Sunday, 12 Jul 2026 | 09:01 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Vaibhav Surya 97 Runs in IPL 2026

Google Preferred Source CTA

चंडीगढ़कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2026 के बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद को 47 रन से हराकर क्वॉलिफायर-2 में जगह बनाई।

इस मैच विनिंग पारी में वैभव ने 12 छक्के लगाए। वे IPL इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने के क्रिस गेल के रिकॉर्ड से 3 रन से चूक गए। क्रिस गेल ने 30 गेंदों में यह कारनामा किया था।

मैच के बाद वैभव से पूछा गया कि क्या उन्हें सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की जानकारी थी। उन्होंने कहा, ‘मुझे आउट होने के बाद ही इस रिकॉर्ड के बारे में पता चला। उस समय मेरा पूरा ध्यान सिर्फ टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ने पर था। शतक तो आगे भी बनते रहेंगे, लेकिन अभी हमारा पूरा फोकस इस बात पर है कि टीम के लिए ट्रॉफी कैसे जीती जाए।’

जीत के बाद जश्न या आगे की सोच पर वैभव ने कहा, ‘जब हम जीतते हैं, तो हम बस उसी पॉजिटिव अप्रोच को आगे ले जाते हैं और अगले मैच पर ध्यान लगाते हैं। हमारी कोशिश अगले मैच को भी इसी तरह जीतकर फाइनल में पहुंचने की है।’

प्रफल्ल हिंगे की गेंद पर हो गए थे आउट

वैभव सूर्यवंशी पारी के आठवें ओवर में प्रफुल्ल हिंगे की गेंद पर थर्ड मैन पर कैच दे बैठे और 3 रन से शतक से चूक गए। अपनी आउट होने पर कहा, ‘मैं शतक के बारे में इस तरह से नहीं सोच रहा था, लेकिन मैंने मैदान पर मौजूद फील्डर को देखने के बाद वह शॉट खेला था और इसी वजह से टाइमिंग गलत हो गई। अगर मैंने गेंद को सीधे यथर्ड मैन की तरफ जाने दिया होता, तो वह आसानी से बाउंड्री पार चली जाती। लेकिन मैंने उसे सीधा मारने की कोशिश की, और इसी वजह से शॉट मिस हो गया।’

कोचों ने कहा था- जो प्रैक्टिस में किया, वही मैदान पर करो

ब्रॉडकास्टर ने वैभव से पूछा कि क्या उनके दिमाग में यह बात थी कि यह बड़ा नॉकआउट मुकाबला है। उन्होंने कहा, ‘हां, यह बात मेरे दिमाग में कहीं न कहीं जरूर थी। लेकिन मैच से पहले सभी कोचों ने मुझसे सिर्फ यही कहा था कि जो कुछ भी मैंने नेट प्रैक्टिस के दौरान किया है, ठीक वैसा ही मैदान पर भी करना है। उन्होंने मुझसे गेम को एन्जॉय करने और इस मैच में कोई भी एक्स्ट्रा प्रेशर न लेने की सलाह दी थी।’

बुधवार को IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान शॉट लगाते हुए वैभव सूर्यवंशी।

स्कोर 260 पार होना चाहिए था

राजस्थान रॉयल्स ने वैभव की पारी के दम पर 8 विकेट पर 243 रन बनाए। हालांकि, वैभव का मानना है कि टीम इससे बड़ा स्कोर बना सकती थी। उन्होंने कहा, ‘नहीं, मेरे आउट होने के बाद भी मुझे ऐसा लग रहा था कि इस पिच पर 260 से ज्यादा का स्कोर बनाना मुमकिन था। लेकिन अब हमारे पास जो भी स्कोर है, हम अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू करके इसे डिफेंड (बचाव) करने की कोशिश करेंगे।’

बाउंड्री साइज से लेकर गेंदबाजों की करते हैं स्टडी

अपनी बेखौफ बल्लेबाजी की तैयारी पर वैभव ने कहा कि वे मैच से पहले काफी होमवर्क करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं बस यह सोचता हूं कि सामने वाली टीम में कौन से गेंदबाज हैं, इस विकेट पर उनका सामना कैसे करना है और बाउंड्री कितनी बड़ी है। मैं बस क्रीज पर पॉजिटिव रहने की कोशिश करता हूं। जब आप ऐसा करते हैं, तो गेंदबाज खुद दबाव में आ जाते हैं। मैं इसी दबदबे को बनाए रखने की कोशिश करता हूं।’

अगले मैच की मानसिकता पर उन्होंने कहा, ‘मैं मैच के बारे में सोचता हूं, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। मैं सिर्फ उस खेल पर ध्यान देता हूं जो मैं खेल रहा हूं और ओवरथिंकिंग से बचता हूं। अगर मुझे लगता है कि किसी चीज पर काम करने की जरूरत है, तो मैं केवल उसी को देखता हूं।’

क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा: एक सीजन में सबसे ज्यादा 65 छक्के

भले ही वैभव सूर्यवंशी शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने IPL इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। इस पारी के दम पर उन्होंने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

वैभव के नाम IPL 2026 में अब 65 छक्के हो गए हैं। यह IPL के किसी एक सीजन में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। विरोधी टीमों की प्लानिंग पर वैभव ने कहा, “विपक्षी टीम क्या प्लान बना रही है, वह उनका काम है। मैं सिर्फ अपने प्लान पर फोकस करता हूं और नॉर्मल क्रिकेट खेलता हूं।’

—————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

हैदराबाद IPL से बाहर, राजस्थान ने 47 रन से हराया:सूर्यवंशी ने 29 बॉल पर 97 रन बनाए; आर्चर को 3 विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 से बाहर हो गई है। टीम को एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने 47 रन से हरा दिया। क्वालीफायर-2 में 29 मई को राजस्थान का मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस से होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम 31 मई को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ फाइनल खेलेगी। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कीर्तन से कोचेला तक; दिलजीत के स्टार बनने का सफर:कभी डॉक्टर की फीस के पैसे नहीं थे, आज 380 करोड़ के मालिक हैं दिलजीत दोसांझ

July 10, 2026/
5:22 pm

साल 2024, दिलजीत दोसांझ ने ‘दिल लुमिनाटी’ नाम से वर्ल्ड टूर शुरू किया। भारत में आयोजित उनके इस टूर के...

Follow all the live updates from The Hundred 2026 auction.(AP, AFP, AFP)

March 12, 2026/
2:12 pm

आखरी अपडेट:मार्च 12, 2026, 14:12 IST सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर प्रस्तावित व्यवस्था के हिस्से के रूप में, कुमार के बेटे...

महज एक सैलरी काफी नहीं:नौकरी के साथ युवा मनपसंद काम कर बना रहे अपनी पहचान, 57% पार्ट टाइम जॉब भी कर रहे

February 16, 2026/
4:51 pm

दुनियाभर के युवाओं खासकर ‘जेन जी’ में करियर को लेकर बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। अब युवा केवल एक...

थोक महंगाई 12 महीने में सबसे ज्यादा:फरवरी में ये 2.13% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें और रोजाना जरूरत का सामान महंगा हुआ

March 16, 2026/
12:25 pm

फरवरी में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 2.13% पर पहुंच गई है। ये महंगाई का 12 महीने का हाई लेवल है।...

केजरीवाल बोले-जज के बच्चे तुषार मेहता के साथ काम करते:तुषार CBI के वकील हैं, ऐसे में जज कांता मेहता के खिलाफ आदेश कैसे दे पाएंगी

April 15, 2026/
9:44 am

अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाला केस की सुनवाई कर रहीं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को फिर से हटाने की मांग की...

घरेलू फ्लाइट्स में 60% सीटें बगैर एक्‍स्‍ट्रा चार्ज के मिलेंगी:बच्‍चा अडॉप्‍ट करने पर मिलेगी 12 हफ्ते मैटरनिटी लीव, 19 मार्च करेंट अफेयर्स

March 19, 2026/
4:32 am

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल...

राजनीति

Vaibhav Surya 97 Runs in IPL 2026

Google Preferred Source CTA

चंडीगढ़कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2026 के बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद को 47 रन से हराकर क्वॉलिफायर-2 में जगह बनाई।

इस मैच विनिंग पारी में वैभव ने 12 छक्के लगाए। वे IPL इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने के क्रिस गेल के रिकॉर्ड से 3 रन से चूक गए। क्रिस गेल ने 30 गेंदों में यह कारनामा किया था।

मैच के बाद वैभव से पूछा गया कि क्या उन्हें सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की जानकारी थी। उन्होंने कहा, ‘मुझे आउट होने के बाद ही इस रिकॉर्ड के बारे में पता चला। उस समय मेरा पूरा ध्यान सिर्फ टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ने पर था। शतक तो आगे भी बनते रहेंगे, लेकिन अभी हमारा पूरा फोकस इस बात पर है कि टीम के लिए ट्रॉफी कैसे जीती जाए।’

जीत के बाद जश्न या आगे की सोच पर वैभव ने कहा, ‘जब हम जीतते हैं, तो हम बस उसी पॉजिटिव अप्रोच को आगे ले जाते हैं और अगले मैच पर ध्यान लगाते हैं। हमारी कोशिश अगले मैच को भी इसी तरह जीतकर फाइनल में पहुंचने की है।’

प्रफल्ल हिंगे की गेंद पर हो गए थे आउट

वैभव सूर्यवंशी पारी के आठवें ओवर में प्रफुल्ल हिंगे की गेंद पर थर्ड मैन पर कैच दे बैठे और 3 रन से शतक से चूक गए। अपनी आउट होने पर कहा, ‘मैं शतक के बारे में इस तरह से नहीं सोच रहा था, लेकिन मैंने मैदान पर मौजूद फील्डर को देखने के बाद वह शॉट खेला था और इसी वजह से टाइमिंग गलत हो गई। अगर मैंने गेंद को सीधे यथर्ड मैन की तरफ जाने दिया होता, तो वह आसानी से बाउंड्री पार चली जाती। लेकिन मैंने उसे सीधा मारने की कोशिश की, और इसी वजह से शॉट मिस हो गया।’

कोचों ने कहा था- जो प्रैक्टिस में किया, वही मैदान पर करो

ब्रॉडकास्टर ने वैभव से पूछा कि क्या उनके दिमाग में यह बात थी कि यह बड़ा नॉकआउट मुकाबला है। उन्होंने कहा, ‘हां, यह बात मेरे दिमाग में कहीं न कहीं जरूर थी। लेकिन मैच से पहले सभी कोचों ने मुझसे सिर्फ यही कहा था कि जो कुछ भी मैंने नेट प्रैक्टिस के दौरान किया है, ठीक वैसा ही मैदान पर भी करना है। उन्होंने मुझसे गेम को एन्जॉय करने और इस मैच में कोई भी एक्स्ट्रा प्रेशर न लेने की सलाह दी थी।’

बुधवार को IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान शॉट लगाते हुए वैभव सूर्यवंशी।

बुधवार को IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान शॉट लगाते हुए वैभव सूर्यवंशी।

स्कोर 260 पार होना चाहिए था

राजस्थान रॉयल्स ने वैभव की पारी के दम पर 8 विकेट पर 243 रन बनाए। हालांकि, वैभव का मानना है कि टीम इससे बड़ा स्कोर बना सकती थी। उन्होंने कहा, ‘नहीं, मेरे आउट होने के बाद भी मुझे ऐसा लग रहा था कि इस पिच पर 260 से ज्यादा का स्कोर बनाना मुमकिन था। लेकिन अब हमारे पास जो भी स्कोर है, हम अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू करके इसे डिफेंड (बचाव) करने की कोशिश करेंगे।’

बाउंड्री साइज से लेकर गेंदबाजों की करते हैं स्टडी

अपनी बेखौफ बल्लेबाजी की तैयारी पर वैभव ने कहा कि वे मैच से पहले काफी होमवर्क करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं बस यह सोचता हूं कि सामने वाली टीम में कौन से गेंदबाज हैं, इस विकेट पर उनका सामना कैसे करना है और बाउंड्री कितनी बड़ी है। मैं बस क्रीज पर पॉजिटिव रहने की कोशिश करता हूं। जब आप ऐसा करते हैं, तो गेंदबाज खुद दबाव में आ जाते हैं। मैं इसी दबदबे को बनाए रखने की कोशिश करता हूं।’

अगले मैच की मानसिकता पर उन्होंने कहा, ‘मैं मैच के बारे में सोचता हूं, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। मैं सिर्फ उस खेल पर ध्यान देता हूं जो मैं खेल रहा हूं और ओवरथिंकिंग से बचता हूं। अगर मुझे लगता है कि किसी चीज पर काम करने की जरूरत है, तो मैं केवल उसी को देखता हूं।’

क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा: एक सीजन में सबसे ज्यादा 65 छक्के

भले ही वैभव सूर्यवंशी शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने IPL इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। इस पारी के दम पर उन्होंने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

वैभव के नाम IPL 2026 में अब 65 छक्के हो गए हैं। यह IPL के किसी एक सीजन में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। विरोधी टीमों की प्लानिंग पर वैभव ने कहा, “विपक्षी टीम क्या प्लान बना रही है, वह उनका काम है। मैं सिर्फ अपने प्लान पर फोकस करता हूं और नॉर्मल क्रिकेट खेलता हूं।’

—————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

हैदराबाद IPL से बाहर, राजस्थान ने 47 रन से हराया:सूर्यवंशी ने 29 बॉल पर 97 रन बनाए; आर्चर को 3 विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 से बाहर हो गई है। टीम को एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने 47 रन से हरा दिया। क्वालीफायर-2 में 29 मई को राजस्थान का मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस से होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम 31 मई को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ फाइनल खेलेगी। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket