Saturday, 10 Oct 2026 | 06:30 PM

Trending :

EXCLUSIVE

गर्मी में जांघ के आसपास खुजली से हैं परेशान, अपनाएं 5 असरदार देसी उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

authorimg

Last Updated:

Itching Home Remedies: गर्मियों में पसीना और नमी बढ़ने से जांघों के आसपास खुजली और रैशेज की समस्या होने लगती है. खासकर टाइट कपड़े पहनने के बाद यह परेशानी हो जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो नारियल तेल, एलोवेरा जेल और नीम जैसे घरेलू उपाय जांघ के आसपास होने वाली खुजली से तुरंत राहत दिला सकते हैं. सूती कपड़े भी काफी राहत दे सकते हैं.

Zoom

खुजली से निजात पाने के लिए एलोवेरा जेल या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Home Remedies of Itching: गर्मी के मौसम में स्किन से जुड़ी समस्याएं सबसे ज्यादा परेशान करती हैं. पसीना, उमस और स्किन में नमी बढ़ने की वजह से जांघों के आसपास खुजली, जलन और रैशेज की समस्या काफी आम है. जो लोग लंबे समय तक बाहर रहते हैं या ज्यादा पसीना बहाते हैं, उन्हें यह परेशानी ज्यादा हो सकती है. कई बार लगातार खुजलाने से त्वचा लाल हो जाती है और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार जांघों के आसपास खुजली की वजह फंगल इंफेक्शन, पसीना, टाइट कपड़े या त्वचा में रगड़ भी हो सकती है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय जल्द राहत दे सकते हैं.

खुजली से निजात पाने के देसी नुस्खे

नारियल तेल : नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. अगर खुजली हल्की हो, तो प्रभावित जगह को साफ करके वहां हल्का नारियल तेल लगाया जा सकता है. इससे त्वचा की ड्राइनेस कम होती है और जलन में राहत मिल सकती है.

एलोवेरा जेल : एलोवेरा को त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद कूलिंग गुण खुजली और जलन को शांत करने में मदद कर सकते हैं. ताजा एलोवेरा जेल को प्रभावित जगह पर लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और लालिमा कम हो सकती है.

नीम का पानी : नीम में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. अगर खुजली पसीने या हल्के फंगल इंफेक्शन की वजह से हो रही हो, तो नीम के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी से प्रभावित जगह साफ की जा सकती है. इससे त्वचा को राहत मिल सकती है.

एंटीफंगल पाउडर : जांघों के आसपास लगातार नमी बने रहने से बैक्टीरिया और फंगस तेजी से बढ़ सकते हैं. इसलिए नहाने के बाद उस हिस्से को अच्छी तरह सुखाना जरूरी है. जरूरत पड़ने पर एंटीफंगल पाउडर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

ढीले और सूती कपड़े : गर्मी में टाइट और सिंथेटिक कपड़े पहनने से पसीना ज्यादा जमा होता है, जिससे खुजली और रैशेज बढ़ सकते हैं. डॉक्टर के अनुसार सूती और ढीले कपड़े पहनने से त्वचा को हवा मिलती है और पसीना जल्दी सूखता है. इससे संक्रमण का खतरा कम हो सकता है.

डॉक्टर से कब करें संपर्क?

इस समस्या से बचने के लिए पसीने से गीले कपड़े ज्यादा देर तक न पहनें. दूसरों का तौलिया या कपड़े इस्तेमाल करने से बचें. त्वचा को बार-बार खुजलाने से बचें. अगर खुजली लंबे समय तक बनी रहे, त्वचा पर लाल चकत्ते, सूजन, बदबू या पस बनने लगे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसी स्थिति में डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलकर सलाह लेना जरूरी हो सकता है, क्योंकि यह फंगल या बैक्टीरियल इंफेक्शन का संकेत हो सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Arshad Warsi Success Story Explained; Munna Bhai Circuit

July 10, 2026/
4:30 am

11 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक बचपन के संघर्षों ने ही अरशद वारसी को बॉलीवुड का सफल अभिनेता बनाया।...

पृथ्वी शॉ ने एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल से की सगाई:क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी, लिखा- वह मेरी जिंदगी की परफेक्ट पारी है

March 8, 2026/
5:11 pm

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। इसकी जानकारी क्रिकेटर ने रविवार...

चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा 4,000 क्विंटल तय:केंद्र ने अधिकतम 30 दिन स्टॉक रखने का आदेश दिया; 1 अगस्त से 30 नवंबर तक लागू रहेंगे नियम

July 28, 2026/
7:03 pm

केंद्र सरकार ने देशभर में चीनी की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने...

बोलिविया में करेंसी से भरा प्लेन क्रैश, 15 की मौत:30 घायल, खराब मौसम के कारण रनवे से फिसला; हाईवे पर बिखरे नोट उठाने जुटे लोग

February 28, 2026/
6:51 am

बोलिविया के एल आल्टो शहर में शनिवार सुबह (भारतीय समयानुसार) वायुसेना का हरक्यूलिस विमान क्रैश हो गया। हादसे में 15...

ट्रेनी एयर होस्टेस ने इशारों से समझाए ट्रैफिक रूल:इंदौर के पलासिया चौराहे पर पुलिस ने चलाया अनूठा जागरूकता अभियान

April 29, 2026/
9:47 pm

इंदौर के ट्रैफिक को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार नए-नए प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को...

PBKS Vs SRH Live: Follow latest score updates from IPL 2026 match between Punjab Kings and Sunrisers Hyderabad. (PTI Photo)

April 11, 2026/
1:48 pm

आखरी अपडेट:11 अप्रैल, 2026, 13:48 IST भाजपा का बंगाल घोषणापत्र एक स्पष्ट संकेत है कि विचारधारा माहौल तय कर सकती...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गर्मी में जांघ के आसपास खुजली से हैं परेशान, अपनाएं 5 असरदार देसी उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

authorimg

Last Updated:

Itching Home Remedies: गर्मियों में पसीना और नमी बढ़ने से जांघों के आसपास खुजली और रैशेज की समस्या होने लगती है. खासकर टाइट कपड़े पहनने के बाद यह परेशानी हो जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो नारियल तेल, एलोवेरा जेल और नीम जैसे घरेलू उपाय जांघ के आसपास होने वाली खुजली से तुरंत राहत दिला सकते हैं. सूती कपड़े भी काफी राहत दे सकते हैं.

Zoom

खुजली से निजात पाने के लिए एलोवेरा जेल या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Home Remedies of Itching: गर्मी के मौसम में स्किन से जुड़ी समस्याएं सबसे ज्यादा परेशान करती हैं. पसीना, उमस और स्किन में नमी बढ़ने की वजह से जांघों के आसपास खुजली, जलन और रैशेज की समस्या काफी आम है. जो लोग लंबे समय तक बाहर रहते हैं या ज्यादा पसीना बहाते हैं, उन्हें यह परेशानी ज्यादा हो सकती है. कई बार लगातार खुजलाने से त्वचा लाल हो जाती है और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार जांघों के आसपास खुजली की वजह फंगल इंफेक्शन, पसीना, टाइट कपड़े या त्वचा में रगड़ भी हो सकती है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय जल्द राहत दे सकते हैं.

खुजली से निजात पाने के देसी नुस्खे

नारियल तेल : नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. अगर खुजली हल्की हो, तो प्रभावित जगह को साफ करके वहां हल्का नारियल तेल लगाया जा सकता है. इससे त्वचा की ड्राइनेस कम होती है और जलन में राहत मिल सकती है.

एलोवेरा जेल : एलोवेरा को त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद कूलिंग गुण खुजली और जलन को शांत करने में मदद कर सकते हैं. ताजा एलोवेरा जेल को प्रभावित जगह पर लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और लालिमा कम हो सकती है.

नीम का पानी : नीम में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. अगर खुजली पसीने या हल्के फंगल इंफेक्शन की वजह से हो रही हो, तो नीम के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी से प्रभावित जगह साफ की जा सकती है. इससे त्वचा को राहत मिल सकती है.

एंटीफंगल पाउडर : जांघों के आसपास लगातार नमी बने रहने से बैक्टीरिया और फंगस तेजी से बढ़ सकते हैं. इसलिए नहाने के बाद उस हिस्से को अच्छी तरह सुखाना जरूरी है. जरूरत पड़ने पर एंटीफंगल पाउडर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

ढीले और सूती कपड़े : गर्मी में टाइट और सिंथेटिक कपड़े पहनने से पसीना ज्यादा जमा होता है, जिससे खुजली और रैशेज बढ़ सकते हैं. डॉक्टर के अनुसार सूती और ढीले कपड़े पहनने से त्वचा को हवा मिलती है और पसीना जल्दी सूखता है. इससे संक्रमण का खतरा कम हो सकता है.

डॉक्टर से कब करें संपर्क?

इस समस्या से बचने के लिए पसीने से गीले कपड़े ज्यादा देर तक न पहनें. दूसरों का तौलिया या कपड़े इस्तेमाल करने से बचें. त्वचा को बार-बार खुजलाने से बचें. अगर खुजली लंबे समय तक बनी रहे, त्वचा पर लाल चकत्ते, सूजन, बदबू या पस बनने लगे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसी स्थिति में डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलकर सलाह लेना जरूरी हो सकता है, क्योंकि यह फंगल या बैक्टीरियल इंफेक्शन का संकेत हो सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket