Tuesday, 13 Oct 2026 | 11:36 PM

Trending :

EXCLUSIVE

पार्क-मैदानों में दिखने वाली इस मामूली हरी घास में छिपा है सेहत का बड़ा राज, इसके फायदे जान चौंक जाएंगे

authorimg

Last Updated:

Summer Health Tips: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए लोग न जाने कितने तरह के महंगे प्रोडक्ट्स और ड्रिंक्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर के आस-पास उगने वाली एक मामूली सी हरी घास औषधीय गुणों का खजाना है. आयुर्वेद में इसे एक बेहतरीन हेल्थ टॉनिक माना गया है, जो बिना किसी खर्च के शरीर को अंदर से एकदम कूल रखता है. आखिर क्या है यह चीज और इसके इस्तेमाल का सही तरीका क्या है, आइए जानते हैं.

Summer Health Tips: चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग अक्सर महंगे ठंडे पेय पदार्थों और पैकेज्ड जूस का सहारा लेते हैं. लेकिन हमारे आस-पास ही प्रकृति ने कई ऐसी अनमोल चीजें दी हैं, जो बेहद कम खर्च में शरीर को न सिर्फ ठंडा रखती हैं बल्कि बीमारियों से भी बचाती हैं. ऐसी ही एक प्राकृतिक और गुणकारी चीज है दूब घास (दूर्वा). आम तौर पर लोग इसे सिर्फ पूजा-पाठ या बगीचे की हरियाली तक ही सीमित समझते हैं, लेकिन आयुर्वेद में इसे सेहत के लिए वरदान माना गया है. ऋषिकेश के डॉ राजकुमार (आयुष) ने इस साधारण सी दिखने वाली घास के कुछ ऐसे अचूक फायदे बताए हैं, जो गर्मियों में आपके बड़े काम आ सकते हैं.

शरीर को अंदर से ठंडा रखता है दूब का रस
डॉ राजकुमार के अनुसार, दूब घास में प्राकृतिक रूप से ठंडक देने वाले गुण मौजूद होते हैं. तेज गर्मी और लू के मौसम में इसका रस पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर के तापमान को संतुलित रखता है और अंदरूनी गर्मी को शांत करता है. गांव और पहाड़ी इलाकों में आज भी बुजुर्ग सुबह खाली पेट दूब घास का रस पानी में मिलाकर पीते हैं. यह एक ऐसा देसी और आसान उपाय है, जो शरीर को लू के हानिकारक असर से सुरक्षित रखता है.
यह भी पढ़ें : वजन कंट्रोल से लेकर मजबूत हड्डियों तक, गर्मी में मिलेट्स खाने के कई फायदे, सेवन का तरीका जान लें

हर्बल ड्रिंक की तरह करें इस्तेमाल, शरीर रहेगा हाइड्रेट
दूब घास का उपयोग सिर्फ रस निकालने तक ही सीमित नहीं है. इसे पानी में अच्छी तरह उबालकर और फिर ठंडा करके एक बेहतरीन हर्बल ड्रिंक की तरह भी पिया जा सकता है. यह ड्रिंक चिलचिलाती गर्मी में शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करती है. बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले कोल्ड ड्रिंक्स के मुकाबले यह प्राकृतिक ड्रिंक शरीर को बिना किसी नुकसान के ताजगी और हल्कापन महसूस कराती है. यही वजह है कि पहाड़ी क्षेत्रों में लोग आज भी पैकेज्ड चीजों के बजाय इस पारंपरिक नुस्खे पर भरोसा करते हैं.

ओस से भीगी घास पर नंगे पैर चलने के फायदे
दूब घास का एक और बेहतरीन उपयोग है सुबह के समय इस पर नंगे पैर टहलना. सुबह की ताजी ओस से भीगी हुई दूब घास पर चलने से पैरों को गजब की ठंडक मिलती है. आयुर्वेद और घरेलू मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से मानसिक तनाव बहुत कम होता है और मन को गहरी शांति मिलती है. दिन की एक सकारात्मक शुरुआत करने के लिए पहाड़ों और गांवों में आज भी लोग सुबह-सुबह पार्कों या खेतों के किनारे दूब घास पर टहलना पसंद करते हैं.

इसके अलावा यह त्वचा की छोटी-मोटी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार मानी जाती है. हालांकि, हर किसी का शरीर अलग होता है, इसलिए किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का पारंपरिक इलाज- चॉकलेट से इलाज! 3 लाख करोड़ रुपए का इलाज करा चुके हैं 'जड़ी-मजबूत की रानी' पद्मश्री यानुंग जामोह

June 13, 2026/
7:45 pm

कैंसर बहुत आम बीमारी बन गयी है। यह शरीर की ड्रिल में खराबी का कारण होता है। आम भारतीय घरों...

'तारक मेहता' में क्या जेठालाल का किरदार खत्म होगा?:मेकर्स ने अफवाहों का खंडन किया, दिलीप जोशी शो का हिस्सा बने रहेंगे

July 14, 2026/
11:05 am

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार खत्म किए जाने की सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का...

Ireland Vs New Zealand Only Test Day 3 Live Updates (X)

May 29, 2026/
4:39 pm

आखरी अपडेट:29 मई, 2026, 16:39 IST आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए लंबित नामांकन पर, मनोनीत सीएम ने संकेत दिया कि...

French Open: Gauff Out, Potapova Wins

May 31, 2026/
12:25 pm

पेरिस17 मिनट पहले कॉपी लिंक फ्रेंच ओपन में शनिवार रात बड़ा उलटफेर हुआ। डिफेंडिंग चैंपियन कोको गॉफ तीसरे दौर में...

महिला आरक्षण-परिसीमन पर शाह आज लोकसभा में जवाब देंगे:प्रियंका का आरोप- असम की तरह देश की सीटों की काट-छांट होगी; शाम 4 बजे वोटिंग

April 17, 2026/
5:05 am

महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े तीन बिलों पर आज लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा होगी। अमित शाह इस पर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

पार्क-मैदानों में दिखने वाली इस मामूली हरी घास में छिपा है सेहत का बड़ा राज, इसके फायदे जान चौंक जाएंगे

authorimg

Last Updated:

Summer Health Tips: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए लोग न जाने कितने तरह के महंगे प्रोडक्ट्स और ड्रिंक्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर के आस-पास उगने वाली एक मामूली सी हरी घास औषधीय गुणों का खजाना है. आयुर्वेद में इसे एक बेहतरीन हेल्थ टॉनिक माना गया है, जो बिना किसी खर्च के शरीर को अंदर से एकदम कूल रखता है. आखिर क्या है यह चीज और इसके इस्तेमाल का सही तरीका क्या है, आइए जानते हैं.

Summer Health Tips: चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग अक्सर महंगे ठंडे पेय पदार्थों और पैकेज्ड जूस का सहारा लेते हैं. लेकिन हमारे आस-पास ही प्रकृति ने कई ऐसी अनमोल चीजें दी हैं, जो बेहद कम खर्च में शरीर को न सिर्फ ठंडा रखती हैं बल्कि बीमारियों से भी बचाती हैं. ऐसी ही एक प्राकृतिक और गुणकारी चीज है दूब घास (दूर्वा). आम तौर पर लोग इसे सिर्फ पूजा-पाठ या बगीचे की हरियाली तक ही सीमित समझते हैं, लेकिन आयुर्वेद में इसे सेहत के लिए वरदान माना गया है. ऋषिकेश के डॉ राजकुमार (आयुष) ने इस साधारण सी दिखने वाली घास के कुछ ऐसे अचूक फायदे बताए हैं, जो गर्मियों में आपके बड़े काम आ सकते हैं.

शरीर को अंदर से ठंडा रखता है दूब का रस
डॉ राजकुमार के अनुसार, दूब घास में प्राकृतिक रूप से ठंडक देने वाले गुण मौजूद होते हैं. तेज गर्मी और लू के मौसम में इसका रस पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर के तापमान को संतुलित रखता है और अंदरूनी गर्मी को शांत करता है. गांव और पहाड़ी इलाकों में आज भी बुजुर्ग सुबह खाली पेट दूब घास का रस पानी में मिलाकर पीते हैं. यह एक ऐसा देसी और आसान उपाय है, जो शरीर को लू के हानिकारक असर से सुरक्षित रखता है.
यह भी पढ़ें : वजन कंट्रोल से लेकर मजबूत हड्डियों तक, गर्मी में मिलेट्स खाने के कई फायदे, सेवन का तरीका जान लें

हर्बल ड्रिंक की तरह करें इस्तेमाल, शरीर रहेगा हाइड्रेट
दूब घास का उपयोग सिर्फ रस निकालने तक ही सीमित नहीं है. इसे पानी में अच्छी तरह उबालकर और फिर ठंडा करके एक बेहतरीन हर्बल ड्रिंक की तरह भी पिया जा सकता है. यह ड्रिंक चिलचिलाती गर्मी में शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करती है. बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले कोल्ड ड्रिंक्स के मुकाबले यह प्राकृतिक ड्रिंक शरीर को बिना किसी नुकसान के ताजगी और हल्कापन महसूस कराती है. यही वजह है कि पहाड़ी क्षेत्रों में लोग आज भी पैकेज्ड चीजों के बजाय इस पारंपरिक नुस्खे पर भरोसा करते हैं.

ओस से भीगी घास पर नंगे पैर चलने के फायदे
दूब घास का एक और बेहतरीन उपयोग है सुबह के समय इस पर नंगे पैर टहलना. सुबह की ताजी ओस से भीगी हुई दूब घास पर चलने से पैरों को गजब की ठंडक मिलती है. आयुर्वेद और घरेलू मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से मानसिक तनाव बहुत कम होता है और मन को गहरी शांति मिलती है. दिन की एक सकारात्मक शुरुआत करने के लिए पहाड़ों और गांवों में आज भी लोग सुबह-सुबह पार्कों या खेतों के किनारे दूब घास पर टहलना पसंद करते हैं.

इसके अलावा यह त्वचा की छोटी-मोटी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार मानी जाती है. हालांकि, हर किसी का शरीर अलग होता है, इसलिए किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket