Sunday, 13 Sep 2026 | 09:03 AM

Trending :

EXCLUSIVE

दिल्ली: नंद नगरी गोलीबारी में उमर दीन की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

authorimg
होमताजा खबरक्राइम

क्‍यों हुई उमर की‍ दिनदहाड़े हत्‍या? दिल्‍ली पुलिस की गिरफ्त में आया नरेंद्र

Last Updated:

नंद नगरी में मोहम्मद उमर दीन की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने आदतन अपराधी सुनील उर्फ दीपु उर्फ नरेंद्र को गिरफ्तार कर पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं. जांच जारी है.

Zoom

Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में हुई गोलीबारी और हत्या की सनसनीखेज वारदात का दिल्ली पुलिस ने खुलासा कर दिया है. थाना नंद नगरी की टीम ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी एक आदतन अपराधी है और पहले भी कई गंभीर मामलों में शामिल रह चुका है.

पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2026 की शाम थाना नंद नगरी में गोली चलने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत बड़े स्कूल के पास नंद नगरी इलाके में पहुंची. वहां पता चला कि घायल व्यक्ति मोहम्मद उमर दीन (35) को उसके परिजन पहले ही जीटीबी अस्पताल लेकर जा चुके हैं. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना कर जरूरी साक्ष्य जुटाए. जांच के लिए इंस्पेक्टर आनंद यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एएसआई प्रमोद, हेड कांस्टेबल दीपक, विपिन, रोहित और कांस्टेबल जितेंद्र व विमल शामिल थे. लंबी कवायद के बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी.

पुलिस ने आरोपी सुनील उर्फ दीपु उर्फ नरेंद्र (34) दिल्‍ली के नंद नगरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके पास से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए. विस्तृत जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही आठ आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, स्नैचिंग, मारपीट और आर्म्स एक्ट से जुड़े अपराध शामिल हैं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और हत्या के पीछे की पूरी साजिश तथा अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मूवी रिव्यू- पेड्डी:पहचान की लड़ाई को दमदार अंदाज में दिखाती है फिल्म, राम चरण के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस, फर्स्ट हाफ स्लो, लेकिन कहानी असरदार

June 4, 2026/
8:45 am

स्टार- 3.5/5 रनटाइम- 3 घंटे 8 मिनट कास्ट- राम चरण, जान्हवी कपूर, जगपति बाबू कई बार कुछ फिल्में कहानी से...

नागपुर स्टेशन अपग्रेडेशन: कई ट्रेनों का मार्ग बदला:बैतूल-नरखेड़ होकर चलेंगी, नागपुर स्टेशन प्रभावित रहेगा

April 5, 2026/
9:40 am

नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-2 पर चल रहे अपग्रेडेशन कार्य के चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी...

खामेनेई के जनाजे में लाखों लोगों की भीड़:अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, ताबूत देखते ही रो पड़े लोग; 'अमेरिका मुर्दाबाद' के लगे नारे

July 5, 2026/
8:10 am

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शनिवार को तेहरान की सड़कों पर जनसैलाब...

RPSC AEN Mains Admit Card March 19

March 15, 2026/
12:13 pm

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा- 2024 (कार्मिक विभाग) का आयोजन 22...

authorimg

February 13, 2026/
3:52 pm

होमताजा खबरक्राइम शादाब ने की अपने ही बेटी की हत्या, फिर करने लगा सुसाइड!आखिर क्या है पूरा मामला Last Updated:February...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

दिल्ली: नंद नगरी गोलीबारी में उमर दीन की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

authorimg
होमताजा खबरक्राइम

क्‍यों हुई उमर की‍ दिनदहाड़े हत्‍या? दिल्‍ली पुलिस की गिरफ्त में आया नरेंद्र

Last Updated:

नंद नगरी में मोहम्मद उमर दीन की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने आदतन अपराधी सुनील उर्फ दीपु उर्फ नरेंद्र को गिरफ्तार कर पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं. जांच जारी है.

Zoom

Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में हुई गोलीबारी और हत्या की सनसनीखेज वारदात का दिल्ली पुलिस ने खुलासा कर दिया है. थाना नंद नगरी की टीम ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी एक आदतन अपराधी है और पहले भी कई गंभीर मामलों में शामिल रह चुका है.

पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2026 की शाम थाना नंद नगरी में गोली चलने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत बड़े स्कूल के पास नंद नगरी इलाके में पहुंची. वहां पता चला कि घायल व्यक्ति मोहम्मद उमर दीन (35) को उसके परिजन पहले ही जीटीबी अस्पताल लेकर जा चुके हैं. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना कर जरूरी साक्ष्य जुटाए. जांच के लिए इंस्पेक्टर आनंद यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एएसआई प्रमोद, हेड कांस्टेबल दीपक, विपिन, रोहित और कांस्टेबल जितेंद्र व विमल शामिल थे. लंबी कवायद के बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी.

पुलिस ने आरोपी सुनील उर्फ दीपु उर्फ नरेंद्र (34) दिल्‍ली के नंद नगरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके पास से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए. विस्तृत जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही आठ आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, स्नैचिंग, मारपीट और आर्म्स एक्ट से जुड़े अपराध शामिल हैं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और हत्या के पीछे की पूरी साजिश तथा अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket