्रा को शिकोहपुर जमीन सौदा केस में प्री-अरेस्ट बेल (नियमित जमानत) दे दी। कोर्ट ने इस मामले में ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए वाड्रा को समन किया था। जमानत देते समय कोर्ट ने कोई अतिरिक्त शर्त नहीं रखी है।

सुनवाई के दौरान वाड्रा ने कहा कि ED सरकार के इशारे पर काम करती है और निष्पक्ष नहीं है। लेकिन मुझे देश की न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है।

वहीं, ED के वकील जोहेब हुसैन ने जांच की विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है। उन्होंने अदालत को बताया कि एजेंसी अभी भी कुछ पहलुओं की जांच कर रही है और इसके लिए समय की जरूरत है। इस मामले में अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी।

2018 में गुरुग्रम में 3.5 जमीन से जुड़ा मामला

यह फोटो 14 जुलाई 2025 की है जब रॉबर्ट वाड्रा पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंचे थे।

यह फोटो 14 जुलाई 2025 की है जब रॉबर्ट वाड्रा पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंचे थे।

ED के मुताबिक, वाड्रा की कंपनी ने फरवरी 2008 में ओमकारेश्वर प्रॉपर्टीज से ₹7.5 करोड़ गुरुग्रम के शिकोहपुर में 3.5 एकड़ जमीन खरीदी थी। बाद में इसे डीएलएफ को ₹58 करोड़ में बेच दिया गया।

एजेंसी का दावा है कि ये डील मनी लॉन्ड्रिंग का हिस्सा थी। इसी को लेकर वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू की गई। जुलाई 2025 में ED ने मामले में FIR की और चार्जशीट में रॉबर्ट वाड्रा का भी नाम डाला।

ED ने ब्रिटेन के संजय भंडारी से जुड़े केस में आरोपी बनाया

इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने जुलाई 2025 में को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बिजनेसमैन पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल की थी । यह मामला ब्रिटेन के आर्म्स डीलर संजय भंडारी के साथ संदिग्ध लेनदेन से जुड़ा है। चार्जशीट दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की गई थी।

इस मामले में PMLA के तहत वाड्रा का बयान जुलाई में दर्ज किया गया था। ED का दावा है कि वाड्रा और भंडारी के बीच वित्तीय लेनदेन की कड़ियां मिली हैं, जिनमें विदेशी प्रॉपर्टी और फंड ट्रांसफर की जांच भी शामिल है। ED ने चार्जशीट में वाड्रा को 9वें नंबर का आरोपी बनाया गया है। अब इस मामले पर अदालत 6 दिसंबर को विचार करेगी।

वाड्रा के खिलाफ यह मनी लॉन्ड्रिंग का दूसरा आरोपपत्र है। जुलाई में, ED ने हरियाणा के शिकोहपुर में एक जमीन सौदे में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी वाड्रा के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।

2016 में लंदन भाग गया संजय भंडारी संजय भंडारी हथियार डीलर है। इनकम टैक्स विभाग ने भंडारी के खिलाफ 2015 के काला धन विरोधी कानून के तहत आरोपपत्र दाखिल किया था। 2016 में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी के बाद वह भारत से लंदन भाग गया। दिल्ली की एक अदालत ने 63 साल के संजय भंडारी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया है।

———————————

ये खबर भी पढ़ें…

गुरुग्राम लैंड स्कैम, वाड्रा से 4 घंटे पूछताछ: बोले- कल हॉलिडे न होता तो अपना बर्थडे ED ऑफिस में ही सेलिब्रेट करता

गुरुग्राम लैंड स्कैम केस में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की 17 अप्रैल को लगातार तीसरे दिन 4 घंटे पूछताछ की। वाड्रा से 3 दिन करीब 15 घंटे तक पूछताछ हुई।

ED ऑफिस से बाहर निकलने के बाद वाड्रा ने कहा- “देखिए, अगर कल पब्लिक हॉलिडे नहीं होता है, तो मेरा जो जन्मदिन है, वह मैं ईडी के ऑफिस में ही सेलिब्रेट कर रहा होता। भगवान का शुक्र है, गुड फ्राइडे है तो मैं अपना जन्मदिन परिवार के साथ सेलिब्रेट करूंगा।” पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket